Home Blog Page 232

NIOS Dled 2nd semester का रिजल्ट घोषित ऐसे अपना रिजल्ट चेक करें

NIOS DLED 2ND SEMESTER RESULT 2018:-

NIOS DLED 2nd semester का रिजल्ट आज दिनांक 05/12/2018 को घोषित कर दिया गया है | ऐसे छात्र जो की NIOS से DLED कर रहे हैं जिन्होंने ने हाल ही में 2nd semester में शामिल विषयों की परीक्षा दी है उनका रिजल्ट NIOS द्वारा घोषित कर दिया गया है | छात्र अपने Enrollment Number एवं जन्म दिनांक (DOB) के माध्यम से NIOS की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं | रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दी गयी जानकारी को फॉलो करें —

NIOS की (Official)आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ:-

अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको की आधिकारिक या official वेबसाइट  http://dled.nios.ac.in/ पर जाना होगा । Public Notice for D.El.Ed Teachers के नीचे आप फर्स्ट नंबर की लिंक Result of the 2nd D.El.Ed Examination held in September 2018 (Declared on 5.12.2018) पर क्लिक करें ।

Enrollment No एवं जन्म तिथि D.O.B. दर्ज करें:-

नए पेज में आपको Enrollment No. एवं जन्म तिथि (D.O.B.) दर्ज करने के लिए कहा जायेगा वहां आप Enrollment No एवं जन्म तिथि (D.O.B.) दर्ज करें और सबमिट करें ।|

प्रिंट करें:-

इस तरह से आप सभी subject का result एक साथ चेक कर सकते हैं और इसका print ले सकते हैं । यदि आपके रिजल्ट में कुछ गड़बड़ी है जैसे की किसी पेपर में उपस्थित होने के बाद भी AB (Absent) आ रहा है तो तुरंत ही अपने सम्बंधित सेण्टर में जाकर अधिकारियों को सूचित करें ताकि समय रहते आपके रिजल्ट को सही किया जा सके |

आयुष्मान भारत की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं कैसे पता करें

आयुष्मान भारत में शामिल नामों की सूची:

आयुष्मान भारत – प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) का शुभारम्भ हो चुका है और आयुष्मान भारत की सूचि में शामिल व्यक्ति नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाकर अपना स्वास्थ्य बीमा करा सकते हैं जिसके लिए मात्र 30/- रूपये का शुल्क निर्धारित किया गया है मात्र 30/- रूपये के शुल्क में आप प्रति वर्ष 5 लाख रूपये प्रति परिवार का स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले सकते हैं हमने पहले ही इस योजना एवं आयुष्मान भारत की सूचि में शामिल अस्पतालों के बारे में आपको जानकारी दी है आप चाहें तो यहाँ से पूरी जानकारी ले सकते हैं :-

 

किस आधार पर इस सूचि में नाम शामिल किया गया है:

आयुष्मान भारत – प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत वंचित गरीब ग्रामीण परिवारों और व्यावसायिक श्रेणियों के शहरी श्रमिक परिवारों की पहचान को लक्षित किया गया है | SECC 2011 के आंकड़ों के अनुसार इस आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में 8.03 करोड़ परिवार और शहरी क्षेत्रों में 2.33 करोड़ परिवार शामिल होंगे |

लिस्ट में नाम है या नहीं कहाँ से पता करें

आयुष्मान भारत की सूचि में वैसे तो ऑनलाइन प्रक्रिया दी गयी है इसके बारें में हमने यहाँ विस्तारपूर्वक बताया है जिससे आप खुद ऑनलाइन देख सकते हैं फिर भी यदि आप नहीं ऑनलाइन नहीं देख प् रहे हैं तो अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाएँ और यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं तो अपनी समग्र परिवार आईडी लेकर जाएँ अन्य राज्यों के लिए बीपीएल कार्ड की नंबर,राशन कार्ड नंबर, प्रति एवं समग्र आईडी नंबर या राशन कार्ड नंबर या RSBY URN नंबर जो भी आपके राज्य में एप्लीकेबल हो उसे लेकर जाएँ और अपना नाम चेक कराएं यदि आपका नाम आयुष्मान की सूचि में है तो आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और इस निःशुल्क सुविधा का लाभ ले सकते हैं|

हरियाणा सरकार ‘मनोहर ज्योति योजना’ शुरू करने जा रही है

मनोहर ज्योति योजना (Manohar Jyoti Yojna):-

हरियाणा में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, राज्य सरकार ने ‘मनोहर ज्योति योजना (Manohar Jyoti Yojana)’ शुरू करने का फैसला किया है | इस योजना के तहत हरियाणा राज्य के सभी उपभोक्ताओं को एक विशेष सौर गृह प्रणाली (solar home system) प्रदान किया जाएगा | एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य सरकार इस solar home system को स्थापित करने के लिए उपभोक्ताओं को वित्तीय सहायता के रूप में 15,000/- रुपये की subsidy प्रदान करेगी |

इस विशेष सौर गृह प्रणाली (solar home system), के तहत लिथियम बैटरी उपलब्ध कराई जाएगी | इस लिथियम बैटरी की ख़ास बात यह है इसमें लम्बे समय तक रखरखाव की आवश्यकता नहीं होगी | यह सौर गृह प्रणाली (solar home system) एक ceiling fan और तीन LED Lights चलाने में सक्षम होगी | इसके अलावा, इस प्रणाली में उपभोक्ताओं को एक mobile charging port भी उपलब्ध होगा |

हरियाणा सरकार द्वारा इस मनोहर ज्योति योजना (Manohar Jyoti Yojana) को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी उपभोक्ताओ के घरो में बिजली कि आपूर्ति कि पूरा करना है | ताकि राज्य के सभी उपभोक्ताओं कि बिजली की समस्या को दूर किया जा सके |

यह प्रणाली राज्य के उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जा रही है  ताकि उन्हें वित्त से संबंधित किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े | राज्य सरकार की यह प्राथमिकता है कि राज्य के प्रत्येक घर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके | ‘मनोहर ज्योति योजना (Manohar Jyoti Yojana)’ हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई एक सरकारी योजना है जिसे वर्ष 2019 में शुरू किया जाएगा |

मनोहर ज्योति योजना के लिए Subsidy और Installation Charges:-

Installation Charges:

‘मनोहर ज्योति योजना (Manohar Jyoti Yojana)’ के तहत प्रदान किए जाने वाले विशेष सौर गृह प्रणाली (solar home system) को घर की छत पर स्थापित किया जाएगा | इसे स्थापित करने के लिए कुल 20 हजार रुपये का खर्चा आएगा | इतनी राशि हर किसी के द्वारा दे पाना बड़ा मुश्किल है इसलिए राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं को वित्तीय सहायता के रूप में 15,000/- रुपये की subsidy प्रदान करने की घोषणा की है |

Subsidy:

‘मनोहर ज्योति योजना (Manohar Jyoti Yojana)’ के तहत उपभोक्ताओं को 15,000/- रुपये की subsidy प्रदान की जाएगी | इसका अर्थ है सौर गृह प्रणाली (solar home system) स्थापित करने के लिए उपभोक्ताओं को मात्र 5,000/- रुपये खर्च करने होंगे |

‘मनोहर ज्योति योजना (Manohar Jyoti Yojana)’ हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई एक subsidy योजना है अर्थात शुरुआत में उपभोक्ता को पूरी राशि का भुगतान स्वयं ही करना होगा इसके पश्चात subsidy सीधे उनके खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी |

मनोहर ज्योति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • मूल निवास प्रमाण पत्र |
  • आधार कार्ड |
  • आधार से link बैंक खाता |

Solar Rooftop Installation Interest Form के लिए       यहाँ क्लिक करें

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको अपने account को बंद करने में कोई Problem आरही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे Facebook , Twitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

Twitter Account कैसे delete करें? पूरी जानकारी हिंदी में

Twitter Account कैसे Delete करे

अपनी बात लोगों के सामने रखने और लोगों के विचारों को जानने के लिए Social Media एक बहुत अच्छी जगह है | आपको यहाँ News से लेकर दुनिया की सभी चीज़ों की जानकारी बड़ी आसानी से मिल जाती है | 280 words वाले इस social media platform की लोकप्रियता भारत में तेज़ी से बढ़ रही है | Twitter में हम कम शब्दों में अपनी बात लोगों से साझा करते हैं, और अपना विचार लोगों तक पहुंचाते है | देश विदेश की जितनी भी बड़ी-2 celebrities हैं वो अपनी बात सबके साथ साझा करने के लिए सबसे ज्यादा Twitter का ही उपयोग करते हैं |

हममें से कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने दूसरों को follow करते हुए Twitter में Account तो बना लिया पर ज्यादा active नहीं रहते | वहीँ दूसरी ओर कुछ ऐसे भी हैं जो अपना जरुरत से ज्यादा समय Twitter पर ही व्यतीत करते हैं | दोनों ही स्थितियों में हम अपना Twitter Account बंद करना चाहते हैं | अगर आप चाहते की आपका Twitter Account बंद हो जाये तो आज हम आपको यही बताने वाले है, कि कैसे आप अपना Twitter Account delete कर सकते है |

Computer में Twitter Account कैसे Delete करे ?

अगर आप अपने Computer पर ही Twitter Account चलाते है, और Computer पर ही अपना Twitter Account Delete करना चाहते है, तो निचे दिए गये Steps को follow करे:-

  • सबसे पहले आपको Twitter की आधिकारिक वेबसाइट https://twitter.com/ पर जाकर अपने Username और Password से अपना Twitter Account open करना होगा |
  • अब जहाँ पर भी आपकी profile दिख रही हो जैसा की निचे दी गई Image में दिख रहा है, वह पर आपको Settings & Privacy पर click करना होगा |

  • जैसे ही आप Settings & Privacy में click करेंगे तो आपको सबसे निचे आना है, वहां पर आपको एक option मिलेगा जहाँ पर लिखा होगा, Deactivate Your Account यहाँ पर आपको click करना होगा |

  • जैसे ही आप Deactivate Your Account में click करंगे आपके सामने एक page open होगा, जहाँ पर आपको अपना Password enter करना होगा, उसके बाद Deactivate Account में Click करना होगा | उसके बाद आपका Twitter Account बंद हो जायेगा |

Mobile में Twitter Account कैसे Delete करे ?

अगर आप अपने mobile पर ही Twitter Account चलाते है, और mobile पर ही अपना Twitter Account Delete करना चाहते है, तो निचे दिए गये Steps को follow करे:-

  • सबसे पहले आपको Mobile में Twitter की Application को open करना होगा |

  • Application open करने के बाद आपको आपकी Profile में Click करके, Settings and Privacy में Click करना है, जैसा आपको ऊपर दी गई image में दिख रहा है |

  • अब आपको जहाँ पर भी Account दिख रहा है वहां पर Click करना होगा |

  • जैसे ही आप Account में Click करंगे, तब आपके सामने एक नई window open होगी वहां पर आपको सबसे निचे Deactivate Your Account का ऑप्शन दिखेगा, आपको वहाँ पर Click करना है.

  • जैसे ही आप Deactivate Your Account में Click करंगे, तो आपको नई window में Deactivate का option मिलेगा | आपको वहाँ पर Click करके Password Enter करके Deactivate Account में Click करना होगा | इसके बाद आपका Twitter Account बंद हो जयेगा |

जब आप अपना Account Deactivate करंगे तो 30 दिनों के बाद आपका Account हमेशा के लिए बंद होगा | और अगर आप 30 दिनों के बाद अकाउंट open करेंगे तब तक आपका account पूरी तरह से बंद हो जयेगा | एक बार अगर Twitter ने आपका account बंद कर दिया तो आप फिर से अपना account open नहीं कर पाएंगे | किन्तु यदि आप 30 दिनों के भीतर अगर फिर से अकाउंट में login कर लेते है, तो आपका अकाउंट फिर से open हो जयेगा |

शायद अब आपको समझ आगया होगा की आप कैसे अपना Twitter account को Delete कर सकते हैं | अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको अपने account को बंद करने में कोई Problem आरही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे Facebook , Twitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

दिसंबर माह के लिए Subsidy और Non-Subsidy वाले LPG गैस सिलेंडरों के नए दाम

New Prices for LPG Gas Cylinder:-

Fuel retailers ने जून 2018 के महीने से लगातार छठी बार LPG गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि के बाद इस बार कमी की है | अब लोग दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई जैसे शीर्ष शहरों में LPG गैस सिलेंडर नई कीमतों की जांच कर सकते हैं जो दिसंबर 2018 के महीने के लिए लागू होगी | सब्सिडी वाले LPG गैस सिलेंडर की दर दिल्ली में 500.90/- रुपये, कोलकाता में 504.12/- रुपये, मुंबई में 498.57/- रुपये और चेन्नई में 488.65/- रुपये है |

पिछले 6 महीनों में LPG गैस सिलेंडरों में 16.21/- रुपये प्रति सिलेंडर की दर से बृद्धि हुई है | दिसंबर 2018 के महीने में, 14.2 किग्रा के सब्सिडी वाले LPG गैस सिलेंडर की कीमत में पिछले माह की तुलना में 6.5/- रुपये की जबकि गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत में 133/- रुपये की कमी की गई है |

सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले LPG गैस सिलेंडरों की कीमतें हर महीने संशोधित की जाती हैं | इसके अलावा, केंद्र सरकार प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) योजना के तहत एक वर्ष में प्रत्येक घर के पहले 12 गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है |

LPG गैस सिलेंडरों के नए दामों की सूची:-

महानगरों में उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो के सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडरों की प्रभावी लागत निम्नानुसार है:-

महानगर का नाम सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 500.90 रुपये 809.50 रुपये
कोलकाता 504.12 रुपये 969.50 रुपये
मुंबई 498.57 रुपये 780.50 रुपये
चेन्नई 488.65 रुपये 826.50 रुपये

यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतें बढ़ती हैं, तो इन सभी बढ़ी हुई कीमतों को केंद्र सरकार द्वारा subsidy के रूप में अवशोषित किया जाता है | हालांकि, GST में वृद्धि का भार उपभोक्ताओं पर जाता है जिससे सिलेंडर के दामों में वृद्धि हो रही है |

इस महीने, अंतरराष्ट्रीय और विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव में बदलाव के कारण दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में पिछले माह की तुलना में 6.5/- रुपये की की कमी की गई है | जबकि गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत में 133/- रुपये की कमी की गई है |

इसलिए, सब्सिडी वाले सिलेंडर लेने वाले घरेलू उपभोक्ताओं पर GST के कारण केवल 6.5/- रुपये प्रति सिलेंडर का वास्तविक प्रभाव पड़ेगा | ग्राहकों के बैंक खाते में स्थानांतरित होने वाली सब्सिडी राशि जो नवंबर 2018 में 433.66 रुपये प्रति सिलेंडर थी उसे बढ़ाकर दिसंबर 2018 में 308.6 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया जाएगा |

 

 

Google File Go App क्या है? इससे File sharing कैसे करे?

Google File Go क्या है? जानिए इससे जुडी सारी जानकारी

अगर आप एक smartphone user हैं, तो आपने कभी न कभी अपने smartphone से दूसरे smartphone में data या file जरूर transfer की होगी | आप में से ज्यादातर लोगों ने file और data को transfer करने के लिए, Shareit या Xender का उपयोग किया होगा | लेकिन आज हम आपको एक नए File Sharing Application के बारे में बताने जा रहे है जिसको की Google द्वारा बनाया गया है, और ये बहुत अच्छा काम भी करता है |

Google File Go

Google File Go एक File Sharing Application है, जिसको Google ने बनाया है | ये Application आपके file,data और मोबाइल apps को share करने के काम आता है | आपको ये बात जानकर हैरानी होगी की Google play store में अभी भी बहुत  सी Application ऐसी है जो आपके personal data का गलत इस्तेमाल करती है | यही वजह है कि Google ने आपके लिए, अपना खुद का File Sharing Application बनया है ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना data share कर सके |

Google File Go से आप offline और online दोनों ही तरीकों से अपना data share कर सकते है | Google  File Go एक बहुत अच्छी Application है, जिससे आप अपने फ़ोन का data share कर सकते है | Google  File Go, secure होने के साथ-साथ डाटा भी बहुत जल्दी ट्रांसफर करती है, और इसमें आपको data share करने में कही कोई परेशानी नहीं होगी |आप आसानी से data share कर सकते है.

Google File Go के कुछ खास features:-

1. Free up space

इस feature से आप अपने smartphone से जो काम की चीज़ नहीं है, या जिसका उपयोग आप नहीं करते है, उसे हटा सकते हैं | आपके permission के बाद ये उन applications, files और photos को automatic delete करता है |और इसी के साथ ये आपके फ़ोन की speed और performance को भी तेज़ करता है |

2. Find File Faster 

इस feature से आप अपने smartphone में बिना File manager के अपने फाइल को डायरेक्ट एप्लीकेशन में देख सकते है. और उनको open और share कर सकते है |

3. Share Files 

इस feature से Photos, Videos,  बड़ी फाइलें या App APK File Transfer कर सकते हैं | Encrypted, direct wi-fi netwaork पर 480 MBPS तक सुपर-फास्ट Speed के साथ आप सब कुछ बड़ी आसानी से कर सकते हैं |

आप File Go एप्लीकेशन से अपने phone storage से अपने SD Card storage में बहुत आसानी से file move या copy कर सकते है. आप इसका उपयोग File Manager की तरह से भी कर सकते है, क्युकी इसमें वो सब फीचर्स है जो एक File Manager App में होते है, वो सब पहले से File Go में है | जिससे आपको file move या copy करने में भी कोई परेशानी नहीं होगी |

File Go में फाइल शेयर कैसे करे ?

Step 1: सबसे पहले आपको File Go एप्लीकेशन को Play Store से Download करना होगा | उसके बाद जब ये आपके स्मार्टफोन में install हो जाए, तो आपको एप्लीकेशन को open करना है |

Step 2: अब आपके सामने जैसे ही एप्लीकेशन open होगा तो आपको सामने दो option मिलेंगे जिसमे से एक होगा Send का और एक होगा Receive का अगर आपको अपने मोबाइल से File share करनी है तो आपको Send में क्लिक करना होगा, और अगर आपको फाइल लेनी है तो Receive में क्लिक करना होगा.

Step 3: अगर आपको File Share करनी है तो आप Send बटन में क्लिक करेंगे, फिर आपको जिनके मोबाइल में फाइल send करनी है, उनके मोबाइल में Receive बटन में क्लिक करना होगा |

Step 4: एक बार दोनों स्मार्टफोन एक दूसरे से connect हो जाने के बाद आप अपना डाटा या फाइल शेयर कर सकते है |

तो दोस्तों सायद अब आपको पता चल गया होगा की File Go क्या है, इसका क्या उपयोग है, और इसको कैसे यूज़ करते है. आप कोनसा फाइल शेयर एप्लीकेशन यूज़ करते है, हमे जरूर बातये निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में, और अगर आपको फाइल शेयर करने में कोई परेशानी हो रही हो तो आप हमसे पूछ सकते है, हम आपकी मदद करने की पूरी कोसिस करेंगे. इस पोस्ट को अपने friends और family के साथ भी जरूर शेयर करे, और उनको भी File Go क्या है, इसकी जानकारी दे.

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को फॉलो करे Facebook , Twitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को.

6 बार की विश्व मुक्केबाज विजेता MC Mary Kom का जीवन परिचय

MC Mary Kom:-

एक खिलाड़ी जिसकी शानदार उपलब्धियों पर पूरे भारत को गर्व है | मैरी कॉम – एक भारतीय महिला मुक्केबाज | मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम जिसे मैरी कॉम (Mary Kom) या मैग्निफिएंट मैरी (Magnificient Mary) के नाम से जाना जाता है, 24 नवम्बर 2018 को महिला मुक्केबाजी में इतिहास रच दिया, जब JD Jadhav Hall में 10वीं विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में छठा विश्व championship gold अपने नाम किया | छ: बार की world amateur boxing champion, अपनी सभी आश्चर्यजनक उपलब्धियों के विपरीत बहुत ही शांत स्वाभाव की हैं |

एक गरीब परिवार में पैदा हुईं, बहुत कम उम्र में ही उन्होंने खेतों में काम करके अपने माता-पिता की मदद करना शुरू कर दिया था | स्कूल के समय में वह विभिन्न प्रकार के खेल-हॉकी, फुटबॉल और Athletics खेलती थी-लेकिन मुक्केबाजी नहीं | जब मणिपुरी मुक्केबाज डिंगको सिंह ने 1998 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, तब मुक्केबाजी ने मैरी कॉम को प्रेरित किया |

सामाजिक मानकों के अनुसार मुक्केबाजी को “मर्दाना” लोगों का एक खेल माना जाता था ऐसे में युवा जनजातीय लड़की के लिए मुक्केबाजी करना आसान काम नहीं था | लेकिन मैरी निराश होने वालों में से नहीं थीं, और एथलेटिक्स में ट्रेनिंग करने के लिए इम्फाल चली गई | आज उनकी सफलता सभी को देख रहे हैं | मैरी कॉम सिर्फ एक सफल पेशेवर मुक्केबाज अलावा भी बहुत कुछ है- वह युवाओं को मुफ़्त मुक्केबाज़ी भी सिखाती है |

यह भी पढ़ें:-

बचपन और प्रारंभिक जीवन:-

  • उनका जन्म कंगैथी, मणिपुर, भारत में हुआ था | उनके पिता का नाम मंगल टोंपा कॉम और माता का नाम मांगटे अखम कॉम था जो गरीब मजदूर थे | उन्हें जन्म में मैंगते चंग्नेइजैंग नाम दिया गया था जिसका स्थानीय बोली में अर्थ है “समृद्ध” | हालांकि, आसानी से उच्चारण के लिए वह अपने पेशेवर करियर में मैरी नाम का उपयोग करती हैं |
  • वह अपने चार भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सही न होने की वजह से एक छोटी उम्र से उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी | अपने स्कूल के दिनों में वह न केवल अध्ययन के लिए स्कूल गई, बल्कि अपने छोटे भाई-बहनों का ख्याल भी रखा और अपने माता-पिता के साथ खेतों में काम करने में भी मदद की |
  • प्रारंभिक स्कूलिंग Loktak Christian Model High School में हुई, जहां उन्होंने कक्षा 6वीं तक पढ़ाई की थी इसके पश्चात St. Xavier Catholic School में गई | हालांकि, उन्होंने स्कूली शिक्षा पूरी करने से पहले अध्ययन छोड़ दिया |
  • एक छात्र के रूप में उन्होंने Athletics में गहरी दिलचस्पी दिखाई और फुटबॉल जैसे खेल में भाग लेने की कोशिश की | हालांकि, छात्र के रूप में उन्होंने कभी भी मुक्केबाजी में हिस्सा नहीं लिया |
  • वर्ष 1998 में, मुक्केबाज डिंगको सिंह ने एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता और अपनी मातृभूमि को गर्व महसूस करवाया | इस घटना ने उन्हें मुक्केबाजी के लिए प्रेरित किया |
  • मैरी ने इम्फाल की यात्रा की और मणिपुर राज्य के मुक्केबाजी के कोच, एम नरजीत सिंह से उन्होंने प्रशिक्षित करने का अनुरोध किया | वह इस खेल के बारे में भावुक थी और एक त्वरित शिक्षार्थी थी; दूसरों के चले जाने के बाद भी वह देर रात तक अभ्यास करती रहती थीं |

MC Mary Kom का Career:-

  • उनके करियर की पहली जीत वर्ष 2000 में आई जब उन्होंने मणिपुर में women’s boxing championship में प्रथम राज्य स्तर के निमंत्रण में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर (Best Boxer) का पुरस्कार जीता |
  • इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल में आयोजित Seventh East India Women’s Boxing Championship में स्वर्ण पदक जीता |
  • शानदार खेल और खेल के प्रति निरंतर जुनून का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने वर्ष 2000 से 2005 के मध्य कुल पांच बार National Championships जीती |
  • वर्ष 2001 से 2006 के बीच, उन्होंने AIBA world boxing championship तीन बार क्रमशः 2002, 2005 और 2006 में जीती, और 2001 में दुसरे स्थान पर रहीं |
  • वर्ष 2008 में, उन्होंने भारत में आयोजित एशियाई महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग लिया जहां उन्होंने रजत पदक जीता | उसी वर्ष उन्होंने चीन में AIBA women’s world boxing championship में भाग लिया जहां उन्होंने स्वर्ण पदक अर्जित किया- चैंपियनशिप में यह उनका लगातार चौथा स्वर्ण पदक था |
  • इसके पश्चात वे वह वियतनाम गई जहां से वह 2009 एशियाई इंडोर खेलों में स्वर्ण पदक जीत के लौटीं |
  • कजाखस्तान में मैरी ने 2010 में एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता |
  • इसके पश्चात वह अपने करियर का मील का पत्थर पंजीकृत करने के लिए बारबाडोस चली गई जहाँ उन्होंने-AIBA women’s world boxing championship में लगातार पांचवां स्वर्ण अपने नाम किया |
  • उन्होंने 2010 के एशियाई खेलों में 51 किग्रा वर्ग में भाग लिया और कांस्य पदक जीता | वर्ष 2012 में मंगोलिया में आयोजित एशियाई महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में उसी वर्ग श्रेणी में भाग लिया और स्वर्ण जीता |
  • वर्ष 2012 में, लंदन में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में पहली बार महिलाओं की मुक्केबाजी को ओलंपिक खेलों के रूप में शामिल किया गया था। मैरी ने ओलंपिक खेलों में अपनी जगह हासिल की और कांस्य पदक जीता |
  • वर्ष 2014 में दक्षिण कोरिया के इचियन में आयोजित एशियाई खेलों में उन्होंने Flyweight श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता |

MC Mary Kom के जीवन की उपलब्धियां और पुरस्कार:-

  • वह 6 बार की World Amateur Boxing Champion के रूप में जानी जाती हैं यह उपलब्धि उन्हें निश्चित रूप से अब तक की सबसे सफल महिला मुक्केबाजों में से एक बनाती है |
  • मैरी कॉम को खेल में उनके योगदान के लिए वर्ष 2010 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था |
  • खेल के क्षेत्र में उनकी अद्भुत उपलब्धियों के लिए उन्हें वर्ष 2013 में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था |
  • उन्होंने वर्ष 2014 इचियन एशियाई खेलों में फ्लाईवेट श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता |

MC Mary Kom का व्यक्तिगत जीवन:-

  • उनकी मुलाकात वर्ष 2001 में ओनलर कॉम से हुई जब वह पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए नई दिल्ली के रास्ते जा रही थीं | ओनलर कॉम युवक मैरी के धैर्य और महत्वाकांक्षाओं से बहुत प्रभावित हुए |
  • चार साल के रिश्ते के बाद वर्ष 2005 में यह जोड़ा शादी के गठबंधन में बंध गया | उन्हें तीन बेटों का आशीर्वाद मिला है |
  • उनकी बहुत प्रतीक्षित आत्मकथा, ‘Unbreakable‘ को वर्ष 2013 में हार्पर कॉलिन्स द्वारा जारी किया गया था जिसमे उन्होंने अपने जीवन के सभी संघर्षों और उनसे उबरने की पूरी कथा कही है |

MC Mary Kom से जुडी कुछ अन्य बातें:-

  • मैरी कॉम ने हाई स्कूल की पढाई बीच में ही छोड़ दी थी, हालांकि बाद में उन्होंने वैकल्पिक तरीके से अपनी स्कूली शिक्षा और यहां तक ​​कि स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी की |
  • उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा डिंगको सिंह थी जिन्होंने 1998 एशियाई खेलों में मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता था |
  • एक युवा बॉक्सर लड़की के रूप में करियर बनाने में उन्हें अपने माता-पिता के विरोध का सामना करना पड़ा |
  • वह ओलंपिक में जगह बनाने और पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला मुक्केबाज है |
  • लगातार छह विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली मैरी एकमात्र महिला मुक्केबाज है |
  • एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला मुक्केबाज हैं |
  • वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए स्टेडियम में चल रहे उद्घाटन समारोह में वह संजय और हर्षित जैन के साथ, Queen’s Baton बनीं |
  • मैरी कॉम पद्म भूषण जीतने वाली पहली amateur athlete है | वह पहली शौकिया एथलीट है जो कमाई, अनुमोदन और पुरस्कारों के मामले में भारत के कई पेशेवर एथलीटों से भी आगे है |
  • वह पशु अधिकारों की समर्थक है, और पशु अधिकार संगठन, PETA India से जुड़ी हुई है

राजस्थान सरकार बेरोजगार युवकों को 5000 रुपये प्रति माह का बेरोजगारी भत्ता प्रदान करेगी

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना(Rajasthan Unemployment Allowance Scheme):-

राजस्थान सरकार ने बेरोजगारी भत्ता योजना (Unemployment Allowance Scheme) की शुरुआत की है जिसके तहत राज्य के सभी बेरोजगार युवकों को 5000/- रुपये प्रति माह की राशि प्रदान की जायेगी | बेरोजगारी भत्ता (Unemployment Allowance) केवल 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवकों को ही प्रदान की जाएगी | अपने घोषणापत्र में राजस्थान सरकार ने अगले 5 वर्षों तक राज्य के युवाओं के लिए प्रतिवर्ष 30,000 सरकारी नौकरियां प्रदान करने की घोषणा की है | साथ ही राज्य सरकार ने निजी क्षेत्रों में 50 लाख नए रोजगार प्रदान करने की घोषणा की है |

राज्य सरकार 1 लाख करोड़ रुपये का सहकारी किसान ऋण प्रदान करेगी और प्रत्येक विभाग में 250 करोड़ रुपये का farmer centric rural startup fund और farmer debt relief commission स्थापित करेगी | राजस्थान सरकार बांग्लादेश से निकाले गए अवैध प्रवासियों और रोहिंग्या मुस्लिमों की पहचान करेगी | पाकिस्तान छोड़ने वाले हिन्दुओं की नागरिकता प्रदान की जाएगी |

7 दिसंबर 2018 को होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य सरकार का ध्यान बेरोजगारी, किसान और पानी से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित होगा |

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना से जुडी मुख्य बातें:-

राजस्थान सरकार ने “राजस्थान गौरव संकल्प” नाम का अपना घोषणापत्र जारी किया है जिसमें उन्होंने राज्य के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता (Unemployment Allowance) प्रदान करने की घोषणा की है | राज्य सरकार ने निजी क्षेत्रों में 50 लाख और सरकारी क्षेत्रों में 30,000 नए रोजगार के अवसर प्रदान करेगी | राज्य के ऐसे युवक जो अब भी बेरोजगार हैं उन्हें बेरोजगारी भत्ता योजना (Unemployment Allowance Scheme) के तहत 5000/- रुपये प्रति माह का बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा | इसके अलावा राजस्थान सरकार National Rural Employment Guarantee Act (NREGA) की तर्ज पर शहरी रोजगार गारंटी कानून भी लाएगी |

राज्य सरकार universal basic income प्रदान करने की प्रक्रिया के लिए समिति का गठन करेगी | राज्य में गाय तस्करी (cow smuggling) की जांच करने के लिए प्रयास किए जाएंगे | पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना, में पूर्वी राजस्थान के 13 राज्यों में सिंचाई और पीने की पानी की समस्या को उच्चतम प्राथमिकता प्रदान की जाएगी | कृषि क्षेत्र में राज्य सरकार ने सहकारी ऋण में बृद्धि का वादा किया है | अगले 5 वर्षों में का 1 लाख करोड़ रुपये का सहकारी ऋण वितरित किया जाएगा |

यह भी पढ़ें:-

खेती के बारे में सर्वश्रेष्ठ अभ्यास के लिए किसानों को इजराइल भेजा जाएगा | प्रत्येक विभाग में राज्य सरकार द्वारा एक जिले में organic खेती पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा | साथ ही औषधीय पौधों की खेती को भी प्रोत्साहित किया जाएगा | रोजगार के नए अवसर प्रदान करना घोषणा पत्र का मुख्य भाग है | सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के लिए National Rural Employment Guarantee Act (NREGA) की तर्ज पर रोजगार गारंटी योजना लाएगी |

घोषणापत्र में आदिवासियों और दलितों के लिए भी कई वादे किए गए हैं | डॉ. भीमराव अंबेडकर तीर्थयात्रा कोष स्थापित किया जाएगा | जयपुर स्थित अंबेडकर पीठ को राष्ट्रीय स्तर की पर्यटक साइट घोषित किया जाएगा | राज्य सरकार tribal sub-plan क्षेत्रों के विकास के लिए अगले 5 वर्षों में 5,000/- करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी |

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए पात्रता:-

  • आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए |
  • आवेदक की आयु 21 से 35 वर्षों के मध्य होनी चाहिए |
  • आवेदक के पास स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए |
  • राज्य का शिक्षित बेरोजगार युवक इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है |
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए |

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • राजस्थान का स्थानीय प्रमाण पत्र
  • भामाशाह आईडी कार्ड
  • Email Id और Mobile Number

आयुष्मान भारत- आरोग्य मित्र की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, वेतन तथा अन्य जानकारी

आयुष्मान भारत- आरोग्य मित्र की भर्ती:-

केंद्र सरकार ने देश भर में आयुष्मान भारत योजना शुरू कर दी है | साथ ही सूचीबद्ध अस्पतालों में लगभग 1,00,000 आरोग्य मित्रों के लिए नौकरियों के अवसर बनाए हैं | आज के समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत आरोग्य मित्र की की सीधी भर्ती यह सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है | लोग सूचीबद्ध अस्पतालों में 15000/- रुपये के वेतन के साथ आरोग्य मित्र की भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, भर्ती प्रक्रिया, दिशानिर्देश  की जांच कर सकते हैं |

आयुष्मान का अर्थ है दीर्घ आयु अर्थात आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) का लक्ष्य भारत के प्रत्येक नागरिक को दीर्घ आयु बनाना है | आयुष्मान भारत योजना लोगों को किसी भी सरकारी या सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में Cashless और paperless उपचार के लिए सक्षम बनाती है | आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) का उद्देश्य 50 करोड़ लोगों को माध्यमिक और तृतीयक अस्पताल में भर्ती के लिए 5 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है | आरोग्य मित्र, आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक घटक हैं |

आयुष्मान भारत- आरोग्य मित्र का वेतनमान:-

लाभार्थी अपने नाम की जाँच कर सकते हैं और अपनी पहचान के लिए अपने पहचान पत्र के साथ किसी भी सरकारी या सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में Cashless और paperless उपचार के लिए जा सकते हैं | अस्पताल पहुँचने के बाद सहायता केंद्र में आरोग्य मित्र से मिल सकते हैं | ये आरोग्य मित्र विशेष रूप से नियुक्त किए गए व्यक्ति हैं जो सभी सरकारी या सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपस्थित होंगे ताकि लोगों को Cashless और paperless उपचार मिल सके | इन आरोग्य मित्रों को आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme), उपचार प्रक्रिया, package rate, claim settlement प्रक्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होगी |

योजना के शुरुआत के समय से ही केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य ऐसा support system तैयार करना था जिससे लाभार्थियों को Empanelled Health Care Provider में सहायता प्रदान की जा सके | लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना का सुखद अनुभव प्रदान करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया के लिए आरोग्य मित्रों को सभी सरकारी या सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में नियुक्त किया जाएगा |

हर इच्छुक नागरिक जो आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) के तहत 15000/- रुपये के वेतन के साथ आरोग्य मित्र के रूप में नियुक्त होकर लोगों की सहायता करना चाहते हैं वे सीधे सूचीबद्ध अस्पतालों से संपर्क कर सकते हैं |

आयुष्मान भारत- आरोग्य मित्र के लिए पात्रता मानदंड:-

आरोग्य मित्र/ आयुष्मान मित्र एक प्रमाणित स्वास्थ्य सेवा पेशेवर हैं जो सभी सरकारी या सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपस्थित होंगे जिनसे लाभार्थी सबसे पहले संपर्क करेंगे | आरोग्य मित्र के रूप में नियुक्त होने के लिए किसी भी आवेदक में निम्नलिखित पात्रता मानदंड होने चाहिए:-

  • आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए |
  • आवेदक को computer operation में बुनियादी प्रवीणता होनी चाहिए |
  • आवेदक को आयुष्मान मित्र प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को पूरा कर संबंधित पाठ्यक्रम परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा |
  • आवेदक के पास हिंदी, अंग्रेजी और राज्य की स्थानीय भाषा में धाराप्रवाह संचार कौशल होना चाहिए |
  • आवेदक को computer साक्षर होना चाहिए जिसमें Microsoft Office Suite और internet portal में navigation शामिल है |

आयुष्मान भारत- आरोग्य मित्र के लिए Recruitment Drive कौन आयोजित कर सकता है:-

  • राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (SHA), 3rd party agency या किसी अन्य माध्यम से आरोग्य मित्र के लिए Recruitment Drive आयोजित कर सकता है | राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (SHA), 3rd party agency के माध्यम से आरोग्य मित्रों को वेतन प्रदान करेगी | यदि अतिरिक्त आरोग्य मित्रों की आवश्यकता होती है तो राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (SHA)/चयनित एजेंसी द्वारा आवश्यक आरोग्य मित्रों की संख्या को बढ़ाया जाएगा |
  • राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (SHA) के पास आरोग्य मित्रों को राज्य/ जिले या अस्पताल स्तर पर सीधे भर्ती का अधिकार है |
  •  यदि राज्य सरकार को अतिरिक्त आरोग्य मित्रों की आवश्यकता होती है तो वे सार्वजनिक अस्पतालों में आरोग्य मित्रों के रूप में नियुक्त मौजूदा कर्मचारियों को भी नामांकित कर सकते हैं |
  • निजी EHCP के लिए, आरोग्य मित्र की नियुक्ति और चयन health care provider के द्वारा स्वयं किया जाएगा | आरोग्य मित्र का वहन निजी EHCP के द्वारा किया जाएगा |

आरोग्य मित्रों को प्रत्येक सार्वजनिक EHCP में नियुक्त किया जाएगा कितने आरोग्य मित्र नियुक्त किये जाएंगे यह इस बात पर निर्भर करता है कि एक दिन में कितने औसत मामले दर्ज होते हैं | यदि 0 से 10 मामले दर्ज होते हैं तो आरोग्य मित्र आवश्यक है | यदि 10 से 20 मामले दर्ज होते हैं तो 2 आरोग्य मित्र आवश्यक है | यदि 20 से 30 मामले दर्ज होते हैं तो 3 आरोग्य मित्र आवश्यक है | और 30 से अधिक मामले दर्ज होने कि स्थिति में 4 आरोग्य मित्र आवश्यक है |

HPCL के नए Petrol Pump Dealership 2018 के लिए ऑनलाइन आवदेन कैसे करें

HPCL Petrol Pump Dealership 2018:-

Hindustan Petroleum Corporation Limited ने HPCL Petrol Pump Dealership 2018-19 के लिए विज्ञापन जारी किया है | HPCL ने दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में नए retail outlet dealers की नियुक्ति करने का प्रस्ताव जारी किया है | इच्छुक उम्मीदवार नए Petrol Pump Dealership के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट https://www.petrolpumpdealerchayan.in/ के माध्यम से Hindustan Petrol Pump dealership registration form 2018 को भर सकते हैं |

यह भी पढ़ें:-

Hindustan Petrol Pump dealership 2018 का विस्तृत विज्ञापन पूर्ण brochure के साथ आधिकारिक वेबसाइट https://www.petrolpumpdealerchayan.in/ पर मौजूद है | लोग Hindustan Petroleum dealership विज्ञापन की जांच कर सकते हैं और Non-refundable आवेदन शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के साथ RO dealership के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं |

कोई भी व्यक्ति Hindustan Petroleum Dealership के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और सम्पूर्ण आवेदन पत्र को 24 दिसंबर 2018 से पहले ऑनलाइन submit कर सकते हैं | 24 दिसंबर 2018 के पश्चात ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा समाप्त कर दी जाएगी |

Hindustan Petroleum Dealership 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

Hindustan Petroleum dealership विज्ञापन के अनुसार HPCL ने Petrol Pump Dealership 2018 के लिए प्रस्ताव जारी किया है | ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2018 तय की गई है | नए Petrol Pump Dealership के लिए ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया निम्नानुसार है:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट https://www.petrolpumpdealerchayan.in/ पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर मौजूद  Register Now  विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • उपरोक्त विकल्प पर क्लिक करने पर आपके सामने ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा |
  • यहाँ आवेदक अपना नाम, Email Id, Mobile Number और PAN No के रूप में अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर सकते हैं और HPCL Petrol Pump Dealership के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए  Generate OTP  बटन पर क्लिक कर सकते हैं |
  • इसके पश्चात आवेदक को  Applicant Login  विकल्प पर क्लिक करना होगा | जिसके पश्चात आपके सामने Applicant Login Panel दिखाई देगा |
  • अंत में HPCL Petrol Pump Dealership आवेदन पत्र भरें और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भुगतान करें |

Hindustan Petrol Pump dealership 2018 का विस्तृत विज्ञापन पूर्ण brochure के साथ आधिकारिक वेबसाइट https://www.petrolpumpdealerchayan.in/ पर मौजूद है | सभी RO dealership आवेदक Retail Outlet के लिए आवेदन पत्र भरने के पहले  User Manual  डाउनलोड कर सकते हैं | सभी आवेदकों के लिए आवश्यक है कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले वे HPCL Petrol Pump Dealership brochure पर जाकर चयन की स्थिति को समझें |

Hindustan Petroleum Dealership 2018 के लिए विज्ञापन:-

HPCL Petrol Pump Dealership 2018-19 के लिए विज्ञापन 25 नवंबर 2018 को Times of India अखबार में जारी किया गया था | Retail outlet dealer के रूप में  HPCL Petrol Pump Dealership brochure  खरीदने के लिए और विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए आवेदक निम्नलिखित address पर contact कर सकते हैं :

क्षेत्रजिलापताContact Number
हरियाणागुरुग्राम, रेवाड़ी,फरीदाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़, नूह (मेवात), रोहतक, झज्जरHindustan Petroleum Corporation Ltd., Gurugram Retail Regional Office, 104, First floor, Silverton tower, Golf Course, Ext. Road, sector 50, Gurugram-1220180124-4206003
हरियाणाहिसार, सिरसा, भिवानी, जींद, फतेहबाद, चरखी दादरीHindustan Petroleum Corporation Ltd., Hissar Retail Regional Office, S.J Tower, Second floor, Sector 13, Hissar – Tosham Road Near Community Center, Hissar-12500101662-282402
हरियाणासोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, पंचकूला, अम्बालाHindustan Petroleum Corporation Ltd., Panipat Retail Regional Office, E-22 Industrial Area, Old Court Road, Panipat-1321030180-2681325
दिल्लीसभी जिलेHindustan Petroleum Corporation Ltd., Delhi Retail Regional Office,7th floor, Core-II, North Tower, Scope Minar Dist. center, Laxminagar, New Delhi-110092011-22010615

BPCL के नए Petrol Pump Dealership 2018 के लिए ऑनलाइन आवदेन कैसे करें

BPCL Petrol Pump Dealership 2018:-

Bharat Petroleum Corporation Limited ने BPCL Petrol Pump Dealership 2018-19 के लिए विज्ञापन जारी किया है | BPCL ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में नए retail outlet dealers की नियुक्ति करने का प्रस्ताव जारी किया है | इच्छुक उम्मीदवार नए Petrol Pump Dealership के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट https://www.petrolpumpdealerchayan.in/ के माध्यम से Bharat Petrol Pump dealership registration form 2018 को भर सकते हैं |

यह भी पढ़ें:

Bharat Petrol Pump dealership 2018 का विस्तृत विज्ञापन पूर्ण brochure के साथ आधिकारिक वेबसाइट https://www.petrolpumpdealerchayan.in/ पर मौजूद है | लोग Bharat Petroleum dealership विज्ञापन की जांच कर सकते हैं और Non-refundable आवेदन शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के साथ RO dealership के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं |

कोई भी व्यक्ति Bharat Petroleum Dealership के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और सम्पूर्ण आवेदन पत्र को 24 दिसंबर 2018 से पहले ऑनलाइन submit कर सकते हैं | 24 दिसंबर 2018 के पश्चात ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा समाप्त कर दी जाएगी |

Bharat Petroleum Dealership 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

Bharat Petroleum dealership विज्ञापन के अनुसार BPCL ने Petrol Pump Dealership 2018 के लिए प्रस्ताव जारी किया है | ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2018 तय की गई है | नए Petrol Pump Dealership के लिए ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया निम्नानुसार है:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट https://www.petrolpumpdealerchayan.in/ पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर मौजूद  Register Now  विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • उपरोक्त विकल्प पर क्लिक करने पर आपके सामने ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा |
  • यहाँ आवेदक अपना नाम, Email Id, Mobile Number और PAN No के रूप में अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर सकते हैं और BPCL Petrol Pump Dealership के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए  Generate OTP  बटन पर क्लिक कर सकते हैं |
  • इसके पश्चात आवेदक को  Applicant Login  विकल्प पर क्लिक करना होगा | जिसके पश्चात आपके सामने Applicant Login Panel दिखाई देगा |
  • अंत में BPCL Petrol Pump Dealership आवेदन पत्र भरें और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भुगतान करें |

Bharat Petrol Pump dealership 2018 का विस्तृत विज्ञापन पूर्ण brochure के साथ आधिकारिक वेबसाइट https://www.petrolpumpdealerchayan.in/ पर मौजूद है | सभी RO dealership आवेदक Retail Outlet के लिए आवेदन पत्र भरने के पहले  User Manual  डाउनलोड कर सकते हैं | सभी आवेदकों के लिए आवश्यक है कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले वे BPCL Petrol Pump Dealership brochure पर जाकर चयन की स्थिति को समझें |

Bharat Petroleum Dealership 2018 के लिए विज्ञापन:-

BPCL Petrol Pump Dealership 2018-19 के लिए विज्ञापन 25 नवंबर 2018 को Times of India अखबार में जारी किया गया था | Retail outlet dealer के रूप में  BPCL Petrol Pump Dealership brochure  खरीदने के लिए और विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए आवेदक निम्नलिखित address पर contact कर सकते हैं :

क्षेत्रजिलापताContact Number
दिल्लीजिलाT M Retail, Delhi, BPCL Bijwasan Installation, Bijwasan, New Delhi-110061011-28062162

महाराष्ट्र सरकार की अटल आरोग्य वाहिनी-आदिवासी जीवनदायिनी योजना

अटल आरोग्य वाहिनी-आदिवासी जीवनदायिनी (Atal Arogya Vahini-Adivasi Jeevandayani):-

महारष्ट्र सरकार ने आश्रम शाला के छात्रों को बेहतर स्वस्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए अटल आरोग्य वाहिनी-आदिवासी जीवनदायिनी (Atal Arogya Vahini-Adivasi Jeevandayani) की शुरुआत की है | इस योजना के तहत आदिवासी छात्र किसी भी स्वस्थ्य सुविधाओं से वंचित नहीं रहेंगे | और यह उनके लिए आदिवासी जीवनदायिनी के रूप में कार्य करेगा | मुख्यमंत्री देवेंद्र फण्डवीस ने कायापलट अभियान का शिलान्यास किया जो अटल आरोग्य वाहिनी (Atal Arogya Vahini) जो समर्पित है |

अटल आरोग्य वाहिनी-आदिवासी जीवनदायिनी (Atal Arogya Vahini-Adivasi Jeevandayani)  का उद्देश्य आदिवासी छात्रों को बेहतर स्वस्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना है | छात्रों को इस योजना से दोगुना लाभ होगा | छात्र अपना नियमित स्वस्थ्य देखभाल करवा सकते हैं साथ ही अपनी स्वस्थ्य समस्याओं को dashboard पर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं |

बिमारी का पता लगने के बाद उपचार प्रदान किया जाएगा और आपात स्थिति या परिक्षण के बाद बिमारी का निदान किया जाएगा |

अटल आरोग्य वाहिनी-आदिवासी जीवनदायिनी द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं:-

अटल आरोग्य वाहिनी एक अच्छी तरह से सुसज्जित Ambulance है जो निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करती हैं:-

  • ARAI certified life support Ambulance के माध्यम से 24*7, Emergency medical service प्रदान करना |
  • Ambulance के समन्वय बनाने के लिए 24*7 Response centre
  • Cluster स्कूलों के छात्रों का डॉक्टरों के माध्यम से स्वास्थ्य परिक्षण |
  • Health Management Information System (HMIS), Digital Health Card Mobile App के माध्यम से project position का review करना |
  • उपचार के बारे में और अस्पताल में भर्ती के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य सलाह |
  • महाराष्ट्र सरकार स्कूल में पूरी तरह से सुसज्जित dispencary स्थापित करेगी |

राज्य सरकार ने दूरदराज के क्षेत्रों के छात्रों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए इस पहल को शुरू किया है | इस योजना के तहत कुल 48 clusters को शामिल किया गया है प्रत्येक cluster में 4-6, ashramshala और एक एकलव्य रेसिडेंसियल स्कूल शामिल है | इस योजना के तहत कुल 48 अच्छी तरह से सुसज्जित Ambulance  शामिल किए गए हैं | इसका अर्थ है प्रत्येक cluster के लिए 1 अटल आरोग्य वाहिनी 24*7 सेवाएं प्रदान करेगा | प्रत्येक Ambulance में Basic Life Support (BSL), 2 डॉक्टर और 1 स्वास्थ्य सहायक उपस्थित होंगे |

राज्य सरकार आश्रमशालाओं में छात्रों का नियमित स्वास्थ्य checkup करवाएगी | संक्रामक रोगों के उपचार के लिए medicines और injections का भण्डारण किया जाएगा | इस health check-up की पूर्ण जानकारी के लिए प्रत्येक छात्र को Digital Card प्रदान किया जाएगा | General Physician के अलावा ENT Specialist, ophthalmologist, skin specalist की सेवाएं भी उपलब्ध होंगी |

सभी Ambulace में ECG, Oxygen Cylinder और अन्य आधुनिक उपकरण मौजूद होंगे | जैसा की सब को ज्ञात है कि आश्रम शालाएं दूरदराज के क्षेत्रों में मौजूद होते हैं इसलिए सरकार ने snake bite और scorpian bite के मामले में anti-venom injection के पर्याप्त भण्डारण को सुनिश्चित करेगी | इसके अलावा राज्य सरकार प्रत्येक आश्रम शाला में स्वास्थ्य समिति का गठन करेगी ताकि आसपास के क्षेत्र के लोगों और अभिभावकों को जागरूक किया जा सके |

मुख्यमंत्री देवेंद्र फण्डवीस ने उन छात्रों को भी सम्मानित किया जिन्होंने कायापलट अभियान (Kayapalt Abhiyan) और अटल आरोग्य वाहिनी (Atal Arogya Vahini) के नाम का सुझाव दिया था |

 

मौसम पूर्वानुमान के लिए ACROSS Umbrella Scheme को 2017-20 तक जारी रखा जाएगा

ACROSS Umbrella Scheme:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने ACROSS Umbrella Scheme और इसकी 9 उप योजनाओं को 2019-20 तक जारी रखने का फैसला किया है | Atmosphere & Climate Research-Modelling Observing Systems & Services (ACROSS) योजना को 1450/- करोड़ किलागेट के साथ जारी रखा जाएगा |यह योजना बेहतर मौसम, जलवायु, महासागरीय पूर्वानुमान और सेवाएं प्रदान करेगी |

ACROSS Umbrella Scheme का क्रियान्वयन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के संस्थानों के माध्यम से कार्यान्वयित किया जाएगा | इन संस्थानों में India Meteorological Department (IMD), Indian Institute of Tropical Meteorology (IITM), National Centre for Medium Range Weather Forecasting (NCMRWF) और Indian National Centre for Ocean Information Service (INCOIS) शामिल हैं |

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने 2020-21 के दौरान 130 करोड़ रुपये की लागत से National Facility for Airborne Research (NFAR) के निर्माण की अनुमति दे दी है |

ACROSS Umbrella Scheme की मुख्य विशेषताएं:-

ACROSS Umbrella Scheme बेहतर मौसम, जलवायु, महासागरीय पूर्वानुमान की सेवाएं प्रदान करेगी | यह योजना विभिन्न पहलुओं जैसे Warnings for cyclone, storm surges, heat waves, thunderstroms आदि को संबोधित करेगी |ACROSS Umbrella Scheme से जुडी मुख्य विशेषताएं निम्नानुसार हैं:-

  • यह योजना नीचे सूचीबद्ध सेवाओं को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करेगी:
    • Public weather service
    • Disaster Management
    • Agro-meteorological services
    • Aviation services
    • Environmental monitoring services
    • Hydro-meteorological services
    • Climate services
    • Tourism
    • Pilgrimage
    • Power generation
    • Water management
    • Sports & adventure
  • यह योजना कुछ हद तक रोजगार के अवसर पैदा करेगी | एक बड़ी संख्या में वैज्ञानिक और तकनीकी कर्मचारी के साथ आवश्यक प्रशासनिक समर्थक रोजगार प्राप्त करेंगे |
  • ACROSS Umbrella Scheme अपने end users के लिए last-mile connectivity of weather-based services सुनिश्चित करेगी |इसमें बहुत सी एजेंसी जैसे Indian Council of Agricultural Research (ICAR) का कृषि विज्ञान केंद्र, विश्वविद्यालय और स्थानीय निकाय रोजगार के अवसर बनाएंगे |
  • ACROSS Umbrella Scheme में 9 उप कार्यक्रम शामिल हैं जो स्वाभाव में multi-disciplinary और multi-institutional हैं | ACROSS Umbrella Scheme को IMD, HIM, NCMRWF और INCOIS के द्वारा एकीकृत तरीके से क्रियान्वयित किया जाएगा |
  • यह योजना समाज के सुधार के लिए अनुकूल मौसम और जलवायु पूर्वानुमान की जानकारी प्रदान करेगी | Sustained observations, intensive R & D प्रभावी dissemination और संचार रणनीतियों को अपना कर  मौसम और जलवायु पूर्वानुमान के कौशल में बृद्धि करना |
  • मौसम और जलवायु पूर्वानुमान की यह योजना end users के लिए Public weather service, Disaster Management, Agro-meteorological services, Aviation services, Environmental monitoring services, Hydro-meteorological services, Climate services, Tourism, Pilgrimage, Power generation, Water management, Sports & adventure सुनिश्चित करेगी |

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मौसम, जलवायु, प्राकृतिक खतरे से संबंधित घटनाओं का पूर्वानुमान करने के लिए क्षमता विकसित करने और सुधारने के लिए अनुसंधान और विकास गतिविधियों का पालन करेगा |

सभी 9 उप-योजना में बहु-शीर्षक शामिल होंगे जहां प्रत्येक इकाई ने कार्यों को पूरा करने में भूमिका निभाई है | तदनुसार विशिष्ट उद्देश्यों और बजट के साथ इन सभी योजनाओं को एक एकीकृत तरीके से कार्यान्वित किया जाता है और इसलिए इन योजनाओं को छतरी योजना ACROSS के तहत एक साथ रखा जाता है |

हरियाणा में खाकी राशन कार्ड धारकों को गैस कनेक्शन में सब्सिडी प्रदान की जाएगी

Subsidized LPG Connection to Other Priority Households:-

हरियाणा सरकार राज्य के सभी खाकी राशन कार्ड धारकों (Khaki Ration Card Holders) को LPG Gas connection में subsidy प्रदान करने जा रही है | इस योजना के तहत सभी Other Priority Households (OPH) जिनके पास अभी भी LPG Gas connection नहीं है उन्हें नए LPG Gas connection में subsidy प्रदान की जाएगी |

इस पहल के माध्यम से खाकी राशन कार्ड धारकों (Khaki Ration Card Holders) को शुद्ध ईधन प्रदान कर भोजन पकाने के दौरान साफ़, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है | सभी Other Priority Households (OPH), subsidized LPG Gas connection प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं और अपने नजदीकी गैस एजेंसी में जमा कर सकते हैं |

राज्य सरकार नए LPG Gas connection में 1600/- रुपये की सब्सिडी प्रदान करेगी जबकि शेष राशि 633/- रुपये का वहन खाकी राशन कार्ड धारकों (Khaki Ration Card Holders) के द्वारा किया जाएगा | राज्य में कुल 65,275/- OPH  Ration Card Holders हैं जिनके पास अभी भी LPG Gas connection नहीं है |

सभी OPH Ration Card Holders अपने नजदीकी गैस एजेंसी से नए गैस कनेक्शन में सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं | उपभोक्ताओं को आधार कार्ड और बैंक खाते की प्रति के साथ e-KYC form सबमिट करने की आवश्यकता है |

Subsidized LPG Connection to Other Priority Households से जुडी मुख्य बातें:-

हरियाणा में खाकी राशन कार्ड धारकों को subsidized LPG Gas connection खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के विभाग द्वारा प्रदान किया जा रहा है | इस योजना के तहत LPG Gas connection में subsidy 26 जनवरी 2019 तक प्रदान की जाएगी | हरियाणा के ऐसे खाकी राशन कार्ड धारक जिनके पास खुद का गैस कनेक्शन नहीं है उन्हें राज्य सरकार द्वारा 1600 /- रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी | सहायता राशि 1 गैस सिलिंडर और 1 रेगुलेटर के लिए है |

सुरक्षित होज पाइप और नीली बुक का  633/- रुपये का अतिरिक्त खर्च उपभोक्ताओं को स्वयं वहन करना होगा | इसके अलावा GAS Stove और सिलिंडर में गैस का अतिरिक्त खर्च  उपभोक्ताओं को ही वहन करना होगा |

Subsidized LPG Connection to Other Priority Households के लिए आवेदन पत्र कैसे डाउनलोड करें:-

आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व http://haryanafood.gov.in/upload/pdfs/OPHSchemes/OPHSchemeLPG.pdf पर जाकर योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहिए |

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए     यहाँ क्लिक करें

आवेदकों को सम्पूर्ण आवेदन पत्र के साथ खाकी राशन कार्ड की प्रति, परिवार के सभी वयस्कों के आधार कार्ड की प्रति, परिवार की महिला मुखिया के बैंक पासबुक की प्रति नजदीकी गैस एजेंसी में जमा करवाने की आवश्यकता है |

Subsidized LPG Connection के लिए आवेदन पत्र हरियाणा के सभी common service centers (CSCs), सभी गैस एजेंसियों और http://haryanafood.gov.in/ पर मौजूद है | यह ध्यान देने योग्य बात है कि केवल वही आवेदक योजना के लिए पात्र होंगे जिनके परिवार में अभी तक LPG Gas Connection नहीं है |

Manipur Sangai Festival 2018 में अपने stall के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें

Manipur Sangai Festival 2018:-

मणिपुर सरकार 21 नवम्बर 2018 से 30 नवम्बर 2018 के मध्य Sangai Festival 2018 का आयोजन करने जा रही है और stalls के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया है | लोग http://sangaistall.in/page/index पर stall registration form भरकर festival में stallholder बन सकते हैं | Manipur Sangai Festival प्रतिवर्ष मनाया जाता है इसका नाम सांगई नाम के जानवर पर पड़ा है सांगई एक brow-antlered हिरण है जो केवल मणिपुर में ही पाया जाता है |

Sangai Festival 2018 मुख्य रूप से Hapta Kangajeibung, Imphal (795001) और Lamboikhongnangkhong, Imphal (795004) पर मनाया जाता है | इस Sangai Festival 2018 को सबसे पहले वर्ष 2010 में मनाया गया था | इन कई वर्षों में इस त्यौहार ने मणिपुर को अपनी समृद्ध परंपरा और संस्कृति विश्व को दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया है |

आज के समय में Sangai Festival 2018 राज्य का सबसे बड़ा त्यौहार है जो मणिपुर को विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल के रूप में बढ़ावा देता है |

Manipur Sangai Festival 2018 के लिए ऑनलाइन stall registration प्रक्रिया:-

त्यौहार के प्रत्येक संस्करण में कला और संस्कृति, हैंडलूम, हस्तशिल्प, स्वदेशी खेल, व्यंजन, संगीत और साहसिक खेल आदि के क्षेत्र में राज्य की पर्यटन क्षमता का प्रदर्शन किया जाता है | Sangai Festival के लिए online stall registration प्रक्रिया निम्नानुसार है:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट http://sangaistall.in/page/index पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर “REGISTER YOUR STALL NOW” tab पर क्लिक करना होगा |
  • उपरोक्त tab पर क्लिक करने पर आपके सामने Sangai Festival 2018 online stall registration form  खुल जाएगा |

  • यहाँ उम्मीदवार stall details जैसे stall name, address, items, stall type दर्ज कर पंजीकरण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए Next बटन पर क्लिक कर सकते हैं |
  • इसके पश्चात उम्मीदवार आवेदक और सहायक का विवरण दर्ज कर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं |

Stall मुख्य रूप से 2 प्रकार के होंगे पहला commercial stall जैसे hand looms, handicrafts, MSME, agriculture, horticulture और सहयोगी उद्योग से सम्बंधित stall और दूसरा food stall जैसे food courts |

यह Manipur Sangai Festival राज्य के गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और कला के लिए प्यार को दर्शाएगा जो मणिपुर राज्य में रहने वाले विभिन्न जनजातियों में निहित है | राज्य के शास्त्रीय नृत्य रूप, ‘रास लीला‘ को दुनिया भर में किसी अन्य नृत्य रूप से अलग विशिष्टता प्राप्त है यह नृत्य पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है |

मणिपुर सांगई महोत्सव 2018 में रास लीला नृत्य प्रदर्शन महोत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चूका है | साथ ही महोत्सव में Kabui Naga dance, Bamboo dance, Maibi dance, Lai Haraoba dance, Khamba Thoibi dance आदि जैसे अन्य लोक नृत्य प्रदर्शित किए जाएंगे |