Home Blog Page 218

MP College Admission – कॉलेज एवं कोर्स कोड कैसे पता करें

e-Pravesh College Code and Course Code

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया मे पंजीयन (Registration) करने हेतु एमपी ऑनलाइन के पोर्टल https://epravesh.mponline.gov.in पर सर्वप्रथम ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा । मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा स्नातक स्तर (BA./BSC./B.COM. etc.) के पाठ्यक्रमो हेतु एवं स्नाकोत्तर स्तर (MA./MSC./MCOM.etc) के पाठ्यक्रमो हेतु आपको पंजीयन कराना अनिवार्य है |

आवेदक उत्तीर्ण परीक्षा एवं पात्रता अनुसार महाविद्यालय एवं पाठ्यक्रम का चयन कर कॉलेज कोड एवं कोर्स कोड (e-Pravesh College Code and Course Code) प्रविष्ट करना होता है जिसके पश्चात ही आपकी चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण मानी जाती है । छात्रों को यह सुझाव दिया जाता है की रजिस्ट्रेशन करने या करने के पूर्व कॉलेज एवं कोर्स कोड पता करके एक सूचि तैयार कर लें ताकि बाद में होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Related:-

किओस्क संचालक के लिए भी यही प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी जो कीओस्क संचालक इ-प्रवेश कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया का काम करना चाहते हैं वो भी हमारे द्वारा बताई जाने वाली प्रक्रिया को समझ लें ताकि फॉर्म भरते समय आपको असुविधा न हो और आप अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस प्रदान कर सकें ।

कॉलेज एवं कोर्स कोड पता करने की प्रक्रिया (Search e-Pravesh College Code and Course Code ) :-

STEP 1: कॉलेज एवं कोर्स कोड पता करने के लिए सबसे पहले आपको https://epravesh.mponline.gov.in/ पर जाना होगा | अब आपको इम्पोर्टेन्ट लिंक्स में जाकर Search College Code and Course Code पर क्लिक करना होगा |

Search e-Pravesh College Code and Course Code

STEP 2: नेक्स्ट पेज में दिए हुए फ़िल्टर का उपयोग करते हुए कॉलेज कोड एवं कोर्स कोड सर्च करें सर्च करते ही आपके समक्ष कलगे एवं सम्बंधित कोर्स कोड की लिस्ट स्क्रीन में प्रदर्शित होगी आप लिस्ट बनाकर नोट कर सकते हैं जो की फॉर्म भरने में मददगार साबित होगी

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

NEW PEB व्यापम प्रोफाइल पंजीयन कैसे करें पार्ट 1

PEB Profile panjiyan kaise karen

हेलो दोस्तों आप सभी के लिए बड़ी खबर है PEB प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा भरे जाने वाले फॉर्म अब MP Online द्वारा नहीं भरे जायेंगे इसलिए एमपी ऑनलाइन प्रोफाइल पंजीयन का उपयोग आप सभी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) एग्जाम फॉर्म भरने के लिए नहीं किया जा सकेगा उसकी जगह अब PEB प्रोफाइल पंजीयन आपको कराना होगा ।

नया PEB प्रोफाइल पंजीयन क्यों ?

आप सोच रहे होंगे की नया प्रोफाइल पंजीयन क्यों जबकि पहले से ही आपके पास प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन है इसके लिए आपको PEB की अनुबंध प्रक्रिया को समझना होगा | (PEB Profile panjiyan) पहले PEB की अनुबंध प्रक्रिया के तहत एमपी ऑनलाइन के माध्यम से प्रवेश परीक्षा फॉर्म एवं रिक्रूटमेंट फॉर्म भरे जाते थे एवं एग्जाम फीस जमा कराई जाती थी लेकिन अब प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) के सभी फॉर्म कॉमन सर्विस सेंटर(CSC) के माध्यम से भरे जायेंगे । जिसके लिए PEB ने खुद का प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन स्टार्ट किया है अतः आपको PEB द्वारा कराये जा रहे परीक्षाओं के लिए अलग से PEB रजिस्ट्रेशन कराना होगा ।

क्या पुराना एमपी ऑनलाइन पंजीयन निरस्त हो जायेगा ?

जी नहीं peb ने अपने आपको एमपी ऑनलाइन से अलग होकर कॉमन सर्विस सेंटर को चुना है (PEB Profile panjiyan) अतः एमपी ऑनलाइन द्वारा जारी किये जाने वाले फॉर्म्स को एमपी ऑनलाइन द्वारा ही भरे जायेंगे जिसके लिए आपको आपके पुराने एमपी ऑनलाइन प्रोफाइल पंजीयन की जरुरत पड़ सकती है अतः उसे संभाल कर सुरक्षित रखें बेकार समझकर उसे नष्ट न करें।

क्या नए पंजीयन के लिए सभी डाक्यूमेंट्स फिर से लगेंगे

जी हाँ आपको फिर से सभी दस्तावेज लगाने पड़ेंगे इसलिए यदि खुद पंजीयन कर रहे हैं तो स्कैन करके रख लें या नजदीकी एमपी ऑनलाइन सेंटर में जाएँ |

आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करेंगे ?

आधार से मोबाइल नंबर लिंक न होने पर आप खुद से रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे जिसके लिए आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या एमपी ऑनलाइन सेंटर में जाकर बायोमेट्रिक द्वारा पंजीयन कराना होगा |

पंजीयन करने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • एक्टिव मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट फोटो
  • शैक्षणिक योग्यता की सभी मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (If Applicable)

अगली पोस्ट में हम आपको व्यापम (PEB) प्रोफाइल पंजीयन की प्रक्रिया को साझा करेंगे |

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

MP Colleges Online Admission 2019-20 – Candidate Registration FAQ

MP Colleges Online Admission 2019-20 – Candidate Registration FAQ :-

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया हेतु पंजीयन (Registration) कहाँ करना होगा?

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया मे पंजीयन (Registration) करने हेतु एमपी ऑनलाइन के पोर्टल https://epravesh.mponline.gov.in पर क्लिक करें| MP Colleges Online Admission 2019-20 स्नातक स्तर (BA./BSC./B.COM. etc.) के पाठ्यक्रमो हेतु Under Graduate Tab एवं स्नाकोत्तर स्तर (MA./MSC./MCOM.etc) के पाठ्यक्रमो हेतु Post Graduate Tab पर क्लिक करने के उपरांत पंजीयन फॉर्म की लिंक उपलब्ध रहेगी| माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल से 10+2 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की जानकारी माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए रिज़ल्ट से सत्यापन स्वत: ही हो जावेगी| जिससे अभ्यर्थियों की जानकारी पंजीयन फॉर्म मे भरी हुई आवेगी| जिसमे छात्र द्वारा किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा| अन्य शिक्षा मण्डल द्वारा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को जानकारी स्वत: भरनी होगी|

10+2 परीक्षा के उत्तीर्ण विद्यार्थी कौन-कौन से विषय में प्रवेश के लिए पात्र होंगें ?

(क) विज्ञान संकाय के विद्यार्थीयों को विज्ञान संकाय के सुसंगत विषय में प्रवेश के अतिरिक्त वाणिज्य संकाय,कला संकाय एवं गृह विज्ञान संकाय मैं भी प्रवेश की पात्रता होगी |(ख) वाणिज्य /कला /गृह विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को विज्ञान संकाय में प्रवेश की पात्रता नहीं होगी |(ग) वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों वाणिज्य संकाय के अतिरिक कला एवं गृह विज्ञान संकाय में प्रवेश की पात्रता होगी |(घ) कला संकाय के विद्यार्थियों कला संकाय के अतिरिक गृह विज्ञान संकाय में प्रवेश की पात्रता होगी |(ङ) गृह विज्ञान संकाय में, 10+2 परीक्षा गृह विज्ञान से उत्तीर्ण आवेदकों के साथ-साथ विज्ञान, वाणिज्य, कला संकाय तथा 10+2 परीक्षा में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी प्रवेश की पात्रता होगी|(च) गृह विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को गृह विज्ञान संकाय के अतिरिक्त कला संकाय में प्रवेश की पात्रता होगी |अधिक जानकारी के लिए नियम पुस्तिका में प्रवेश कंडिका 2.6 का अवलोकन करें |पोर्टल पर उपलब्ध Eligibility टैब द्वारा विद्यार्थी अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं |

क्या दस्तावेजों का सत्यापन करना अनिवार्य हैं?

ऐसे अभ्यर्थी जिनकी समस्त प्रविष्ट की गयी जानकारी ऑनलाइन सत्यापित होने पर, सत्यापन केंद्र पर जा कर सत्यापन करना आवश्यक नहीं होगा| अन्य सभी आवेदकों को एवं विशेषत: ऐसे अभ्यर्थी जो किसी भी प्रकार के अधिभार की पात्रता रखते हैं, को सत्यापन केंद्र पर जा कर दस्तावेजों का सत्यापन करना अनिवार्य होगा| दस्तावेजों के सत्यापन के अभाव मे अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया मे शामिल नहीं किए जाएँगे| MP Online Admission – कॉलेज एवं कोर्स कोड कैसे पता करें

क्या दस्तावेजों का सत्यापन के पहले महाविद्यालय/पाठ्यक्रम का चयन करना अनिवार्य हैं?

हाँ, दस्तावेजों का सत्यापन के पहले महाविद्यालय/पाठ्यक्रम का चयन करना अनिवार्य हैं |

दस्तावेजों का सत्यापन कहाँ होगा ?

सत्यापन हेतु आवेदक मध्यप्रदेश के समस्त जिलों के किसी भी शासकीय महाविद्यालय में जा सकते हैं |

पंजीयन करते समय कौन-कौन से दस्तावेजों को संलग्न करना होगा ?

पंजीयन फॉर्म के साथ केवल फोटो और हस्ताक्षर ही संलग्न करने होंगे, परन्तु सत्यापन केंद्र पर जा कर सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करना अनिवार्य होगा| दस्तावेजों के सत्यापन के अभाव मे अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया मे शामिल नहीं किए जाएँगे|

क्या पंजीयन का त्रुटि सुधार संभव हैं ? ( MP Colleges Online Admission 2019-20 )

क. (भुगतान से पूर्व) हाँ ! आवेदक भुगतान से पूर्व अपने लॉग इन से पंजीयन का त्रुटी सुधार कर सकता है| ख.(भुगतान के पश्च्यात) हाँ ! आवेदक हेल्प सेंटर पर त्रुटि सुधार के लिए आवेदन कर सकता हैं, हेल्प सेंटर आपके आवेदन को त्रुटि सुधार हेतु अनुमति प्रदान करेगा ,जिसके बाद आप पोर्टल पर उपलब्ध Edit Registration (For Error correction sent by the help center) विकल्प द्वारा त्रुटि सुधार कर सकते है| आवेदन में त्रुटि सुधार पश्चात् आवेदक को पुन:चॉइस फिलिंग करना आवश्यक होगा तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों का पुनः सत्यापन करना अनिवार्य होगा|

चॉइस फिल्लिंग लॉक करने के पश्चात् चॉइस फिल्लिंग मे त्रुटि सुधार कैसे करें ?

आवेदक चॉइस फिलिंग लॉक करने के पश्चात् Choice Filling (Only Registered Candidate) विकल्प के द्वारा अपनी चॉइस फिलिंग में सुधार कर सकता है|

क्या 10+2 में पूरक (Supplementary) प्राप्त विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया हेतु पंजीयन (Registration) के लिए पात्र होंगें ?

हाँ ,कक्षा १२वी में पूरक प्राप्त विद्यार्थी को भी प्रावधिक प्रवेश के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य हैं | इन विद्यार्थियों को अंतिम चरण में स्थान रिक्त रहने पर ही प्रवेश दिया जा सकेगा |

आवेदन क्र. (Application Id ) और पासवर्ड ज्ञात न होने की स्थिति में कैसे प्राप्त किया जा सकता हैं?

आवेदक पोर्टल पर उपलब्ध Know Your Applicant Id और Forget Your Password के द्वारा अपना आवेदन क्र. एवं पासवर्ड प्राप्त कर सकता हैं |

क्या पंजीयन के भुगतान के समय पर Payment failure होने की स्थिति में दुबारा आवेदन करना होगा?

नहीं, आप Fill/ Pay Unpaid Registration Form के द्वारा अपने आवेदन का पुन: भुगतान कर सकते है |

Registered Mobile No. गुम हो जाने की स्थिति पासवर्ड कैसे प्राप्त किया जा सकता है ?

Registration (For Error correction sent by the help center) विकल्प द्वारा त्रुटि सुधार कर सकते है| आवेदन में त्रुटि सुधार पश्चात् आवेदक को पुन:चॉइस फिलिंग करना आवश्यक होगा |

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

PMKVY प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना के बारे में जाने

PMKVY प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना

अगर आप भी या आपकी पहचान का कोई 18 से 28 वर्ष का कोई भी युवा बेरोजगार है तो उसके लिए बहुत काम की है मोदी सरकार की ये स्कीम, इसके जरिए आप शुरू कर सकते हैं खुद का काम, पैसा भी देती है सरकार काम करने के लिएl

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) की परिकल्पना युवा पुरुषों और महिलाओं को कौशल-आधारित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना के रूप में की गई थी, जो उन्हें देश के गरीबी-विरोधी प्रयासों को जीतने और समर्थन करने के लायक बनाता है।

प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) की योजना है। इस कौशल प्रमाणन योजना का उद्देश्य बड़ी संख्या में भारतीय युवाओं को उद्योग-संबंधित कौशल प्रशिक्षण लेने में सक्षम बनाना है जो उन्हें बेहतर आजीविका हासिल करने में मदद करेंगे।

पूर्व शिक्षण अनुभव या कौशल वाले व्यक्तियों का भी आकलन और पूर्व शिक्षण की मान्यता (RPL) के तहत प्रमाणित किया जाएगा। इस योजना के तहत, प्रशिक्षण और मूल्यांकन शुल्क पूरी तरह से सरकार द्वारा भुगतान किया जाता है।

इस योजना के अंतर्गत कई सारी स्कीम्स शामिल हैं। फॉर्म भरते समय आप अपनी पसंद की स्कीम चुनकर उसका प्रशिक्षण (Training) ले सकते हैं। फाइनल एग्जाम पास होने पर उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए 8000 रुपए की आर्थिक सहायता भी सरकार की तरफ से दी जाती है।

कौशल एंड रोज़गार मेला

बेहतर कामकाज के लिए समुदाय के संचयी ज्ञान का लाभ उठाने में मदद करती है। इसके अनुरूप, प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना एक निर्धारित गतिशीलता प्रक्रिया के माध्यम से लक्षित लाभार्थियों की भागीदारी के लिए विशेष महत्व प्रदान करता है। टीपी प्रेस / मीडिया कवरेज के साथ हर छह महीने में कौशल और रोज़गार मेले का आयोजन करेगा; उन्हें राष्ट्रीय कैरियर सेवा मेलास और ऑन-ग्राउंड गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने की आवश्यकता होगी।

प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना की कुछ खास बातें

  • इस स्कीम में 3 महीने, 6 महीने और 1 साल के लिए रजिस्ट्रेशन होता है। और जो सर्टिफिकेट दिया जाता है, वह पूरे देश में मान्य होगा।
  • इस योजना के तहत कम-पढ़े लिखे या 10वीं, 12वीं कक्षा ड्राप आउट युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मिलेगा।
  • इस योजना के तहत आपको किसी तरह की फीस या पैसा नहीं देना पड़ता है। बल्कि सरकार खुद आपको पुरस्कार राशि के रूप में 8 हजार रुपए देती है।
  • ट्रेनिंग के बाद सरकार आर्थिक सहायता करने के साथ नौकरी दिलाने में भी मदद करती है।

Read more:-

प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना के लिए कैसे अप्लाई करें ?

Step 1:- आपको सबसे पहले कौशल विकास योजना की वेबसाइट (pmkvyofficial.org) पर जाना होगा।

Step 2:- वेबसाइट (pmkvyofficial.org) पर जाने के बाद आपको Find a Training Centre वाली लिंक में क्लिक करना है.

Find a Training Centre में क्लिक करने के बाद एक नई पेज ओपन होगा, वहाँ पर आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे, Search By Sector, Search By Job roles और Search By Location तो आप अपने हिसाब से Training Centre की जानकारी लें सकते है.

यदि आपको PMKVY रजिस्ट्रेशन से जुड़ी या ट्रेनिंग से संबंधित किसी प्रकार की कोई और सूचना या साहयता चाहिए तो आप इस टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (18001028056) पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा आप मोबाइल नंबर (8800055555, 9289200333) पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Google Maps Live Train Status कैसे देखें?

Google Maps Live Train Status

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भारत में अपने google maps में एक नया फीचर लाया है, जिसमे अब आपको आपके ट्रैन का Live running status मिल जयेगा, और आपको किसी और एप्लीकेशन की जरुरत नहीं पड़ेगी. भारतीय रेलवे के लिए लाइव ट्रेन की स्थिति प्राप्त करें, और मिश्रित-मोड आवागमन सुझाव प्राप्त करें जो अब ऑटो-रिक्शा और सार्वजनिक परिवहन को जोड़ती है।

Google maps अब उपयोगकर्ताओं को यह जानने में मदद कर सकते हैं कि उनकी ट्रेन वास्तविक समय लाइव रनिंग स्टेटस क्या है, और ट्रैन कब आने वाली है। इस फीचर्स को ‘व्हेयर माय ट्रेन’ (Where is My train ) ऐप के साथ पार्टनरशिप में बनाया गया है, जिसे Google ने 2018 में खरीदा था।

जिससे अब आप Google Maps Live Train status डायरेक्ट अपने स्मार्टफोन में google maps में देख सकते हैं. google Maps के इस नए फीचर्स से अब बस से यात्रा करने का औसत समय, ट्रेन का लाइव स्टेटस और नजदीकी ऑटो रिक्शा स्टैंड के बारे में सटीक जानकारी यूजर को मिलेगी।

कैसे देखे Google maps मे लाइव ट्रेन स्टेटस?

Step 1:- सबसे पहले आपको अपने Smartphone मे Google Maps की ऐप्प को install करना होगा। और अगर आपने ऐप्लिकेशन को पहले से install किया हुआ है, तो उसे एक बार अपडेट करले।

Step 2:- ऐप्प अपडेट करने के बाद ओपेन करें। अब सर्च बॉक्स मे आप अपनी ट्रेन सर्च कर सकते हैं। Search box मे अपनी ट्रेन सर्च करें। या फिर search box मे Train लिखे और सर्च करे।

Step 4:- अब आपको आपका नजदीकी station select करना है। और उसपर क्लिक करना है। जैसे ही आप station मे क्लिक करेंगे तो आपको ट्रैन्स की लिस्ट दिखाई देगी, वहाँ पर आपको आपकी ट्रेन सलेक्ट करना है।

अब आप अपनी ट्रेन देख सकते हैं। आप Search box मे अपनी ट्रेन का नाम या स्टेशन का नाम डालकर भी ट्रेन का स्टेटस देख सकते हैं।

अब सायद आपको समझ आगया होगा, की Google Maps Live Train Status कैसे देखते हैं। अगर आपको कोई चिज हो जो समझ मे नही आई हो तो आप हमसे निचे दिये गये comment box मे पुछ सकते हैं।

हरियाणा Solar Inverter Charger Subsidy योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें ?

हरियाणा Solar Inverter Charger Subsidy योजना:-

सरकार के अक्षय ऊर्जा विभाग ने अंत्योदय सरल पोर्टल पर सोलर इन्वर्टर चार्जर सब्सिडी योजना (Solar Inverter Charger Subsidy) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है | इस योजना के तहत, राज्य सरकार 300 या 500 watt की क्षमता वाले सौर इन्वर्टर (Solar Inverter) की स्थापना पर 40% की सब्सिडी प्रदान करेगा |

लोग अब सौर इन्वर्टर चार्जर सब्सिडी योजना (Solar Inverter Charger Subsidy) के लिए http://saralharyana.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |यह Solar Inverter Charger System सुनिश्चित करेगा कि लंबे समय तक बिजली कटौती के दौरान सौर ऊर्जा से इन्वर्टर का बैटरी बैंक चार्ज किया जाए |

इस सौर इन्वर्टर चार्जर सब्सिडी योजना ( Solar Inverter Charger Subsidy Scheme) के तहत, राज्य सरकार 300 watt पर 6,000/- रुपये और 500 watt पर 10,000/- रुपये सब्सिडी के रूप में प्रदान करेगा | सौर इनवर्टर ऊर्जा केस्वच्छ और हरे स्रोत से बिजली पैदा करने में सक्षम हैं |

Subsidy योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को अंत्योदय सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://saralharyana.gov.in/ पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर Login details अनुभाग के अंतर्गत “New User ? Register Here” लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात आपके सामने Citizen Registration पेज खुलेगा |
  • यहां उम्मीदवार को अपना पूरा विवरण दर्ज कर सौर इन्वर्टर चार्जर सब्सिडी योजना पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए “Validate” बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात, उपयोगकर्ता Login ID और Password का उपयोग करके “Login” कर सकते हैं |
  • इसके पश्चात उम्मीदवार “Apply for Services” अनुभाग पर स्क्रॉल कर सकते हैं और “View all available services” link पर क्लिक कर सकते हैं | Search Box में ‘Solar Inverter’ keyword लिखें और search करें |
  • इसके पश्चात उम्मीदवार ‘Service Name’ अनुभाग के तहत “Application for Solar Inverter Chargers” पर क्लिक कर सकते हैं |

यहां उम्मीदवार सही ढंग से सभी विवरण दर्ज कर हरियाणा सोलर इन्वर्टर चार्जर योजना के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए “Submit” बटन पर क्लिक कर सकते हैं |

Also Read:-

योजना से जुडी महत्वपूर्ण तिथियां:-

SARAL पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की तिथि : 1 जून से 20 जून 2019

ADCs द्वारा आयोजित ड्रा के माध्यम से लाभार्थियों के चयन की तिथि : 21 जून से 25 जून 2019

Empanelled suppliers से लाभार्थियों द्वारा उक्त प्रणालियों की स्थापना की तिथि : मंजूरी के 3 महीने के भीतर

Web portal पर लाभार्थियों द्वारा सब्सिडी जारी करने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि: Installation के तुरंत बाद

ADC कार्यालय द्वारा स्थापित system का सत्यापन, PCR अपलोड करना, सब्सिडी जारी करने की तिथि : 10 दिन के भीतर

Empanelled suppliers की सूची के लिए यहाँ क्लिक करें

राजस्थान सरकार की फसल ऋण वितरण योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें

Crop Loan Distribution Scheme राजस्थान फसल ऋण वितरण योजना:-

राजस्थान सरकार फसल ऋण वितरण योजना (Crop Loan Distribution Scheme) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने जा रही है | ऐसा पहला मौका है जब सहकारिता क्षेत्र मे पेपरलैस ऋण वितरण की पहल शुरू की जा रही है | अब राजस्थान के सभी किसान पेपरलेस कृषि फसल ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों के लिए शुरू की गई फसली ऋण वितरण की प्रक्रिया को पेपरलैस कर सहकारी फसली ऋण पोर्टल से ऋण वितरण की शुरूआत की जा रही है | फसल ऋण वितरण योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 3 जून 2019 से शुरू हो गए हैं |

राजस्थान सरकार द्वारा सहकारी बैंकों के माध्यम से शुरू की गई यह पेपरलेस फसल ऋण वितरण योजना फसली ऋणों के वितरण में डिजिटल क्रांति (digital revolution) की दिशा में एक कदम होगा | प्रथम चरण में, फसल ऋण वितरण योजना के तहत आवेदन फार्म नियमित रूप से ऋण का भुगतान करने वाले 25 लाख सदस्य किसानों को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा |

राजस्थान फसल ऋण वितरण योजना (Crop Loan Distribution Scheme) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म ग्राम सेवा सहकारी समिति में भी उपलब्ध रहेगा | योजना के अनुसार सहकारी समिति के सदस्य किसानों को ग्राम सेवा सहकारी समितियों एवं बहुउद्देशीय कृषि ऋणदात्री सहकारी समितियों के माध्यम से फसली ऋण का वितरण करेंगे |

राजस्थान फसल ऋण वितरण योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया:-

राजस्थान के किसान पेपरलेस फसली ऋण वितरण योजना (Crop Loan Distribution Scheme) के लिए अब किसान ऋण वितरण योजना के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | सहकारी ऋण पोर्टल 3 जून से शुरू होगा, जहां किसान फसल ऋण वितरण योजना 2019 ( Crop Loan Distribution Scheme 2019) के तहत paperless कृषि ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

यह पोर्टल उन सभी किसानों को सुविधा प्रदान करेगा जो पेपरलेस फसल ऋण वितरण योजना (paperless Crop Loan Distribution Scheme) के तहत फसल ऋण लेना चाहते हैं | किसान आवश्यक जानकारी भरने के बाद किसी भी समिति या ई-मित्र केंद्र पर सहकारी फसल ऋण पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं |

राजस्थान सरकार की देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

वर्ष 2018 और 2019 में फसल ऋण माफी योजना का लाभ लेने वाले किसानों के रिकॉर्ड की जांच के लिए किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन (Biometric Varification), पंजीकरण के समय ही किया जाएगा | दूसरे चरण में, अतिदेय ऋण वाले किसानों और नए किसानों का पंजीकरण किया जाएगा |

यह ऑनलाइन प्रक्रिया किसानों को बिना किसी परेशानी के आसानी से फसल ऋण लेने में सक्षम बनाती है | अब किसानों को अधिकारियों के अनावश्यक दौरे नहीं करने होंगे और न ही उन्हें अब फसल ऋण देने का अनुरोध करना होगा |

राजस्थान फसल ऋण वितरण योजना के लिए आवश्यक बातें:-

  • फसली ऋण योजना के लिए आवेदन करने से पूर्व किसान को समिति का सदस्य होना जरूरी है |
  • पंजीयन के लिए किसान का आधार नम्बर जरूरी है |
  • किसान का बचत खाता जिस सहकारी बैंक में है उसका खाता संख्या व बैंक शाखा का आईएफएससी नम्बर भी जरुरी है |
  • आवेदन पत्र में किसान के नाम पर जमाबन्दी के आधार पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज भूमि का विवरण देना होगा |
  • रबी एवं खरीफ सीजन में बोई जाने वाली फसल का विवरण देना होगा |
  • समिति तथा अन्य बैंक व संस्थाओं से लिए गए या स्वीकृत हुए ऋण की जानकारी दर्ज करनी होगी |

Nipah Virus क्या है? ये कैसे फैलता हैं, बचाव के क्या तरीके हैं?

Nipah Virus क्या है? क्या है लक्षण और कैसे फैलता है?

तेज़ी से बढ़ते निपाह वायरस ने बहोत से लोगों की जान लेली है, और ये बहोत खतरनाक बीमारी भी साबित हो रही है. ये वायरस इंसान के शरीर में घुस कर उससे अंदर से खोकला बना देता है. ये वायरस सबसे पहले सिंगापूर और मलेसिया में पाया गया था और अब ये इंडिया में केरल में पाया गया है.

ये वायरस सबसे पहले सुअर, चमगादड़ और अन्य जीवों को प्रभावित करता है और उनको अपनी चपेट में लेता है, और इसके संपर्क में आने से मनुष्यों को भी चपेट में ले लेता है। यह वायरस तेज़ी से उभरता वायरस है, जो जानवरों और इंसानों के लिए गंभीर बीमारी को जन्म देता है।

Nipah Virus क्या है?

World Health Organisation (WHO) के अनुसार Nipah वायरस सूअर और चमगादड़ जैसे जीवों से फलों में और फलों से इंसानों तक पहोचता है. एक स्टडी के अनुसार फ्रूट बैट नामक चमगादड़ अगर किसी फल को खा लेते हैं और उसी फल या सब्जी को कोई इंसान या जानवर खाता है तो निपाह वायरस फैलने लगता है।

निपाह वायरस का मुख्‍य स्रोत Fruit Bat यानी कि वैसे चमगादड़ हैं जो फल खाते हैं. ऐसे चमगादड़ों को Flying Fox के नाम से भी जाना जाता है. एक खास तरह का चमगादड़ Fruit Bat कहते हैं जो मुख्य रूप से फल या फल के रस का सेवन करता है, वही निपाह वायरस का मुख्य कारन है।

स्टडी के अनुसार अगर इस इंफेक्शन से पीड़ित मरीज को अगर तुरंत इलाज न मिले तो 48 घंटे के अंदर मरीज कोमा में जा सकता है। WHO की मानें तो इस वायरस से लड़ने के लिए अब तक कोई टीका या दवाई की खोज नहीं होपाई है, बस इससे बचने की कुछ तरीके हैंl

सबसे पहले कहाँ पाया गया था?

निपाह वायरस सबसे पहले सिंगापुर-मलेशिया में 1998 और 1999 में सामने आया था। और इसने वहां बहोत से लोगो की जान ली थी. मलेशिया के कांपुंग सुंगई निपाह में इसके मामले सामने आए थे। इसीलिए इसे निपाह वायरस नाम दिया गया। पहले इसका असर सुअरों में देखा गया।

इस बीमारी की चपेट में आने वाले ज्‍यादातर लोग सुअर पालन केंद्र में काम करते थे. यह वायरस ऐसे फलों से इंसानों तक पहुंच सकता हैl

निपाह वायरस के क्या लक्षण हैं?

आपने ये तो जान लिया की ये Nipah Virus क्या होता है, लेकिन क्या आपको पता है की इस वायरस के क्या लक्षण है? तो आइये जानते हैं.

  • यह वायरस तेज़ी से उभरता है, जो जानवरों और इंसानों में गंभीर बीमारी को जन्म देता है।
  • निपाह वायरस एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे में व्यक्ति में फैलता है।
  • इस वायरस में वायरल फीवर होने के साथ सिरदर्द, मिचली आना, सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
  • इसके बाद दिमागी बुखार आता है और इंसान कोमा में चला जाता हैl

निपाह वायरस से बचाव के तरीके

अपने निपाह वायरस और इसके लक्षण के बारे में जान लिया, तो चलिए अब आपको बताते हैं की इस वायरस के बचाव के क्या तरीके हैं, इससे कैसे बचा जा सकता है.

  • निपाह वायरस के इंफेक्शन से बचनने के लिए सबसे पहले बीमार सुअर और चमकदार जैसे जीवों से दूर रहेंl
  • पेड़ पौधों के पास खड़े होने पर चमगादड़ों की लार या पेशाब के संपर्क में आने से बचेंl
  • पेड़ से गिरे हुए फल और ताड़ी से दूर रहें, उनका सेवन न करेंl
  • फल और सब्जी खरीदते समय ध्यान रखें कि ये कहीं से कटा या खुंरचा खाया हुआ न होl
  • फल और सब्जी खरीदने के बाद उन्हें अच्छे से धो लें, फिर उनका सेवन करेंl

तो अब आपको समझ में आगया होगा की Nipah Virus क्या होता है. और इसके बचाव के क्या तरीके हैं. दोस्तों किसी भी बीमारी से बचने के लिए हमे खुद शतर्क रहना चाइये अपनी अच्छे से देख भाल करनी चाइये ताकि कोई बीमारी हम तक पहोच न सके.

मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना को मंजूरी दी

Kisan Pension Scheme प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना:-

मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में, कैबिनेट समिति ने किसानों को पेंशन प्रदान करने का निर्णय लिया है | मोदी सरकार की इस किसान पेंशन योजना (Kisan Pension Scheme) को लागू करने का यह ऐतिहासिक निर्णय अगले 3 वर्षों में लगभग 5 करोड़ किसानों के जीवन को सुरक्षित करेगा |

प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना (PM Kisan Pension Scheme), विस्तारित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) के अतिरिक्त योजना है | प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना केंद्र सरकार द्वारा नियोजित एक नई योजना है जो पूरे देश के किसानों को सशक्त बनाएगी |

Also Read:- प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना नई सूची में अब सभी किसान होंगे शामिल

यह योजना हमारे देश के मजदूरों को जो हमारे राष्ट्र को पोषित रखने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं उन्हें पेंशन कवर प्रदान कर रही है | देश की स्वतंत्रता के बाद ये पहला मौका है जब किसानों को कवर करने वाली पेंशन योजना शुरू की गई है |

प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना का कार्यान्वयन:-

एक अनुमान के अनुसार, पहले 3 वर्षों में लगभग 5 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना से लाभ मिलेगा | केंद्र सरकार इन 3 वर्षों की अवधि में प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना के तहत 10774.50 करोड़ रुपये खर्च करेगी | प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना के तहत परिकल्पित सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह राशि सरकार के योगदान से प्रदान की जाएगी |

प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना के लाभ:-

  • प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना देश भर के सभी छोटे और सीमांत किसानों (SMF) के लिए एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है |
  • किसानों की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए |
  • किसानों के द्वारा 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर किसानों को 3,000/- रुपये की न्यूनतम निश्चित पेंशन का प्रावधान होगा |
  • लाभार्थी किसान को 29 वर्ष की औसत आयु में 100 रुपये प्रति माह का योगदान करना आवश्यक होगा | पात्र किसान द्वारा की गई योगदान राशि के बराबर पेंशन राशि का योगदान केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा |
  • ग्राहक की मृत्यु के बाद, लाभार्थी की पत्नी को पति को प्राप्त पेंशन राशि का 50% पारिवारिक पेंशन के रूप में प्राप्त होगा | इसके लिए, उसे पहले से ही प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना का SMF लाभार्थी नहीं होना चाहिए |

यदि ग्राहक की मृत्यु योगदान की अवधि के दौरान होती है, तो पति या पत्नी के पास नियमित योगदान देकर या इसे समाप्त करके योजना को जारी रखने का विकल्प होगा |

PM किसान पेंशन योजना और PM किसान सम्मान निधि योजना के मध्य तालमेल:-

प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना और प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के बीच पूर्ण तालमेल होगा | किसान सीधे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पेंशन योजना (PM-KISAN) Kisan Pension Scheme से लाभ प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना में अपना मासिक योगदान देने की अनुमति दे सकते हैं |

एक वैकल्पिक विधि के रूप में, किसान MeitY के तहत कॉमन सर्विस सेंटर (CSCs) के माध्यम से पंजीकरण करके अपने मासिक योगदान का भुगतान कर सकता है |

प्रताप सारंगी एक गरीब सांसद जिन्हे मोदी ने मंत्री बनाया? जानिए उनके बारे में कुछ खास बातें

प्रताप सारंगी एक आम आदमी:-

क्या आपको पता है की नरेंद्र मोदी के मंत्री मंडल में एक एसे व्यक्ति भी हैं जो, 2 बार सांसद रह चुकें हैं, और उनको बीजेपी के 2019 की मोदी 2.0 सरकार में मंत्री मंडल में भी शामिल किया गया है. हम बात कर रहे हैं, एक आम आदमी प्रताप सारंगी की जो की BJP के सांसद और मंत्री हैं l

प्रताप सारंगी का पूरा नाम प्रताप चंद्र सारंगी है, और ये बालासोर ओडिसा से हैं. सारंगी एक बहोत सरल विचार के व्यक्ति हैं, और वो बहोत निचे से ऊपर उठ कर आये हैं. इनके बारे में कहा जा रहा है कि वे आज भी कहीं आने-जाने के लिए निजी वाहन का नहीं बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करते हैं. उन्होंने बालासोर से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता है और अब वह नरेंद्र मोदी सरकार के दो मंत्रालयों में केंद्रीय राज्यमंत्री हैं.

सारंगी ओडिशा के बालासोर का नाम के कसबे में रहते हैं,और इनका 1955 में यहीं जन्म हुआ था. भारत की बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण के लिए ओडिशा के बालासोर को जाना जाता था.अब बालासोर को एक और वजह से भी जाना जायेगा, और वो हैं सारंगी जी.

सारंगी ने बचपन में दो लक्ष्य बनाए थे

सारंगी ने एक इंटरव्यू में कहा था की, या तो संन्यासी बनूंगा या मात्रभूमि के लिए कुछ करूंगा. तो कलकत्ता के रामकृष्ण मठ गया. मेरा बायोडाटा से मठ के लोगों को मालूम चला कि घर पर विधवा मां हैं. तो मुझसे कहा गया कि घर लौटकर मां की सेवा करो. लौटने के बाद मैंने समाज के लिए काम करना शुरू किया. उसी क्रम में राजनीति में भी आ गया और लोगों की सेवा करने लगा.

प्रताप चंद्र सारंगी की कुछ खास बातें

  • लोक सभा चुनाव के दौरान साइकिल से वोट मांगने और रैली करने जाया करते थे.
  • पहली बारे किसी गरीब नेता को कैबिनेट में मिली है जगह.
  • नरेंद्र मोदी जब भी ओडिशा जाते हैं, सारंगी से जरूर मिलते हैं
  • 2009 में खो गया था BJP का टिकट, तो निर्दलीय ही भर दिया था पर्चा.
  • चुनाव प्रचार में जनता से जुड़ने के लिए उन्होंने एक ऑटो रिक्शा भी किराए पर लिया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने कैबिनेट में जगह दी है और राज्य मंत्री बनाया है. गुरुवार को जब वह शपथ लेने आए तो राष्ट्रपति भवन का प्रांगण तालियों से गूंज उठा. सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी चर्चा हो रही है. प्रताप सारंगी, हिंदी-ओड़िया-संस्कृत भाषा में निपुण हैं.

64 वर्षीय प्रताप चंद्र सारंगी (Pratap Chandra Sarangi) को मोदी कैबिनेट का सबसे गरीब मंत्री कहा जा रहा है. वे अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. कहा जाता है कि सारंगी ने कभी साधु बनना चाहा था और वह एकांत जीवन बिताना चाहते थे लेकिन उनका समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा का भाव उनको मोदी मंत्रिमंडल में खींचे लें आया.

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सारंगी को ओडिशा का मोदी भी कहा जाता है। वह दो बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं। उनकी ओडिशा विधानसभा में बहोत लोकप्रियता है, और लोग उनके काम को बहोत सराहते भी हैं.

प्रताप सारंगी को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्हें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री के साथ ही पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय में भी राज्य मंत्री का दायित्व मिला है।

जून 2019 में Subsidy और Non-Subsidy वाले LPG गैस सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोत्तरी

June LPG gas cylinders price 2019:-

Fuel retailers ने मार्च 2019 के महीने से लगातार चार बार LPG गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बृद्धि की है | अब लोग दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई जैसे शीर्ष शहरों में LPG गैस सिलेंडर नई कीमतों की जांच कर सकते हैं जो जून 2019 के महीने के लिए लागू होगी | 

जून 2019 में 14.2 kg वाले सब्सिडी वाले LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 1.23/- पैसे और गैर-सब्सिडी वाले LPG गैस सिलेंडरों की कीमतों में 25/- रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है | गैर सब्सिडी वाले LPG गैस सिलेंडर की दर दिल्ली में 737.50/- रुपये, कोलकाता में 763.50/- रुपये, मुंबई में 709.50/- रुपये और चेन्नई में 753/- रुपये है |

मई 2019 में सब्सिडी वाले LPG gas सिलेंडर की कीमत 496.14/- रुपये थी जो जून 2019 में बढ़कर 497.37/- रुपये हो गई | इस तरह सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में 1.23/- रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी हुई | वहीँ मई 2019 में गैर सब्सिडी वाले LPG गैस सिलेंडर की कीमत 712.50/- रुपये थी जो जून 2019 में बढ़कर 737.50/- रुपये हो गई | इस तरह सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में 25/- रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी हुई |

सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों June LPG gas cylinders price में मार्च 2019 में 2.08/- रुपये प्रति सिलेंडर, अप्रैल 2019 में 0.25/- रुपये प्रति सिलेंडर, मई 2019 में 0.28/- रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी दर्ज की गई | गैर-सब्सिडी वाले LPG गैस सिलेंडरों की कीमतों में मार्च 2019 में 42.50/- रुपये प्रति सिलेंडर, अप्रैल 2019 में 5/- रुपये प्रति सिलेंडर, मई 2019 में 6/- रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी दर्ज की गई |

सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले LPG गैस सिलेंडरों की कीमतें हर महीने संशोधित की जाती हैं | इसके अलावा, केंद्र सरकार प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) योजना के तहत एक वर्ष में प्रत्येक घर के पहले 12 गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है |

LPG गैस सिलेंडरों के नए दामों की सूची:-

महानगरों में उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो के सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडरों की प्रभावी लागत निम्नानुसार है:-

महानगर का नामसब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतगैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत
दिल्ली497.37 रुपये737.50 रुपये
कोलकाता500.52 रुपये763.50 रुपये
मुंबई495.09 रुपये709.50 रुपये
चेन्नई485.25 रुपये753.00 रुपये

यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में (June LPG gas cylinders price) LPG की कीमतें बढ़ती हैं, तो इन सभी बढ़ी हुई कीमतों को केंद्र सरकार द्वारा subsidy के रूप में अवशोषित किया जाता है | हालांकि, GST में वृद्धि या कमी का भार उपभोक्ताओं पर जाता है जिससे सिलेंडर के दामों में वृद्धि या कमी हो रही है |

इस महीने, अंतरराष्ट्रीय और विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव में बदलाव के कारण दिल्ली में सब्सिडी वाले LPG की कीमत में 1.23/- रुपये प्रति सिलेंडर और गैर-सब्सिडी वाले LPG गैस सिलेंडरों की कीमतों में 25/- रुपये प्रति सिलेंडर की बृद्धि की गई है | केंद्र सरकार ग्राहकों के बैंक खातों में सब्सिडी हस्तांतरण को कमकर क्षतिपूर्ति करेगा |

इसलिए, सब्सिडी वाले सिलेंडर लेने वाले घरेलू उपभोक्ताओं पर GST के कारण केवल 1.23/- प्रति सिलेंडर का वास्तविक प्रभाव पड़ेगा | जून 2019 में ग्राहकों के बैंक खाते में स्थानांतरित होने वाली सब्सिडी राशि दिल्ली में 240.13/- रुपये, कोलकाता में 262.98/- रुपये, मुंबई में 214.41/- रुपये और चेन्नई में 267.75/- रुपये प्रति सिलेंडर होगी |

CISF Admit card 2019 जारी ऐसे करे ऑनलाइन डाउनलोड

CISF Admit card 2019:-

CISF Head constable के पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के Admit Card जारी होगये हैं। शनिवार 1 जून को आप अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैंl डाउनलोड कीजिए CISF हेड कॉन्स्टेबल के भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, हम आपको बताएंगे कैसे कर्रे एडमिट कार्ड डाउनलोड.

CISF की परीक्षा में कुल 429 हेड कॉन्स्टेबल के पदों को भरा जाना है। इसमें महिलाओं के 37 पद और पुरुषों के 328 पद शामिल किये गए हैं। वहीं LDCE के लिए 64 पद भी इसमें शामिल किये गए हैं। आवेदकों के चयन तीन चरणों (Three Round Test) में होगा। पहले राउंड में पीएसटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा वहीं दूसरे राउंड में कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा और तीसरे राउंड में स्किल टेस्ट (Typerighting) का होगा.

GFMS पोर्टल में अतिथि शिक्षक eKyc कैसे करें ?

अगर आपने CISF Head constable की परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आप भी अब ऐडमिट कार्ड CISF की ऑफिशल वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं l

एसे करें CISF Admit card 2019 डाउनलोड

Step 1:- आपको सबसे पहले CISF की वेबसाइट cisfrectt.in पर जाना होगा.

Step 2:– अब आपको आपकी Date of Birth, Registration No, Password, और उसके बाद कॅप्टचा एंटर करना होगा. इसके बाद Submit बटन में क्लिक करें.

Step 3:- जैसे हे आप Submit बटन में क्लिक करेंगे, आपका एडमिट कार्ड आपके सामने आजयेगा, आप अपने CISF Admit card 2019 को डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं.

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना नई सूची में अब सभी किसान होंगे शामिल

Beneficiary list of PM-KISAN प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना:-

नव निर्वाचित भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojna) के पैमाने में बढ़ावा किया है और अब सभी किसान परिवारों को इस योजना के तहत कवर किया जाएगा | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Beneficiary list of PM-KISAN) के तहत अब लगभग 15 करोड़ किसानों को 2000/- रुपये की तीन समान किस्तों के रूप में 6,000/- रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी |

अब लोग आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PMKSNY) की नई लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PMKSNY) में विस्तार का यह निर्णय 31 मई 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (मोदी 2.0) की अध्यक्षता में आयोजित पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया था |

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PMKSNY) के चरण 2 में, केंद्र सरकार द्वारा भूमिहीन मजदूरों सहित सभी किसानों को शामिल किया जाएगा | पहले केवल उन किसानों को जिनके पास 2 हेक्टेयर (5 एकड़) से कम भूमि थी केवल वही पात्र थे, लेकिन इस बार, भूमि की होल्डिंग सीमा को हटा दिया गया है |

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PMKSNY) के तहत किस्तों को सीधे किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) मोड के माध्यम से हस्तांतरित किया जाएगा |

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की सूची:-

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना पहले केवल छोटे और सीमांत किसानों के लिए लागू की गई थी, लेकिन अब प्रधान मंत्री किसान योजना सभी किसानों को कवर करेगी | प्रधानमंत्री किसान योजना में पात्रता के लिए पहले जो भूमि की होल्डिंग सीमा 5 एकड़ (2 हेक्टेयर) थी, उसे अब हटा दिया गया है | Beneficiary list of PM-KISAN एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसमें योजना को 100% वित्त पोषण भारत सरकार से प्राप्त होगा |

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में कृषि संकट एक प्रमुख मुद्दा था। जो भारतीय सरकार ने इस पहल के माध्यम से सुलझाने की कोशिश की है | हाल के लोकसभा चुनाव 2019 में जोरदार जीत हाशिल करने के बाद मोदीजी की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक में, प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के विस्तार की घोषणा की है |

अब लगभग 15 करोड़ किसान प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ उठा सकते हैं और 2,000/- रुपये की 3 बराबर किस्तों में 6,000/- रुपये की वित्तीय सहायता राशि सीधे किसान बैंक खातों में जमा किया जाएगा | सभी किसान अब 6,000 रुपये प्रतिवर्ष की इस राशि का उपयोग अपनी उत्पादकता बढ़ाने के लिए खेत के बीज, उर्वरक, कृषि उपकरण या अपनी पसंद के अन्य तरीकों की खरीद के लिए कर सकते हैं |

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्राथमिक उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2022 तक किसानों की आय को सुनिश्चित करना है | इसके अलावा, केंद्र सरकार 17 जून 2019 से 26 जुलाई 2019 तक संसदीय सत्र आयोजित करने जा रहा है | साथ ही भारत की नवनिर्वाचित वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा 5 जुलाई 2019 को बजट प्रस्तुत किया जाएगा | इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार ने नई किसान पेंशन योजना को शुरू करने की भी घोषणा की है |

किसान निधि योजना को सभी किसानों के लिए लागू किया गया:-

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के विस्तार के बारे में निर्णय की घोषणा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की है | अब तक, 3 करोड़ से अधिक किसानों को पहले ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में वित्तीय राशि प्राप्त हो चुकी हैं |

पहले लगभग 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत कवर किया गया था और 2 करोड़ किसानों को छोड़ दिया गया था | लेकिन अब सभी किसानों को पीएम किसान योजना की लाभार्थियों की सूची में शामिल किया जाएगा |

यह अनुमान लगाया गया था कि इस प्रधान मंत्री किसान योजना की लागत लगभग 75,000/- करोड़ रुपये होगी लेकिन इस बार, अतिरिक्त 12,000/- करोड़ रुपये खर्च होंगे | इस बार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कार्यान्वयन के लिए कुल लागत लगभग 87,000/- करोड़ रुपये होगी |

Personal Loan EMI Calculator ईएमआई तय करने के टिप्स

Personal Loan EMI Calculator:-

Personal Loan EMI या (Equal Monthly Installments) जो कि Personal Loan EMI Calculator द्वारा
Calculate किया जाता है। यह आपके द्वारा लिए गए Loan के लिए SBI को भुगतान की गई धनराशि होती
है। यह Banks को आपके द्वारा Loan की Repayment करने के लिए सुविधाजनक सुविधा होती है।
हर महीने, आप अपने EMI को भर सकते हैं ये सुविधा ग्राहकों के आराम के लिए होती है क्योंकि कुछ ग्राहक
एक साथ Loan की पूरी Amount Repay नही कर सकते हैं।वो हर महीने EMI के रूप में अपना Loan के कुछ
Parts का Repayment कर सकते हैं, जो कि आरामदायक होता है.

अगर हम भारत के सबसे अग्रणी Bank की बात करते हैं तो State Bank Of India, Loans के साथ सस्ती
और सुविधाजनक Personal Loan EMI प्रदान करता है। ये EMI कम से कम है जो कि 48 महीनों के लिए
एक लाख रुपये पर आपको Monthly 2658 रुपये का भुगतान करना होता है। इसके साथ ही SBI Personal
Loans पर सिर्फ 12.50% की Interest Rates लगाता है। आज की हमारी इस Post में हम आपको बताएंगे कि SBI Personal Loan EMI Calculator का उपयोग करके आप EMI के लिए Right Amount कैसे Decide कर सकते हैं।

Tips To Decide Right Amount Of EMI After Using Personal Loan EMI Calculator

Calculate Your Needs

यह महत्वपूर्ण है कि Loan के लिए Banks से संपर्क करने से पहले,(Personal Loan EMI Calculator) आपको उधार लेने के लिए आवश्यक
Loan Amount का अनुमान लगाने की आवश्यकता है। याद रखें Personal Loans एक Unsecured है जो
High Interest Rates पर आ सकता है और इसलिए, आपकी Loan Amount को Minimum Needs तक
सीमित करना उचित है। इसके अलावा, आप जिस EMI पर Repayment कर सकते हैं, उसके Base पर Loan
के Lowest Tenure का चयन करने की कोशिश करें.

Review Your Personal Loan EMI Calculator Before Applying

आपकी Personal Loan Eligibility आपकी Monthly Income और अन्य Bases के आधार पर आपकी
Repayment Capacity का Calculation करने के लिए आपको कोई Personal Loan EMI Calculator का
उपयोग अवश्य करना चाहिए, बिना Calculation Loan के लिए Apply करना आपको बाद में भारी पड़
सकता है, जो की आपको डिफॉल्टर बना देगाl

Decide Your Purpose Of Loan To Pay EMI

SBI Personal Loan, Emergency Cases के लिए चिकित्सा उपचार के लिए, Additional Funds Needs
के लिए, विवाह व्यय और अन्य व्यक्तिगत वित्त आवश्यकताओं का भुगतान करने के लिए लिया जाता है।
तो लेने से पहले यह सुनिश्चित कर ले कि आप इसके लिए कितना EMI Monthly Pay कर सकते हैं।

FAQs:-

Personal Loans लेने से पहले EMI Calculation करना क्यों जरूरी होता है?

Personal Loans लेने से पहले Personal Loan EMI Calculator को उपयोग करने की सलाह दी जाती है
क्योंकि यह आपकी EMI को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपके Personal Loan कीEMI Calculation करने के कई लाभ हैं जैसा कि नीचे हम आपको बताने जा रहे हैं- यदि EMI आपके मासिक बजट से अधिक है, तो आपके पास Lower Loan Amount ही सही है जो आपके मासिक बजट में फिट बैठता है और EMI को आसानी से Repayable बनाता है। दि आप पहले से ही EMI भर रहे हैं तो आपको प्रत्येक महीने का Repayment अब भी करना होगा, इसलिए फिर आप Personal Loan EMI Calculator का उपयोग करके अपने खर्च की योजना बना सकते हैं।

EMI Amount के आधार पर, आप Surplus Amount होने पर अपने Personal Loan की राशि का प्रीपेमेंट
करने का विकल्प चुन सकते हैं, जो कि फ़ायदेमंद और Flexible होता है।इससे आप चाहे तो अपने Loan को
आराम से Clear कर सकते हैं बिना किसी प्रकार के अत्यधिक बोझ के!

Personal Loan का Repayment कैसे होता है?

Personal Loan का Repayment ग्राहक के बैंक खाते के माध्यम से EMI (समान मासिक किस्त) के रूप में
होता है। Customers को कुछ Post Dated Cheques प्रस्तुत करने होते हैं और Loan Disbursal के समय
बैंक के पक्ष में एक ECS Mandate पर Signature करने की आवश्यकता अनिवार्य रूप से होती है।

आमतौर पाए Personal Loans के लिए Processing Fee क्या है?

मौजूदा समय में आपको Personal Loans को Avail करने 2 से 3% तक कि Processing Fee Pay करनी पड़
सकती है, हालांकि ये Floating अनुमान है जो कि Bank दर Bank Change हो सकता है.

Conclusion

Personal Loans के लिए Apply करने से पहले आपको वही Loan Amount निर्धारित करना चाहिए जिसे
आप भविष्य में Repayment करने में सक्षम हो। अपनी Loan Amount Eligibility की गणना करने के लिए
आप Personal Loan EMI Calculator या Loan Eligibility Calculator का उपयोग करें। आपकी Eligibility से अधिक Loan Amount के लिए Request करने से Loan Application की Rejection की संभावना बढ़ सकती है। Banks संभावित Borrowers की आय का अनुमान लगाने के लिए, संभावित Lenders के आय अनुपात के लिए निर्धारित खर्च के अनुपात की Calculation भी करते हैं। अगर आप का Repayment Ratio कम है,तो Loan Application की Rejection होने की संभावना अधिक है।

मोदी 2.0 के मंत्रिमंडल में किसे क्या जिम्मेदारी मिली

मंत्रिमंडल में किसे क्या जिम्मेदारी मिली मोदी 2.0:-

17वीं लोकसभा में मिले प्रचंड बहुमत के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने सरकार बनाने का दावा कर दिया है | और आज NDA सरकार के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे | (मंत्रिमंडल में किसे क्या जिम्मेदारी मिली)पीएम मोदी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रिपरिषद भी शपथ लेगी, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद करेंगे |

जहाँ मोदी सरकार की पहली मंत्रिमंडल में शामिल कई कैबिनेट मंत्री अपने पद को लेकर आश्वस्त हैं तो वहीं कई मंत्री अपने पद को लेकर चिंतित हैं | कुछ मंत्री इस बात से चिंतित हैं कि कहीं उनसे उनका मंत्रालय छीन न जाये तो कई मंत्री इस पद से चिंतित हैं कि उन्हें उनके मुताबिक़ मंत्रालय मिलेगा या नहीं |

मंत्रियों का चिंतित होना भी स्वाभाविक हैं क्यूंकि हर मंत्री अपने नेता अर्थात मोदी जी को जानता हैं | क्यूंकि भाजपा पार्टी और मोदी के फैसले आश्चर्यचकित करने वाले ही होते हैं | उनके फैसले लोगों कि सोच के परे होते हैं फिर चाहे वो राष्ट्रपति के चुनाव से हो, चाहे उपराष्ट्रपति के चुनाव से हो, चाहे नोटबंदी से हो, चाहे पाकिस्तान का दौरा करने से हो |

मोदी 2.0 का मंत्री मंडल:-

मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल (list of cabinet minister 2019) में 57 मंत्री शामिल किए गए हैं | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री मोदी और उनके साथ 57 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी | वर्ष 2014 में 45 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी | हालांकि, बाद में कुल मंत्रियों की संख्या 76 हो गई थी |

शपथ समारोह शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होगा | 57 मंत्रियों में 38 चेहरे मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के ही हैं | मोदी कैबिनेट में कुल 25 मंत्री हैं | स्वतंत्र प्रभार वाले 9 मंत्रियों में 8 चेहरे पुराने हैं | वहीं 24 राज्यमंत्रियों में 13 को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिली हैं |

मोदी सरकार की वर्ष 2019 तक जारी सभी सरकारी योजनाओं की सूची

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के पद के साथ कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय की जिम्मेदारी अपने पास राखी है | मंत्रिमंडल में किसे क्या जिम्मेदारी मिली, इसके अलाव वो सभी मंत्रालय जो किसी भी मंत्री को अलॉट न हुए हो |

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी:-

मंत्री का नामविभागचुनाव क्षेत्रपार्टी का नाम
अमित शाहगृह मंत्रालयगांधी नगर (गुजरात) भाजपा
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालयलखनऊ भाजपा
नितिन गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय नागपुर (महाराष्ट्र) भाजपा
एस जयशंकर विदेश मंत्रालय पूर्व विदेश सचिव
अर्जुन मुंडाआदिवासी मामलों का मंत्रालय खूँटी (झारखण्ड)झारखण्ड मुक्ति मोर्चा
महेंद्रनाथ पांडेय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय चंदौली (उप्र) भाजपा
अरविंद सावंत भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय मुंबई दक्षिण (महाराष्ट्र) शिवसेना 
गिरिराज सिंह पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय बेगूसराय (बिहार) भाजपा
सदानंद गौड़ारसायन एवं उर्वरक मंत्रालय बेंगलुरु नॉर्थभाजपा
रामविलास पासवान उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय चुनाव नहीं लड़ा लोक जनशक्ति पार्टी
नरेंद्र सिंह तोमरकृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय मुरैनाभाजपा
निर्मला सीतारमन वित्त एवं कॉरपोरेट मामले का मंत्रालय राज्यसभा सदस्य भाजपा
रवि शंकर प्रसाद कानून एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रानिक एवं सूचना मंत्रालय पटना साहिब भाजपा
हरसिमरत कौरखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय बठिंडाअकाली दल
स्मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय अमेठी भाजपा
पीयूष गोयल रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय राज्यसभा सदस्य भाजपा
मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय राज्यसभा सदस्य भाजपा
थावरचंद गहलोत सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय राज्यसभा सदस्यभाजपा
प्रह्लाद जोशी संसदीय मामले, कोयला और खान मंत्रालय धारवाड़ भाजपा
हर्षवर्धन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय नई दिल्लीभाजपा
धर्मेंद्र प्रधानपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्रालय राज्यसभा सदस्यभाजपा
रमेश पोखरियाल निशंक मानव संसाधन विकास मंत्रालय हरिद्वारभाजपा
प्रकाश जावड़ेकरपर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालयराज्यसभा सदस्य भाजपा
गजेंद्र सिंह शेखावतजल शक्ति मंत्रालयजोधपुरभाजपा

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

मंत्री का नामविभागचुनाव क्षेत्रपार्टी का नाम
संतोष गंगवारश्रम एवं रोजगार मंत्रालय बरेली (उप्र)भाजपा
राव इंद्रजीत सिंहसांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन और नियोजन मंत्रालय गुड़गांव (हरियाणा)भाजपा
श्रीपद नाईकआयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा मंत्रालय (राज्य मंत्री) नॉर्थ गोवाभाजपा
जितेंद्र सिंह पूर्वोत्तर विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय (राज्य मंत्री) उधमपुर (जम्मू-कश्मीर)भाजपा
किरण रिजिजू युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री) अरुणाचल ईस्ट भाजपा
प्रह्लाद पटेल संस्कृति और पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार) दमोह भाजपा
आरके सिंह बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता (राज्य मंत्री)आरा (बिहार)भाजपा
अर्जुन राम मेघवाल संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्रीबीकानेर भाजपा
हरदीप सिंह पुरीशहरी विकास और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (राज्य मंत्री) राज्यसभा सदस्यभाजपा
मनसुख मंडाविया जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन एवं उर्वरक (राज्य मंत्री) राज्यसभा सदस्य भाजपा

राज्य मंत्री

मंत्री का नामविभागचुनाव क्षेत्रपार्टी का नाम
फग्गन सिंह कुलस्ते इस्पात राज्य मंत्री मंडला (मप्र) भाजपा
अश्विनी चौबे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्रीबक्सर (बिहार)भाजपा
वीके सिंह सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्रीगाजियाबाद (उप्र)भाजपा
कृष्णपाल गुर्जर सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री फरीदाबाद (हरियाणा)भाजपा
रावसाहेब दानवेउपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री जालना (महाराष्ट्र)भाजपा
जी किशनरेड्डीगृह राज्य मंत्री सिकंदराबाद (तेलंगाना)भाजपा
पुरुषोत्तम रुपालाकृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राज्यसभा सदस्य भाजपा
रामदास आठवलेसामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री राज्यसभा सदस्यभाजपा
बाबुल सुप्रियोपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री आसनसोल (बंगाल)भाजपा
संजीव बालियानपशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री मुजफ्फरनगर (उप्र)भाजपा
संजय धोत्रेमानव संसाधन विकास, संचार और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अकोला, महाराष्ट्रभाजपा
अनुराग ठाकुरवित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री हमीरपुर, हिमाचलभाजपा
सुरेश अंगड़ीरेल राज्य मंत्री बेलगाम, कर्नाटकभाजपा
नित्यानंद रायगृह राज्य मंत्री उजियारपुर (बिहार)भाजपा
रतन लाल कटारियाजलशक्ति और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री अंबाला (हरियाणा)भाजपा
वी मुरलीधरनविदेश, संसदीय कार्य राज्य मंत्री राज्यसभा सदस्यभाजपा
साध्वी निरंजन ज्योतिग्रामीण विकास राज्य मंत्री राज्यसभा सदस्यभाजपा
रेणुका सिंह सरुताआदिवासी मामलों की राज्य मंत्री सरगुजा (छत्तीसगढ़)भाजपा
सोम प्रकाशवाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री होशियारपुर (पंजाब)भाजपा
रामेश्वर तेलीखाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री डिब्रूगढ़ (असम)भाजपा
प्रताप चंद्र सारंगीसूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री बालासोर (ओडिशा)भाजपा
कैलाश चौधरीकृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बाड़मेर (राजस्थान)भाजपा
देबश्री चौधरीमहिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री रायगंज (बंगाल)भाजपा