Home Blog Page 25

आधार बनवाने के लिए अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें

Book an Appointment for Aadhaar services

नमस्कार साथियों मैं विनीत आज आपको आधार के बारे में कुछ जरुरी जानकारी देने जा रहा हूँ (Appointment for Aadhaar Updation) । जो की आधार अपॉइंटमेंट से सम्बंधित है जी हाँ दोस्तों अब आधार बनवाने के लिए आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और अपना बहुमूल्य समय बचा सकते हैं साथ ही लाइन में खड़े होने की झंझट से मुक्ति पा सकते हैं ।

हालाँकि अभी आधार अपॉइंटमेंट बुकिंग सिस्टम पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ बड़े शहरों में लागू किया गया है लेकिंग प्रोजेक्ट के सफल होने पर इसे और भी शहरों में लागू करने की योजना है

आधार से जुडी इन सभी सेवाओं के लिए आप आधार सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं :-

  • Fresh Aadhaar enrolment
  • Name Update
  • Address Update
  • Mobile No. Update
  • Email ID Update
  • Date of Birth Update
  • Gender Update
  • Biometric (Photo + Fingerprints + Iris) Update

आधार सेवा केंद्र एवं शहर जहाँ के लिए आप आधार अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं :-

  •  Delhi- Akshardham Metro Station
  • Delhi- Inderlok Metro Station
  • Patna- New Dak Bangalow Road
  • Banglore- South End Circle
  • Bhopal- Ashima Mall
  • Bhopl- MP Nagar Zone – 1
  • Agra- Sanjay Place
  • Chennai- Ten Square Mall
  • Hisar- Metro Police Mall
  • Chandigarh- Sector 17 A
  • Lucknow-Ratan Square
  • Vijayawada- Labbipet

अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें (Appointment for Aadhaar Updation) :-

STEP 1:- आधार की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएँ ।और होम पेज पर Get Aadhaar Section में Book an Appointment लिंक पर क्लिक करें ।

STEP 2:– दिए हुए आधार सेंटर विकल्प का चयन करें जहाँ पर आप आधार अपडेट कराना चाहते हैं ।

Appointment for Aadhaar Updation आधार बनवाने के लिए अपॉइंटमेंट

STEP 3:– मोबाइल नंबर अंकित करें और प्राप्त OTP को दर्ज करते हुए लॉगिन करें ।

STEP 4– लॉगिन के पश्चात स्लॉट बुकिंग से पहले कुछ बेसिक जानकारी आपको फीड करनी होगी जैसा की नीचे दी हुई इमेज में दर्शाया गया है ।आप एक साथ कई लोगों के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं उसके लिए आपको मेंबर जोड़ना होगा जितने लोगों के लिए स्लॉट बुक करना है । मेंबर जोड़ते समय आप ध्यान रखें की आपको आधार में क्या क्या बदलाव कराना है और उसके लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स क्या ले जाना है

आधार बनवाने के लिए अपॉइंटमेंट

STEP 5: अब आप यहाँ पर अपनी सुविधानुसार आधार सेंटर और समय का चयन कर सकते हैं

आधार बनवाने के लिए अपॉइंटमेंट

STEP 6: सफलतापूर्वक स्लॉट बुक हो जाने पर आपको एक स्लिप प्राप्त होगी जिसका प्रिंट लेकर आपको सम्बंधित आधार सेंटर दिए हुए समय में जरुरी दस्तावेज के साथ जाना होगा ।

मैं आधार के लिए कहां नामांकन कर सकता हूं?

आधार के लिए नामांकन करने के लिए आपको नामांकन एजेंसी द्वारा स्थापित आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा। आप https://uidai.gov.in/ वेबसाइट पर लोकेट एनरोलमेंट सेंटर सुविधा का उपयोग करके या यहां क्लिक करके भी निकटतम नामांकन केंद्र खोज सकते हैं। कुछ नामांकन केंद्र पहले से ही ऑनलाइन हैं जहां आप इस पृष्ठ का उपयोग करके आने से पहले एक पूर्व नियुक्ति बुक कर सकते हैं।

इस सेवा के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए पूर्वापेक्षाएँ क्या हैं?

अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको एक मोबाइल नंबर (आधार पंजीकृत नहीं हो सकता है) और प्रासंगिक वैध दस्तावेजों के विवरण की आवश्यकता होगी।

नए आधार नामांकन के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?

नामांकन के लिए, आपको एक वैध पहचान प्रमाण (एक फोटोग्राफ होना चाहिए), एक पते का प्रमाण और जन्म तिथि का प्रमाण की आवश्यकता होगी।
आप प्रदान की गई कई आवश्यकताओं के सामान्य प्रमाण के रूप में एक दस्तावेज़ का उपयोग कर सकते हैं, इसका उल्लेख अनुमोदित सूची में किया गया है। कृपया सहायक दस्तावेजों की सूची के लिए यहां क्लिक करें
वैकल्पिक रूप से, यदि आपके पास पहचान और पते का प्रमाण नहीं है, तो कृपया अपने आधार नंबर और संबंध के प्रमाण का उपयोग करके किसी रिश्तेदार की मदद से नामांकन करें।

आधार अपडेट के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

आपके आधार के साथ, आपके आधार में केवल नीचे दिए गए विवरण को अपडेट करने के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता है: नाम अद्यतन: पहचान का प्रमाण पता (सी/ओ विवरण) अद्यतन: पते का प्रमाण जन्म तिथि अद्यतन: जन्म तिथि का प्रमाण

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को Follow करे Google NewsFacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

बाल आधार कार्ड 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र कैसे करें?

बाल आधार कार्ड 2022 (Baal Aadhaar Card 2022):-

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) अब बाल आधार कार्ड (Baal Aadhaar Card) ऑनलाइन आवेदन पत्र 2022 स्वीकार कर रहा है | लोग अब कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSCs) या आधार सेवा केंद्रों के माध्यम से आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), 5 साल से कम उम्र के बच्चों को ये नीले रंग के बाल आधार कार्ड जारी करेगा |

ये कार्ड नए जन्मे शिशुओं के लिए भी बनाए जा सकते हैं जो 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए मान्य हैं | बाद में, नीले रंग के आधार कार्ड को अपडेट करना होगा | बाल आधार कार्ड की अवधारणा नई है और यहां हम आपको इसका विवरण प्रदान कर रहे हैं |

आधार कार्ड मूल रूप से 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या के साथ प्रदान करने के लिए किसी व्यक्ति के बायो-मेट्रिक्स (Fingerprints) और आईरिस (retina scan) को capture करता है | लेकिन 5 साल से कम उम्र के नवजात बच्चों या बच्चे के उंगलियों के निशान और परितारिका पूरी तरह से विकसित नहीं होते हैं |इसलिए, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बच्चों को बाल आधार कार्ड प्रदान करने की यह अवधारणा शुरू की है |

Baal Aadhaar Card 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं |
  • होमपेज पर, “Get Aadhaar” लिंक के अंतर्गत “Book an Appointment” लिंक पर क्लिक करें |
बाल आधार कार्ड 2022
  • यहां लोग “Book an Appointment at UIDAI run Aadhaar Seva Kendra” में अपने City/Location का चयन कर सकते हैं | इसके अतिरिक्त, लोग रजिस्ट्रार द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र में नियुक्ति भी कर सकते हैं |
  • फिर बुकिंग अपॉइंटमेंट के लिए बाल आधार कार्ड ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलने के लिए “Proceed to book Appointment” टैब पर क्लिक करें |
बाल आधार कार्ड 2022
  • यहां उम्मीदवार मोबाइल नंबर दर्ज कर सकते हैं और नियुक्ति बुकिंग पृष्ठ खोलने के लिए ओटीपी सत्यापित कर सकते हैं |
बाल आधार कार्ड 2022
  • आधार सेवा केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए सभी विवरण भरें | फिर उस विशेष समय स्लॉट में अपने बच्चे को आधार सेवा केंद्र में ले जाएं |

UIDAI ने विभिन्न आधार सेवाओं के लिए एक आधार सेवा केंद्र पर अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा प्रदान की है | इनमें fresh आधार नामांकन, नाम, पता, मोबाइल नंबर, Email Id, जन्म तिथि, लिंग और बायोमेट्रिक (Photo + Fingerprints + Iris) का अद्यतन शामिल है |

Baal Aadhaar Card के लिए दस्तावेजों की सूची:-

लोग अपने नए जन्मे बच्चों का आधार कार्ड सिर्फ अस्पतालों के Discharge Slip की मदद से बनवा सकते हैं | यदि Discharge Slip मौजूद नहीं है, तो माता-पिता में से किसी एक के आधार कार्ड के अलावा जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से बाल आधार कार्ड के लिए आवेदन करें | इसके अलावा, बाल स्कूल पहचान पत्र का उपयोग बाल आधार कार्ड के लिए भी किया जा सकता है |

बच्चों का आधार उनके जन्म प्रमाण पत्र (अभिभावक के आधार के साथ) या फिर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने के दौरान मिलने वाली पर्ची (डिस्चार्ज स्लिप) की मदद से बन जाता है | अधिक जानकारी के लिए, UIDAI आधार टोल फ्री नंबर पर 1947 पर कॉल करें |

जब बच्चे 5 वर्ष के हो जाते हैं, तो नीले रंग के Baal Aadhaar Card को अपडेट करना होगा | यह कार्ड 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर एक बार फिर से अपडेट किया जाना है |

मोबाइल नंबर से आधार कार्ड कैसे निकालें? Aadhar Download With Mobile Number

0

अगर आप इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि मोबाइल नंबर से आधार कार्ड कैसे निकालें तो इस लेख में आप जान जाएंगे की आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से डाउनलोड कैसे करेंगे |

अगर आपके पास Aadhaar Number है तो दोस्तो मोबाइल मे आधार डाउनलोड करना बहुत आसान है मैं आपको इसका सबसे सरल तरीका बताने वाला हूं |

अगर आपका आधार कार्ड, enrolment ID या receipt खो गई है लेकिन आपके पास Mobile Number है जिससे आपका आधार कार्ड लिंक है तो आप उसके माध्यम से अपना आधार कार्ड निकाल सकते हैं |

Mobile number से Aadhaar Card download कैसे करें:-

इसके लिए आपको सबसे पहले यह जानना होगा कि आप के आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है | क्योंकि मोबाइल से आधार निकालने के लिए आपको उस फोन नंबर की जरूरत होगी | आधार कार्ड डाउनलोड करते समय आप के आधार कार्ड लिंक नंबर पर OTP जाता है | जिसके बाद ही आप अपने मोबाइल नंबर से आधार निकाल सकते हैं |

अगर आप नहीं जानते कि आप के आधार कार्ड से कौन सा फोन नंबर लिंक है | तो सबसे पहले जान लेते हैं aadhaar card का phone number कैसे निकाले?

Aadhaar Card का phone number कैसे निकाले:-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं |
  • इसके बाद My Aadhar और Aadhar Services का ऑप्शन दिखेगा |
  • Aadhar Services वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और इसमें Verify Aadhaar Number नजर आएंगा |
  • Verify Aadhaar Number पर क्लिक करने पर एक नई विंडो खुलेगी, यहां अपना आधार कार्ड नंबर डाले |
  • इसके बाद आप Proceed to verify लिंक पर क्लिक करें |
  • अब आपको अपने आधार कार्ड का स्टेटस नजर आएंगा |
  • यहां पर आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर से लिंक होगा वो नजर आएंगा |
  • अगर इस लिंक पर आपको कुछ नहीं दिखा तो आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं है |

मोबाइल नंबर से आधार कार्ड कैसे निकालें?

आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI के Official website https://uidai.gov.in पे जाना होगा यहाँ से आप अपना E-Aadhaar डाउनलोड कर सकते है वो PDF form मे होगा तथा Password protected होगा जिसे आप बिना password के नही खोल सकते है |

  • सबसे पहले आपको UIDAI के Official website https://uidai.gov.in पे जाना होगा | इसके लिए आपको url में https://uidai.gov.in सर्च करना है |
  • Retrieve Lost UID/EID विकल्प का चयन करें | ब्राउज़र में वेबसाइट ओपन होने के बाद Retrieve Lost UID/EID Option दिखाई देगा उस पर क्लिक करें |
  • fill form and Enter Security Code नए पेज में आपको फॉर्म दिखाई देगा उसमें अपना नाम(आधार कार्ड वाला), मोबाइल नंबर और ईमेल भर दीजिये। साथ ही Security Code भरकर Send OTP बटन पर क्लिक कीजिए |
  • Verify OTP इतना करते ही आपके आधार कार्ड लिंक मोबाइल नंबर में ओटीपी आएगा उस ओटीपी को एंटर करें और वेरीफाई ओटीपी पर क्लिक करें |

इतना कर लेने के तुरंत बाद ही आपको आपके फ़ोन के inbox में SMS द्वारा 12 Digit का aadhaar card का number प्राप्त हो जाएगा | इसके बाद आप आसानी से मोबाइल नंबर से आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं |

एक बार जब आपने अपने आधार कार्ड नंबर का पता लगा लिया है तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं की Aadhaar Number से आधार कार्ड कैसे निकाले/डाउनलोड करें?

Aadhaar Number से आधार कार्ड कैसे निकाले:-

  • step-1 https://eaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट में जाये |
  • step-2 वेबसाइट में पहुंचने के बाद I have (Aadhaar card) option select करें और फॉर्म में आपको कुछ डिटेल्स देनी होंगी जो निम्न प्रकार है |
मोबाइल नंबर से आधार कार्ड कैसे निकालें?
  • i Have:- यहाँ पर Aadhaar Card सेलेक्ट करना हैं |
  • Enrollment ID/ Aadhaar Number/ VID:- अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें |
  • I want a masked Aadhaar?:- ऑप्शन सेलेक्ट करो |
  • Enter Captcha Verification Code:- बगल में capcha इमेज में कुछ वर्ड और अंक लिखे होंगे आपको उन्हें इस बॉक्स में भरना है |
  • step-3 Send OTP का बटन पर क्लिक करें. जो मोबाइल नंबर आप के आधार कार्ड नंबर से लिंक है उस पर एक SMS से OTP Code प्राप्त होगा उसे Enter OTP के सामने बॉक्स में दर्ज करें |

इसके नीचे आपसे कुछ सामान्य प्रश्न पूछे जायेगे | जिनका उत्तर आपको टिक करके देना है | सारे प्रश्नों को टिक करने के बाद नीचे आपको Download Aadhaar का बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें | क्लिक करते ही आपका आधार कार्ड मोबाइल/कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाएगा |

E Aadhaar card का Password क्या होता है :-

जब आप अपने मोबाइल नंबर से आधार कार्ड डाउनलोड कर लेते हैं और उसे ओपन करते हैं तो वह आपको पासवर्ड मांगता है | अब अगर आप नहीं जानते कि आधार कार्ड का पासवर्ड क्या होता है |

password of e Aadhaar card में आपको अपने FIRST NAME का 4 Word तथा जिस वर्ष मे आपका जन्म हुआ है उसको डालना है
उदाहरण:- आपका नाम RAHUL SINGH है तथा आपका जन्मवर्ष 1996 हैं तो आपके E Aadhaar Card का Password – RAHU1996 होगा |

Frequently Asked Questions (FAQ’s):-

मेरे आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर है?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं |
इसके बाद My Aadhar और Aadhar Services का ऑप्शन दिखेगा |
Aadhar Services वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और इसमें Verify Aadhaar Number नजर आएंगा |
Verify Aadhaar Number पर क्लिक करने पर एक नई विंडो खुलेगी, यहां अपना आधार कार्ड नंबर डाले |
इसके बाद आप Proceed to verify लिंक पर क्लिक करें |
अब आपको अपने आधार कार्ड का स्टेटस नजर आएंगा |
यहां पर आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर से लिंक होगा वो नजर आएंगा |
अगर इस लिंक पर आपको कुछ नहीं दिखा तो आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं है |

E Aadhaar card का Password क्या होता है ?

e Aadhaar card में आपको अपने FIRST NAME का 4 Word तथा जिस वर्ष मे आपका जन्म हुआ है उसको डालना है
उदाहरण:- आपका नाम RAHUL SINGH है तथा आपका जन्मवर्ष 1996 हैं तो आपके E Aadhaar Card का Password – RAHU1996 होगा |

Mobile Number से aadhaar card का number कैसे निकाले?

सबसे पहले आपको UIDAI के Official website https://uidai.gov.in पे जाना होगा |
Retrieve Lost UID/EID विकल्प का चयन करें |
fill form and Enter Security Code नए पेज में आपको फॉर्म दिखाई देगा उसमें अपना नाम(आधार कार्ड वाला), मोबाइल नंबर और ईमेल भर दीजिये | साथ ही Security Code भरकर Send OTP बटन पर क्लिक कीजिए |
Verify OTP इतना करते ही आपके आधार कार्ड लिंक मोबाइल नंबर में ओटीपी आएगा उस ओटीपी को एंटर करें और वेरीफाई ओटीपी पर क्लिक करें |

ईमेल आईडी से आधार कार्ड कैसे निकालें?

2

Email ID से आधार कार्ड:-

क्या आप अपना आधार कार्ड खो चुके हैं और Email Address से इसे निकालना चाहते हैं? यदि हाँ, तो इस पोस्ट को पढ़े ईमेल आईडी से आधार कैसे निकालना है जानने के लिए हर एक के आधार कार्ड में Email Address लिंक होता है और आप इसके द्वारा घर बैठे ई आधार डाउनलोड कर सकते हैं ऑनलाइन UIDAI के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर|

जब हम अपना Email ID देते हैं आधार कार्ड पता करने के लिए तो UIDAI के द्वारा OTP भेजा जाएगा वेरिफिकेशन के लिए | इसलिए, पहले यह पता कर ले की आपके आधार कार्ड में कौन सा ईमेल आईडी लिंक है | ईमेल आईडी से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े |

आधार कार्ड में कौन सा ईमेल आईडी लिंक है:-

Aadhar Card Email Verification के लिए UIDAI के ऑफिसियल साइट पर जाना होगा. आधार कार्ड ईमेल आईडी चेक करने के लिए निचे दिए गय स्टेप्स को फॉलो करे:

  • UIDAI वेबसाइट पर जायँ: https://uidai.gov.in/
  • आधार सर्विसेज सेक्शन के निचे “Verify Email/Mobile Number” पर क्लिक करे |aadhar-card-email-id-verify-option
  • इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://myaadhaar.uidai.gov.in/verify-email-mobile
  • Verify Email Address को सेलेक्ट करे |aadhar-card-email-id-check-online
  • अपना 12 अंक का आधार कार्ड नंबर भरे |
  • अब, अपना Email ID भरे ( वही ईमेल आईडी भरे जो आपको लगता है की आधार से लिंक होगा)
  • Enter Captcha के निचे कैप्चा कोड भरे और “Send OTP” पर क्लिक करे |
  • यदि आपने सही ईमेल एड्रेस भरा था तो यह मैसेज प्रिंट होगा: “The Email ID you have entered is already verified with our records” |
  • ईमेल आईडी न लिंक हो तो यह मैसेज दिखेगा: “The Email ID you have entered does not match with our records” |

Email Address से आधार कार्ड निकालने के क्या-क्या चाहिए:

  • आधार कार्ड लिंक्ड ईमेल एड्रेस
  • आपका पूरा नाम
  • लैपटॉप या डेस्कटॉप
  • एम आधार ऐप स्मार्टफोन से निकालने के लिए
  • इंटरनेट कनेक्टिविटी
  • आधार कार्ड मोबाइल नंबर डाउनलोड करने के लिए |

ईमेल आईडी से आधार कार्ड कैसे निकाले/डाउनलोड करे:-

  • इस लिंक पर जायँ: https://myaadhaar.uidai.gov.in/retrieve-eid-uid
  • अपना पूरा नाम टाइप करे |email-id-address-se-aadhar-card-nikale
  • Email Address के निचे ईमेल आईडी भरे जो आधार में चढ़ा है |
  • कॅप्टचा वेरिफिकेशन के निचे कैप्चा कोड भरे |
  • Send OTP ऑप्शन पर क्लीक करे |
  • अपना ईमेल इनबॉक्स चेक करे ओटीपी के लिए |
  • 6-digit OTP इंटर करे और Submit बटन पर क्लीक करे |
  • अब, आपके मेल आईडी पर आधार कार्ड नंबर भेज दिया जायेगा |
  • इस आधार डाउनलोड लिंक पर विजिट करे: https://eaadhaar.uidai.gov.in/genricDownloadAadhaar
  • आधार कार्ड नंबर टाइप करे जो मेल पर आया था |download-aadhar-by-email-id-online
  • सही सिक्योरिटी कोड इंटर करे और Send OTP पर क्लीक करे |
  • आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ओटीपी जायेगा |
  • ओटीपी भरे और Verify & Download ऑप्शन पर क्लीक करे |
  • कुच्छ सेकण्ड्स में, आपका ई-आधार डाउनलोड हो जायेगा |

mAadhaar App के द्वारा Email Address से आधार कार्ड कैसे देखे:-

  • mAadhar App मोबाइल ऐप डाउनलोड करे Play Store से |
  • mAadhar App को इनस्टॉल करे अपने फ़ोन पर |
  • मोबाइल ऐप को लंच करे और लॉगिन करे मोबाइल नंबर से |
  • Services सेक्शन में “Retrieve EID/UID” ऑप्शन पर क्लीक करे |
  • अपना पूरा नाम भरे |aadhar-card-dekhe-email-id-se
  • I want to retrieve using” के निचे Email ऑप्शन को सेलेक्ट करे |
  • अपन आधार कार्ड रजिस्टर्ड ईमेल आईडी टाइप करे |
  • Captcha Code भरे और “Request OTP” पर क्लीक करे |
  • अब, ओटीपी भरे इंटर करे और सबमिट कर दें |
  • आधार कार्ड लिंक्ड मेल पर 12 अंक का आधार नंबर भेजा जाएगा |
  • एम आधार ऐप के होमपेज पर जायँ |
  • Download Aadhar पर क्लीक करे |
  • इस ऑप्शन को सेलेक्ट करे: Regular Aadhar > Aadhaar Number
  • आधार कार्ड नंबर और सिक्योरिटी कैप्चा टाइप कर दे |
  • रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लीक करे |
  • अंतिम में, सही ओटीपी भरे और सबमिट करे |
  • थोड़ी देर में आधार कार्ड डाउनलोड हो जायेगा |

Frequently Asked Questions (FAQ’s):-

आधार कार्ड में कौन सा ईमेल आईडी लिंक है?

UIDAI वेबसाइट पर जायँ: https://uidai.gov.in/
आधार सर्विसेज सेक्शन के निचे “Verify Email/Mobile Number” पर क्लिक करे |
इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://myaadhaar.uidai.gov.in/verify-email-mobile
UIDAI वेबसाइट पर जायँ: https://uidai.gov.in/
आधार सर्विसेज सेक्शन के निचे “Verify Email/Mobile Number” पर क्लिक करे |
इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://myaadhaar.uidai.gov.in/verify-email-mobile
Verify Email Address को सेलेक्ट करे |
अपना 12 अंक का आधार कार्ड नंबर भरे |
अब, अपना Email ID भरे ( वही ईमेल आईडी भरे जो आपको लगता है की आधार से लिंक होगा)
Enter Captcha के निचे कैप्चा कोड भरे और “Send OTP” पर क्लिक करे |
यदि आपने सही ईमेल एड्रेस भरा था तो यह मैसेज प्रिंट होगा: “The Email ID you have entered is already verified with our records” |
ईमेल आईडी न लिंक हो तो यह मैसेज दिखेगा: “The Email ID you have entered does not match with our records” |

Email Address से आधार कार्ड निकालने के क्या-क्या चाहिए?

आधार कार्ड लिंक्ड ईमेल एड्रेस
आपका पूरा नाम
लैपटॉप या डेस्कटॉप
एम आधार ऐप स्मार्टफोन से निकालने के लिए
इंटरनेट कनेक्टिविटी
आधार कार्ड मोबाइल नंबर डाउनलोड करने के लिए |

PAN Aadhaar Linking: पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं चेक करें यदि नहीं है तो अब भरने होंगे 1000 रूपये

How To Check PAN Aadhaar Linkings: आपने अभी तक अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं किया तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है. क्योंकि फिर से एक बार आधार को पैन कार्ड से लिंक कराने की तारीख को बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है. अगर आप अपने आधार कार्ड को लिंक नहीं करते तो आपको दुगना पैसा देना होगा| दरअसल 31 जून 2022 से पेन नंबर आधार कार्ड के साथ लिंक कराने पर ₹500 का जुर्माना देना होगा. लेकिन 30 जून तक लिंक न कराने पर उसके बाद 1000 रुपए तक देने होंगे.

यदि आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है या आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं जानने के लिए नीचे दिए जा रहे
स्टेप बाय स्टेप को फॉलो करें

आधार से पैन लिंक की स्थिति जानने दो माध्यम का उपयोग किया जा सकता है एक आयकर विभाग की वेबसाइट से और दूसरा UTI की वेबसाइट से हम दोनों माध्यमों के बारे में आपको बस्टेप बाय स्टेप बताएँगे साथ ही एक सरल लिंक प्रदान करेंगे जिससे आप खुद घर बैठे उपरोक्त जानकारी हासिल कर सकें

1. UTIITSL PAN PORTAL के माध्यम से- PAN Aadhaar Linking

STEP 1: UTI पोर्टल के माध्यम से पैन आधार लिंक की स्थिति जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक https://www.pan.utiitsl.com/ पर क्लिक करें

पैन कार्ड आधार से लिंक

STEP 2: मुख्य प्रस्थ को थोड़ा स्क्रॉलडाउन करने पर आपको PAN & Aadhaar Link Status का टैब मिलेगा जिसमे आपको क्लिक करना होगा |

PAN Aadhaar Linking

STEP 3: अब यहाँ पर आप अपना पैन नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करें और सुरक्षा कोड को एंटर करते हुए सबमिट करें

पैन कार्ड आधार से लिंक

STEP 4: Aadhaar is already linked to PAN यदि लिंक है इस प्रकार मैसेज आएगा अन्यथा Aadhaar NOT linked to PAIN इस प्रकार मैसेज आएगा

2. incometax.gov.in पोर्टल के माध्यम से

STEP 1: आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ या सीधे इस लिंक https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/hi का प्रयोग करें | मुख्य प्रस्थ में क्किक लिंक टैब में आधार लिंक की स्थिति लिंक पर क्लिक करें

STEP 2:अब यहाँ पर अपना पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें उसके पश्चात नीचे दिए बटन पर क्लिक करें

STEP 3: उपरोक्त आधार एवं पैन लिंक होने पर इस प्रकार का मैसेज स्क्रीन पर आएगा Your PAN is already linked to given Aadhaar

घर बैठे आधार कार्ड में नया एड्रेस कैसे अपडेट कर सकते हैं? यहां जानें पूरी प्रोसेस

1

आधार कार्ड में नया एड्रेस- दोस्तों जैसा की आप जानते होंगे की अगर भारत में किसी भी व्यक्ति की पहचान का सबसे पुख्ता सबूत कुछ है तो वो है आधार कार्ड, और सिर्फ पहचान के लिए हे नहीं एसे और भी बहोत से काम है जिनको करने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है, और ये हमारे लिए एक बहोत जरुरी डॉक्यूमेंट है.

आधार कार्ड में आपका बायोमेट्रिक डेटा और पहचान से जुड़ी कुछ सूचनाएं रहती हैं. जो की आपकी पहचान के लिए बनाई गई है, जिसका की उपयोग करके आप अपने बहोत से काम कर सकते हैं|

आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। इसमें सभी जानकारियां जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर और पता सहित अन्य चीजें सही होना जरूरी है। कई बार देखा जाता है लोग शहर या पता बदलने पर आधार में इसे अपडेट नहीं करा पाते हैं। उन्हें ये झंझट का काम लगता है, जबकि ऐसा नहीं है। आपको आधार कार्ड में घर का पता बदलवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे ऑनलाइन ही इसे अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको 50 रुपए शुल्क देना होगा। हम आपको इसकी पूरी प्रोसेस बता रहे हैं।

आधार कार्ड में नया एड्रेस कैसे अपडेट करे ?

अब आपको आधार कार्ड में घर का पता बदलवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे ऑनलाइन ही इसे अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना जरूरी है और साथ ही आपको 50 रुपए शुल्क देना होगा। अब हम आपको इसकी पूरी प्रोसेस बता रहे हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/पर जाएं।

आधार कार्ड में नया एड्रेस

स्टेप 2. यहां लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।

स्टेप 3. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें।

स्टेप 4. अब आधार अपडेट ऑप्शन (Online Update Service) पर जाएं। इसके बाद प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. इसके बाद अगले पेज पर एड्रेस पर सिलेक्ट करके प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 6. ऐसा करने पर आपके सामने आपका मौजूदा एड्रेस आजाएगा।

स्टेप 7. इसके बाद आप जो एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं उसका ऑप्शन आएगा।

स्टेप 8. यहां आपको अपने नए एड्रेस की जानकारी भरनी होगी।

स्टेप 9. इसके बाद एक डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा जिस पर आपको नया एड्रेस हो।

स्टेप 10. इसके बाद आपको नीचे दिए दोनों चेक बॉक्स पर क्लिक करके नेस्ट पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 11. अब आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन आएगा। यहां आप UPI नेट बैंकिंग या कार्ड जैसे भी चाहें पेमेंट कर सकते हैं।

स्टेप 12. पेमेंट पूरा होते ही आपको एक रसीद मिलेगी। इसके बाद 2 दिन में आपका आधार अपडेट हो जाएगा।

आधार कार्ड में कौन सी डिटेल्स को कितनी बार अपडेट कर सकते हैं? जाने यहाँ पर…

2

अगर आप यह सोच रहे हैं कि आप बार-बार आधार कार्ड में अपना नाम और जन्मदिन की तारीख बदल सकते हैं तो यह गलत है। आधार कार्ड में कोई भी बदलाव कुछ ही बार होता है। जैसे आप सिर्फ 2 ही बार आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आधार में कौन-सी डिटेल कितनी बार अपडेट कर सकते हैं।

आधार कार्ड

1. आधार कार्ड में नाम कितनी बार अपडेट करवा सकते हैं ?

आधार में आप अपना नाम केवल दो बार अपडेट करवा सकते हैं या बदलवा सकते हैं।

2. आधार कार्ड में जन्म दिनांक कितनी बार अपडेट करवा सकते हैं?

जहां तक जन्मदिन की बात है तो आप इसकी तारीख एक बार ही बदल सकते हैं

3. आधार कार्ड में एड्रेस कितनी बार अपडेट/ चेंज करवा सकते हैं?

अगर आधार कार्ड में एड्रेस की बात करें तो इसे आप कितनी भी बार अपडेट कर सकते हैं।

4. आधार कार्ड में लिंग में कितनी बार परिवर्तन कर सकते हैं?

अगर आप अपने लिंग यानी जेंडर में कोई बदलाव चाहते हैं तो इसके लिए भी एक बार की सुविधा है। आप एक बार इसे बदल सकते हैं।

5. लिमिट से ज्यादा बार बदलाव के लिए क्या करना होगा?

अगर आप नाम, जन्मतिथि और जेंडर को कई बार बदलना चाहते हैं तो यह संभव है। लेकिन यह तभी होगा जब कोई अपवाद की स्थिति होगी। आपको इसके लिए आधार के क्षेत्रीय कार्यालय में ही फिर जाना होगा।

6. आधार के क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क कैसे करें ?

ऐसी स्थिति में पहले आपको आधार के क्षेत्रीय कार्यालय या फिर help@uidai.gov.in. को ईमेल करना होगा। फिर आपको इसका कारण बताना होगा कि आप इसे क्यों करना चाहते हैं। इसके बाद इससे संबंधित डिटेल्स और उसका प्रूफ देना होगा। आधार का क्षेत्रीय कार्यालय इसका ड्यू डिलिजेंस करेगा। अगर उसे लगा कि आपकी अपील सही है तो फिर क्षेत्रीय कार्यालय इसके लिए मंजूरी देगा। अगर आपकी अपील सही नहीं लगी तो फिर मंजूरी नहीं मिलेगी।

7. आधार कार्ड में सही मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करे?

अगर आपका सही मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट नहीं है तो फिर पहले तो आपको इसे अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड सेंटर पर जाना होगा। अगर मोबाइल नंबर अपडेट है तो फिर आप कुछ बदलाव ऑन लाइन कर सकते हैं।

8. आधार कार्ड में अपडेशन में कितना चार्ज देना होगा?

इसके लिए आपको एक छोटा सा चार्ज भी देना होता है। जैसे बायोमैट्रिक अपडेट के लिए आपको 100 रुपए देना होगा जबकि डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 50 रुपए चार्ज देना होगा। आधार को कलर में डाउनलोड करने के लिए 30 रुपए का चार्ज देना होगा।

आधार कार्ड: आधार कार्ड में डिजिटल सिग्नेचर कैसे वेरीफाई करे:-

0

आधार कार्ड में डिजिटल सिग्नेचर कैसे वेरीफाई करे

आधार कार्ड क्या है :-

आधार संख्‍या प्राधिकरण द्वारा निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करने के उपरांत यूआईडीएआई द्वारा भारत के सभी निवासियों को जारी की जाने वाली 12 अंकों की एक रैंडम संख्‍या है। किसी भी आयु का कोई भी व्यक्ति जो भारत का निवासी है, बिना किसी लिंग भेद के आधार संख्या प्राप्ति‍ हेतु स्वेच्छा से नामांकन करवा सकता है। नामांकन के इच्‍छुक व्यक्ति को नामांकन प्रक्रिया के दौरान, जो पूरी तरह से लागत रहित है, न्‍यूनतम जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक सूचना उपलब्‍ध करवानी होती है। किसी भी व्यक्ति को आधार हेतु नामांकन केवल एक बार करना होता है

आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या छपी होती है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जारी करता है | यह संख्या, भारत में कहीं भी, व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण होगा| भारतीय डाक द्वारा प्राप्त और यू.आई.डी.ए.आई. की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया ई-आधार दोनों ही समान रूप से मान्य हैं। कोई भी व्यक्ति आधार के लिए नामांकन करवा सकता है बशर्ते वह भारत का निवासी हो और यू.आई.डी.ए.आई. द्वारा निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करता हो, चाहे उसकी उम्र और लिंग (जेण्डर) कुछ भी हो। प्रत्येक व्यक्ति केवल एक बार नामांकन करवा सकता है। नामांकन निःशुल्क है। आधार कार्ड एक पहचान पत्र मात्र है तथा यह नागरिकता का प्रमाणपत्र नहीं है।

आधार दुनिया की सबसे बड़ी बॉयोमीट्रिक आईडी प्रणाली है। विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री पॉल रोमर ने आधार को “दुनिया में सबसे परिष्कृत आईडी कार्यक्रम” के रूप में वर्णित किया। निवास का सबूत माना जाता है और नागरिकता का सबूत नहीं है, आधार स्वयं भारत में निवास के लिए कोई अधिकार नहीं देता है।

डिजटल सिग्नेचर क्या है:-

डिजिटल हस्ताक्षर एक गणितीय तकनीक है जिसका प्रयोग किसी message, या इलेक्ट्रॉनिक डॉक्यूमेंट की authenticity तथा integrity को सुनश्चित करने के लिए किया जाता है।डिजिटल हस्ताक्षर(signature) हाथ के द्वारा किये गए हस्ताक्षर की तरह ही समान है परन्तु हाथ के द्वारा किये गए हस्ताक्षर में उतनी विश्वसनीयता तथा security नही होती जबकि डिजिटल हस्ताक्षर में security होती है।digital signature यह सुनश्चित करता है कि message या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डॉक्यूमेंट original है और यह message किस व्यक्ति ने भेजा है तथा यह message बदला हुआ(altered) नही है।डिजिटल हस्ताक्षर public key cryptography की विधि पर आधारित है। इसमें दो keys का प्रयोग किया जाता है। message को encrypt करने वाली key को public के लिए रखा जाता है और message को decrypt करने वाली key को secret रखा जाता है।

आधार कार्ड में डिजिटल सिग्नेचर कैसे वेरीफाई करे?

जब हम और आप आधार कार्ड को आधार की वेबसाइट से डाउनलोड करते है तो डाउनलोड हुआ आधार कार्ड पासवर्ड प्रोटेक्टेड रहता है जिसे हम पासवर्ड का उपयोग करके पीडीऍफ़ फॉर्मेट में ओपन करते हैं तो डाउनलोड हुआ आधार कार्ड डिजिटली साइंड रहता है यह डिजिटल सिग्नेचर UIDAI के द्वारा किया जाता है| परन्तु यह डिजिटल सिग्नेचर पीडीऍफ़ फॉर्मेट में वेरीफाई नहीं रहता है जिसको वेरीफाई करना बहुत ही आवश्यक होता है | अतः आज हम आपको को इस पोस्ट के माध्यम से आधार कार्ड में डिजिटल सिग्नेचर कैसे वेरीफाई करते हैं इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं :

आधार कार्ड में डिजिटल सिग्नेचर वेरीफाई करने के लिए निम्न प्रोसेस को फॉलो करना होगा :

STEP 1: सर्वप्रथम आप को UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट से आधार कार्ड डाउनलोड करना होगा |

STEP 2: उसके बाद डाउनलोड हुए आधार कार्ड को पीडीऍफ़ फॉर्मेट में ओपन करना होगा |

STEP 3: फिर पीडीऍफ़ फॉर्मेट में ओपन हुए आधार कार्ड के डिजिटल सिग्नेचर पैनल पर जाना होगा | जिस पर Validity Unknown लिखा होगा|

STEP 4: Validity Unknown आइकॉन राइट क्लिक करके validate signature पर क्लिक कीजिये|

STEP 5: validate signature पर क्लिक करते ही एक विंडो ओपन होगी, जिसमे में Signature Properties पर क्लिक करना है |

STEP 6: इसके बाद ‘Show Certificate’ पर क्लिक कीजिए।

STEP 7: आपको यहां यह चेक करना है कि सर्टिफिकेशन पाथ में कहीं भी “NIC sub-CA for NIC 2011, National Informatics centre” है या नहीं। इस पर मार्क करने के साथ “Trust” टैब पर क्लिक कीजिए और इसके बाद “Add to Trusted Identities” के विकल्प को चुनिए।

STEP 8: इसके बाद सिक्योरिटी क्वेश्चन विंडो पर “OK” पर क्लिक कीजिए। 

STEP 9: अब “Use The Certificates as a Trusted Root “फील्ड पर टिक कीजिए एवं ‘OK’ पर दो बार क्लिक कीजिए।

STEP 10: इसके बाद वैलिडेशन को पूरा करने के लिए  “Validate Signature” पर क्लिक कीजिए। 

STEP 11: अब आप के आधार कार्ड में Digital Signature Validate हो जायेगा|

आधार कार्ड में डिजिटल सिग्नेचर कैसे वेरीफाई करे

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

UIDAI: अब बिना इंटरनेट सिर्फ एक SMS से मिलेंगी आधार से जुड़ी सेवाएं; जानें कैसे:-

0

SMS से आधार सेवा, UIDAI: भारत में आधार कार्ड अब एक जरुरी दस्तावेज बन गया है जिसके बिना आप कोई भी सरकारी या गैर-सरकारी काम करने में असमर्थ होते हैं। कई लोग अपने फोन से भी आधार कार्ड से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, देश में आबादी के एक बड़े हिस्से के पास अभी भी इंटरनेट की पहुंच नहीं है। ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए, UIDAI ने एक फंक्शन पेश किया है जो आपको इंटरनेट का यूज किए बिना विभिन्न सेवाओं तक पहुंचने की अनुमति देने वाला है।

UIDAI ने इन दिनों आधार से संबंधित कई सेवाएं शुरू की है। जहां तक एसएमएस के जरिए भी पहुंचा जा सकता है। अब आपको UIDAI वेबसाइट तक पहुंचने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं है और न ही आपको आधार ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता है। साथ ही इसके लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल की भी जरूरत नहीं है। ये सेवाएं हर किसी के लिए उपलब्ध है, भले ही उनके पास केवल एक बुनियादी फीचर फोन हो, जिसमें इंटरनेट की सुविधा न हो।

मिलेंगी वर्चुअल आईडी के साथ यह सुविधाएं : SMS से आधार सेवा

इस सर्विस से यूजर्स आधार से जुड़ी कई सर्विसेज जैसे वर्चुअल आईडी (VID) का जेनरेशन या रिट्रीवल, अपने आधार को लॉक या अनलॉक करना, बायोमैट्रिक लॉकिंग और अनलॉकिंग जैसी कई सेवाएं इस्तेमाल सकते हैं। बता दें कि इसमें सिर्फ आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से हेल्पलाइन नंबर 1947 पर एक SMS भेजना होगा। जिसके बाद आप आधार से जुड़ी सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। 

इस तरह बनाएं वर्चुअल आईडी: SMS से आधार सेवा

STEP1. वर्चुअल आईडी बनाने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।

STEP2. GVID (SPACE) और अपने आधार नंबर के अंतिम चार अंक 1947 पर भेजें।

STEP3. अब अपना VID प्राप्त करने के लिए, टाइप करें- RVID (SPACE)

STEP4. अपने आधार नंबर के अंतिम चार अंक दर्ज करें।

STEP5. फिर, आप दो तरह से ओटीपी रिसीव कर सकते हैं। पहला आपके आधार नंबर के जरिए, दूसरा आपके वीआईडी के जरिए।

STEP6. आधार से ओटीपी टाइप करने के लिए- GETOTP (स्पेस) और अपने आधार के आखरी चार अंक दर्ज करें।

STEP7. VID से OTP प्रकार के लिए – GETOTP (स्पेस) और एसएमएस में अपनी आधिकारिक वर्चुअल आईडी के अंतिम 6 अंक दर्ज करें।

आधार को लॉक और अनलॉक कैसे करें: SMS से आधार सेवा

केवल एक एसएमएस के साथ अब आप अपने आधार को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो कोई भी आपके आधार का इस्तेमाल कोई नहीं कर सकता है। बता दें कि आप इसे किसी भी समय लॉक कर सकते हैं और जब आप इसका इस्तेमाल करने के लिए तैयार हों तो इसे अनलॉक कर सकते हैं। अपना आधार लॉक करने के लिए आपको एक VID की आवश्यकता होगी।

इस तरह एसएमएस के जरिए लॉक करें आधार:

STEP1. पहले SMS में TEXT पर जाएं और ‘GETOTP’ (SPACE) टाइप करें और अपने आधार नंबर के आखिरी चार अंक लिखें।

STEP2. ओटीपी रिसीव होते ही दूसरा एसएमएस भेजा जाना चाहिए। इस LOCKUID (SPACE) में अपने आधार के अंतिम चार अंक (SPACE) छह अंकों का OTP दर्ज करें।

एसएमएस के जरिए आधार को कैसे अनलॉक करें:

STEP1. SMS बॉक्स में, ‘GETOTP’ (SPACE) टाइप करें, फिर आपके VID के अंतिम छह अंक दर्ज करें।

STEP2. अनलॉक (स्पेस) और अपने वीआईडी (स्पेस) के अंतिम 6 अंक दूसरे एसएमएस में 6 अंकों का ओटीपी लिखें।

UIDAI: Retrieve Lost or Forgotten EID/UID (खोई हुई या भूली हुई EID/UID को पुनः कैसे प्राप्त करें)

0

Retrieve Lost uid/eid खोई हुई या भूली हुई EID/UID को पुनः कैसे प्राप्त करें

Retrieve Lost uid/eid- Unique Identification Authority of India अथॉरिटी समय -समय पर नए – नए अपडेट्स करते रहता है जिसके तहत आधार नंबर और एनरोलमेंट आईडी गुम जाने या खो जाने के कारण आधार धारक को बहुत सारी परेशानियों का सामना करनी पड़ती थी और साथ ही आधार कार्ड डाउनलोड करने में आने वाले परेशानी को समझते हुए खोई हुई या भूली हुई EID/UID को पुनः प्राप्त करने की सुविधा भी अपने पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी है जिसके माध्यम से हम आसानी से खोई हुई या भूली हुई EID/UID को पुनः प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही आधार डाउनलोड करने की प्रक्रिया में अहम् बदलाव किया है अब इस पहले से और तेज और सरल बना दिया गया है ताकि आप आसानी से आधार कार्ड डाउनलोड कर सकें ।

गौर करने वाली बात यह है की अब भी आपको खोई हुई या भूली हुई EID/UID को पुनः प्राप्त करने के लिए करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरुरत होगी ताकि आप OTP रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में प्राप्त करके खोई हुई या भूली हुई EID/UID को पुनः अपने रेजिस्टर्ड मोबाइल पर SMS के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही आधार कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकते हैं ।

आधार से मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड न होने की स्थिति में आप खोई हुई या भूली हुई EID/UID को पुनः प्राप्त नहीं कर सकते हैं और न ही ऑनलाइन आधार डाउनलोड नहीं कर सकेंगे ऐसा आधार और आधार धारक की सुरक्षा हेतु किया गया है | enterhindi.com में आप सभी लोगो का स्वागत है UIDAI के द्वारा पोर्टल में किये गए अपडेशन की विस्तृत जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़े |

खोई हुई या भूली हुई EID/UID को पुनः प्राप्त करने के लिए नीचे बताई गयी प्रक्रिया का पालन करें यकीन मानिये इससे अच्छी प्रोसेस कहीं आपको नहीं मिलेगी|

Retrieve Lost uid/eid

STEP 1: खोई हुई या भूली हुई EID/UID को पुनः प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आप को UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा |अब होम पेज में Get Aadhaar सेक्शन में Download Aadhar लिंक पर आपको क्लिक करना होगा जिससे आप नए पेज में रिडाइरेक्ट कर दिए जायेंगे |

Retrieve Lost uid/eid

STEP 2: नए पेज में रिडाइरेक्ट होने के बाद Retrieve Lost or Forgotten EID/UID सेक्शन पर क्लिक करना होगा| जिससे आप एक नए पेज पर रिडाइरेक्ट हो जायेगे|

Retrieve Lost uid/eid

STEP 3: अब रिडाइरेक्ट हुए नए पेज पर आप को ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा कि आप Aadhaar No (UID) या Enrolment ID (EID) प्राप्त करना चाहते हैं| ये आप को सेलेक्ट करना होगा |

STEP 4: Aadhaar No (UID) या Enrolment ID (EID) ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद आप को अपना नाम और रेजिस्ट्रेड मोबाइल नंबर या रेजिस्ट्रेड ईमेल आई डी दो में कोई एक एंटर करना होगा और साथ ही कॅप्टचा कोड एंटर करना होगा |

Retrieve Lost uid/eid

STEP 4: कॅप्टचा कोड एंटर करने के बाद सेंड OTP पर क्लिक करना होगा|

Retrieve Lost uid/eid

STEP 4: सेंड OTP पर क्लिक करने के बाद रेजिस्ट्रेड मोबाइल नंबर पर एक SMS प्राप्त होगा जिसे पोर्टल पर एंटर करके लॉगिन पर क्लिक करना होगा|

Retrieve Lost uid/eid

STEP 5: OTP एंटर करने के बाद लॉगिन पर क्लिक करते ही आप को रेजिस्ट्रेड मोबाइल पर या रेजिस्ट्रेड ईमेल आई डी पर SMS के माध्यम से आप को खोई हुई या भूली हुई EID/UID को पुनः प्राप्त हो जाएगी |

इस प्रकार आप अपनी खोई हुई या भूली हुई EID/UID को पुनः प्राप्त कर सकते हैं|

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

अद्यतन आधार ऑनलाइन सेवा के माध्यम से मैं क्या विवरण अपडेट कर सकता हूं?

आप अपना नाम, लिंग, जन्म तिथि (DoB), पता और भाषा अपडेट आधार ऑनलाइन सेवा के माध्यम से अपडेट कर सकते हैं। कृपया सुनिश्चित करें कि इस सेवा का उपयोग करते समय आपका मोबाइल नंबर आधार में पंजीकृत है।

क्या जनसांख्यिकी विवरण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए कोई शुल्क शामिल है?

हां, जनसांख्यिकीय जानकारी के ऑनलाइन अपडेट के लिए आपको रुपये का भुगतान करना होगा। 50/- (जीएसटी सहित)।

आधार डेटा को कितनी बार अपडेट किया जा सकता है?

आधार जानकारी के अद्यतन के लिए निम्नलिखित सीमाएं लागू हैं:
नाम: लाइफ टाइम में दो बार लिंग: वन्स इन लाइफ टाइम
जन्म तिथि: जीवन में एक बार इस शर्त के अधीन कि जन्मतिथि की वर्तमान स्थिति घोषित/अनुमानित है।

ऑनलाइन अपडेट के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?

सत्यापन उद्देश्य के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
नाम: पहचान के प्रमाण (पीओआई) की स्कैन की गई प्रति)।
जन्म तिथि के लिए: जन्म तिथि के प्रमाण (पीओबी) की स्कैन की गई प्रति।
लिंग के लिए: कोई नहीं।

क्या मैं अपनी जन्मतिथि अपडेट आधार ऑनलाइन सेवा के माध्यम से अपडेट कर सकता हूं?

हां, आप एक वैध जन्म तिथि (DoB) प्रमाण दस्तावेज प्रदान करके अपने आधार में जन्म तिथि को अपडेट कर सकते हैं। कृपया जन्मतिथि के वैध दस्तावेज की सूची के लिए यहां देखें। कृपया देखें कि जन्मतिथि प्रमाण दस्तावेज में आपका नाम आधार से मेल खाता है।

मैंने पहले ही एक बार अपने आधार में जन्मतिथि अपडेट कर दी है। क्या मैं इसे अपडेट/सही कर सकता हूं?

नहीं। आप घोषित/अनुमानित जन्म तिथि (DoB) को केवल एक बार ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल ऐप या निकटतम आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट कर सकते हैं।

क्या अनुरोध जमा करना जनसांख्यिकीय जानकारी के अद्यतन की गारंटी देता है?

सूचना प्रस्तुत करना आधार डेटा के अद्यतन की गारंटी नहीं देता है। अद्यतन आधार ऑनलाइन सेवा के माध्यम से जमा किए गए परिवर्तन यूआईडीएआई द्वारा सत्यापन और सत्यापन के अधीन हैं और सत्यापन के बाद केवल आधार अपडेट के लिए परिवर्तन अनुरोध को आगे संसाधित किया जाता है।

मैंने अपना मोबाइल नंबर खो दिया है / मेरे पास वह नंबर नहीं है जिसे मैंने आधार के साथ नामांकित किया है। मुझे अपना अपडेट अनुरोध कैसे सबमिट करना चाहिए?

यदि आपने आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर खो दिया है या आपके पास नहीं है, तो आपको मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए व्यक्तिगत रूप से निकटतम आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा।

क्या अपडेट के बाद मेरा आधार नंबर बदल जाएगा?

नहीं, आपका आधार नंबर अपडेट के बाद भी वही रहेगा।

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

Aadhaar Number के माध्यम से आधार स्टेटस कैसे पता करें|

Get Aadhaar Status By Aadhaar Number:

Get Aadhaar Status By Aadhaar Number- आपके आधार Data में दो श्रेणियों: जनसांख्यिकी (Demographics) और बायोमेट्रिक्स (Biometric) के तहत परिवर्तन और सुधार किए जा सकते हैं | जनसांख्यिकी (Demographics) में नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल शामिल हैं, जबकि बॉयोमीट्रिक्स (Biometrics) में उंगलियों के निशान, IRIS स्कैन और फोटोग्राफ शामिल हैं |

एक बार जब आप अपडेट के लिए अनुरोध सबमिट कर देते हैं, तो यह जांचने के दो तरीके होते हैं कि डेटाबेस में वे बदलाव किए गए हैं या नहीं | आप या तो अनुरोध को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं या ऑफ़लाइन स्थिति ट्रैकिंग के लिए UIDAI टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं |

आधार नंबर का उपयोग करके आधार अपडेट स्थिति ऑनलाइन जांचें:-

यदि आपने UIDAI के साथ ऑनलाइन अपना पता अपडेट करने का अनुरोध रखा है, तो आप इसे अपने आधार नंबर का उपयोग करके ट्रैक कर सकते हैं:- Get Aadhaar Status By Aadhaar Number

Get Aadhaar Status By Aadhaar Number
  • आवेदक https://ssup.uidai.gov.in/checkSSUPStatus/checkupdatestatus पर जाएं |
  • यहाँ अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें |
  • कैप्चा सत्यापन करें |
  • अगली स्क्रीन आपको दिखाएगी कि डेटाबेस में परिवर्तन किया गया है या नहीं |

Also Read:

URN का उपयोग करके आधार अपडेट स्थिति ऑनलाइन जांचें:-

URN जिसका अर्थ है Update Request Number, जो ऑनलाइन पता अपडेट की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उत्पन्न 14 अंकों की संख्या है | अपडेट सबमिट करते ही यह नंबर स्क्रीन पर दिखाई देगा | आपको अपने लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर URN के साथ एक SMS भी मिलेगा | संख्या इस प्रारूप में होगी: 1234/12345/12345

Get Aadhaar Status By Aadhaar Number
  • आवेदक https://ssup.uidai.gov.in/checkSSUPStatus/checkupdatestatus पर जाएं |
  • URN दर्ज करें |
  • सही कैप्चा दर्ज करें |
  • अगली स्क्रीन आपको दिखाएगी कि आपके द्वारा अनुरोधित परिवर्तन किया गया है या नहीं |

SRN का उपयोग करके आधार अपडेट स्थिति ऑनलाइन जांचें:-

SRN जिसका अर्थ है Service Request Number, जो ऑनलाइन पता अपडेट की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उत्पन्न 10 अंकों की संख्या है | SRN या सेवा अनुरोध नंबर तब उत्पन्न होता है जब कोई निवासी मान्यता पत्र के माध्यम से आधार पता अद्यतन अनुरोध शुरू करता है |

Get Aadhaar Status By Aadhaar Number, SRN URN
  • आवेदक https://ssup.uidai.gov.in/checkSSUPStatus/checkupdatestatus पर जाएं |
  • SRN दर्ज करें |
  • सही कैप्चा दर्ज करें |
  • अगली स्क्रीन आपको दिखाएगी कि आपके द्वारा अनुरोधित परिवर्तन किया गया है या नहीं |

आधार से लिंक मोबाइल नंबर कैसे जानें?

Aadhaar Linked Mobile Number How To Know?

Aadhaar Linked Mobile Number– जैसा की आप जानते ही हैं की भारत में हर व्यक्ति के लिए आधार कार्ड कितना जरुरी है, और ये हम सब की जिंदिगी में बहौत जरुरी डॉक्यूमेंट का किरदार निभा रहा है, आधार कार्ड की मदद से हमारे बहौत सारे काम होते हैं, और ज्यादा तर आधार कार्ड किसी भी सरकारी चीज़ों से जुडी हुई चीज़ों के लिए जरुरी होता है।

आधार कार्ड में कुछ भी अपडेट करने के लिए फिर वो चाहे Photo Change करने, या एड्रेस एडिट करने के लिए आपको एक मोबाइल नंबर की जरुरत होती है, जिससे की आप OTP की मदद से अपने आधार कार्ड में कोई भी चीज़ एडिट कर पाते हैं, अगर आपको नहीं पता है की आपके आधार कार्ड में कौनसा मोबाइल नंबर डला हुआ है तो आपको हम यही बताने वाले हैं की कैसे आप आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर के बारे में जान सकते हैं। (Aadhaar Linked Mobile Number)

जैसा की आप सभी जानते हैं की अब बिना ONE TIME PASSWORD के आप ऑनलाइन आधार नहीं निकाल सकते हैं इसके लिए जरुरी है का आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो साथ ही वह मोबाइल चालू हालात में हो मतलब एक्टिव हो ।
दूसरी बात ये की कभी कभी आधार धारक को यह भी पता नहीं होता की उसका कौन सा मोबाइल नंबर उसके आधार से लिंक है और वह परेशान होता रहता है तो हम आपको आज यहाँ आधार से लिंक मोबाइल नंबर जानने की प्रोसेस बता रहे हैं |

Also Read:-

एसे पता करे Aadhaar Linked Mobile Number के बारे में-

आपके aadhaar card से कौनसा mobile number link है इसके बारे में जाने के लिए निचे दिए गए स्टैप्स को अच्छे देखें और जाने की कौनसा नंबर आपके आधर कार्ड से लिंक है।

STEP 1: आधार से लिंक मोबाइल नंबर की जानकारी के लिए सबसे पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको जाना होगा | होम पेज पर आधार सर्विस सेक्शन Verify Email/Mobile Number में लिंक में क्लिक करें ।

Aadhaar Linked Mobile Number

STEP 2: आधार से कौनसा मोबाइल नंबर लिंक है यह जानने के लिए सबसे पहले अपना आधार नंबर एंटर करें । इसके बाद आपको मैनुअली मोबाइल नंबर एंटर करके चेक करना होगा । ऐसे नंबर एंटर करें जो आपको लगता है की ये लिंक हो सकते हैं साथ ही लिंक ईमेल को भी इसी प्रकार से चेक कर सकते हैं ।

Aadhaar Linked Mobile Number

STEP 3 : यदि आपके द्वारा एंटर किया हुआ मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक होगा तो उस मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आप OTP बॉक्स में एंटर करें और वेरीफाई करें |

यदि आपके दिए मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त हो रहा है इसका मतलब की वह मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक है, और उस मोबाइल नंबर का उपयोग करके आप आधार डाउनलोड कर सकते हैं

तो इस तरह से आप पता कर सकते हैं की आपके आधर कार्ड से आपका कौनसा मोबाइल नंबर लिंक है (Aadhaar Linked Mobile number) वो भी बड़ी आसानी से, अगर आपको कोई चीज़ हो जो समझ में नहीं आया हो तो आप हमसे निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपकी मदद करने की पूरी कोसिस करेंगे।

Aadhaar card update: आधार कार्ड में फोटो, पता और फोन नंबर ऑनलाइन कैसे बदलें?

0

Aadhaar card update:

Aadhaar card update- आधार भारत में सबसे महत्वपूर्ण पहचान और पते के प्रमाण दस्तावेजों में से एक है | भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण Unique Identification Authority of India (UIDAI), वह एजेंसी जो 12-अंकीय आईडी सत्यापन मंच की देखरेख करती है | यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है और बीमा पॉलिसियों, बैंक खातों, वाहनों और कई अन्य सेवाओं से जुड़ा होता है |

भारत के नागरिकों के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य कर दिया गया है जिसका उपयोग सरकार से संबंधित योजनाओं और वित्तीय सेवाओं दोनों के लिए किया जाता है | इसमें व्यक्ति का नाम, लिंग, जन्म तिथि, फोटो और पता शामिल होता है | इसे UIDAI की वेबसाइटों यानी https://uidai.gov.in/ और e-aadhaar.uidai.gov.in पर डिजिटल रूप से एक्सेस किया जा सकता है |

आधार भारत के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान प्रमाण है जिसकी 12 अंकों की पहचान संख्या कार्यालयों, होटलों और अन्य क्षेत्रों में पहचान प्रमाण के रूप में उपयोग की जाती है | UIDAI वेबसाइट कार्डधारकों को आधार कार्ड पर अपना नाम, फोन नंबर और पता बदलने की अनुमति देती है | वे अपने कार्ड पर संबंधित जानकारी बदलने के लिए अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र पर जा सकते हैं |

इसी तरह, अपनी तस्वीर बदलने और अपडेट करने के लिए, आपको आधार नामांकन केंद्र/आधार सेवा केंद्र या यूआईडीएआई वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जाना होगा |

आधार कार्ड पर फोटो बदलें या अपडेट करें (Change or Update Photo):-

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबासइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा | फिर आपको Get Aadhaar सेक्‍शन में जाकर आधार Aadhaar Update/Correction Form को डाउनलोड करना होगा |
  • फॉर्म को सही से भरें और इसे Aadhaar Enrollment Center में जाकर जमा कर दें |
  • एनरोलमेंट सेंटर में आपके Fingerprints, Retina Scan और फोटोग्राफ को दोबारा Capture किया जाएगा |
  • आपको आधार से जुड़ी जानकारी के अपडेट कराने के लिए 50 रुपये फीस देनी होगी |
  • आपके फोटो को अपडेट करने का एप्लीकेशन जैसे ही एक्सेप्ट हो जाएगा आपको एक URN या अपडेट रिक्‍वेस्‍ट नंबर मिलेगा |
  • इस नंबर के जरिए आप अपने एप्लीकेशन को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं |
  • अपडेटेड पिक्‍चर के साथ आपको नया आधार कार्ड करीब 90 दिनों में मिल जाएगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट:- Aadhaar card update

  • आधिकारिक यूआईडीएआई पोर्टल पर जाएं, जो है https://ask.uidai.gov.in/#/
  • वह फ़ोन नंबर दर्ज करें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं |
  • कैप्चा कोड दर्ज करें |
Aadhaar card update
आपको 'Send OTP' विकल्प पर क्लिक करना होगा और अपने फोन नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करना होगा।
Submit OTP & Proceed पर क्लिक करें |
फिर आप एक ड्रॉपडाउन मेनू देख सकते हैं जो 'Online Aadhaar Services' नोट करता है | सूची नाम, पता, लिंग, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, और बहुत कुछ सहित कई अन्य विकल्प दिखाती है |
Aadhaar card update
  • आधार में फोन नंबर अपडेट करने के लिए मोबाइल नंबर चुनें
  • सभी प्रासंगिक विवरण जोड़ें |
  • ‘What do you want to update’ विकल्प का चयन करना सुनिश्चित करें |
  • एक नया पेज दिखाई देगा, और आपको एक कैप्चा दर्ज करना होगा |
  • मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, ओटीपी सत्यापित करें और ‘Save & Proceed‘ विकल्प पर क्लिक करें |

आधार कार्ड में पता कैसे करें अपडेट:-

  • UIDAI की वेबसाइट पर जाएं |
  • My Aadhaar सेक्शन में जाएं |
  • वहां दिए गए ‘Update Aadhaar’ पर क्लिक करें, या फिर इस लिंक https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
  • इसके बाद आपके सामने आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल ओपेन हो जाएगा |
  • अब प्रोसीड टू आधार कार्ड पर क्लिक कर दें |
  • अब आधार नंबर (12 नंबर का डिजिट) एंटर करें और कैप्चे टाइप करें |
  • इसके बाद सेंड ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) पर क्लिक कर दें |
  • इसके बाद नए घर का पते की जानकारी भर दें, जो भी वह संबंधित जानकारी मांगे |
  • आखिरकार, इसके बाद पता बदलवाने के प्रूफ के दौर पर पर एक दस्तावेज अपलोड करना होगा |

आधार कार्ड में बदलाव के लिए आवश्यक दस्तेवाज:-

  • पासपोर्ट (Passport)
  • पैन कार्ड (PAN Card)
  • राशन कार्ड/पीडीएस फोटो कार्ड (Ration/ PDS Photo Card)
  • वोटर आईडी (Voter ID)
  • ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
  • सरकारी फोटो आईडी कार्ड (Government Photo ID Cards/ Service photo identity card issued by PSU)
  • नरेगा जॉब कार्ड (NREGS Job Card)
  • मान्यता प्राप्त संस्था द्वारा जारी किया गया फोटो आईडी प्रूफ (Photo ID issued by Recognized Educational Institution)
  • आर्म लाइसेंस (Arms License)
  • फोटो बैंक एटीएम कार्ड (Photo Bank ATM Card)
  • फोटो क्रेडि कार्ड (Photo Credit Card)
  • पेंशन फोटो कार्ड (Pensioner Photo Card)
  • स्वतंत्रता सेनानी (Freedom Fighter Photo Card)
  • किसान फोटो पासबुक (Kissan Photo Passbook)
  • CGHS/ ECHS फोटो कार्ड (CGHS/ ECHS Photo Card)
  • डाक विभाग द्वारा दिया गया एड्रेस कार्ड (Address Card having Name and Photo issued by Department of Posts)
  • तहसीलदार द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र (Certificate of Identity having photo issued by Gazetted Officer or Tehsildar on UIDAI standard certificate format for enrolment/ update)
  • दिव्यांग आईडी प्रूफ (Disability ID Card/ handicapped medical certificate issued by the respective State/ UT Governments/ Administrations)
  • राजस्थान सरकार द्वारा दिया गया जन आधार ( Bhamashah Card/Jan-Aadhaar card issued by Govt. of Rajasthan)
  • शेल्टर होम या अनाथ आश्रम के वार्डन द्वारा जारी किया गया सर्टिफिकेट, जो UIDAI के पैमानों पर हो। (Certificate from Superintendent/ Warden/ Matron/ Head of Institution of recognized shelter homes or orphanages etc. on UIDAI standard certificate format for enrolment/ update)
  • सांसद, विधायक या फिर निगम पार्षद द्वारा जारी किया गया फोटो के साथ प्रमाण पत्र। (Certificate of Identity having photo issued by MP or MLA or MLC or Municipal Councilor on UIDAI standard certificate format for enrolment/ update)
  • फोटो के साथ जारी किए गए ST/ SC/ OBC सर्टिफिकेट भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ और आईडी प्रूफ हैं, जिनका इस्तेमाल कर सकते हैं |

Frequently Asked Questions (FAQs):-

Self Service Update Portal (SSUP) में मैं कौन से विवरण अपडेट कर सकता हूं?

आप Self Service Update Portal (SSUP) में अपना पता ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं | अन्य विवरण अपडेट जैसे कि जनसांख्यिकीय विवरण (नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल) के साथ-साथ आधार में बायोमेट्रिक्स (फिंगर प्रिंट, आईरिस और फोटोग्राफ) के लिए आपको स्थायी नामांकन केंद्र पर जाना होगा |

क्या यह आवश्यक है कि किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए अनुरोध करते समय मेरा मोबाइल नंबर आधार के साथ पंजीकृत हो?

यदि आप अपडेट के लिए ऑनलाइन Self Service Update Portal (SSUP) का उपयोग कर रहे हैं, तो आपका मोबाइल नंबर आधार के साथ पंजीकृत होना चाहिए अन्यथा आप सहायक दस्तावेजों के साथ निकटतम स्थायी नामांकन केंद्र पर जा सकते हैं |

मैं अपना मोबाइल नंबर कहां अपडेट कर सकता हूं?

आप स्थायी नामांकन केंद्र पर जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं |

ऑनलाइन Self Service Update Portal (SSUP) के मामले में मैं अपने सहायक दस्तावेज कैसे जमा कर सकता हूं?

आपको वैध दस्तावेज़ सूची के अनुसार PoA दस्तावेज़ की original scanned (with color scanner) प्रतियां अपलोड करने की आवश्यकता होगी | वैध दस्तावेजों की सूची के लिए visit here

मैं अपने पते में अपने पिता/पति का नाम कैसे जोड़ूं?

Relationship details आधार में address field का एक हिस्सा हैं | इसे C/o (Care of) के लिए मानकीकृत किया गया है | इसे भरना वैकल्पिक है |

क्या मैं अपना पता अपनी स्थानीय भाषा में अपडेट कर सकता हूं?

अंग्रेजी के अलावा आप निम्नलिखित में से किसी भी भाषा में अपने पते में सुधार/अपडेट कर सकते हैं: असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू |

मैंने अपनी address update request सफलतापूर्वक submit कर दी है | मैं इसे कैसे ट्रैक कर सकता हूं?

ऑनलाइन address update request को सफलतापूर्वक सबमिट करने पर, आपको 0000/00XXX/XXXXX प्रारूप का एक URN (अपडेट अनुरोध संख्या) प्राप्त होता है | यह स्क्रीन पर दिखाया जाता है और आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भी भेजा जाता है | https://ssup.uidai.gov.in/checkSSUPSstatus/checkupdatestatus से अपने आधार अपडेट की स्थिति को ट्रैक करने के लिए इस URN और अपने आधार नंबर का उपयोग करें |

Invalid Documents के कारण मेरा update request अस्वीकार कर दिया गया | इसका क्या मतलब है?

ऑनलाइन Address Update के लिए आपके द्वारा उपयोग किया जाने वाला दस्तावेज़ होना चाहिए:
https://ssup.uidai.gov.in/ssup/instruction के अनुसार वैध दस्तावेज |
Update का अनुरोध करने वाले निवासी के नाम पर |
अपलोड की गई छवि मूल दस्तावेज़ का स्पष्ट और रंगीन स्कैन होना चाहिए |

आधार सेंटर कहाँ है कैसे पता करें? (Aadhar Center Location)

0

आधार सेंटर कैसे पता करें Aaadhaar Center Kaise Pata Karen

दोस्तों पिछले कुछ दिनों में अचानक से लगभग सभी आधार सेंटर बंद होने से हम सभी को कितनी अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ा यह हम भलीभांति जानते हैं जबकि अब आधार के बिना कोई काम नहीं होता है । नए आधार या की नंबर लिंक करना हो या अपडेट कराना हो किसी न किसी काम से हमें आधार सेंटर जाने की जरुरत पड़ती ही रहती है । लेकिन अभी अभी कुछ दिन पहले से कुछ स्थिति नोरमल होने लगी है क्योंकि अब नए आधार सेंटर ओपन होने लगे हैं लेकिन केवल सरकारी परिसर में जो को केवल कार्यकारी दिवस में ही और वर्किंग टाइम में चालू रहते हैं इसलिए सरकारी ऑफिस समय के बीच ही आप अपना आधार का काम करा सकते हैं ।

नए आधार एंटर ओपन होने से लोगों को अभी भी आधार सेंटर ढूंढने में परेशानी हो रही है (आधार सेंटर कैसे पता करें) इसलिए यह पोस्ट उन सभी के लिए है इस प्रोसेस के माध्यम से आप अपने क्षेत्र में स्थिति आधार सेंटर की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं जिसकी जानकारी नच्चे दी जा रही है ।

आधार सेंटर कैसे पता करें?

STEP 1: आधार सेंटर की जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको आधार की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा |यह आधार का आधिकारिक पोर्टल है जिसके माध्यम से आधार से सम्बंधित सारी सेवाएं और जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं

होम पेज पर Get Aadhaar सेक्शन में Locate an Enrolment Center लिंक पर क्लिक करें

आधार सेंटर कैसे पता करें

STEP 2: आधार सेण्टर का पता सर्च करने के लिए आपके सामने तीन विकल्प होंगे आप अपनी सुविधानुसार विकल्प का चयन कर सकते हैं । हम यहाँ आपको एरिया पिन कोड के आधार पर प्रोसेस बता रहे हैं ।इसलिए Postal (PIN) Code टैब पर क्लिक करें जैसे की नीचे इमेज में बताया गया है

Aadhaar Center Kaise Pata Karen

STEP 3: अब जिस क्षेत्र में आप आधार सेंटर ढूढ़ना चाहते हैं वहां का पिन कोड दिए हुए बॉक्स में अंकित करें और सबमिट करें

Aadhaar Center Kaise Pata Karen, आधार सेंटर कैसे पता करें

STEP 4: आपके सर्च के अनुसार आप देखेंगे आपकी स्क्रीन में सम्बन्धी क्षेत्र में स्थिति सभी आधार सेंटर की लिस्ट आपको स्क्रीन में होगी |

Aadhaar Center Kaise Pata Karen

Also Read:- UIDAI Aadhaar Updates : आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें

UIDAI: आधार कार्ड खो गया है तो सिर्फ नाम से करे डाउनलोड

2

नाम से आधार कार्ड कैसे निकाले– आधार कार्ड (Aadhaar Card) और पैन कार्ड (PAN Card) सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है. आपको चाहे स्कूल में एडमिश करना हो या कॉलेज, अस्पताल हो या ऑफिस हर जगह आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. यह आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी कार्ड पर एक यूनिक 12-डिजिट नंबर प्रिंट होता है. लेकिन, जब यही जरूरी डॉक्यूमेंट खो जाए तो यह बड़ी परेशानी का कारण बन जाता है. यह परेशानी तब और ज्यादा बढ़ जाती है जब आपको अपना आधार कार्ड नंबर ना याद हो.

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर पर बैठे ही ई-आधार (E-Aadhaar Card) डाउनलोड कर सकते हैं. नाम की मदद से आप आधार कार्ड लिंक्ड मोबाइल नंबर से आधार नंबर निकल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किस तरह आधार कार्ड को नाम की मदद से डाउनलोड किया जा सकता है|

Aadhaar Card: अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर पर बैठे ही ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं. नाम की मदद से आप आधार कार्ड लिंक्ड मोबाइल नंबर से आधार नंबर निकल सकते हैं

आधार कार्ड नाम डाउनलोड करने के लिए आपको चाहिए ये चीजें- नाम से आधार कार्ड कैसे निकाले

  • आपका अपना पूरा नामआधार कार्ड पर रेजिस्टरड मोबाइल नंबर (Registered Mobile Number) या ईमेल आईडी (Email ID)|

नाम से आधार कार्ड कैसे निकाले (E-Aadhaar Card Download):

STEP 1:सबसे पहले आप UIDAI के ऑफिशियल लिंक https://resident.uidai.gov.in/lost-uideid पर जाएं|

STEP 2 :आधार नंबर वाले रेडियो बटन को सेलेक्ट करे |

STEP 3 :इसके बाद आपना पूरा नाम दर्ज करें|

STEP4: इसके बाद मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी एंटर करे |

STEP5: इसके बाद Capcha और Send OTP पर क्लिक करें|

STEP6: इसके बाद OTP fill करें|

STEP7:इसके बाद लॉगइन करें|

STEP8: इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आधार कार्ड नंबर भेज दिया जाएगा|

STEP9:इसके बाद Download e-Aadhaar पर क्लिक करें|

STEP8: इसके बाद आपना 12 नंबर का आधार नंबर दर्ज करें

STEP10: इसके बाद आपको एक SMS आएगा|

STEP11: फिर Capcha और Send OTP पर क्लिक करें|

STEP12: इसके बाद Verify & Download ऑप्शन पर क्लिक करें|

STEP13: इसके बाद E-Aadhaar Download हो जाएगा|

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

क्या मेरे बैंक खाते, पैन और अन्य सेवाओं को आधार से जोड़ने से मैं असुरक्षित हो जाता हूं?

ई-आधार आधार की एक पासवर्ड से सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक कॉपी है, जिसे यूआईडीएआई के सक्षम प्राधिकारी द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित किया जाता है।

ई-आधार क्या है?

ई-आधार आधार की एक पासवर्ड से सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक कॉपी है, जिसे यूआईडीएआई के सक्षम प्राधिकारी द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित किया जाता है।

आधार पेपरलेस ऑफलाइन ई-केवाईसी क्या है?

यह एक सुरक्षित साझा करने योग्य दस्तावेज़ है जिसका उपयोग किसी भी आधार संख्या धारक द्वारा पहचान के ऑफ़लाइन सत्यापन के लिए किया जा सकता है। इस सुविधा का उपयोग करने के इच्छुक निवासी को यूआईडीएआई निवासी पोर्टल पर पहुंचकर अपना डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित आधार विवरण तैयार करना होगा। विवरण में नाम, पता, फोटो, लिंग, जन्मतिथि, पंजीकृत मोबाइल नंबर का हैश, पंजीकृत ईमेल पते का हैश और संदर्भ आईडी होगा जिसमें आधार संख्या के अंतिम 4 अंक होंगे और उसके बाद डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित एक्सएमएल में टाइम स्टैंप होगा। यह आधार संख्या एकत्र करने या संग्रहीत करने की आवश्यकता के बिना सेवा प्रदाताओं / ऑफ़लाइन सत्यापन चाहने वाली इकाई (OVSE) को ऑफ़लाइन आधार सत्यापन सुविधा प्रदान करेगा।

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |