उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

0
994
उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र:-

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन को राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन कर दिया गया है | राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी अपने आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते है वह eSathi Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | राज्य के लोगो को अब पंचायत, तहसील, जिला नगर पालिका जाकर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे |

आय प्रमाण पत्र वो दस्तावेज है जिसमें किसी भी व्यक्ति या उसके पूरे परिवार की सलाना वार्षिक आय का पूरा लेखा-जोखा होता है | आय प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है और इसका प्रयोग कई जगहों पर होता है जैसे:- बैंक लोन, शिक्षा लोन, स्कूल कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए |

आय प्रमाण पत्र का प्रयोग कहाँ होता है:-

  • अगर आपको बैंक से लोन लेना है तो आपको उसके लिए अपना आय प्रमाण पत्र दिखाना होगा |
  • शिक्षा लोन के लिए भी इस प्रमाण पत्र का होना बहुत जरूरी है |
  • स्कूल या कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए भी परिवार का आय प्रमाण पत्र दिखाना पड़ता है |
  • अगर आप उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृति के लिए आवेदन करते हैं तो उस दौरान भी आपको आय प्रमाण पत्र दिखाना होगा |
  • अगर आप कोई मकान या घर किराये पर लेते हैं तो किराये पर लेने वाले और किराए पर देने वाले मालिक दोनों के पास आय का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है |
  • राशन कार्ड या आवास प्रमाणपत्र बनवाने हुए भी आय प्रमाण पत्र का होना जरूरी है |
  • सरकारी और निजी अस्पतालों में फ्री या कम कीमत पर इलाज कराने के लिए भी इस प्रूफ का होना जरूरी है |
  • प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए भी आय प्रमाण पत्र बनवाएं |

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो |

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

STEP 1: eSathi पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन किया जाता है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको eSathi पोर्टल में जाकर लॉगिन करना होगा लॉगिन करने के लिए आपके आप पोर्टल का आईडी पॉसवर्ड होना चाहिए यदि आपके पास पोर्टल का आईडी पॉसवर्ड नहीं है तो यहाँ क्लिक करें

UP NIWAS PRAMN PATRA KE LIYE AAVEDAN KAISE KAREN

STEP 2: लॉगिन करने के पश्चात डैशबोर्ड में आवेदन लिंक पर जाएँ और लिस्ट में से आय प्रमाण पत्र का चयन करें ।इसके बाद सेवा में आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करें |

STEP 3: अब दिए हुए आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जरुरी स्कैन दस्तावेज अपलोड करके भुगतान करने की प्रक्रिया पूर्ण करें | भुगतान होते ही आपका आवेदन पूर्ण माना जायेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here