Home Blog Page 94

MP: 5 स्टेप में जानिए, किस अस्पताल में कितने बेड खाली

0

MP covid bed availability- कोरोना मरीजों को किस अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल में बेड उपलब्ध हैं या नहीं? निजी अस्पताल में इलाज का पैकेज क्या है? यह जानकारी मरीजों और उनके परिजनों को मध्यप्रदेश सरकार के Sarthak.nhmmp.gov.in पोर्टल पर मिलेगी।

इस पोर्टल पर जाकर कोई भी व्यक्ति एक क्लिक में सरकारी और निजी अस्पताल की जानकारी ले सकता है। किसी भी तरह की मदद के लिए पोर्टल पर अस्पताल का हेल्पडेस्क नंबर और डॉक्टर का नंबर भी है। प्राइवेट अस्पताल में इलाज के पैकेज की भी जानकारी मिल सकेगी।

5 स्टेप में जानिए, किस अस्पताल में कितने बेड खाली; पोर्टल पर इलाज के पैकेज की भी जानकारी

आपके जिले के किस अस्पताल में उपलब्ध हैं बेड, जानिए- 5 स्टेप में: MP covid bed availability

STEP 1. आपको http://sarthak.nhmmp.gov.in पोर्टल पर जाना है। इसके खुलते ही प्रदेश के कुल कोविड अस्पतालों और उनमें उपलब्ध बेड की जानकारी का विकल्प दिखाई देगा।

STEP 2. इस बॉक्स पर क्लिक करने पर प्रदेश के आइसोलेटेड बेड, ऑक्सीजन सपोर्टेट बेड और आईसीयू/ एचडीयू बेड की जानकारी सामने आ जाएगी।

STEP 4. जिले का चयन करने पर अगले बॉक्स में सरकारी या प्राइवेट अस्पताल का चयन करना होगा। इसके बाद संबंधित कैटेगरी के अस्पताल की पूरी लिस्ट दिखने लगेगी।

STEP 5. अस्पताल पर क्लिक करने पर उसके कोविड के लिए आरक्षित बेड और उपलब्ध बेड की जानकारी सामने दिखेगी।

पेज के नीचे संपर्क करने के लिए हेल्पडेस्क और प्रभारी डॉक्टर का नाम और नंबर भी दिखाई देगा। निजी अस्पताल में पैकेज के विकल्प पर क्लिक करने पर उसकी डिटेल भी मिल जाएगी।

MP में 65 हजार बेड्स उपलब्ध:

प्रदेश में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 64 हजार 998 बेड्स तैयार हैं। इसमें आइसोलेट बेड 20 हजार 981, ऑक्सीजन सपोर्ट बेड 31 हजार 93 और आईसीयू/एचडीयू बेड 12 हजार 924 हैं|

आयुष्मान भारत योजना से सम्बद्ध अस्पतालों के नियत दरे देखने के लिए यहाँ क्लिक करे|

कोविड अस्‍पतालों एवं उनमें बेड के उपलब्‍धता की जानकारी हेतु क्लिक करें

 Know RTPCR Test Results / आरटीपीसीआर टेस्‍ट का परिणाम जानें

सिर्फ नाम से समग्र आई डी कैसे पता करें |

नाम से समग्र आई डी कैसे पता करें

How To Know Samagra Id (नाम से समग्र आई डी ): आपको जानकारी के लिए बता दें की ऐसे बहुत से हमारे विज़िटर हैं जिन्हे अपनी समग्र आई डी पता नहीं और वो समग्र आई डी पता करने के लिए यहाँ वहां भटकते रहते हैं कोई कहता है की अपने ग्राम पंचायत से अपनी समग्र आई डी पता करो कोई कहता है अपने गाँव के सेक्रेटरी से पता करो पर हम आपको बता दें की आपको कहीं भी परेशान होने की जरुरत नहीं है और न ही किसी से पूछने की जरुरत है यदि आप इस पोस्ट को पढ़ रहें है तो जाहिर है की आपके पास स्मार्ट फ़ोन और इंटरनेट अवेलेबल है तो चिंता किस बात की हम आपको समग्र आई प्राप्त करने की प्रोसेस बता रहे हैं बस आप इसे फॉलो करते जाएँ ।

Also Read:- समग्र आई डी (child ID) कैसे डाउनलोड करें

नाम से समग्र आई डी पता करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

STEP 1:  समग्र आई डी जानने की लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://samagra.gov.in/Default.html  पर जाएँ | अब आप समग्र पोर्टल ओपन होने के बाद समग्र परिवार एवं सदस्य आई डी जाने लिंक पर क्लिक करें |

STEP 2:

अब आप 7वे विकल्प पर परिवार के किसी सदस्य के नाम से समग्र आईडी सर्च करने के लिए यहाँ क्लिक करेंलिंक पर जाएँ ।

STEP 4:

How To Know Samagra Id, नाम से समग्र आई डी

अपने परिवार के सदस्य के किसी भी नाम से समग्र आई डी जानने के लिए जरुरी जानकारी भरें । नीचे दी हुई इमेज को ज़ूम करके अच्छी तरह से समझ सकते है |जानकारी के अनुसार सर्च करें के लिए नीचे दिए हुए खोजें बटन पर क्लिक करें ।STEP 5:

नाम से समग्र आई डी

इस प्रकार आप अपनी या परिवार की समग्र आई डी जान सकेंगे । अब यदि आप इस प्रोसेस को समझ गए है या की आपको समग्र आई डी मिल गयी है तो समग्र परिवार या सदस्य आई डी डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें|

नोट : फिर भी समग्र आई डी डाउनलोड करने में कोई असुविधा हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं ।

यह भी पढ़े:


नाम से समग्र आईडी निकालने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है ?

आप नाम के माध्यम से समग्र आईडी पता करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट samagra.gov.in पर जा सकते है।

समग्र आईडी चेक करने के लिए किस पोर्टल पर चेक करना होगा ?

नाम से आईडी चेक करने के लिए समग्र पोर्टल पर चेक करना होगा।

यदि हमे पोर्टल पर अपने नाम के जरिये समग्र आईडी चेक करनी होगी तो हमे क्या करना होगा ?

समग्र पोर्टल पर नाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां खुले पेज में परिवार के सदस्यों की आईडी जाने के नाम पर जाएँ फिर खुले पेज में नाम से समग्र आईडी जाने के विकल्प पर क्लिक करें जिसके बाद आपके सामने पूछी गयी जानकारियां खुल जाती है पूछी गयी जानकारी दर्ज कर के खोजें पर क्लिक कर दें जिसके पश्चात समग्र आईडी आपके सामने खुल जाती है।

समग्र आईडी बनवाने के लिए हमें क्या करना होगा ?

उम्मीदवार को समग्र आईडी बनाने के लिए पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां से उम्मीदवार समग्र आईडी बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यदि हमें समग्र आईडी सम्बन्धित किसी प्रकार की अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो हमे क्या करना होगा ?

समग्र आईडी सम्बन्धित सम्बन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो हेल्पलाइन नंबर – 0755- 2558391 पर सम्पर्क करें वहां से आप शिकायत या संबंधित सभी जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं।

समग्र सदस्य आईडी कितने अंकों की होती है ?

समग्र सदस्य आईडी 9 अंको किकी होती है

समग्र परिवार आईडी कितने अंको की होती है ?

समग्र परिवार आईडी 8 अंको की होती है |

मकर संक्रांति 2022: जानें त‍िथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इतिहास|

मकर संक्रांति 2022:-

भारत एक धर्म निरपेक्ष और सांस्कृतिक विविधताओं वाला देश है | जिसमें अनेक पर्व मनाए जाते हैं, व्रत उपवास रखे जाते हैं | यही कारण है कि भारत में पूरे साल हर्षोल्लास का वातावरण बना रहता है | इन्हीं में एक पर्व है मकर संक्रांति | यह हिन्दू धर्म का प्रमुख पर्व है | ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है |

सूर्य के एक राशि से दूसरी में प्रवेश करने को संक्रांति कहते हैं | दरसल मकर संक्रांति में ‘मकर’ शब्द मकर राशि को इंगित करता है जबकि ‘संक्रांति’ का अर्थ संक्रमण अर्थात प्रवेश करना है | चूंकि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इस समय को ‘मकर संक्रांति’ कहा जाता है | मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहा जाता है | इस दिन गंगा स्नान कर व्रत, कथा, दान और भगवान सूर्यदेव की उपासना करने का विशेष महत्त्व है |

मकर संक्रांति के पर्व को खिचड़ी (Khichdi) भी कहा जाता है | मकर संक्रांति सूर्य और शनि से लाभ लेने का भी खास दिन होता है | मकर संक्रांति के दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं | शास्त्रों में उत्तरायण के समय को देवताओं का दिन और दक्षिणायन को देवताओं की रात कहा गया है | इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी |

कब है मकर संक्रांति 2022:-

मकर संक्रांति पर इस बार दो तिथियों को लेकर लोग उलझन में हैं | हालांकि संक्रांति तब शुरू होती है जब सूर्य देव राशि परिवर्तन कर मकर राशि में पहुंचते हैं | इस बार सूर्य देव 14 जनवरी की दोपहर 2 बजकर 27 मिनट पर गोचर कर रहें हैं | ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्य अस्त से पहले यदि मकर राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे, तो इसी दिन पुण्यकाल रहेगा | 16 घटी पहले और 16 घटी बाद का पुण्यकाल विशेष महत्व रखता है |

इस दिन प्रातःकाल स्नान कर लोटे में लाल फूल और अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें | सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें | श्रीमदभागवद के एक अध्याय का पाठ करें नए अन्न, कम्बल, तिल और घी का दान करें | भोजन में नए अन्न की खिचड़ी बनाएं | भोजन भगवान को समर्पित करके प्रसाद रूप से ग्रहण करें | संध्या काल में अन्न का सेवन न करें | इस दिन किसी गरीब व्यक्ति को बर्तन समेत तिल का दान करने से शनि से जुड़ी हर पीड़ा से मुक्ति मिलती है |

मकर संक्रांति 2022 शुभ मुहूर्त:-

कब है मकर संक्रांति 2022- 14 जनवरी
संक्रांति काल- 14 जनवरी को सुबह 07:15 बजे से
मकर संक्रांत‍ि का पुण्यकाल- 14 जनवरी को सुबह 07:15 से शाम 05:44 तक
मकर संक्रांत‍ि का महापुण्य काल- सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक इसके बाद दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक
मकर संक्रांत‍ि के स्नान का समय- 14 जनवरी 2022 को सुबह-सुबह

मुहूर्त चिंतामणि ग्रंथ के अनुसार मकर संक्रांति का पुण्यकाल मुहूर्त सूर्य के संक्रांति समय से 16 घटी पहले और 16 घटी बाद का पुण्यकाल होता है | इस बार पुण्यकाल 14 जनवरी को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा, जो शाम को 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा | इसमें स्नान, दान, जाप कर सकते हैं | वहीं स्थिर लग्न यानि समझें तो महापुण्य काल मुहूर्त 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा | इसके बाद दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक |

मकर संक्रांति 2022
मकर संक्रांति 2022

मकर संक्रांति कथा और इतिहास:-

एक कथा के अनुसार, शनि देव को उनके पिता सूर्य देव पसंद नहीं करते थे | इसी कारण सूर्य देव ने शनि देव और उनकी मां छाया को अपने से अलग कर दिया | इस बात से क्रोध में आकर शनि और उनकी मां ने सूर्य देव को कुष्ठ रोग का श्राप दे दिया | पिता को कुष्ठ रोग में पीड़ित देख सूर्य भगवान की दूसरी पत्नी संध्या के पुत्र यमराज ने तपस्या की | यमराज की तपस्या से सूर्यदेव कुष्ठ रोग से मुक्त हो गए |

लेकिन सूर्य देव ने क्रोध में आकर शनि देव और उनकी माता के घर ‘कुंभ’, जो शनि प्रधान राशि है, को जला दिया | इससे माता छाया और पुत्र शनि दोनों को बहुत कष्ट हुआ | यमराज ने अपनी सौतेली माता और भाई शनि को कष्ट में देख उनके कल्याण के लिए पिता सूर्य को समझाया | यमराज की बात मान सूर्य देव शनि से मिलने उनके घर पहुंचे | कुंभ में आग लगने के बाद वहां काले तिल के अलावा सब कुछ जल गया था |

इसीलिए शनि देव ने अपने पिता सूर्य देव की पूजा काले तिल से की | इसके बाद सूर्य देव ने शनि को उनका दूसरा घर ‘मकर’ दिया | मान्यता है कि शनि देव को तिल की वजह से ही उनके पिता, घर और सुख की प्राप्ति हुई, तभी से मकर संक्रांति पर सूर्य पूजा के साथ तिल का बड़ा महत्व माना जाता है |

यह भी माना जाता है मकर संक्रांति के ही दिन भागीरथ के पीछे पीछे माँ गंगा मुनि कपिल के आश्रम से होकर सागर में मिली थीं | अन्य मान्यता है कि माँ गंगा को धरती पर लाने वाले भागीरथ ने अपने पूर्वजों का इस दिन तर्पण किया था | मान्यता यह भी है कि तीरों की सैय्या पर लेटे हुए पितामह भीष्म ने प्राण त्यागने के लिए मकर संक्रांति के दिन का ही चयन किया था |

मकर संक्रांति की पूजा विधि:-

मकर संक्रांति के द‍िन व्रत रखने का प्रावधान माना जाता है | इस द‍िन पूजा करने के लिए तिल को पानी में मिलाकार नहाने की बात कही जाती है | पूजा से पहले नहाने के पानी में गंगा जल भी ड़ाला जा सकता है | नहाने के बाद सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की जाती है | वहीं, मकर संक्रांति पर पूर्वजों और पितरों को तर्पण करने का भी प्रावधान है|

मकर संक्रांति में स्नान – दान का महत्व:-

मकर संक्राति एक ऐसा त्योहार है जिस दिन किए गए काम अनंत गुणा फल देते हैं | संक्राति के दिन सूर्य वरदान बनकर चमकते हैं | मान्यता है कि संक्राति के दिन शुभ मूहूर्त में नदियों का पानी अमृत में बदल जाता है | संक्राति के दिन किया गया दान लक्ष्मी की कृपा बनकर बरसता है | मकर संक्रांति को दान, पुण्य और देवताओं का दिन कहा जाता है |

ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान से तमाम जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं | ज्योतिषियों के मुताबिक, इस बार कई कारणों से मकर संक्रांति खास है | यह तिथि पुण्य स्नान और दान के लिए विशेष मानी गई है |

मकर संक्रांति में खिचड़ी का महत्व:-

ज्‍योतिषशास्‍त्र के मुताबिक खिचड़ी का मुख्‍य तत्‍व चावल और जल चंद्रमा के प्रभाव में होता है | इस दिन खिचड़ी में डाली जाने वाली उड़द की दाल का संबंध शनि देव से माना गया है | वहीं हल्‍दी का संबंध गुरु ग्रह से और हरी सब्जियों का संबंध बुध से माना जाता है | वहीं खिचड़ी में पड़ने वाले घी का संबंध सूर्य देव से होता है | इसके अलावा घी से शुक्र और मंगल भी प्रभावित होते हैं | यही वजह है कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने से आरोग्‍य में वृद्धि होती है |

मकर संक्रांति में तिल का महत्व:-

मकर संक्रांति के दिन सिर्फ खिचड़ी ही नहीं तिल से जुड़े दान और प्रयोग भी लाभ देते हैं | दरअसल ये मौसम में परिवर्तन का समय होता है. ऐसे में तिल का प्रयोग विशेष हो जाता है | साथ ही मकर संक्रांति सूर्य और शनि से लाभ लेने का भी खास दिन होता है | मकर संक्रांति के दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं |  शास्त्रों में उत्तरायण के समय को देवताओं का दिन और दक्षिणायन को देवताओं की रात कहा गया है |

Frequently Asked Questions(FAQs):-

मकर संक्रांति 2022 कब है?

इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी |

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त क्या है?

मकर संक्रांति का पुण्यकाल मुहूर्त सूर्य के संक्रांति समय से 16 घटी पहले और 16 घटी बाद का पुण्यकाल होता है | इस बार पुण्यकाल 14 जनवरी को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा, जो शाम को 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा | इसमें स्नान, दान, जाप कर सकते हैं | वहीं स्थिर लग्न यानि समझें तो महापुण्य काल मुहूर्त 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा | इसके बाद दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक |

मकर संक्रांति में स्नान – दान का क्या महत्व है?

मकर संक्राति एक ऐसा त्योहार है जिस दिन किए गए काम अनंत गुणा फल देते हैं | संक्राति के दिन सूर्य वरदान बनकर चमकते हैं | मान्यता है कि संक्राति के दिन शुभ मूहूर्त में नदियों का पानी अमृत में बदल जाता है | संक्राति के दिन किया गया दान लक्ष्मी की कृपा बनकर बरसता है | मकर संक्रांति को दान, पुण्य और देवताओं का दिन कहा जाता है | ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान से तमाम जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं | ज्योतिषियों के मुताबिक, इस बार कई कारणों से मकर संक्रांति खास है | यह तिथि पुण्य स्नान और दान के लिए विशेष मानी गई है |

Happy Lohri 2022: Wishes, Messages, Quotes, Images, Facebook & Whatsapp status

Lohri 2022:-

Lohri 2022– पंजाब का लोकप्रिय शीतकालीन लोक उत्सव, लोहड़ी हर साल मकर संक्रांति की एक रात पहले उत्तर भारत में व्यापक रूप से मनाया जाता है | बहुत से लोग मानते हैं कि त्योहार शीतकालीन संक्रांति के पारित होने की याद दिलाता है और सर्दियों के अंत को चिह्नित करता है | पंजाब क्षेत्र में सिखों और हिंदुओं द्वारा लोहड़ी बड़े दिनों का पारंपरिक स्वागत है और सूर्य की उत्तरी गोलार्ध की यात्रा का शुभारम्भ है |

पारंपरिक तौर पर लोहड़ी फसल की बुआई और उसकी कटाई से जुड़ा एक विशेष त्यौहार है | इस अवसर पर पंजाब में नई फसल की पूजा करने की परंपरा है | इस दिन चौराहों पर लोहड़ी जलाई जाती है | इस दिन पुरुष आग के पास भांगड़ा करते हैं, वहीं महिलाएं गिद्दा करती हैं | इस दिन सभी रिश्तेदार एक साथ मिलकर डांस करते हुए बहुत धूम-धाम से लोहड़ी का जश्न मनाते हैं | इस दिन तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली का भी खास महत्व होता है | कई जगहों पर लोहड़ी को तिलोड़ी भी कहा जाता है |

धार्मिक कारणों के अलावा हिंदी फिल्मों के प्रभाव के कारण, लोहड़ी बेहद लोकप्रिय हो गए हैं | बॉलीवुड की कुछ लोकप्रिय फ़िल्मों में अभिनेताओं ने लोहड़ी को अच्छे संगीत और नृत्य के साथ मनाते हुए दिखाया है और इसने गैर-पंजाबी उत्तर भारतीयों को इस त्योहार के लिए प्रेरित किया है |

Lohri 2022 Wishes in Hindi:-

“हम आपके दिल में रहते हैं इसलिए हर गम सहते हैं,

कोई हम से पहले ना कह दे आपको, इसलिए हम पहले ही आपको “हैप्पी लोहड़ी” कहते हैं.. “

“फिर आ गई भंगड़े दी वारी,

लोहड़ी मनाओ दी करो तैयारी!

लोहड़ी की लख लख बधाइयां.. “

” मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग, सूरज दिया करण,

खुशियां दी बहार, ढोल दी आवाज ते नचदी मुटियार,

मुबारक होव सरकार लोहरी दा त्यौहार..

HAPPY LOHRI”

” इससे पहले कि लोहरी की शाम हो जाए,

मेरा SMS औरों की तरह आम हो जाए,

और सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाए,

आपको लोहरी की शुभकामनाएं हैप्पी लोहरी.. “

” लोहरी की आग में दहन हो सारे गम

खुशियां आए आप के जीवन में हरदम HAPPY LOHRI”

” लोहड़ी का प्रकार, जिंदगी का अंधकार मिटाए,

इसी कामना के साथ आओ मिलकर, लोहड़ी का त्यौहार मनाए,

हैप्पी लोहड़ी!!!”

Lohri 2022

Lohri 2022 Wishes in Punjabi:-

“मूंगफली, तिल और गुड लाए आपके जीवन में खुशियाँ,
लोहड़ी का प्रकाश कर दे रोशन आप के आने वाले कल को”

“पॉपकॉर्न की खुशबु, मूंगफली रेबड़ी की बहार,

लोहरी का त्यौहार और अपनों का प्यार…

थोड़ी सी मस्ती, थोडा प्यार,

कुछ दिन पहले से आपको मुबारक हो

लोहड़ी का त्यौहार, हैप्पी लोहरी “

” ट्विंकल ट्विंकल यारां दी कार,

खड़के ग्लासी IN THE BAR

पंजाबी भंगड़ा ते मक्खन मलाई

तुहानू लोहरी दी लख लख वधाई

हैप्पी लोहरी “

” बल्ले बल्ले… ओ, लोहरी आ गई ओये,

आर्डर… आर्डर… आर्डर…

तमाम सबूतों और गवाहों को नज़र में रखते हुए,

मेसेज पढने वाले को हैप्पी लोहरी कहते हुए,

ज़िन्दगी भर खुश रहने का हुकुम सुनाया जाता है ||

लोहड़ी दी लाख-लाख वधियाँ ते चलो मिलकर

लोहड़ी दे गीत गिये ते नाचिये….”

” जैसे जैसे लोहड़ी की आग तेज हो

वैसे वैसे हमारे दुखों का अंत हो

लोहड़ी का प्रकाश आपकी जिन्दगी को प्रकाशमय कर दे

हैप्पी लोहड़ी “

” मूंगफली दी खुशबू ते गुर: दी मिठास,

मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग,

दिल दी खुंशी ते आपनों दा प्यार,

मुबारक होवे तुहानूं लोहड़ी दा त्यौहार ||”

Lohri 2022 Wishes in English:-

Lohri 2022

” WISHING YOU AND YOUR FAMILY AN EXTREMELY JOYFUL AND PROSPEROUS OCCASION. MAY YOUR LIFE BE BLESSED WITH HAPPINESS, LOVE, SUCCESS AND WEALTH.”

” ON THIS LOHRI FESTIVAL, SPREAD LOVE, HAPPINESS, AND MESSAGE OF PEACE ALL AROUND. WISHING YOU A VERY HAPPY LOHRI!”

” MAY THIS AUSPICIOUS OCCASION OF OCCASION BRING SUCCESS, HAPPINESS, AND OPPORTUNITIES YOUR WAY, ACCOMPLISHING ASCENDING HEIGHTS AND TURN DREAMS INTO REALITY. HERE’S WISHING YOU AND YOUR LOVED ONES A CHEERFUL AND PROSPEROUS OCCASION.”

“ON THIS LOHRI FESTIVAL, I WISH THAT THE WARMTH OF THE BONFIRE AND THE SWEETNESS OF THE JAGGERY REMAINS WITH YOUR PERPETUALLY. HAPPY LOHRI!”

” ON THIS PIOUS FESTIVAL OF LOHRI, MAY ALMIGHTY FULFILL ALL YOUR WISHES AND DREAMS ALONG WITH ABUNDANT BLESSINGS. I HOPE THIS YEAR BE FILLED WITH HAPPINESS, WEALTH AND LOTS OF SURPRISES. HAPPY LOHRI!”

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

जानें क्या है आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना ? जानिए किसे मिलेगा इसका लाभ |

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना:-

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोविड (Covid-19) संक्रमण काल से उबर रहे भारत में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को नई योजना की शुरुआत की | इसे आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना नाम दिया गया है |

उन्होंने खरीदारों और बिल्डरों के लिए आयकर में लाभ का भी ऐलान किया गया | निर्यातकों को बढ़ावा देने के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की गई | हेल्थकेयर समेत 26 संकटग्रस्त सेक्टरों भी ज्यादा कर्ज ले सकेंगे |

छोटे उद्योगों को मूलधन पर एक साल के लिए कर्ज न चुकाने की छूट भी मिलेगी | सीतारमण ने कहा कि एक लंबे और कड़े लॉकडाउन के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत में जोरदार सुधार देखने को मिल रहा है |

GST संग्रह 10 प्रतिशत बढ़कर 1.05 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया | सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के इरादे से 10 और क्षेत्रों के लिये दो लाख करोड़ रुपये की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजनाओं को मंजूरी दी है |

Scale for Aatm Nirbhar Bharat Rojgar Yojna

Establishments employing upto 1000 EmployeesEstablishments employing more than 1000 Employees
Employee’s Contribution (12% of Wages), Employer’s Contribution (12% of Wages), Total – 24% of WagesOnly Employee’s EPF contributions (12% of EPF Wages)
आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना

रोजगार योजना के लिए लाभार्थी मानदंड:-

योजना उन लोगों के लिए लागू होगी जो COVID महामारी के दौरान EPFO ​​पंजीकृत प्रतिष्ठानों में शामिल हुए हैं और इन प्रतिष्ठानों से बाहर निकाले गए थे | आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के लिए लाभार्थी मानदंड इस प्रकार हैं:-

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ईपीएफओ के तहत पंजीकृत किसी भी प्रतिष्ठान में नौकरी पाने वाले और 15,000 से कम मेहनताना वाले व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलेगा |
  • कोविड काल में 1 मार्च 2020 से 30 सितंबर 2020 के बीच नौकरी गंवाने वाले और एक अक्टूबर या उसके बाद नौकरी पाने वाले कर्मी इसके पात्र होंगे |
  • योजना (Atmanirbhar Bharat Rozgar Yojana) की शुरुआत एक अक्टूबर 2020 से मानी जाएगी | इसके तहत कोरोना काल में नौकरी गंवाने वाले लोगों की मदद की जाएगी | साथ ही कोरोना संक्रमण से उबरने के मौजूदा दौर में नौकरी देने वाले संस्थानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा |

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना की खास बातें:-

  • जिन प्रतिष्ठानों की कर्मचारी सीमा 50 से कम हैं, उन्हें कम से कम दो लोगों औऱ जिनकी सीमा 50 से ऊपर है, उन्हें न्यूनतम 5 लोगों को रोजगार देना होगा, तभी वे इस योजना के पात्र होंगे | इसके तहत EPFO के तहत पंजीकृत संस्थानों को सब्सिडी दी जाएगी | आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना 30 जून 2021 तक लागू रहेगी |
  • आपात कर्ज गारंटी सुविधा स्कीम का विस्तार भी बढ़ाकर 31 मार्च 2021 तक कर दिया गया है | इससे लघु उद्योगों को बिना गारंटी औऱ किसी चीज को गिरवी रखे बिना कर्ज मिलेगा | इसके तहत अब तक 65 लाख लोगों को दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का ऋण बांटा जा चुका है | 50 करोड़ रुपये तक के कर्जदारों को अब बकाया ऋण पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त कर्ज मिल सकेगा |
  • हेल्थकेयर के साथ कामथ कमेटी द्वारा चिन्हित 26 क्षेत्रों को (ECLGS 2.0) योजना का लाभ मिलेगा | 29 फरवरी तक 50 से 500 करोड़ तक के कर्ज लेने वाले दायरे में होंगे | यह योजना 5 साल के लिए होगी | इसमें एक साल के लिए कर्ज के मूलधन के भुगतान पर मोरेटोरियम (कर्ज चुकाने से छूट की अवधि भी होगी ) |
  • आत्मनिर्भर मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव (Aatm Nirbhar Manufacturing Production Linked Incentive) के तहत 10 बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों को 1.46 लाख करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा | इसमें इलेक्ट्रानिक, ऑटोमोबाइल से लेकर टेलीकॉम और फार्मास्यूटिकल सेक्टर तक शामिल हैं |
  • मकानों की खरीद बढ़ाने के लिए रियल एस्टेट डेवलपर और खरीदारों को अब आयकर छूट का ज्यादा लाभ मिलेगा | इससे दोनों पर कर का बोझ कम होगा | सरकार इसके लिए आयकर कानून में बदलाव करेगी |
  • पीएम गरीब कल्याण रोजगार योजना के तहत दस हजार करोड़ की अतिरिक्त मदद | इसमें मनरेगा और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जरिये लोगों को रोजगार के साथ बुनियादी ढांचे का विकास होगा |
  • मुश्किलों का सामना कर रहे निर्यातकों के लिए कर्ज गारंटी सुविधा का विस्तार होगा | इसमें एक्जिम बैंक को सरकार 10 हजार करोड़ रुपये देगी | भारतीय निर्यातकों से खरीदार करने वाले छोटे देशों को भी लाभ |
  • प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत 1.52 लाख प्रतिष्ठानों को 8300 करोड़ रुपये का लाभ वितरित किया गया है | इससे 1.21 करोड़ लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा लाभ मिला है |
  • किसान क्रेडिट कार्ड के 1.83 करोड़ आवेदन मिले, जिसमें से 1.57 करोड़ किसानों को ये कार्ड दिए जा चुके हैं और इसके जरिये 143262 करोड़ रुपये का ऋण बांटा जा चुका है |

RPSC One Time Registration 2022 : राजस्थान लोक सेवा आयोग की One Time Registration प्रक्रिया के बारे में जानें

Rajasthan RPSC One Time Registration 2022:-

राजस्थान आरपीएससी वन टाइम रजिस्ट्रेशन 2022 (Rajasthan RPSC One Time Registration 2022) प्रक्रिया https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर शुरू हो गई है | यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सभी उम्मीदवार जो राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें एक अद्वितीय संख्या और ID प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 1 बार पंजीकरण करना होगा |

अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (Rajasthan RPSC One Time Registration Process 2022) का शुभारंभ 10 जनवरी, 2022 से किया जा चुका है। आयोग द्वारा भविष्य में आयोजित परीक्षाओं में आवेदन के लिए बन टाइम रजिस्ट्रेशन (One Time Registration) अनिवार्य है | अतः सभी अभ्यर्थियों से आग्रह है कि Recruitement Portal पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना बन टाइम रजिस्ट्रेशन (One Time Registration) अवश्य करें | अभी किए गए रजिस्ट्रेशन से भविष्य में भर्तियों के लिए आवेदन करते समय अपेक्षाकृत कम समय लगेगा एवं जल्दबाजी में की जाने वाली त्रुटियां भी नहीं होगी |

ऐसा देखा गया है कि भर्ती परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम दिनांक पास आने पर server पर load बढ़ जाता है | इसके परिणाम स्वरूप कई बार server response time धीमा हो जाता है | आपके द्वारा समय पर किया गया रजिस्ट्रेशन आपके अमूल्य समय की बचत तथा समय पर आवेदन सुनिश्चित करेगा |

Rajasthan RPSC One Time Registration क्या है:-

RPSC One Time Registration के माध्यम से अभ्यर्थी को एक ही बार Profile Detail देनी होगी | इससे अलग-अलग भर्तीयों के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थी को पुनः नाम, योग्यता व अन्य वांछित जानकारियां देने की आवश्यक्ता नहीं रहेगी | आयोग द्वारा दिए गए Unique number को दर्ज करने मात्र से अभ्यर्थी द्वारा प्रोफाइल में दर्ज विवरण का फार्म में स्वतः ही इन्द्राज हो जाएगा | प्रोफाइल को समय-समय पर update करने की सुविधा भी रहेगी |

Rajasthan RPSC One Time Registration प्रक्रिया:-

  • अभ्यर्थी को अपनी SSO ID से लॉगइन करने के पश्चात State Recruitement Portal पर जाना होगा |
  • State Recruitement Portal पर अभ्यर्थी को One Time Registration लिंक को क्लिक करना होगा |
  • One Time Registration में अभ्यर्थी को अपना नाम, जन्म तिथी, पिता का नाम, जेन्डर एवं मोबाईल इत्यादि विवरण देने होंगे | यदि S.S.O. प्रोफाईल में पूर्व में कोई विवरण भरा हुआ है तो वह भी यहां प्रदर्शित होगा |
  • विवरण में कोई परिवर्तन करना है तो वह Registration window पर किया जा सकता है | विवरण को update भी किया जा सकेगा |
  • अभ्यर्थी को अपनी सैकण्डरी परीक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा का रोल.न.परीक्षा वर्ष एवं बोर्ड के इन्द्राज के साथ सर्टिफिकट अपलोड करना होगा | ई-वाल्ट से इसे इन्टीग्रेट किया गया है ताकि सर्टिफिकेट अपलोड की बार बार आवश्यकता न हो |
  • अभ्यर्थी को अपना फोटो पहचान पत्र (पैन कार्ड, वोटर आई.डी, आधार, ड्राईविंग लाईसेस में से कोई एक मय विवरण) अपलोड करना होगा |
  • अभ्यर्थी द्वारा प्रविष्ट की गई सूचना की पुष्टि की जाएगी |
  • मोबाइल पर OTP के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा |
  • सत्यापन प्रक्रिया सफलता पूर्वक सम्पन्न करने पर यूनिक वन टाइम रजिस्ट्रेशन संख्या (Unique One Time Registration Number) जनरेट हो जाएगी |
  • दस्तावेजों के वन टाइम वेरिफिकेशन (One Tiem Verification) को ध्यान में रखते हुए राजस्थान के निवासियों हेतु जन-आधार आधारित सत्यापन एवं अन्य हेतु आधार अथवा वर्तमान व्यवस्था आधारित प्रक्रिया लागू की जावेगी |

Rajasthan RPSC One Time Registration के लाभ:-

  • अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के समय नाम की वर्तनी, लिंग, जन्म दिनांक व अन्य मूल विवरणों में जो त्रुटियां हो जाती है उनकी संभावना कम होगी |
  • त्रुटियों के कारण होने वाले वाद व परिवेदनाओं में कमी आएगी |
  • आवेदन के समय अभ्यर्थी को मूल दस्तावेजों की बार बार आवश्यक्ता नहीं पड़ेगी |
  • आवेदन को पूरा भर कर सब्मिट करने में लगने वाले समय में कमी आएगी |
  • दूर-दराज के क्षेत्रों में निवासरत अभ्यर्थियों को आवेदन में सहूलियत मिलेगी |
  • त्रुटि सुधार के लिए होने वाले अभ्यर्थी के व्यय को कम किया जा सकेगा |
  • भर्ती प्रक्रिया में आएगी तेजी |

Rajasthan RPSC One Time Registration 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं |

Frequently Asked Questions(FAQs):-

Rajasthan RPSC One Time Registration 2022 प्रक्रिया कब से शुरू की गई है

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (Rajasthan RPSC One Time Registration Process 2022) का शुभारंभ 10 जनवरी, 2022 से किया जा चुका है |

Rajasthan RPSC One Time Registration क्या है?

RPSC One Time Registration के माध्यम से अभ्यर्थी को एक ही बार Profile Detail देनी होगी | इससे अलग-अलग भर्तीयों के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थी को पुनः नाम, योग्यता व अन्य वांछित जानकारियां देने की आवश्यक्ता नहीं रहेगी | आयोग द्वारा दिए गए Unique number को दर्ज करने मात्र से अभ्यर्थी द्वारा प्रोफाइल में दर्ज विवरण का फार्म में स्वतः ही इन्द्राज हो जाएगा | प्रोफाइल को समय-समय पर update करने की सुविधा भी रहेगी |

Rajasthan RPSC One Time Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज?

अभ्यर्थी को अपनी सैकण्डरी परीक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा का रोल.न.परीक्षा वर्ष एवं बोर्ड के इन्द्राज के साथ सर्टिफिकट अपलोड करना होगा | साथ ही पैन कार्ड, वोटर आई.डी, आधार, ड्राईविंग लाईसेस में से कोई |

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र:-

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन को राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन कर दिया गया है | राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी अपने आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते है वह eSathi Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | राज्य के लोगो को अब पंचायत, तहसील, जिला नगर पालिका जाकर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे |

आय प्रमाण पत्र वो दस्तावेज है जिसमें किसी भी व्यक्ति या उसके पूरे परिवार की सलाना वार्षिक आय का पूरा लेखा-जोखा होता है | आय प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है और इसका प्रयोग कई जगहों पर होता है जैसे:- बैंक लोन, शिक्षा लोन, स्कूल कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए |

आय प्रमाण पत्र का प्रयोग कहाँ होता है:-

  • अगर आपको बैंक से लोन लेना है तो आपको उसके लिए अपना आय प्रमाण पत्र दिखाना होगा |
  • शिक्षा लोन के लिए भी इस प्रमाण पत्र का होना बहुत जरूरी है |
  • स्कूल या कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए भी परिवार का आय प्रमाण पत्र दिखाना पड़ता है |
  • अगर आप उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृति के लिए आवेदन करते हैं तो उस दौरान भी आपको आय प्रमाण पत्र दिखाना होगा |
  • अगर आप कोई मकान या घर किराये पर लेते हैं तो किराये पर लेने वाले और किराए पर देने वाले मालिक दोनों के पास आय का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है |
  • राशन कार्ड या आवास प्रमाणपत्र बनवाने हुए भी आय प्रमाण पत्र का होना जरूरी है |
  • सरकारी और निजी अस्पतालों में फ्री या कम कीमत पर इलाज कराने के लिए भी इस प्रूफ का होना जरूरी है |
  • प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए भी आय प्रमाण पत्र बनवाएं |

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो |

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

STEP 1: eSathi पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन किया जाता है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको eSathi पोर्टल में जाकर लॉगिन करना होगा लॉगिन करने के लिए आपके आप पोर्टल का आईडी पॉसवर्ड होना चाहिए यदि आपके पास पोर्टल का आईडी पॉसवर्ड नहीं है तो यहाँ क्लिक करें

UP NIWAS PRAMN PATRA KE LIYE AAVEDAN KAISE KAREN

STEP 2: लॉगिन करने के पश्चात डैशबोर्ड में आवेदन लिंक पर जाएँ और लिस्ट में से आय प्रमाण पत्र का चयन करें ।इसके बाद सेवा में आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करें |

STEP 3: अब दिए हुए आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जरुरी स्कैन दस्तावेज अपलोड करके भुगतान करने की प्रक्रिया पूर्ण करें | भुगतान होते ही आपका आवेदन पूर्ण माना जायेगा |

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2022: युवाओं/महिलाओं के लिए स्वरोजगार ऋण योजना, विवरण देखें

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2022:-

मध्य प्रदेश सरकार विवेकानंद जयंती यानी 12 जनवरी 2022 पर एक नई मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना 2022 (MP Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana 2022) शुरू करने जा रही है, जिसे रोजगार दिवस (Employment Day) के रूप में घोषित किया गया है | इस योजना में, राज्य सरकार स्वरोजगार के लिए बैंकों से लिए गए ऋण पर गारंटी प्रदान करेगा | इसके अलावा, राज्य सरकार लिए गए ऋण की राशि पर ब्याज सब्सिडी भी प्रदान करेगा | मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के साथ-साथ इच्छुक महिलाएं (मप्र की मां और बहनें) जो उद्यमी बनना चाहती हैं, वे पात्र होंगी |

Also Read:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को विवेकानंद जयंती (Vivekanand Jayanti) के दिन यहां उद्यम क्रांति योजना (Udyam Kranti Yojana) का शुभारंभ करने जा रहे हैं, जिसे रोजगार दिवस (Employment Day) घोषित किया गया है | मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना 2022 (MP Mukhyamantri Udyam Kranti को हालांकि पहली बार नवंबर 2021 में MSME विभाग द्वारा राजपत्र अधिसूचना के अनुसार शुरू की गई थी, लेकिन अधिकारियों के अनुसार इसे कभी लागू नहीं किया गया था |

Also Read:

कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में बुधवार को योजना के शुभारंभ से सभी जिलों में रोजगार मेलों (job fairs) के माध्यम से राज्य के 5.26 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने के अभियान की शुरुआत होगी | मुख्यमंत्री केन्द्र एवं राज्य स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे तथा कोरोना वायरस को देखते हुए 100 हितग्राहियों की उपस्थिति में सभी जिला मुख्यालयों पर ऐसा ही किया जायेगा |

युवाओं के साथ माता, बहनों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये बैंक लोन के लिये गारंटी सरकार देगी | गारंटी के साथ ब्याज का अनुदान मध्य प्रदेश सरकार देगी | इसके लिये मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना शुरु की जायेगी | सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उद्यमी बनने के इच्छुक युवाओं, महिलाओं के कल्याण के लिए इस मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना (Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana) की घोषणा की है | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग (MSME Department) मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना के कार्यान्वयन के लिए नोडल एजेंसी (Nodal Agency) है |

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2022 का उद्देश्य:-

मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना के तहत युवाओं को वित्तीय संस्थानों के माध्यम से रियायती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा | गारंटी शुल्क भी राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा | MSME सचिव पी नरहरि ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर रोजगार योग्य बनाना है | सभी स्वरोजगार योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए सरकारी एजेंसियां, वित्तीय संस्थान, लाभार्थी, प्रशिक्षण संस्थान और उद्यमिता केंद्र मिलकर काम कर रहे हैं |

Loan Amount (केवल नए उद्यमों के लिए):-

  • Manufacturing enterprises: Rs. 1-50 lakh
  • Service sector: Rs. 1-25 lakh

Loan details:-

  • अवधि: अधिकतम 7 वर्ष
  • ब्याज दर: बकाया सावधि ऋण (outstanding term loan) और कार्यशील पूंजी ऋण (working capital loan) पर 3%

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए अधिसूचना:-

MP MSME विभाग द्वारा MP मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अधिसूचना जारी की गई है, जिसका एक हिस्सा यहाँ दिखाया गया है: –

MP Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana

एमपी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की पूरी अधिसूचना लिंक के माध्यम से उपलब्ध है, इसे यहां से जांचें और डाउनलोड करें https://www.mpmsme.gov.in/website/mukhyamantri-udyam-kranti-yojana

वे योजनाएँ जिनके अंतर्गत ऋण स्वीकृत किए जाएंगे:-

प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना (Pradhan Mantri Svanidhi Yojana)
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (Pradhan Mantri Rojgar Srijan Yojana)
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana)
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (National Rural Livelihood Mission)
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (National Urban Livelihood Mission)
मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना (Mukhyamantri Gramin Path Vikreta Yojana)

एमपी मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना हेतु आवेदन पत्र:-

अन्य राज्यों में अन्य स्वरोजगार ऋण योजना की तरह, राज्य सरकार एमपी के एमपी मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना (MP Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana) ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित कर सकते हैं | ये पंजीकरण फॉर्म https://mp.gov.in/ की आधिकारिक वेबसाइट या एक नए समर्पित पोर्टल पर आमंत्रित किए जा सकते हैं | वर्तमान में, सीएम शिवराज सिंह ने केवल योजना के बारे में घोषणा की है और सीएम उद्यम क्रांति योजना आवेदन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है | जैसे ही मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना (Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana) आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होती है, हम इसे यहां अपडेट करेंगे |

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए पात्रता मानदंड:-

आयु: 18-40 वर्ष
न्यूनतम योग्यता: 12वीं कक्षा
न्यूनतम पारिवारिक आय: 12 लाख रुपये से अधिक नहीं |
किसी अन्य केंद्रीय/राज्य स्वरोजगार योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए |
किसी भी बैंक/वित्त संस्थान में चूककर्ता नहीं होना चाहिए |

Job Fair का उद्देश्य क्या है:-

लाभार्थियों को दिए जाएंगे ऋण स्वीकृति पत्र
इच्छुक उम्मीदवारों को उन अनुभवी लोगों से मिलवाया जाएगा जिन्होंने व्यवसाय में बाद के समय का लाभ उठाने के लिए पहले ही स्वरोजगार स्थापित कर लिया है
स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से स्थापित व्यवसायों के उत्पादों का होगा प्रदर्शन
इच्छुक युवाओं को विषय-विशेषज्ञों द्वारा परामर्श
युवाओं को योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं की जानकारी लेने के लिए विभागों, बैंकिंग संस्थानों के स्टॉल लगाए जाएंगे |

What about Corona Norms:-

नरहरि ने कहा, ”कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रत्येक जिला मेले में 100 लाभार्थियों को ही आमंत्रित किया गया है | बाकी को या तो बाद में कार्यालयों से अपना पत्र लेना होगा या अपने निवास पर पत्र प्राप्त करना होगा |

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का विलंबित शुभारंभ:-

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (Mukhyamantri Swarojgar Yojana), मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana) और मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना (Mukhyamantri Krishak Udyami Yojana) को समाप्त कर दिया गया और 29 नवंबर, 2021 को राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से उद्यम क्रांति योजना नामक एक नई योजना शुरू की गई थी | लेकिन कार्यान्वयन अब शुरू हो रहा है | यह दो साल के अंतराल के बाद शुरू की जाने वाली पहली स्वरोजगार योजना होगी | मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को कोरोनावायरस की पहली लहर के दौरान समाप्त कर दिया गया था |

Frequently Asked Questions(FAQs):-

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना 2022 कब शुरू की जाएगी?

मध्य प्रदेश सरकार विवेकानंद जयंती यानी 12 जनवरी 2022 पर एक नई मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना 2022 (MP Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana 2022) शुरू करने जा रही है |

मध्य प्रदेश सरकार विवेकानंद जयंती को किस रूप में मनाएगी?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विवेकानंद जयंती यानी 12 जनवरी 2022 को रोजगार दिवस (Employment Day) के रूप में घोषित किया गया है |

मध्य प्रदेश राशन कार्ड 2022 की पात्रता सूचि में अपना नाम कैसे देखें?

MADHYA PRADESH RATION CARD LIST 2022

बीपीएल परिवार पंजीयन एवं प्रबंधन प्रणाली (BPL Families Registration & Management System ) मध्य प्रदेश सरकार का आधिकारिक पोर्टल है जिसे मुख्य रूप से बीपीएल परिवारों की जानकारी के लिए निर्मित किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से बीपीएल कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी को एकीकृत किया गया है ।
नए बीपीएल पात्र परिवारों को पंजीकृत करना, अपात्र परिवारों को हटाना एवं उनकी लिस्ट जारी करना, जिला वॉर, ब्लॉक वार, पंचायत वार बीपीएल सूचि का प्रकाशन करना, बीपीएल की स्थिति जानना तथा बीपीएल परिवारों को मिलने वाले लाभ आदि के बारे में जानकारी विस्तृत जानकारी प्रदान करना ही इसका प्रमुख उद्देश्य है ।

बीपीएल कैटेगरीज में शामिल परिवारों की जानकारी पंचायत वार, आप नीचे दी जा रही प्रक्रिया के मध्य से उस फॉलो करके देख सकते हैं जहाँ पर आपको सम्बंधित पंचायत में शामिल सभी परिवारों की सूचि मात्र एक क्लिक में मिल जाएगी । और यदि आपका नाम नहीं है तो आप सम्बंधित पंचायत के अधिकारियों से बात करके बीपीएल के लिए आवेदन कर सकते हैं।

STEP 1: बीपीएल परिवार पंजीयन एवं प्रबंधन प्रणाली (BPL Families Registration & Management System ) मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आप बीपीएल परिवार की सूचि देख सकते हैं जिसके लिए आप संबंधित http://bpl.samagra.gov.in/Default पोर्टल पर जाएँ । अब मुख्य पृष्ठ में बीपीएल परिवार रजिस्टर अनुभाग में बीपीएल/एएवाय रजिस्टर लिंक पर जाएँ |

MADHYA PRADESH BPL LIST 2021 MEN NAAM KAISE DEKHEN

STEP 2: उक्त लिंक में प्रवेश के पश्चात बीपीएल परिवारों की सूचि देखने के लिए सम्बंधित जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या जोन का चयन करने के पश्चात सुरक्षा कोड को दर्ज करते हुए GO बटन पर क्लिक करें ।

MADHYA PRADESH BPL LIST 2020 MEN NAAM KAISE DEKHEN

STEP 3:उक्त प्रक्रिया पूरी करने पर GO बटन पर क्लिक करते ही आपके द्वारा दिए हुए विवरण के अनुसार संबधित पंचायत या जोन की बीपीएल परिवारों की सूचि परिवार आय.डी.,मुखिया,सदस्यों की संख्या, एएवाय परिवार, पता,सर्वे नंबर,सर्वे वर्ष,सदस्य कली संख्या के साथ आपकी स्क्रीन पर होगी ।

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

National Youth Day 2024: क्यों मनाया जाता है 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस?

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024:-

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 (National Youth Day) प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी के दिन मनाया जाता है | भारत सरकार द्वारा वर्ष 1984 में इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी | यह दिन महान दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्‍वामी विवेकानंद जी की जयंती का दिन है |

स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार दोनों ही प्रेरणा के स्त्रोत हैं | इसे मानाने का मुख्य उद्देश्य भारत के महानतम समाज सुधारक, विचारक और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों और विचारों को देश भर के भारतीय युवाओं को प्रोत्साहित किया जाना है और ताकि वो इन्हें अपने जीवन में शामिल कर सकें |

स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) के विचारों पर चलकर लाखों युवाओं के जीवन में बदलाव आया | विवेकानंद जी ने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था | उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है | वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे |

इसे आधुनिक भारत के निर्माता स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को याद करने के लिये मनाया जाता है | राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को मनाने के लिये वर्ष 1984 में भारतीय सरकार द्वारा इसे पहली बार घोषित किया गया था | तब से (1985), पूरे देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में इसे मनाने की शुरुआत हुई |

राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास:-

यह सर्वज्ञात है कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने के लिये भारतीय सरकार ने घोषित किया था | स्वामी विवेकानंद का दर्शन और उनके आदर्श की ओर देश के सभी युवाओं को प्रेरित करने के लिये भारतीय सरकार द्वारा ये फैसला किया गया था |

स्वामी विवेकानंद के विचारों और जीवन शैली के द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के द्वारा देश के भविष्य को बेहतर बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिये राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को मनाने का फैसला किया गया था |

इसे मनाने का मुख्य लक्ष्य भारत के युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के महत्व को फैलाना है | भारत को विकसित देश बनाने के लिये उनके बड़े प्रयासों के साथ ही युवाओं के अनन्त ऊर्जा को जागृत करने के लिये यह बहुत अच्छा तरीका है |

राष्ट्रीय युवा दिवस

विवेकानंद जी के बारे में मुख्य बातें:

  • स्‍वामी विवेकानंद का जन्‍म कलकत्ता के कायस्‍थ परिवार में हुआ था | उनके बचपन का नाम नरेंद्र नाथ दत्त था | उनके पिता व‍िश्‍वनाथ दत्त कलकत्ता हाईकोर्ट के वकील थे, जबकि मां भुवनेश्वरी देवी धार्मिक विचारों वाली महिला थीं |
  • नरेंद्र नाथ 1871 में आठ साल की उम्र में स्कूल गए | 1879 में उन्‍होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज की प्रवेश परीक्षा में पहला स्‍थान हास‍िल क‍िया |
  • नरेंद्र नाथ दत्त 25 साल की उम्र में घर-बार छोड़कर सन्यासी बन गए थे | संन्यास लेने के बाद इनका नाम विवेकानंद पड़ा |
  • रामकृष्‍ण परमहंस और स्‍वामी विवेकानंद की मुलाकात 1881 कलकत्ता के दक्षिणेश्वर के काली मंदिर में हुई थी | परमहंस ने उन्हें शिक्षा दी कि सेवा कभी दान नहीं, बल्कि सारी मानवता में निहित ईश्वर की सचेतन आराधना होनी चाहिए |
  • विवेकानंद जब रामकृष्‍ण परमहंस से मिले तो उन्होंने वही सवाल किया जो वो औरों से कर चुके थे, ‘क्या आपने भगवान को देखा है?’ रामकृष्ण परमहंस ने जवाब दिया- ‘हां मैंने देखा है, मैं भगवान को उतना ही साफ देख रहा हूं जितना कि तुम्हें देख सकता हूं | फर्क सिर्फ इतना है कि मैं उन्हें तुमसे ज्यादा गहराई से महसूस कर सकता हूं.’
  • अमेरिका में हुई धर्म संसद में जब स्‍वामी विवेकानंद ने ‘अमेरिका के भाइयों और बहनों’ के संबोधन से भाषण शुरू किया तो पूरे दो मिनट तक आर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ शिकागो में तालियां बजती रहीं | 11 सितंबर 1893 का वो द‍िन हमेशा-हमेशा के ल‍िए इतिहास में दर्ज हो गया |
  • स्‍वामी विवेकानंद ने 1 मई 1897 में कलकत्ता में रामकृष्ण मिशन और 9 दिसंबर 1898 को गंगा नदी के किनारे बेलूर में रामकृष्ण मठ की स्थापना की |
  • स्‍वामी विवेकानंद के जन्‍म दिन यानी कि 12 जनवरी को भारत में हर साल राष्‍ट्रीय युवा द‍िवस मनाया जाता है | इसकी शुरुआत 1985 से हुई थी |
  • स्वामी विवेकानंद को दमा और शुगर की बीमारी थी | उन्‍होंने कहा भी था, ‘ये बीमार‍ियां मुझे 40 साल भी पार नहीं करने देंगी.’ अपनी मृत्‍यु के बारे में उनकी भव‍िष्‍यवाणी सच साबित हुई और उन्‍होंने 39 बरस की बेहद कम उम्र में 4 जुलाई 1902 को बेलूर स्थित रामकृष्‍ण मठ में ध्‍यानमग्‍न अवस्‍था में महासमाध‍ि धारण कर प्राण त्‍याग द‍िए |
  • स्वामी विवेकानंद का अंतिम संस्‍कार बेलूर में गंगा तट पर किया गया | इसी गंगा तट के दूसरी ओर उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस का अन्तिम संस्कार हुआ था |

Frequently Asked Questions(FAQs):-

राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय युवा दिवस प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी के दिन मनाया जाता है |

राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है ?

स्‍वामी विवेकानंद जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है |

भारत सरकार द्वारा 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कब की थी ?

वर्ष 1984 में

पहला राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया गया था?

वर्ष 1985 में

स्वामी विवेकानंद का जन्म कब हुआ था?

12 जनवरी 1863 को

स्वामी विवेकानंद का जन्म कहाँ हुआ था?

कलकत्ता में

स्‍वामी विवेकानंद जी के बचपन का नाम क्या था?

उनका नाम नरेंद्रनाथ दत्त था

स्‍वामी विवेकानंद जी कौन थे?

स्‍वामी विवेकानंद जी महान दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू हैं |

स्वामी विवेकानंद किससे प्रभावित हुए थे ?

रामकृष्ण के रहस्यमय व्यक्तित्व ने उन्हें प्रभावित किया, जिससे उनका जीवन बदल गया | 1881 में रामकृष्ण को उन्होंने अपना गुरु बनाया | संन्यास लेने के बाद इनका नाम विवेकानंद हुआ |

स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण परमहंस को अपना गुरु क्यों बनाया?

रामकृष्ण देव समाधि की आखिरी अवस्था में थे, इसलिए उन्हें परमहंस की उपाधि दी गई थी | – रामकृष्ण ने विवेकानंद को अपना शिष्य बनाया क्योंकि उनमें बुद्धि और तर्क करने की क्षमता थी | – गुरु ने विवेकानंद के हर प्रश्न का समाधान कर उनकी बुद्धि को भक्ति में बदल दिया था |

राष्ट्रीय युवा दिवस 2022 Special: Famous quotes of Swami Vivekananda in Hindi

राष्ट्रीय युवा दिवस 2022:-

राष्ट्रीय युवा दिवस 2022 (National Youth Day) प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी के दिन मनाया जाता है | भारत सरकार द्वारा वर्ष 1984 में इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी | यह दिन महान दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्‍वामी विवेकानंद जी की जयंती का दिन है |

स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार दोनों ही प्रेरणा के स्त्रोत हैं | इसे मानाने का मुख्य उद्देश्य भारत के महानतम समाज सुधारक, विचारक और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों और विचारों को देश भर के भारतीय युवाओं को प्रोत्साहित किया जाना है और ताकि वो इन्हें अपने जीवन में शामिल कर सकें |

राष्ट्रीय युवा दिवस 2022: क्यों मनाया जाता है 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस?

स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) के विचारों पर चलकर लाखों युवाओं के जीवन में बदलाव आया | विवेकानंद जी ने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था | उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है | वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे |

इसे आधुनिक भारत के निर्माता स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को याद करने के लिये मनाया जाता है | राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को मनाने के लिये वर्ष 1984 में भारतीय सरकार द्वारा इसे पहली बार घोषित किया गया था | तब से (1985), पूरे देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में इसे मनाने की शुरुआत हुई |

Famous quotes of Swami Vivekananda in Hindi:- राष्ट्रीय युवा दिवस 2022

“यदि परिस्थितियों पर आपकी मजबूत पकड़ है तो जहर उगलने वाला भी आपका कुछ नही बिगाड़ सकता।”

“हर काम को तीन अवस्थाओं से गुज़रना होता है – उपहास, विरोध और स्वीकृति।”

“अनेक देशों में भ्रमण करने के पश्चात् मैं इस निष्कर्ष पर पहुँचा हूँ कि संगठन के बिना संसार में कोई भी महान एवं स्थाई कार्य नहीं किया जा सकता।”

“संभव की सीमा जानने का एक ही तरीका है, असंभव से भी आगे निकल जाना।”

“शिक्षा क्या है ? क्या वह पुस्तक-विद्या है ? नहीं। क्या वह नाना प्रकार का ज्ञान है ? नहीं, यह भी नहीं। जिस संयम के द्वारा इच्छाशक्ति का प्रवाह और विकास वश में लाया जाता है और वह फलदायक होता है, वह शिक्षा कहलाती है।”

“हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिये कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं, विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं।”

“हम भगवान को खोजने कहां जा सकते हैं अगर उनको अपने दिल और हर एक जीवित प्राणी में नहीं देख सकते।”

“पीड़ितों की सेवा के लिए आवश्यकता पड़ने पर हम अपने मठ की भूमि तक भी बेच देंगे। हजारों असहाय नर नारी हमारे नेत्रों के सामने कष्ट भोगते रहें और हम मठ में रहें, यह असम्भव है। हम सन्यासी हैं,वृक्षों के नीचे निवास करेंगे और भिक्षा मांगकर जीवित रह लेंगे।”

राष्ट्रीय युवा दिवस 2022

 “किसी चीज से डरो मत। तुम अद्भुत काम करोगे। यह निर्भयता ही है जो क्षण भर में परम आनंद लाती है।”

“वह नास्तिक है, जो अपने आप में विश्वास नहीं रखता।”

“जो अग्नि हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है। यह अग्नि का दोष नहीं है।”

“यही दुनिया है; यदि तुम किसी का उपकार करो, तो लोग उसे कोई महत्व नहीं देंगे। किन्तु ज्यों ही तुम उस कार्य को बंद कर दोगे, वे तुरन्त तुम्हें बदमाश प्रमाणित करने में नहीं हिचकिचायेंगे।”

“धर्म ही हमारे राष्ट्र की जीवन शक्ति है। यह शक्ति जब तक सुरक्षित है, तब तक विश्व की कोई भी शक्ति हमारे राष्ट्र को नष्ट नहीं कर सकती।”

“यह देश धर्म, दर्शन और प्रेम की जन्मभूमि है। ये सब चीजें अभी भी भारत में विद्यमान है। मुझे इस दुनिया की जो जानकारी है, उसके बल पर दृढतापूर्वक कह सकता हूं कि इन बातों में भारत अन्य देशों की अपेक्षा अब भी श्रेष्ठ है।”

“हमे ऐसी शिक्षा चाहिए जिससे चरित्र का निर्माण हो, मन की शक्ति बढ़े, बुद्धि का विकास हो और मनुष्य अपने पैर पर खड़ा हो सके।”

“तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही है। आपकी अपनी आत्मा के अलावा कोई दूसरा आध्यात्मिक गुरु नहीं है।”

“शिक्षा का अर्थ है उस पूर्णता को व्यक्त करना जो सब मनुष्यों में पहले से विद्यमान है।”

“प्रेम विस्तार है, स्वार्थ संकुचन है। इसलिए प्रेम जीवन का सिद्धांत है। वह जो प्रेम करता है जीता है। वह जो स्वार्थी है मर रहा है। इसलिए प्रेम के लिए प्रेम करो, क्योंकि जीने का यही एक मात्र सिद्धांत है। वैसे ही जैसे कि तुम जीने के लिए सांस लेते हो।”

“बल ही जीवन है और दुर्बलता मृत्यु ।”

“अगर स्वाद की इंद्रिय को ढील दी, तो सभी इन्द्रियां बेलगाम दौड़ेगी।”

“किसी की निंदा ना करें। अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो ज़रुर बढाएं। अगर नहीं बढ़ा सकते, तो अपने हाथ जोड़िये, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिये, और उन्हें उनके मार्ग पे जाने दीजिये।”

“धर्म कल्पना की चीज नहीं है, प्रत्यक्ष दर्शन की चीज है। जिसने एक भी महान आत्मा के दर्शन कर लिए वह अनेक पुस्तकी पंडितों से बढ़कर है।”

“मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं। जब वो केन्द्रित होती हैं, चमक उठती हैं।”

Frequently Asked Questions(FAQs):-

राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय युवा दिवस प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी के दिन मनाया जाता है |

राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है ?

स्‍वामी विवेकानंद जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है |

भारत सरकार द्वारा 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कब की थी ?

वर्ष 1984 में

पहला राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया गया था?

वर्ष 1985 में

स्वामी विवेकानंद का जन्म कब हुआ था?

12 जनवरी 1863 को

स्वामी विवेकानंद का जन्म कहाँ हुआ था?

कलकत्ता में

स्‍वामी विवेकानंद जी के बचपन का नाम क्या था?

उनका नाम नरेंद्रनाथ दत्त था

स्‍वामी विवेकानंद जी कौन थे?

स्‍वामी विवेकानंद जी महान दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू हैं |

स्वामी विवेकानंद किससे प्रभावित हुए थे ?

रामकृष्ण के रहस्यमय व्यक्तित्व ने उन्हें प्रभावित किया, जिससे उनका जीवन बदल गया | 1881 में रामकृष्ण को उन्होंने अपना गुरु बनाया | संन्यास लेने के बाद इनका नाम विवेकानंद हुआ |

स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण परमहंस को अपना गुरु क्यों बनाया?

रामकृष्ण देव समाधि की आखिरी अवस्था में थे, इसलिए उन्हें परमहंस की उपाधि दी गई थी | – रामकृष्ण ने विवेकानंद को अपना शिष्य बनाया क्योंकि उनमें बुद्धि और तर्क करने की क्षमता थी | – गुरु ने विवेकानंद के हर प्रश्न का समाधान कर उनकी बुद्धि को भक्ति में बदल दिया था |

स्वामी विवेकानंद ने कौन से ज्ञान को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाया?

विवेकानंद जी का बाल संस्कार धर्म और संस्कृति पर आधारित था | उन्हें बाल संस्कार के रूप में वेद – वेदांत , भगवत , पुराण , गीता आदि का ज्ञान मिला था | जिस व्यक्ति के पास इस प्रकार का ज्ञान हो वह व्यक्ति महान हो जाता है |

Nepotism क्या है? नेपोटिज्म के बारे में जानकारी।

आजकल इंटरनेट पर आपने एक चीज़ जो है Nepotism इसके बारे में बहौत सुना होगा। और सायद अभी ये जानना चाहते होंगे की आखिर ये Nepotism क्या है? और क्यू इसका यूज़ इतना ज्यादा इन दिनों किआ जा रहा है।

तो आज ये लेख हम खास आपके लिए ही लाएं हैं, जिसमे हम आपको बताने वाले हैं Nepotism क्या है के बारे में, और साथ ही इससे जुडी हुई और भी महत्वपूर्ण जानकारी भी आज हम आपको देंगे, तो इसे अच्छे से पढ़ें और नेपोटिस्म के बारे में पूरी जानकारी पाएं।

Nepotism क्या है?

‘नेपोटिज़्म’ अंग्रेज़ी भाषा का शब्द है। हिंदी भाषा में इसका अर्थ है: ‘भाई-भतीजावाद’, ‘रिश्तेदारों को तरज़ीह देना’ मतलब ‘रिश्तेदारों को अनैतिक फ़ायदा पहुँचाना’।

आज के समय में हर क्षेत्र में परिवारवाद बढ़ता ही जा रहा है, आए दिन हमें ये खबर मिलते ही रहतीं हैं कि, उनके साथ ये हुआ, इनके साथ वो हुआ, मतलब ये है कि, हर क्षेत्र में लोग अपना दबदबा ही बनाए रखना चाहते हैं।

उनका मुख्य लक्ष्य ये होता है कि उस क्षेत्र में उनके बच्चे उनके रिश्तेदारों ही आगे बढ़े, वे लोग हमेशा बाहर से आए मेहनती लोगों का विरोध करते, उनके कामों में तरह-तरह के बांधा डालते, ताकि वो उन इंडस्ट्रीज, या पेशा छोड़ कर भाग जाएं, ताकि उनके बच्चे को मोका मिले चाहे, उन्हें कुछ आता हो या नहीं ।

Nepotism क्या है

भारत में नेपोटिज़्म।

भारत में यह शब्द उन राजनेताओं के लिए प्रयोग किया जाता है जो अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों और रिश्तेदारों को (ये कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि अयोग्य को योग्य बनाकर, और ज़ाहिर है योग्य व्यक्ति इससे वंचित रह जाते हैं।) नौकरी पाने में मदद करते हैं या अपनी राजनैतिक शक्ति अथवा पहुँच का प्रयोग करके अनुचित व्यवहार करते हैं।

नेपोटिज्म का सीधा अर्थ भाई भतीजावाद या अपने पावर का इस्तेमाल कर के योग्य व्यक्तियों के बजाय परिवार व क़रीबियों को नौकरी, व्यवसाय या किसी पेशे में फ़ायदा देना. अभी हाल में फ़िल्म जगत में यह शब्द काफ़ी चर्चा में था और इसको लेकर करन जौहर सहित कई लोगों को जो स्थापित फ़िल्मी कलाकारों के परिवार से हैं को निशाना बनाया गया था.

बॉलीवुड में नेपोटिस्म

बॉलीवुड में नेपोटिस्म का मामला हमेशा ही सामने आता है, लेकिन हमलोग इसे इग्नोर कर देते हैं, अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में बाहर के आए लोग जिनकी कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होते, उन्हें ये फिलमी दुनिया के लोग आगे बढ़ने नहीं देना चाहते। समय समय पर बहुत सारे बाहर से आए अपने हुनर और मेहनत के दम पर आए, एक्टर – एक्ट्रेस ये बोलते रहते हैं कि उनके साथ ये बालिवुड के लोग गलत वेवहार करते हैं, उनका विरोध करते हैं, उनके कामों में बांधा डालते हैं।

आशा करते हैं की अब आप समझ गए होंगे की Nepotism क्या है? और कैसे ये हर जगह इतना ज्यादा चर्चा में लाया जा रहा है। ऐसे ही अच्छी जानकारी रोज़ पाने के लिए EnterHindi के साथ जुड़े रहें।

मध्य प्रदेश श्रमिक पंजीयन (सम्बल) कार्ड कैसे निकालें

MP Shramik Card Download, MP Sramik Card Kaise Nikalen:-

MP Shramik Card Downloadमुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, को असंगठित श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा और उन्हें सभी तरह के लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2018 से पुरे मध्यप्रदेश में शुरू की गई थी | मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के शुरुआत के साथ ही मध्यप्रदेश जनकल्याण (संबल) पोर्टल की भी शुरुआत की गई थी | ताकि आवेदक योजनाओं के लाभ के लिए ऑनलाइन पात्रता जांच सकें, आवेदन कर सकें |

असंगठित क्षेत्र में नियोजित श्रमिकों से आग्रह किया जा रहा है कि वे अपने ग्राम पंचायत/ज़ोन में संपर्क कर योजनाओं के लाभ के लिए अपना पंजीयन करवा ले | मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत असंगठित श्रमिकों की सहायता के लिए निम्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं :- योजनाओं की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

MP Shramik Card Download

असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के पंजीयन, प्रबंधन, ट्रैकिंग एवं उन्हें मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सरलीकृत एवं पारदशी र्रूप से समय सीमा सुनिश्चित करने हेतु एकीकृत पोर्टल मध्य प्रदेश सर्कार द्वारा पोर्टल जारी किया गया है . असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की जानकारी के लिए एक एकमात्र पोर्टल है इस पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों की जानकारी ले सकते हैं ।इस पोर्टल के माध्यम से असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं की लाभार्थी सूचि भी देखी जा सकती है ।साथ ही निम्न प्रकार जी जानकारियां भी आप इस पोर्टल से ले सकते हैं :-

MP Shramik Card Download Kaise karen

STEP 1: फोटो युक्त श्रमिक पंजीयन कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको श्रमिक पंजीयन की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sambal.mp.gov.in/ पर जाना होगा अब मुख्य पृष्ठ के मेनू में हितग्राही डैशबोर्ड पर जाएँ ।|

MP Shramik Card Download

STEP 2: हितग्राही डैशबोर्ड में अपना श्रमिक पंजीयन कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी 9 अंकों की समग्र आदि दर्ज करें । समग्र आईडी दर्ज करते ही श्रमिक पंजीयन का विवरण आपकी फोटो के साथ स्क्रीन पर होगा । ध्यान रहे श्रमिक पंजीयन कार्ड आप तभी प्राप्त कर सकेंगे जब आपने इसके लिए अपने लोकल ऑफिस में आवेदन किया होगा और आवेदन स्वीकार कर लिया गया होगा । एक बात और कभी कभी सर्वर की समस्या के कारन एरर मैसेज आता है इस कारन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है

सिर्फ नाम से समग्र आई डी कैसे पता करें |

MP SRAMIK PANJIYAN CARD KAISE DOWNLOAD KAREN
MP Sramik Card Kaise Nikalen

STEP 3: श्रमिक की नौ अंकों की समग्र आईडी दर्ज करते ही श्रमिक की सारी जानकारी आपकी स्क्रीन में होगी

MP Shramik Card Download

साथी ही संबल कार्ड ही आप देख पाएंगे तथा साथ ही प्रिंट कर जरुरी कामों में इसका उपयोग कर सरकारी लाभों को पा सकेंगे

MP Sramik Card Kaise Nikalen
MP Sramik Card Kaise Nikalen

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

मध्यप्रदेश ग्रामीण कामगार सेतु पोर्टल: मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर ऋण योजना के लिए पंजीकरण / आवेदन कैसे करें ?

मध्यप्रदेश ग्रामीण कामगार सेतु पोर्टल:

मध्य प्रदेश सरकार ने 8 जुलाई 2020 को http://kamgarsetu.mp.gov.in/ पर एक नया मध्यप्रदेश ग्रामीण कामगार सेतु पोर्टल (MP Gramin Kamgar Setu Portal) शुरू किया है | यह पोर्टल नई मुख्मंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर ऋण योजना (Mukhyamantri Rural Street Vendor Loan Scheme) के लिए शुरू किया गया है | इस योजना में, राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के Street Vendors को बिना ब्याज के 10,000 रुपये तक का ऋण प्रदान करेगा | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उल्लेख किया कि म.प्र सरकार लोगों को व्यापार के लिए ऋण देने में मदद करेगी और ऋण के लिए साहूकारों के पास जाने की कोई आवश्यकता नहीं है |

शहरी स्ट्रीट वेंडर ऋण योजना (Urban Street Vendor Loan Scheme) की तर्ज पर मप्र राज्य सरकार ने अब ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर ऋण योजना (Rural Street Vendor Loan Scheme) शुरू की है | इस योजना में, बैंकों से ब्याज के बिना 10,000 रुपये की कार्यशील पूंजी ग्रामीण सड़क विक्रेताओं को उनके कार्यों और व्यवसाय के लिए दिया जाएगा | ब्याज की पूरी राशि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वहन की जाएगी | यहां तक ​​कि लाभार्थियों को बैंकों में किसी भी प्रकार की संपार्श्विक जमानत और जमानत राशि देने की आवश्यकता नहीं है |

मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर ऋण योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को मध्यप्रदेश ग्रामीण कामगार सेतु पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://kamgarsetu.mp.gov.in/ पर जाना होगा |
  • MP Mukhyamantri Gramin Street Vendor Loan Scheme के लिए पंजीकरण करने के लिए होमपेज पर, “पंजीकरण करें” टैब पर क्लिक करें |
मध्यप्रदेश ग्रामीण कामगार सेतु पोर्टल
  • नई विंडो में, अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें क्योंकि आपको इस फोन नंबर पर One Time Password (OTP) मिलेगा |
MP Mukhyamantri Grameen Street Vendor Loan Scheme Mobile No
  • OTP दर्ज करने के बाद, मुख्मंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर ऋण योजना पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा |
मध्यप्रदेश ग्रामीण कामगार सेतु पोर्टल
  • पंजीकरण फॉर्म में सभी विवरण दर्ज करें, सबमिट बटन पर क्लिक करके मुख्मंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर ऋण योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र खोलें |
मध्यप्रदेश ग्रामीण कामगार सेतु पोर्टल

सभी आवेदक खोले गए आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण सही-सही दर्ज कर सकते हैं | इसमें आधार की जानकारी, समग्र की जानकारी, व्यावसायिक जानकारी, पुष्टिकरण विवरण अनुभाग शामिल हैं | अंत में, आवेदकों को मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क ऋण योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र जमा करना होगा |

मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर ऋण योजना के लिए पात्रता मानदंड:-

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • वह / वह स्ट्रीट वेंडर होना चाहिए |
  • आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष तक के बीच होनी चाहिए |
  • किसी भी जाति के लोग आवेदन कर सकते हैं क्योंकि जाति का कोई बंधन नहीं है |
  • किसी भी शैक्षणिक योग्यता के आवेदक पात्र हैं |
  • आवेदक को ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित होना चाहिए |

मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर ऋण योजना के लिए पात्र लाभार्थी:-

  • Hair dressers
  • Handcart pullers
  • Cycle rickshaw pullers
  • Potters
  • Cycle and motorcycle mechanics
  • Carpenters
  • Rural craftsmen
  • Weavers
  • Laundry men
  • Tailors
  • Workers related to Karmkar Mandal

MP Gramin Kamgar Setu Helpline Number – 0755-2700800

30 दिनों के भीतर बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृत किया जाना:-

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने सूचित किया है कि आवेदन जमा करने के 30 दिनों के भीतर बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृत कर दिया जाएगा | मामलों को “पहले आओ-पहले पाओ (FCFS)” के आधार पर निपटाया जाएगा | योजना पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित की जाएगी और कलेक्टर जिलों में इस मुख्मंत्री स्ट्रीट वेंडर ऋण योजना (ग्रामीण) के नोडल अधिकारी होंगे | इसके अलावा, एमपी कियोस्क के माध्यम से भी आवेदन जमा किया जा सकता है | ग्राम पंचायतों और जनपद पंचायतों के कार्यालय में आवेदन जमा करने की भी सुविधा होगी |

कोई शुल्क, collateral security और security deposit देने की आवश्यकता:-

मध्य प्रदेश राज्य सरकार स्पष्ट करता है कि मुख्मंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर ऋण योजना (Mukhyamantri Rural Street Vendor Loan Scheme) का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को किसी भी प्रकार के शुल्क (charges), संपार्श्विक जमानत (collateral security) और जमानत राशि (security deposit) देने की आवश्यकता नहीं है | मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि आवेदकों से किसी भी प्रकार का शुल्क किसी भी स्तर पर नहीं लिया जाए |

MGNREGA के अंतर्गत शिकायत ऑनलाइन कैसे दर्ज कराएँ

MGNREGA ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज कराएँ

MGNREGA ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज कराएँ– हात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) देश में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं में एक महत्वपूर्ण योजना है | इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा राज्य की सरकारों की सहायता से कार्य किया जाता है |

इस योजना के अंतर्गत देश के बेरोजगार गरीब BPL परिवार के लोगों को उन्हें अपने निज निवास स्थान के 5 किलोमीटर दायरे में रोजगार उपलब्ध कार्य उपलब्ध कराया जाता है | इस योजना के अंतर्गत BPL परिवार के लोगों को मंत्रालय द्वारा 1 वर्ष में 100 दिन कार्य की गारंटी दी जाती है | इस योजना के क्रियान्वयन से देश के विकास के साथ ही देश के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाता है |

लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही इस महत्वपूर्ण योजना का दुरुपयोग भी किया जाता है | यदि आपके क्षेत्र में भी या आपके साथ भी महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के अंतर्गत किसी प्रकार का शोषण किया जा रहा है | तो आप इसके खिलाफ अपनी नरेगा शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं | आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं |

कि आप घर बैठे अपने मोबाइल का ही उपयोग करके किस तरह से अपनी नरेगा शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं | MGNREGA में भ्रष्टाचार,मनरेगा में बड़ा घोटाला,मनरेगा में काम न मिलने पर टोल फ्री नम्बर पर शिकायत,नाले व तालाब खोदाई में लाखों रुपये का घोटाला,नरेगा शिकायत ऑनलाइन करके देश के विकास में भागीदार बन सकते हैं |

MGNREGA शिकायत कौन कर सकता है :-

  • कामगार
  • नागरिक
  • NGO
  • मीडिया
  • गणमान्य व्यक्ति

MGNREGA ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज कराएँ, दर्ज कराने की प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले आपको महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.nrega.nic.in/netnrega/mgnrega_new/Nrega_home.aspx पर जाना होगा |
  • Website पर पहुंचने के पश्चात आपके सामने राज्यों की एक list open हो गई जहां आपको अपने राज्य पर क्लिक करना है | Direct Link
  • अपने राज्य पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जहां पर आपको नीचे दिखाई गई image की तरह एक फॉर्म ओपन होगा।
MGNREGA ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज कराएँ
  • इस फॉर्म में आपको शिकायतकर्ता का वर्ग, शिकायतकर्ता का स्रोत, राज्य, जनपद, विकास खंड, पंचायत, शिकायतकर्ता का नाम, पिता / पति का नाम, शिकायतकर्ता का पता, ईमेल ID, मोबाइल नंबर आदि भरना होगा।
  • फार्म के दूसरे भाग में आपको शिकायत का विवरण और स्थान की जानकारी देनी होगी। यहां पर आपको शिकायत किसके खिलाफ, राज्य और जनपद का चयन करना होगा।
MGNREGA ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज कराएँ
  • इसके साथ ही आप को नीचे कई कैटेगरी प्रदान की गई होंगी जिन पर आप टिक मार्क करके अपनी शिकायत में शामिल कर सकते हैं |
  • इसके साथ ही आप नीचे अपनी शिकायत का पूरा विवरण दे सकते हैं |
  • फार्म के तीसरे और आखिरी भाग में आपको शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत शिकायत को साबित करने के लिए सबूत का विवरण देना होगा। इसमें आपको गवाहों के नाम का विवरण और दस्तावेजों का विवरण दे सकते हैं |
MGNREGA ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज कराएँ
  • पूरा फार्म कंप्लीट करने के पश्चात आप अपनी शिकायत को सबमिट कर सकते हैं |
  • शिकायत समिट करने के पश्चात आपको एक शिकायत नंबर भी प्रदान कर दिया जाएगा | जिसके माध्यम से आप कभी भी अपनी शिकायत की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |