Home Blog Page 250

IRCTC की “Buy Now, Pay Later” सुविधा टिकट अभी लो पैसे बाद में दो

Buy Now, Pay Later :- 

भारतीय रेलवे ने IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal ticket booking) में एक नई सुविधा शुरू की है – “buy rail tickets now and pay later” | इस योजना के तहत, एक ग्राहक को IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in के माध्यम से ई-टिकट बुकिंग (e-ticket booking) के 15 दिनों के बाद भुगतान करने का विकल्प होता है |

 

यह सुविधा सामान्य टिकट (General Ticket) बुकिंग के साथ -2 तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) बुकिंग के लिए भी है |यह सुविधा को ‘ePaylater‘ कहा जाता है, जिसे pilot परियोजना के रूप में “M/s Arthashastra Fintech Pvt Ltd” द्वारा संचालित किया जा रहा है |

ePaylater‘ योजना का इस्तेमाल करने पर transaction amount पर 3.50 प्रतिशत service tax लागू होगा |इस method की उपलब्धता के बारे में लोगों को जागरूक बनाने के लिए IRCTC की वेबसाइट के payment page पर एक option के रूप में ‘ePaylater‘ प्रदर्शित किया जाता है |

बुकिंग के लिए आपको Email और SMS के माध्यम से भुगतान लिंक (payment link) प्राप्त होगी और IRCTC की वेबसाइट के मुताबिक आपको भुगतान के लिए 14 दिन की मौहलत मिलेगी | कृपया ध्यान दें कि 14 दिनों के भीतर भुगतान न करने की स्थिति में IRCTC website द्विपक्षीय ब्याज की दर 36 रुपये प्रति वर्ष की दर से आप पर जुर्माना लगा सकती है और साथ आपकी टिकट रद्द की जा सकती है और User Account भी deactivate कर सकती है |

  • यह सुविधा confirmed, RAC और waiting list टिकटों के लिए उपलब्ध है |
  • टिकट बुक करने के 5 दिनों के बाद ग्राहक यात्रा कर सकते हैं और अगले 10 दिनों के भीतर उन्हें भुगतान करना होगा |
  • E-tickets Booking के लिए IRCTC की Website में इसे 29 मई को शुरू किया गया था |
  • इस सुविधा का लाभ लेने पर ग्राहक को transaction amount पर 3.50 प्रतिशत service tax का अतिरिक्त भुगतान करना होगा |
  • यात्री को अपने आधार और PAN की जानकारी देनी होगी साथ ही Final Booking के लिए OTP दर्ज करना होगा |यात्री की योग्यता उसके पुराने transaction record से automatically check कर ली जाएगी |

Tatkal Booking :-

तत्काल ऑनलाइन बुकिंग (Tatkal Online Booking ) सुविधा के अंतर्गत, ग्राहक IRCTC की वेबसाइट पर जाकर First come first serve आधार पर tatkal chagres के साथ तत्काल टिकट बुक सकते हैं | Social Media और कुछ वेबसाइटों की रिपोर्ट के बाद देश में ऐसी अफवाह थी की 1 जुलाई 2017 से तत्काल बुकिंग और रद्दीकरण नियम में बदलाव किया जाएगा, किन्तु रेलवे ने स्पष्ट किया है कि कोई बदलाव नहीं हुआ है |

वर्ष 2015 में तत्काल टिकट बुकिंग का समय बदल दिया गया था जिसमें AC Class की बुकिंग 10:00 बजे और Non-AC Class की बुकिंग 11:00 बजे (यात्रा की वास्तविक तारीख के एक दिन पहले) तय की गई थी | इस समय में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है यही व्यवस्था अभी भी जारी है |

रेलवे ने कहा है कि तत्काल टिकट के रिफंड नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है | मौजूदा नियम के अनुसार, तत्काल टिकटों को रद्द करने / तत्काल टिकटों के नकल पर कोई धन वापसी नहीं दी जाती है | यह नियम अभी भी operation में है |

  • तत्काल ई-टिकट पर प्रत्येक PNR पर अधिकतम चार यात्री बुक किए जा सकते हैं |
  • तत्काल charges प्रति यात्री सामान्य टिकट के अलावा लागू होगा |

Premium Tatkal Booking :-

अक्टूबर 2014 से, चयनित गाड़ियों में, एक Premium Tatkal facility शुरू की गई है और टिकट Dynamic rate पर बेचा जा रहा है | शेष सीटों के प्रतिशत के आधार पर अधिकतम कैप के आधार पर किराया बढ़ जाता है |

  • Premium Tatkal Booking में कोई रियायत नहीं है |
  • Premium Tatkal Ticket में टिकट के किसी भी रूप में संशोधन की अनुमति नहीं है |

IRCTC की Website के अनुसार Tatkal Charges :-

 

सिर्फ 2 मिनट में तत्काल टिकट बुक करें कैसे

Sabse Fast Tatkal Ticket Kaise Book Karen  : हेलो रीडर आप सभी को नमस्कार आज मै आपको रेलवे की तत्काल टिकट बुक करने का सबसे फ़ास्ट तरीका बताने जा रहा हूँ उम्मीद है आप सभी को यह तरीका पसंद आएगा नार्मल टिकट बुक करने की प्रकिया आपको पता ही होगी यदि आप नार्मल e -ticket बुक करने की प्रोसेस पता न हो तो आप हमारी इस पोस्ट को पढ़ कर जान सकते हैं ऑनलाइन रेल टिकट कैसे बुक करें । हम आपको जिस प्रोसेस को बताने जा रहे वह लगभग नार्मल टिकट बुक करने जैसा ही है पर तत्काल टिकट बुक करने पर हम नहीं चाहते की आप कोई रिस्क लें और आपको कन्फर्म टिकट भी न मिले और आपके पैसे भी कट जाएँ। यह पोस्ट बड़ी जरूर है पर पर तत्काल टिकट बुक करने में उतना ही कम समय आप लेंगे इसलिए ध्यान से पढ़ें 

ऐसा नहीं है की हमारी बताई गयी प्रोसेस सबसे फ़ास्ट वर्क करती है क्योंकि यह डिपेंड करती है आपकी फ़ास्ट टाइपिंग स्पीड और नेविगेशन पर की आप कितनी तेजी से कंप्यूटर पर कार्य कर पाते हैं कितनी जल्दी नेविगेशन कर पाते हैं हालाँकि प्लगइन (एक्सटेंशन) के माध्यम से भी आप टिकट बुक कर सकते हैं जिसमें तत्काल टिकट बुकिंग सम्बन्धी यात्रा सम्बंधित विवरण पहले से ही फीड कर दिया जाता है इसमें फ़ास्ट टिकट बुक करने के लिए आपको अपना लॉगिन आई डी पासवर्ड बैंक डिटेल पहले से ही फीड करनी पड़ती है चाहें तो बैंक सम्बंधित जानकारी को आप छोड़ भी सकते हैं इसलिए इस विदी का प्रयोग अपने रिस्क पर ही करें । क्योंकि हम सभी को डर होता है की कहीं हमारी बैंक डिटेल्स लीक न हो जाये ।

तो चलिए हम सबसे सिंपल एंड स्वीट एवं सबसे फ़ास्ट तरीके के बारे जानते हैं :

टिकट बुक करने से पहले जरुरी है यात्रा सम्बन्धी पूरी जानकारी पहले से तैयार कर के या लिख कर रख लें नीचे लिस्ट में जानकारी देखें।

  • पहला irctc का लॉगिन आई डी पासवर्ड ब्राउज़र में सेव करने के लिए remember पासवर्ड विकल्प को allow करें ताकि तत्काल टिकट बुक करने के लिए बार -2 आई डी एवं पासवर्ड न डालना पड़े सिर्फ नीचे दिया हुआ कैप्चा (सुरक्षा) कोड डाल कर लॉगिन कर सकें ।
  • दूसरा कहाँ से कहाँ तक जाना है (सोर्स एवं डेस्टिनेशन) स्टेशन कोड को यदि मालूम नहीं हो तो लिखकर रख लें जैसे जबलपुर का स्टेशन कोड JBP , भोपाल का BPL है नतीजा क्या होगा IRCTC को स्टेशन कोड fetch करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि सर्वर की वजह से तत्काल टिकट बुक करते समय स्टेशन कोड fetch करने में समय लगता है| गूगल में सर्च कर किसी भी स्टेशन का स्टेशन कोड जान सकते हैं |
  • पेमेंट के लिए यदि आप डेबिट (ATM) कार्ड का प्रयोग कर रहें हो तो अपने पास रख लें ऑनलाइन बैंकिंग के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर OTP के लिए रखें|

Login करें :-  10 Sec. Remaining 110 Sec.

तत्काल टाइमिंग से 5 से 10 मिनट पहले https://www.irctc.co.in/ पर लॉगिन करें क्योंकि बाद में लॉगिन करने पर सर्वर प्रॉब्लम आती है|

लॉगिन करने के बाद बचे हुए टाइम पर ट्रायल के लिए नार्मल टिकट बुक करने की प्रोसेस करें यात्रा का विवरण वही भरें जो आपको तत्काल के लिए भरना है इससे क्या होता है की तत्काल टिकट के लिए यात्रा का विवरण भरते समय पिछले भरे हुए विवरण के आधार पर सजेशन देने लगता है जिसे आपको पूरा नाम या मोबाइल नंबर लिखने की जरुरत नहीं पड़ती केवल पहला लेटर एंटर करते ही नीचे पूरा नाम या नंबर आ जाता है साथ ही आप ऑटोमेटिकली लॉगआउट नहीं होते | पर ये काम तत्काल टाइमिंग का ख्याल रख कर ही करें या तो तत्काल टाइमिंग सेपहले किसी भी टाइम पर कर लें |

सोर्स, डेस्टिनेशन स्टेशन कोड एवं यात्रा दिनांक एंटर करें (Plan My Journey) : 20 Sec. Remaining 90 Sec.

जैसे ही तत्काल टाइमिंग स्टार्ट हो  Plan My Journey में जाकर सोर्स एवं डेस्टिनेशन स्टेशन कोड एवं यात्रा दिनांक एंटर करें जैसा की हमें पहले बताया था की स्टेशन कोड पहले से लिख कर रख लें और सबमिट कर दें।

ट्रैन, क्लास सलेक्ट एवं बुक करें : – 15-20 Sec. Remaining 70 Sec.

ट्रैन, क्लास (स्लीपर AC) अपनी सुविधानुसार चयन करें फ़ास्ट टिकट बुकिंग के लिए पहले से ही डिसाइड कर लें क्योंकि आप जितना सोंचेंगे टिकट कन्फर्मेशन के चांस उतने ही काम होते जायेंगे । जैसे ही आप ट्रैन और क्लास चुनेंगे उसके ऊपर सीट अविलबिलिटी की जानकारी मिल जाएगी और उसके नीचे दिए हुए Book Ticket लिंक पर क्लिक कर दें |

यात्रा विवरण भरें : 40 Sec. Remaining 30 Sec.

यात्री का विवरण भरें जैसे उसका नाम उम्र महिला पुरुष आदि टाइपिंग स्पीड फ़ास्ट रखें पिछले भरे हुए विवरण के आधार पर सजेशन आता है तो उसे सलेक्ट करें इससे आपका टाइपिंग में लगने वाला समय बचेगा Berth Preference सलेक्ट करने और मोबाइल नंबर  डालने में समय व्यतीत न करें । बाद में डिफ़ॉल्ट नंबर पर आये हुए मैसेज को सम्बंधित यात्री के नंबर पर फॉरवर्ड कर सकते हैं |

Payment karen : 30 Sec. Remaining 00 Sec.

तत्काल टिकट करने में सबसे ज्यादा पेमेंट करने में ही सावधानी रखनी चाहिए तत्काल टिकट मिलना इस बात पर बहुत हद तक निर्भर करता है की आप किस पेमेंट मोड से ट्रांसक्शन कर रहे हैं । इ-वॉलेट, डेबिट कार्ड,क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग ।

जहाँ तक मेरा अनुभव है तत्काल टिकट के लिए ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग करने से बचें क्योंकि लॉगिन करने OTP प्राप्त करने और उसे एंटर करने एवं ट्रांसक्शन करने में बहुत समय व्यतीत होता सर्वर की समस्या के कारन OTP भी नहीं मिल पता और आप टिकट नहीं कर पाते और यदि हो भी जाये तो वेटिंग के चांस ज्यादा रहते हैं ।

दूसरा डेबिट कार्ड या एटीएम कार्ड ऑनलाइन बैंकिंग से अच्छा माध्यम है क्योंकि इसमें OTP की जरुरत नहीं पड़ती हाँ आपकी टाइपिंग स्पीड पर जरूर निर्भर करता है की कितनी जल्दी आप अपने कार्ड की डिटेल्स भर पाते हैं

और सबसे लास्ट है इ -वॉलेट सबसे बेहतरीन विकल्प है खासकर जब आप तत्काल टिकट कर रहे हों IRCTC का इ-वॉलेट हो तो और भी अच्छा है ।

उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आएगा और आप तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे।

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के हर खाताधारक को पता होना चाहिए ये जरुरी जानकारी

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया या भारत की सार्वजानिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक है जिसे UBI के नाम से भी जाना जाता है । 11 नवम्बर 1919 यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना की गयी थी जिसका मुख्यालय मुंबई में है ।

Union Bank Of India Balance Inquiry and Toll Free Numbers

नीचे UBI के Toll-free एवं Balance Inquiry नंबर्स के बारे में जानकारी दी जा रही है जो यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के समस्त खाताधारक को पता होना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर आप तुरंत अपने खाते से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए किसी भी समय संपर्क कर सकें ।

सबसे जरुरी यह है की ATM खो जाने या चोरी हो जाने की स्थिति में भी आप इन नम्बरों पर संपर्क कर अपना ATM ब्लॉक करा सकें ताकि किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी से बचा जा सके इस लिए जरुरी है की आपके पास इन नम्बरों का होना जरुरी है । ऑनलाइन बैंकिंग का पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में भी आप संपर्क कर पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं

official website : https://www.unionbankofindia.co.in

For Online Banking : https://www.unionbankonline.co.in/

Union Bank Of India Balance Inquiry and Toll Free Numbers : 

यदि आप यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के खाताधारक हैं तो कहते से सम्बंधित किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर UBI के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं यह पूरी तरह से निःशुल्क है |

All-India Toll Free Number : 

  • 1800 22 22 44
  • 1800 208 2244

All-India Toll Free number for PMJDY Scheme : 

  • 1800 22 22 43

मिस कॉल से अपने खाते का बैलेंस जानने के लिए : 

मिस कॉल से अपने खाते का बैलेंस जानने के लिए बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से दिए हुए नंबर से कॉल करना होगा । फ़ोन करने पर आपका Call स्वतः ही डिसकनेक्ट हो जायेगा और आपको यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें आपके खाते में उपलब्ध बैलेंस से समबन्धित जानकारी होगी यह नंबर पूरी तरह से निःशुल्क है फ़ोन करने पर आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जायेगा

Miss Call Balance Inquiry Number: 09223008586

इस नंबर पर आप मैसेज भेज कर भी अपना अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं मैसेज के द्वारा बैलेंस जाने के लिए मैसेज बॉक्स में जाएँ क्रीट मैसेज विकल्पमें जाकर “UBAL” लिखें और 09223008586 नंबर पर भेज दें |

मिनी स्टेटमेंट मैसेज द्वारा प्राप्त करने के लिए“UMNS” लिखें और 09223008486 नंबर पर सेंड करे |

Note : खाते से सम्बंधित जानकारी के लिए आपके खाते से मोबाइल नंबर का रजिस्टर होना जरुरी है यदि नहीं हो तो सम्बंधित यूनियन बैंक की शाखा में जाकर मोबाइल नंबर रजिस्टर कराएं ।

 

Swachh App डाउनलोड करें और Swachh Bharat Mission में भाग लें

Swachh App :-

Swachh App, एक Android और Windows based application है जिसे real time स्वच्छता कवरेज को track करने के लिए शुरू किया गया है | इस Application को पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है | यह App real time basis पर, ग्रामीण भारत में स्वच्छता कवरेज में सुधार की निगरानी के लिए एक उपकरण के रूप में कार्य करती है | कोई भी इस app को अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर सकता है और भारत सरकार के पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा शुरू किये गए ग्रामीण कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के लाभार्थियों के लिए निर्मित घरेलू शौचालयों की संख्या को देख सकता है | साथ ही राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत के नाम का चयन कर चयनित क्षेत्र / इलाके में बने शौचालयों की संख्या प्राप्त कर सकते हैं |

यह Application Google Play Store और Windows Phone Store में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है |

Google Play Store से डाउनलोड के लिए Click Here

Windows Phone Store से डाउनलोड के लिए Click Here

Swachh App के मुख्य लाभ :-

  • स्वच्छता के आधार पर अपने गांव का मूल्यांकन करें |
  • स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लाभार्थियों के लिए बनाए गए घरेलू शौचालयों की संख्या देखें |
  • प्रतिशत में real time स्वच्छता कवरेज देखें |
  • 2 अक्टूबर 2014 से कवरेज में हुए सुधार देखें |
  • 2 अक्टूबर 2014 से राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत के नाम का चयन कर शौचालयों की संख्या देखें |
  • ‘Open Defecation Free’ गांवों की संख्या देखें |

 

मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना के लिए Online आवेदन कैसे करें ?

मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना (mukhyamantri bhavantar bhugtan yojana):-

मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना कृषि उत्पादों की कीमतों को कम करने वाली योजना है जिसे सितंबर की शुरुआत में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया था | मध्यप्रदेश सरकार MP E-Uparjan की आधिकारिक वेबसाइट mpeuparjan.nic.in के माध्यम से मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना के लिए किसानों से ऑनलाइन पंजीकरण आमंत्रित कर रही है |

जब भी कृषि उत्पादों की कीमत केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य / minimum support prices (MSP) के नीचे आएगी तब राज्य सरकार राज्य के किसानों को कृषि उत्पादों के लिए मुआवजा मुहैया कराएगी | वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार ने तेल फसलों और कुछ दालों सहित 8 फसलों के लिए इस योजना को बढ़ा दिया है |

मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना के लिए पंजीकरण MP E-Uparjan की आधिकारिक वेबसाइट mpeuparjan.nic.in के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है जहां इच्छुक किसान योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं |पोर्टल पर पंजीकरण निःशुल्क है | मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2017 है |

मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना के लिए Online Registration :-

  • सर्वप्रथम MP E-Uparjan की आधिकारिक वेबसाइट mpeuparjan.nic.in पर जाएँ |
  • Home Page के बाईं ओर Kharif कॉलम के तहत “खरीफ किसान पंजीकरण 2017-18” लिंक पर क्लिक करें |

  • इसके बाद “धान एवं मोटा अनाज 2017-18 किसान पंजीयन आवेदन करे” लिंक पर क्लिक करें |

  • इच्छुक किसान उनके 9 Digit के समग्र सदस्य आईडी या उनके 12 Digit के आधार संख्या का उपयोग कर इस योजना के लिए खुद को पंजीकृत कर सकते हैं |
  • पंजीकरण पृष्ठ पर आवश्यक जानकारी दर्ज करें और “पंजीयन करें” बटन पर क्लिक करें |
  • नाम, संपर्क विवरण, बैंक खाता विवरण, फसलों का विवरण, कृषि भूमि का विवरण, मंडी का नाम आदि सभी जानकारी प्रदान कर आगे की सारी प्रक्रियाओं को पूरा करें |

यदि उम्मीदवार अपनी समग्र सदस्य आईडी नहीं जानता है, तो वह अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या नाम का उपयोग कर इसे http://samagra.gov.in/Public/Dashboard/SearchInstruction.aspx लिंक के माध्यम से खोज सकता है |

मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना के लिए Offline Registration :-

आवेदन पत्र को भरकर और राज्य के ई-उपार्जन केंद्रों या मंडी केंद्रों में इन्हें जमा करके ऑफलाइन तरीके से भी मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना के लिए पंजीकरण किया जा सकता है |नीचे दी गई लिंक के माध्यम से आप आवेदन फार्म प्रारूप को डाउनलोड कर सकते है |

Download Registration Form Click Here

मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज :-

  • 9 Digit का समग्र सदस्य आईडी या 12 Digit का आधार संख्या |
  • भूमि पंजीकरण दस्तावेज़ और ऋण पुस्तिका |
  • सिकमी / पट्टा भूमि के मामले में, प्राधिकरण पत्र (Authorization letter) और मूल भूमि मालिक की ऋण पुस्तिका |
  • आधार नंबर या आधार पंजीकरण की पावती |
  • बैंक पासबुक के पहले पृष्ठ की प्रतिलिपि जहां खाता संख्या और नाम का उल्लेख किया गया है |बैंक खाता किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक या सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा में होना चाहिए |

आप अपने कम्प्यूटर में व्हाट्सएप चलाएँ, कैसे ?

क्या आप अपने स्मार्ट फोन में व्हाट्सएप चलाते हैं यदि चलाते हैं तो कई बार आपने को कंप्यूटर  पर भी चलाने  की कोशिश की होगी| यदि की है तो आप जानते होंगे की कंप्यूटर पर व्हाट्सएप चलाने के लिए Bluestacks सॉफ्टवेयर की ज़रूरत होती है| Bluestacks सॉफ्टवेयर डाउनलोड  करने  के बाद ही आप चला सकते हैं|  Bluestacks सॉफ्टवेयर   डाउनलोड करने के बाद भी कई उलझनें है हो सकता है की आपके कंप्यूटर में उपलब्ध हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर  के कारण आप व्हाट्स एप चला भी ना पाएँ |पर अब आपको बिलकुलभी परेशान होने की ज़रूरत नही  है आप बिना किसी सॉफ्टवेयर के  व्हाट्सएप चला सकते हैं वो भी चन्द मिनटों में बस आप नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करें:


स्टेप1 :- सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर ब्राउज़र में https://web.whatsapp.com/ इस लिंक को ओपन करें ओपन करते ही इस प्रकार का वेब पेज ओपन होगा जिसमें रेड बॉक्स के अंदर एक कोड होगा जिसे QR कोड कहते हैं|  web_whatsapp


 

स्टेप2 :- अब अपने स्मार्ट फोन मे व्हाट्सएप मेनू (Menu) ओपन करें एवं व्हाट्सएप वेब (Whatsapp web) पर क्लिक करें| Open WhatsApp –>Menu–>WhatsApp Web 


स्टेप3 :- जैसे ही आप व्हाट्सएप में WhatsApp Web  पर क्लिक करते हैं उसमें QR कोड स्कैनर ओपन हो जाता है कंप्यूटर स्क्रीन के सामने ले जाएँ एवं QR कोड को अपने मोबाइल कमरा के माध्यम से स्कैन करें |

scan qr whatsapp


स्टेप4 :- जैसे ही QR कोड स्कैनिंग पूरी होती है वेब पेज आपके व्हाट्स एकाउंट को कंप्यूटर से कनेक्ट करने लगता है |ध्यान रहे कनेक्ट करते समय आपके कंप्यूटर एवं मोबाइल दोनों में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए एवं सही तरीके से वर्क करना चाहिए अन्यथा आपके कंप्यूटर स्क्रीन में बार-2 Connecting To WhatsApp का मैसज आएगा


स्टेप5 :- यकीन मानिए इस प्रक्रिया को पूरा करने में मुश्किल से आपको 1 मिनट लगेगा और आप अपने कंप्यूटर पर whatsApp चला पाएँगे तो देर किस बात की ! All The Bestwhatsapp_in_computer

 

Logout करने के लिए :- Open WhatsApp –>Menu–>WhatsApp Web –>Log out from all computer पर क्लिक करें

इस जानकारी को लिखनें मे बेहद सावधानी बरती गयी है फिर भी किसी भी प्रकार त्रुटि की संभावना से इनकार नही किया जा सकता इसके लिए आपके सुझाओ सादर आमंत्रित हैं |हमारी  पोस्ट आपको कैसे लगी बताने के लिए कॉमेंट जरूर करें |

Swachh Vidyalaya Android Mobile App

8

Swachh Vidyalaya Android Mobile App :-

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्कूलों में स्वच्छता और स्वच्छता अभ्यास में श्रेष्ठता को प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है | स्वच्छ विद्यालय पुरस्कारों का स्पष्ट उद्देश्य उन विद्यालयों का सम्मान करना है जिन्होंने स्वच्छ विद्यालय अभियान के जनादेश के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं | स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण Mobile App का उपयोग करके किया जा सकता है |

स्कूलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन निम्नलिखित श्रेणियों के अंतर्गत किया जाएगा :-

  1. Water
  2. Toilets
  3. Handwashing with Soap
  4. Operations and Maintenance
  5. Behavior Change and Capacity Building.

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए योग्य स्कूल :-

  • सभी सरकारी स्कूल जो शिक्षा विभाग के तहत आते हैं |
  • स्थानीय निकाय |
  • जनजातीय और सामाजिक कल्याण विभाग |

पुरस्कार की श्रेणियां :-

  • District Level Awards : सभी Green, Blue और Yellow rated स्कूलों के लिए
  • State/UT Level Awards : Green, Blue और rated स्कूलों के लिए
  • National Level Awards : केवल Green श्रेणियों के लिए

स्कूलों का पंजीकरण स्कूल के U-DISE code के साथ किया जाएगा | मान लीजिए कि यदि आपके पास U-DISE code नहीं है, तो Data Capture Format (DCF) डाउनलोड करें और ब्लॉक / जिला / राज्य स्तर के कार्यालय में U-DISE code तैयार करने के लिए जमा करें |

Data Capture Format (DCF) डाउनलोड करने के लिए Click Here

इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन सर्वेक्षण फार्म भरने से पहले नीचे दिए गए निर्देशों को पूरी तरह से ध्यान से पढ़ना चाहिए |

निर्देशों को डाउनलोड करने के लिए Click Here

 

Swachh Vidyalaya Puraskar Registration 2017-18 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

23

Swachh Vidyalaya Puraskar Online Registration 2017-18 :-

वर्ष 2014 में, केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय (Ministry of Human Resource Development Department) ने “स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय”(Clean India Clean School) राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पूरे देश के सभी स्कूलों में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय हो और साथ ही इस पहल के माध्यम से देश के स्कूलों में बच्चों के बीच सुरक्षित और स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है |

बढ़ाई गई Swachh Vidyalaya Puraskar Registration की अंतिम तिथि अब हो 15 नवंबर तक सकेंगे रजिस्ट्रेशन

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (Swachh Vidyalaya Puraskar) की शुरूआत 2016 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने स्कूलों में स्वच्छता और स्वच्छता अभ्यास में उत्कृष्टता को पहचानने, प्रेरित करने और मनाए जाने के लिए की थी | पुरस्कारों का स्पष्ट उद्देश्य उन विद्यालयों का सम्मान करना है जिन्होंने स्वच्छ विद्यालय अभियान के जनादेश को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं |स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (Swachh Vidyalaya Puraskar) की आधिकारिक वेबसाइट भी अब swachhvidyalaya.com में live है

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (Swachh Vidyalaya Puraskar) बच्चों के स्वास्थ्य का निर्धारण और उन्हें बीमारी से सुरक्षित करने के लिए एक अच्छी पहल है |स्कूल में पानी की व्यवस्था, स्वच्छता की सुविधा बच्चों और शिक्षकों के लिए एक स्वस्थ विद्यालय का वातावरण प्रदान करती है |

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत वर्गीकृत सभी आवश्यक तत्वों में जैसे विद्यालयों में पानी, विद्यालय में सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य विज्ञान, साबुन से हाथ धोना, संचालन और रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन गतिविधियां और निर्माण क्षमता आदि शामिल हैं |

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18 के लिए योग्यता :-

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (Swachh Vidyalaya Puraskar) के लिए सभी सरकारी स्कूल, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के निजी स्कूल पात्र होंगे |

स्कूलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन निम्न श्रेणियों के तहत किया जाएगा :-

  • Water
  • Toilets
  • Handwashing with Soap
  • Operations and Maintenance
  • Behaviour Change and Capacity Building

पुरस्कारों की श्रेणियां :-

  • District Level Awards : सभी Green, Blue और  Yellow Rated स्कूलों के लिए
  • State/UT Level Awards : सभी Green और  Blue Rated स्कूलों के लिए
  • National Level Awards : सभी Green Rated स्कूलों के लिए |

हालांकि, स्कूलों का पंजीकरण स्कूल के U-DISE कोड के साथ किया जाएगा | यदि आपके पास U-DISE कोड नहीं है, तो Data Capture format (DCF) डाउनलोड करें और ब्लॉक / जिला / राज्य स्तर के कार्यालय में U-DISE कोड तैयार करने के लिए जमा करें |

Swachh Vidyalaya Puraskar Registration कैसे करें :-

मानव संसाधन विकास मंत्रालय / Ministry of Human Resource Development (MHRD) (एमएचआरडी) स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है | पुरस्कार पूरे देश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के सभी सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के विजेताओं को दिए जाएंगे | इच्छुक विद्यालय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की आधिकारिक वेबसाइट www.swachhvidyalaya.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18 के लिए पंजीकरण 1 सितंबर 2017 से शुरू हो गया है और पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2017 है | इच्छुक विद्यालय नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करते हुए आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं |

  • इच्छुक विद्यालयों को सर्वप्रथम स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की आधिकारिक वेबसाइट www.swachhvidyalaya.com पर जाना होगा |

  • अब Website के main menu में “apply” टैब पर क्लिक करें |

  • इसके बाद, ऑनलाइन पंजीकरण / एप्लिकेशन फॉर्म खोलने के लिए Option B : “Online Survey” लिंक  पर क्लिक करें और आवश्यक details भरें |
  • नीचे दिखाए गए फॉर्म की तरह एक पंजीकरण फॉर्म नजर आएगा |

Swachh Vidyalaya Android Mobile App

  • पंजीकरण फॉर्म में आवश्यक सभी जानकारी जितनी संभव हो उतनी सटीक भरें |
  • अब पंजीकरण पूरा करने के लिए “Submit” बटन पर क्लिक करें |
  • “Submit” बटन पर क्लिक करने के बाद, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड भेजा जाएगा |
  • Password प्राप्त करने के बाद, उम्मीदवार को login के लिए U-DISE Code और password दर्ज करना होगा |
  • ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, स्कूलों को ऑनलाइन सर्वेक्षण फार्म के सभी 6 sections को भरना होगा |

 

यूनियन बैंक में खाता खुलवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें |

Union Bank men khata kaise open karen यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से नए ग्राहकों यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में खाता खोलने के लिए ऑनलाइन अकाउंट ओपनिंग फॉर्म की शुरुआत की है जिससे यूजर अब घर बैठे खाता खोलने का फॉर्म भर सकेंगे | नए ग्राहक ऑनलाइन फॉर्म भरकर उसका प्रिंटआउट लें और जरुरी दस्तावेजों के साथ सम्बंधित यूनियन बैंक की शाखा में जमा करें |

ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरना है इसकी जानकारी हम Step  By  Step  आपको दे रहे हैं कृपया किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए हर स्टेप को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें |

STEP 1 :  https://icmt.unionbankofindia.co.in/account/  यूनियन बैंक की इस ऑफिसियल वेब लिंक पर क्लिक करें या अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउज़र में टाइप करें | नीचे दी हुई इमेज के जैसे आपकी स्क्रीन में फॉर्म ओपन होगा |आप इसमें मांगी गयी जरुरी जानकारी के अनुसार फिल करें एवं continue  बटन पर क्लिक करें

STEP 2: अब जैसे ही आप continue बटन पर क्लिक करेंगे Address & Other Details का फॉर्म ओपन होगा जिसे आप अपने दस्तावेज में दिए हुआ पते के अनुसार एंटर करेंगे|पता एंटर करने के बाद continue  बटन पर क्लिक करें |

STEP3: Nominee Details Form में  नॉमिनी की जानकारी भरें | नॉमिनी Mother, Father, Brother, Sister में किसी का भी नाम भर सकते हैं जिसे आप नॉमिनी बनाना चाहते हैं |

फॉर्म भरने के बाद आप Submit Application  पर क्लिक करें |आपकी स्क्रीन में Thank You का मैसेज दिखाई देगा जिसमें आपको Reference नंबर दिया जायेगा इसे अपने पास सेव रखें |

एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट लेने के लिए नीचे दी हुई लिंक Download Application Form पर क्लिक करें |

आपका एप्लीकेशन फॉर्म कुछ इस प्रकार का होगा |ध्यान रखें एप्लीकेशन फॉर्म भरें के 30 दिनों के अंदर नजदीकी यूनियन बैंक की शाखा में जरुरी दस्तावेजों के साथ जमा करना अनिवार्य है अन्यथा आपका एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जावेगा एवं आपको फिर से यही प्रक्रिया दोहरानी होगी

मुख्यमंत्री युवा स्वावलम्बन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Apply Online for Mukhya Mantri Yuva Swavalamban Yojana:-

  • इच्छुक पात्र उम्मीदवारों को सर्वप्रथम MSMY गुजरात की आधिकारिक वेबसाइट mysy.guj.nic.in में जाना होगा |

  • वेबसाइट के होमपेज के ऊपर दाईं ओर “New Application” लिंक पर क्लिक करें |

  • नए पंजीकरण के लिए, “If you have not registered plz. click for Registration” लिंक पर क्लिक करें | यदि आप पहले से ही वेबसाइट पर पंजीकृत हैं, तो आवश्यक विवरण और पासवर्ड भरकर लॉगिन करें |

  • नए पंजीकरण के लिए आवेदन / पंजीकरण फार्म नीचे बताये गए फार्म के जैसा खुलेगा, सभी आवश्यक विवरण भरें और “Get Password” बटन पर क्लिक करें |

  • Login के लिए आपको password मिलेगा, अपने खाते में login करने के लिए इस password का उपयोग करें और अन्य विवरण जैसे पिता का नाम, पता, शैक्षणिक जानकारी, पारिवारिक आय विवरण और बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करके पंजीकरण के आगे चरण पूरे करें |
  • पंजीकरण पूर्ण होने के बाद, आपको एक MYSY reference/registration number मिल जाएगी जो कि बाद में MYSY application की स्थिति की जांच के लिए उपयोग की जा सकती है |

अतिथि शिक्षक के वेरिफिकेशन के सम्बन्ध में आवश्यक सूचना जरूर पढ़ें ।

Guest Faculty Verification:-

मध्य प्रदेश में पहली बार अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनायी गयी है पर इस प्रक्रिया को देखकर ऐसा लगता है की सरकार ने भर्ती से पूर्व ऑनलाइन प्रक्रिया की कोई भी तैयारी नहीं की थी |जिस प्रकार पहले ऑनलाइन फॉर्म भरने में सर्वर की समस्या एवं अब  सत्यापन के लिए जिस प्रकार आवेदकों को दर -2 भटकना पड रहा है उसे देखकर तो यही लग रहा है |

अतिथि शिक्षक के वेरिफिकेशन के सम्बन्ध में आवश्यक बिंदु :-

अतिथि शिक्षकों के वेरिफिकेशन हेतु राज्य स्तर से सभी रजिस्टर्ड आवेदकों के मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन कोड भेज दिया गया है |

फिर भी आवेदकों से sms प्राप्त नहीं होने की सूचना प्राप्त हो यही है अतः स्पष्ट किया जाता है की जिन आवेदकों का सत्यापन हो चूका है उन्हें छोड़कर शेष सभी आवेदकों के मोबाइल नंबर पर पुनः SMS भेज दिए गए हैं या भेज दिए जायेंगे जो अतिशीघ्र ही आवेदकों को मिल जायेंगे

आप की जानकारी के लिए बता दें की अब तक लगभग 90 हजार आवेदकों का वेरिफिकेशन किया जा चुका है ।

MP अतिथि शिक्षक 2019 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

जिन आवेदकों की अप्लीकेशन रिजेक्ट की जा रही है या रिजेक्ट कर दिए गए हैं उन्हें 10 सितम्बर से 14 सितम्बर तक का समय दिया जायेगा अतः आवेदक द्वारा पुनः करेक्शन किया जा सकेगा |

आदेश की प्रतिलिपि आप नीचे देख सकते हैं |

वेरिफिकेशन  की अंतिम तिथि को बढाकर 16  सितम्बर कर दिया गया है

अतिथि शिक्षक प्रवंधन :

असत्यापित आवेदकों को पोर्टल पर अपने यूजर नेम / पासवर्ड से लॉग इन कर अपने पंजीकृत मोबाइल पर वेरिकेशन कोड को SMS से पुनः प्राप्त करने हेतु पोर्टल पर आप्शन उपलव्ध करा दिया गया है |

  • आपके आवेदन के सत्यापन कि स्थिति जानने की सुविधा पोर्टल पर उपलव्ध करा दी गयी है
  • जिन आवेदकों का सत्यापन नहीं हुआ है वे पोर्टल पर उपलव्ध सुविधा का उपयोग कर वेरिकेशन कोड को SMS से पुनः प्राप्त कर सकते हैं |
  • जिनके आवेदन निरस्त हो गए हैं उनको अपना आवेदन में प्रविष्ट जानकारी को पोर्टल पर लॉग इन कर सुधारने की सुविधा प्रदान की जावेगी |
  • एक मोबाइल नंबर को जारी किया गया सत्यापन कोड अन्य किसी भी आवेदन को सत्यापन हेतु नही लिया जायेगा |
  • जिन आवेदंको के मोबाइल चोरी हो गए हैं या गुम हो गए हैं वे उसी नंबर की नयी सिम ले कर उपरोक्त विकल्प का उपयोग कर वेरिकेशन कोड को SMS से पुनः प्राप्त कर सकते हैं |
  • दस्तावेजो के सत्यापन की अंतिम दिनाँक को बड़ा कर 16-सितम्बर-2017 कर दिया गया है
  • सभी आवेदक अपने नजदीकी संकुल प्राचार्य (शासकीय हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी स्कूल) में जाकर सत्यापन करा सकते हैं |
  • किसी भी समस्या के लिए CPI कार्यालय कि संवंधित शाखा द्र्वारा संचालित हेल्प डेस्क से संपर्क करें |
  • MPSEDC / NIC से संपर्क करने की आवश्यकता नही है |

50 के नए नोट में क्या कुछ है ख़ास | क्या आप जानते हैं

0

Whats new in 50 rupees note:-

नोटबंदी के बाद आए 500 और 2000 रुपए के नए नोटों के बाद अब रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) अब 50 रुपए के भी नए नोट ला रही है | 50 रुपए के नए नोट 25 अगस्त 2017 शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) द्वारा जारी किया जायेगा | यह फ्लोरसेंट ब्लू कलर में होगा | रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने कहा कि इसके पहले 50 रुपये के जो नोट जारी किए गए थे वो चलन में बने रहेंगे |50 रुपए के नए नोटों में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के नए गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे |

50  रुपए  के नोट के दोनों तरफ डिजाइन, ज्यामितीय ढांचे के साथ रंगों का भी ध्यान रखा गया है | कुछ हफ्तों पहले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इन नोटों की छपाई के ऑर्डर दिए हैं | इन नोटों की छपाई सरकार की देखरेख में की जा रही है |साथ ही नोटों की security features की भी testing की जा रही है  |

50 के नोट की खासियत :-

 

नोट का अगला हिस्सा :-

  • गौर से देखने पर ₹50 लिखी हुई एक image नजर आएगी |
  • नोट के बाएं ओर देवनागरी में ₹५० लिखा दिख जाएगा |
  • महात्मा गांधी का फोटो बीच में दिखाई देगा |
  • अलग-अलग जगह छोटे शब्दों में RBI, भारत, INDIA और 50 लिखा है |
  • Security Thread में ‘भारत’ और ‘RBI’ लिखा हुआ है। नोट को तिरछा करने पर यह thread हरे से नीले रंग की नजर आएगी |
  • महात्मा गांधी के फोटो के दाएं ओर guarantee clause, promise clause के साथ गवर्नर का हस्ताक्षर और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का प्रतीक चिह्न क्रमशः ऊपर से नीचे की ओर चिन्हित होंगे |
  • नोट के निचले हिस्से में दाईं ओर ₹ 50 कलर बदलने वाले इंक में लिखा होगा जिसका कलर बदलकर हरा से नीला हो जाएगा |
  • सबसे नीचे बाईं ओर से दाईं ओर ऊपरी हिस्से में छोटे से बड़ा होता नंबर पैनल होगा |
  • नोट के सबसे दाईं ओर अशोक स्तंभ का प्रतीक चिह्न है |
  • अशोक स्तंभ के प्रतीक और महात्मा गांधी के फोटो में electrotype watermark भी दिया गया है |

 

नोट का पिछला हिस्सा :-

  • नोट की बाईं ओर नोट छपाई का वर्ष अंकित होगा |
  • स्वच्छ भारत अभियान का लोगो अंकित होगा |
  • विभिन्न भाषाओं वाला पैनल दिखाई देगा |
  • हम्पी के रथ की तस्वीर दिखाई देगी |
  • हम्पी के रथ की तस्वीर के ऊपर देवनागिरी लिपि में पचास रुपये (₹५०) की लिखावट दिखाई देगी |

दृष्टिहीनों के लिए :-

200 के नए नोट में अशोक स्तंभ, महात्मा गांधी और H का निशान बाहर की तरफ उभरा हुआ है ताकि दृष्टिहीन लोगों को नोट की पहचान करने में आसानी हो सके  | नोट के अगले हिस्से में दोनों किनारों पर विशिष्ट निशान भी हैं |

नोट का आकार :-

200 रुपये का नया नोट 66 mm चौड़ा और 135 mm लंबा है |

नोटों की छपाई :-

देश में कुल 4 बैंक नोट प्रेस, 4 टकसाल(मिंट) और 1 पेपर मिल हैं | 4 बैंक नोट प्रेस मध्य प्रदेश के देवास, महाराष्ट्र के नासिक, पश्चिम बंगाल के सालबोनी और कर्नाटक के मैसूर में हैं | इन बैंक नोट प्रेसों में 20, 50, 100, 500 रुपए के नोटों की छपाई होती है |संभवतः 200 के नोटों की छपाई भी इन्हीं बैंक नोट प्रेसों में ही होगी | इन नोटों की छपाई के लिए देवास में तैयार स्याही का ही उपयोग किया जाता है | देश का एक मात्र सिक्युरिटी पेपर मिल होशंगाबाद में है | नोट छपाई पेपर होशंगाबाद और विदेश से आते हैं |देश के टकसाल मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा में स्थित हैं |

200 के नए नोट के बारे में सब कुछ जो आप जानना चाहेंगे |

Whats new in 200 rupees note:-

नोटबंदी के बाद आए 500 और 2000 रुपए के नए नोटों के बाद अब रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) 200 रुपए के नया नोट ला रही है |200 रुपए के नए नोट 25 अगस्त 2017 शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) द्वारा जारी किया जायेगा | पहली बार देश में 100 और 500 रुपये के बीच का कोई नोट जारी होने जा रहा है |अभी बाजार में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) द्वारा जारी 1,2,5,10,20,50,100,500,2000 के रूप में कुल 9 तरह के नोट हैं  | 200 रुपए का नोट रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) द्वारा बाजार में जारी 10 वें तरह का नोट होगा |

200 रुपए  के नोटों के मार्केट में आ जाने से लेन-देन में आसानी होगी | 200 रुपए  के नोटों को जारी करने की मुख्य वजह यही है | कुछ हफ्तों पहले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इन नोटों की छपाई के ऑर्डर दिए हैं | इन नोटों की छपाई सरकार की देखरेख में की जा रही है |साथ ही नोटों की security features की भी testing की जा रही है  |

 

200 के नोट की खासियत :-

नोट का अगला हिस्सा :-

  • गौर से देखने पर ₹200 लिखी हुई एक image नजर आएगी |
  • नोट के बाएं ओर देवनागरी में ₹२०० लिखा दिख जाएगा |
  • गुलाबी रंग का महात्मा गांधी का फोटो बीच में दिखाई देगा |
  • Security Thread में ‘भारत’ और ‘RBI’ लिखा हुआ है। नोट को तिरछा करने पर यह thread हरे से नीले रंग की नजर आएगी |
  • महात्मा गांधी के फोटो के दाएं ओर guarantee clause, promise clause के साथ गवर्नर का हस्ताक्षर और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का प्रतीक चिह्न क्रमशः ऊपर से नीचे की ओर चिन्हित होंगे |
  • नोट के निचले हिस्से में दाईं ओर ₹ 200 कलर बदलने वाले इंक में लिखा होगा जिसका कलर बदलकर हरा से नीला हो जाएगा |
  • सबसे नीचे बाईं ओर से दाईं ओर ऊपरी हिस्से में छोटे से बड़ा होता नंबर पैनल होगा |
  • नोट के सबसे दाईं ओर अशोक स्तंभ का प्रतीक चिह्न है |
  • अशोक स्तंभ के प्रतीक में electrotype watermark भी दिया गया है |

नोट का पिछला हिस्सा :-

  • नोट की बाईं ओर नोट छपाई का वर्ष अंकित होगा |
  • स्वच्छ भारत अभियान का लोगो अंकित होगा |
  • विभिन्न भाषाओं वाला पैनल दिखाई देगा |
  • सांची के स्तूप की आकृति दिखाई देगी |
  • सांची के स्तूप की आकृति के ऊपर देवनागिरी लिपि में दो सौ रुपये (₹२००) की लिखावट दिखाई देगी |

दृष्टिहीनों के लिए :-

200 के नए नोट में अशोक स्तंभ, महात्मा गांधी और H का निशान बाहर की तरफ उभरा हुआ है ताकि दृष्टिहीन लोगों को नोट की पहचान करने में आसानी हो सके  | नोट के अगले हिस्से में दोनों किनारों पर विशिष्ट निशान भी हैं |

नोट का आकार :-

200 रुपये का नया नोट 66 mm चौड़ा और 146 mm लंबा है |

नोटों की छपाई :-

देश में कुल 4 बैंक नोट प्रेस, 4 टकसाल(मिंट) और 1 पेपर मिल हैं | 4 बैंक नोट प्रेस मध्य प्रदेश के देवास, महाराष्ट्र के नासिक, पश्चिम बंगाल के सालबोनी और कर्नाटक के मैसूर में हैं | इन बैंक नोट प्रेसों में 20, 50, 100, 500 रुपए के नोटों की छपाई होती है |संभवतः 200 के नोटों की छपाई भी इन्हीं बैंक नोट प्रेसों में ही होगी | इन नोटों की छपाई के लिए देवास में तैयार स्याही का ही उपयोग किया जाता है | देश का एक मात्र सिक्युरिटी पेपर मिल होशंगाबाद में है | नोट छपाई पेपर होशंगाबाद और विदेश से आते हैं |देश के टकसाल मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा में स्थित हैं |

Atithi Shikshak Online Registration Kaise Karen | अतिथि शिक्षक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें | पार्ट 2

अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली में पंजीयन को पूरा करने के लिए प्राप्त आई डी एवं पासवर्ड से लॉगिन करने से पहले Atithi Shikshak Online Registration Kaise Karen | अतिथि शिक्षक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें | पार्ट 1 को जरूर पढ़ें जहाँ पर हमने पंजीयन सम्बन्धी सारी बेसिक जानकारी दी है । यदि अपने हमारी पिछली पोस्ट को पढ़ लिया हो तो हम आगे बढ़ते है और हम आपको पंजीयन पूरी करने की प्रक्रिया को समझाते हैं So Just Chill And Enjoy The Process.

Atithi Shikshak Online Registration Kaise Karen

STEP 1 :

अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली में लॉगिन करने के लिए इस लिंक का प्रयोग करें http://164.100.96.75/ ।यहाँ पर आप प्राप्त लॉगिन आई डी (रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर) एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें । समझने के लिए आप नीचे स्क्रीन शॉट देख सकते हैं |

STEP 2:

लॉगिन करने पर आपके सामने अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली का डैशबोर्ड दिखाई देगा जिसमे आपकी बेसिक जानकारी होगी जो की आप ने प्राइमरी रजिस्ट्रेशन करते समय दिया था स्क्रीन शॉट देख सकते हैं कुछ इस प्रकार का डैशबोर्ड आपके सामने होगा ।

STEP 3:

Disability Details : यह विकल्प दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए है ।ऐसे अभ्यर्थी जो दिव्यांग हैं अपनी डिटेल सम्बंधित डाक्यूमेंट्स के साथ भरें ध्यान रहे डाक्यूमेंट्स PDF (पीडीऍफ़) फॉर्मेंट में 500 KB के अंदर होना चाहिए

STEP 4:

Qualification Details : शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी जानकारी भरें योग्यता जोड़ने के लिए +(प्लस ) एवं हटाने के लिए * (क्रॉस) के निशान का उपयोग करें और सेव करें

STEP 5:

Experience Details : अनुभव यदि हो तो उसकी डिटेल्स भरें |

STEP 6 :

Upload Photo And Documents : अब सभी जरुरी डॉक्यूमेंट फॉर्मेट में अपलोड करें

STEP 7:

Print DRAFT Application : Print Draft Application टैब पर क्लिक करें |

STEP 8:

अंतिम में एक सर्टिफिकेट प्राप्त होगा जो इस प्रकार का होगा | प्रिंट कर लें और अपने डैशबोर्ड को लॉगआउट कर दें

अभी भी कोई परेशानी हो तो हमें लिखें हम जरूर कोशिश करेंगे की आपकी परेशानी दूर कर सकें ।

Atithi Shikshak Online Registration Kaise Karen | अतिथि शिक्षक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें | पार्ट 1

Atithi Shikshak Online Registration Kaise Karen : मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत ऐसे आवेदक जो अतिथि शिक्षक के लिए आवेदन करना चाहते हैं Guest Faculty Management System (अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली) में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं । अतः आवेदकों को सूचित किया जाता है की Guest Faculty Management System में आवेदन करने के लिए नीचे बताई गयी प्रक्रिया का पालन करें जिससे आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के पंजीयन कर सकें ।

आवश्यक दस्तावेज :

अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली में पंजीयन के लिए आपकी शैक्षणिक जानकारी डालने हेतु अपने सभी दस्तावेज अपने पास रखें जैसे की:-

  • 10th, 12th की मार्कशीट
  • स्नातक (UG)
  • स्त्रातकोत्तर (PG)
  • जाति प्रमाण पत्र(Cast Certificate)
  • अनुभव प्रमाण पत्र  (Experience Certificate) आदि

यदि आप किसी कंप्यूटर सेंटर से रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे हैं तो तो सभी दस्तावेजों की मूलप्रति साथ में ले जाएँ तो बेहतर रहेगा

दूसरी बात यदि आप खुद पंजीयन कर रहे हों तो 10th मार्कशीट (जन्म प्रमाण हेतु ) अंतिम शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट, जातिप्रमाण पत्र (SC/ST/OBC), अनुभव प्रमाण पत्र एवं विकलांगता प्रमाण पत्र (If Applicable) इन सभी के मूल प्रति की PDF फॉर्मेट में सॉफ्ट कॉपी की जरुरत पड़ेगी|

स्कैन (JPEG) डाक्यूमेंट्स को PDF फॉर्मेट में बदलने के लिए इस लिंक का प्रयोग करें http://jpg2pdf.com/

Atithi Shikshak Online Registration Kaise Karen :

ऑनलाइन पंजीयन के लिए सबसे पहले एक छोटा सा रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होता है जिसमें आपको अपनी बेसिक जानकारी जैसे की अपना नाम,माता पिता का नाम जन्मतिथि,मोबाइल नंबर ईमेल आई डी आदि बेसिक जानकारी भरने के बाद आप फॉर्म को सबमिट करते हैं जिससे आपको यूजर नेम (मोबाइल नंबर ) और पासवर्ड प्राप्त होता है ।

आइये देखते हैं कैसे आपको रजिस्ट्रेशन करना है

STEP 1

पंजीयन करने के लिए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ पंजीयन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://164.100.96.75/    कुछ इस तरह की स्क्रीन आपके सामने आ जाएगी | अब Register Guest Faculty पर क्लिक करें

STEP 2

अब पर क्लिक करें अपनी बेसिक जानकारी भरें और सेव करें । सेव करने के बाद स्क्रीन के ऊपर यूजर आई डी एवं पासवर्ड शो होगा उसका प्रिंट ले लें और नोट कर के रख लें

प्राइमरी रजिस्ट्रेशन (पंजीयन) करने के बाद आपको यूजर आई डी एवं पासवर्ड मिल जाता है जिससे आप लॉगिन कर सकेंगे और अपनी शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित जानकारी भर सकेंगे ।यहाँ पर हमने आपको बेसिक जानकारी दी है है अगले पार्ट में हम आपको रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी देंगे  Atithi Shikshak Online Registration Kaise Karen | अतिथि शिक्षक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें | पार्ट 2

NOTE :  

अतिथि शिक्षक के ऑनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया

अतिथि शिक्षक के ऑनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गयी है | अब दिनांक 21/08/2017 तक पंजीयन स्वीकार किये जा सकेगे |

आवश्यक सूचना

अतिथि शिक्षक प्रवंधन :

असत्यापित आवेदकों को पोर्टल पर अपने यूजर नेम / पासवर्ड से लॉग इन कर अपने पंजीकृत मोबाइल पर वेरिकेशन कोड को SMS से पुनः प्राप्त करने हेतु पोर्टल पर आप्शन उपलव्ध करा दिया गया है |

  • आपके आवेदन के सत्यापन कि स्थिति जानने की सुविधा पोर्टल पर उपलव्ध करा दी गयी है
  • जिन आवेदकों का सत्यापन नहीं हुआ है वे पोर्टल पर उपलव्ध सुविधा का उपयोग कर वेरिकेशन कोड को SMS से पुनः प्राप्त कर सकते हैं |
  • जिनके आवेदन निरस्त हो गए हैं उनको अपना आवेदन में प्रविष्ट जानकारी को पोर्टल पर लॉग इन कर सुधारने की सुविधा प्रदान की जावेगी |
  • एक मोबाइल नंबर को जारी किया गया सत्यापन कोड अन्य किसी भी आवेदन को सत्यापन हेतु नही लिया जायेगा |
  • जिन आवेदंको के मोबाइल चोरी हो गए हैं या गुम हो गए हैं वे उसी नंबर की नयी सिम ले कर उपरोक्त विकल्प का उपयोग कर वेरिकेशन कोड को SMS से पुनः प्राप्त कर सकते हैं |
  • दस्तावेजो के सत्यापन की अंतिम दिनाँक को बड़ा कर 16-सितम्बर-2017 कर दिया गया है
  • सभी आवेदक अपने नजदीकी संकुल प्राचार्य (शासकीय हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी स्कूल) में जाकर सत्यापन करा सकते हैं |
  • किसी भी समस्या के लिए CPI कार्यालय कि संवंधित शाखा द्र्वारा संचालित हेल्प डेस्क से संपर्क करें |
  • MPSEDC / NIC से संपर्क करने की आवश्यकता नही है |