Home Blog Page 17

MP: Mukhyamantri Krishak Udhyami Yojana

मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना 2023

MP:Mukhyamantri Krishak Udhyami Yojana : मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना 2023 की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी) के द्वारा की गयी है इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य में मौजूद सभी कृषक वर्ग के नागरिकों के पुत्री एवं पुत्र को नए उद्यम शुरू करने के लिए उनमें रूचि जागृत करना है स्वरोजगार शुरू करने के लिए लाभार्थियों को योजना के तहत ऋण सहायता को उपलब्ध करवाया जायेगा।

जिससे राज्य में स्वरोजगार को एक नयी दिशा दी जाएगी। Mukhyamantri Krishak Udyami Yojana के तहत लाभार्थी युवाओं को नए उद्यमों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता का लाभ प्रदान किया जायेगा। उद्यमी स्थापित करने के लिए लाभार्थी कृषकों को मनी मार्जिन के माध्यम से सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के कृषक के पुत्र पुत्री अपना खुद का व्यवसाय स्थापित कर पाएंगे और आत्मनिर्भर बन पाएंगे। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी लोगो से मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना से जुडी जानकारी साझा कर रहे हैं , यदि आप भी इस योजना लाभ लेना चाहते हैं तो हमारे द्वारा साझा की गयी जानकारी को पूरा अवश्य पढ़े|

Mukhyamantri Krishak Udyami Yojana 2023 – के अंतर्गत राज्य के उन सभी किसानों को योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा जिनकी राज्य में अपनी भूमि है एवं जो आयकर दाता नहीं है योजना के माध्यम से लाभार्थी नागरिक विभिन्न प्रकार के उद्योग का विनिर्माण कर सकते है। किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के द्वारा योजना का कार्यान्वयन किया जायेगा। 

एमपी मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना 2023 के लिए किसान के पुत्र पुत्री ही योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकते है अन्य नागरिकों को उद्यम स्थापित करने के लिए योजना का कोई लाभ प्रदान नहीं किया जायेगा। शिक्षित युवा कृषको को उद्यम शुरू करने के लिए योजना के अनुसार 10 लाख रूपए से 2 करोड़ रूपए तक का व्यवसाय को शुरू करने के लिए ऋण सहायता को उपलब्ध कराया जायेगा। राज्य में उद्यमी क्षेत्रको बढ़ावा देने के लिए एवं शिक्षित कृषक को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा यह एक विशेष पहल शुरू की गयी है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना 2023 का उद्देश्य :

मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना 2023– का मुख्य उद्देश्य है किसानों के बच्चों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना एवं आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना।

अपने व्यवसाय को शुरू करने से किसानों को एक बेहतर आमदनी प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। कमजोर वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को राज्य सरकार के द्वारा अपने हुनर को प्रदर्शित करने का एक सुनहरा मौका युवा वर्ग के कृषक नागरिकों को दिया गया है। Mukhyamantri Krishak Udyami Yojana 2023 के अंतर्गत सामान्य वर्ग के कृषक लाभार्थियों को योजना की लागत का 15 प्रतिशत प्रदान किया जायेगा इसके साथ ही अन्य श्रेणी से संबंधित कृषको को 20 प्रतिशत प्रदान किया जायेगा अपना खुद का स्वरोजगार को शुरू करने से युवा वर्ग की पीढ़ी को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना की पात्र परियोजनाये :

  • उद्योग एवं सेवा क्षेत्र से संबंधित कृषि आधारित परियोजनाएं
  • एग्रो प्रोसेसिंग
  • फूड प्रोसेसिंग
  • कोल्ड स्टोरेज
  • मिल्क प्रोसेसिंग
  • कैटल फीड
  • पोल्ट्री फीड
  • फिश फीड
  • कस्टम हायरिंग सेंटर
  • वेजिटेबल डीहाइड्रेशन
  • टिशु कल्चर
  • कैटल फीड
  • दाल मिल
  • राइस मिल
  • ऑयल मिल
  • फ्लोर मिल
  • बेकरी
  • मसाला निर्माण
  • सीड ग्रेडिंग आदि

मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना प्रशिक्षण एवं कार्यान्वयन :

मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना के अंतर्गत लाभार्थी को पूरी योजना बनाकर वित्त विभाग की अनुमति लेनी होगी। इसके पश्चात योजना के संबंधित विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के पश्चात लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर दी जाएगी। एमपी मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना का कार्यान्वयन विभिन्न विभागों के पास है। यह विभाग इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के आवेदन को स्वीकार करेंगे। इसके पश्चात विभागों द्वारा वेरिफिकेशन प्रक्रिया की जाएगी। सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन करने के बाद लाभ की राशि लाभार्थियों के खाते में पहुंचाई जाएगी। इस योजना का कार्यान्वयन निम्न विभागों के पास है।

  • किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग
  • उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग
  • मछुआ कल्याण तथा मत्स्य पालन विभाग
  • पशुपालन विभाग

मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना 2023 पात्रता एवं मापदंड :

  1. कृषक उद्यमी योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थियों की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के मध्य में होनी अनिवार्य है।
  2. Mukhyamantri Krishak Udyami Yojana 2023 में आवेदन करने के लिए राज्य के कृषक के पुत्र पुत्री को ही आवेदन करने लिए पात्र माना जायेगा।
  3. कृषक के पास स्वयं की भूमि होनी आवश्यक है एवं साथ ही वह किसी प्रकार का आयकर दाता नहीं होना चाहिए|
  4. आवेदक मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना 2023 के लिए कम से कम 10th पास होना चाहिए।
  5. कृषक किसान की योजना में आवेदन करने के लिए कोई आय सीमा निर्धारित नहीं की गयी है।

मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना 2023 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स

मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना मार्जिन मनी सहायता :

वर्गपूंजीगत लागत
सामान्य वर्ग15% (अधिकतम 12 लाख रुपए
बीपीएल वर्ग20% (अधिकतम 18 लाख रुपया)

एमपी मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना ब्याज अनुदान

वर्गपूंजीगत लागत
पुरुष उद्यमी5%
महिला उद्यमी6%

एमपी मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना आवेदन :

मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना में आवेदन करने के लिए प्रक्रिया निम्नानुसार है :-

STEP 1: सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा | वेबसाइट में एंटर करते ही होम पेज ओपन हो जायेगा |

मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना

STEP 2: होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना के अंतर्गत आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।

STEP 3: इसके पश्चात आपको अपनी आवश्यकता अनुसार विभाग का चयन करना होगा।

मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना

STEP 4: अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको साइन अप के ऑप्शन के अंतर्गत अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना

STEP 5: इसके बाद आपको SIGN UP NOW के बटन पर क्लिक करना होगा।

STEP 6: इस प्रकार आप मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना के लाभ तथा विशेषताएं :

1.योजना के अंतर्गत राज्य के कृषक के पुत्र पुत्री को स्वरोजगार को शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

2. इस योजना को प्रदेश के कृषकों के पुत्र पुत्रियों के लिए आरंभ किया गया है।

3. लाभार्थी कृषकों को नवीन उद्यम स्थापित करने के लिए 10 लाख रूपए से लेकर 2 करोड़ रूपए तक की ऋण सुविधा सब्सिडी के रूप में प्रदान की जाएगी।

4. बीपीएल वर्ग के उद्यमियों को परियोजना का 20 प्रतिशत परियोजना लागत और सामान्य वर्ग वाले उद्यमियों को 15 प्रतिशत प्रदान किया जायेगा।

5. महिला एवं पुरुष उद्यमियों के लिए ब्याज अनुदान की राशि में 6 प्रतिशत और 5 प्रतिशत की छूट दी गयी है।

6. मध्य प्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना 2023 के अंतर्गत स्वरोजगार के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

7. Mukhyamantri Krishak Udyami Yojana को सफल बनाने के लिए राज्य के विभिन्न विभागों को योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।

8. फीस को चालू दर के अनुसार योजना के माध्यम से 7 सालों तक प्रदान किया जायेगा।

9. कृषक की पुत्र एवं पुत्री को योजना के माध्यम से यह एक विशेष अवसर प्रदान किया गया है।

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे |

अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

Kissht App: Kissht App से पर्सनल लोन कैसे लें?

0

Kissht App से पर्सनल लोन कैसे लें?- Kissht Personal Loan App

Kissht App से पर्सनल लोन कैसे लें- किश्त एप्प भारत में Instant Personal Loan प्रदान करवाने वाली एक एप्लीकेशन है जिसकी मदद से आप घर बैठे Personal Loan के लिए Apply कर सकते हैं | Kissht Application NBFC के द्वारा पंजीकृत है तथा RBI के नियमों के अंतर्गत काम करती है |

Kissht एप्प को 2016 में बनाया गया था | Kissht App को Onemi Technology Solution Pvt. Ltd. ने Offer किया है | यह एक मुंबई की संस्था है | आप Kissht Application को आसानी से अपने Play Store और App Store से डाउनलोड कर सकते हैं | Play Store पर बात करें तो किश्त एप्लीकेशन को 10 मिलियन से भी ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं और 4.4 की रेटिंग प्राप्त है |

Kissht App Personal Loan के प्रकार:-

Kissht App आपको निम्न तीन प्रकार के पर्सनल लोन की सुविधा प्रदान करवाती है –

1. Online Shopping Personal Loan

इस लोन की मदद से आप Kissht App के Partners जैसे फ्लिपकार्ट, अमेज़ॅन, सैमसंग से ईएमआई पर ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं |

2. Quick Personal Loan

किश्त एप्प salaried & self-employed को उनकी Profile के आधार पर Quick Personal Loan Offer करती है | इस पर्सनल लोन के अंतर्गत आप 5 हजार से लेकर 1 लाख रूपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं |

3. Revolving Line Of Credit Up To 2 Years

किश्त एप्प भारत का एक सबसे तेज Credit Line App है जहाँ कस्टमर अगले 2 वर्षों के लिए क्रेडिट लाइन की सीमा का Repay और Reuse कर सकता है जब तक कि ग्राहक समय पर Payment करता है |

Kissht App से पर्सनल लोन कैसे लें?

  • Step 1 – सबसे पहले आप अपने Play Store या App Store से Kissht Loan App को डाउनलोड कर लीजिये |
  • Step 2 – इसके बाद आप किश्त एप्प को ओपन कर लीजिये और अपने भाषा चुन कर Lets Go पर क्लिक कर लीजिये |
  • Step 3 – अब आपके सामने 3 Option आ जायेंगे Sign Up करने के लिए आप Facebook, Google या Mobile से Sign In कर सकते हैं | आप मोबाइल पर Click कर लीजिये और अपना 10 अंकों का नंबर दर्ज करके Continue वाले option पर क्लिक करें |
Kissht App से पर्सनल लोन कैसे लें
  • Step 4 – आप अपनी Gmail ID और नाम Fill करके Continue वाले विकल्प पर करें, और यह एप्प आपसे जो भी Permission मांगता है इसे Allow कर लीजिये | इस Simple Process को फॉलो करने के बाद आपका अकाउंट Kissht App में बन जाएगा |
  • Step 5 – अब आपको इसके Homepage पर Get it Now वाले विकल्प पर क्लिक करना है और अपने Document को Upload करके KYC Complete कर लेनी है |
  • Step 6 – इसके बाद आपको अपने Basic Information को Fill करना है और लोन लेने के लिए अपनी Eligibility Check कर लेनी हैं |
  • Step 7  – अगर आप Kissht App के eligibility criteria पर खरे उतरते हैं तो लोन की राशि कुछ ही देर में आपके Bank में Transfer कर दी जाती है |

Kissht App पर लोन लेने की योग्यता:-

  • आवेदक की उम्र 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए |
  • आवेदक की नागरिकता भारतीय होनी चाहिए |
  • आवेदक को self employ या salaried होना चाहिए |
  • आवेदक की न्यूनतम मासिक आय 12 हजार या इससे अधिक होनी चाहिए |
  • Cibil Score 700 होना चाहिए |

Kissht App पर लोन लेने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज:-

  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, वोटर ID कार्ड, पासपोर्ट, utility bill)
  • पिछले 3 महीनों की बैंक स्टेटमेंट
  • ESC Form

Kissht App लोन की विशेषताएं:-

  • Kissht App से लोन लेने के लिए आपको गारेंटर की आवश्यकता नहीं होती हैं |
  • अगर आप Kissht App पर लोन के लिए Eligible होते हैं तो लोन की राशि सीधे आपके बैंक अकाउंट में transfer कर दी जाती है |
  • आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर Kissht App से आपको 1 लाख रूपये तक का Instant Personal Loan मिल जाता हैं |
  • किश्त लोन एप्लीकेशन NBFC के द्वारा पंजीकृत है और RBI के नियमों के अंतर्गत काम करती हैं |
  • Repayment करने के लिए आपको UPI, Debit Card, Bank Transfer जैसे विकल्प मिल जाते हैं |
  • KYC को पूरा करने पर आप लोन ले सकते हैं |
  • किश्त एप्प पूरी तरह से ऑनलाइन प्रोसेस है |

Kissht App से कितना लोन मिलता है:-

Kissht App से 10,000  से लेकर 1 लाख रूपये तक का लोन ले सकते हैं और यह लोन आपको आपके Credit Profile के आधार पर दिया जाता है | अगर ब्याज की बात करें तो Kissht App पर 14% – 28% per annum तक का ब्याज लोन की राशि पर लगता है | Kissht App पर आपको 3 महीने से लेकर 24 महीने तक के Tenure पर लोन मिल जाता है | आप अपनी लोन की राशि के आधार पर अपना Tenure निर्धारित कर सकते हैं |

Kissht App से लोन लेने से आपको कुछ मामूली Processing Fees देनी पड़ती है | यह फीस आपकी कुल राशि का 2.5 प्रतिशत होती है | Processing Fees आपकी मूल जानकारी और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए लिया जाना वाला शुल्क होता है |

Kissht App Contact Details:-

  • कस्टमर केयर नंबर  – 022 62820570 
  • WhatsApp नंबर – 022 48913044  
  • Email – care@kissht.com
  • Official वेबसाइट – https://kissht.com/
  • मोबाइल एप्लीकेशन – Kissht App
  • पता – 2nd Floor, Der Deutsche Parkz, Nahur West, Mumbai, Maharashtra – 400078

Frequently Asked Questions (FAQs):-

किश्त एप्प से कितना लोन मिल सकता है?

किश्त एप्प से आप 10 हजार से लेकर 1 लाख रूपये का पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं |

किश्त एप्प का कस्टमर केयर नंबर क्या है?

किश्त एप्प का कस्टमर केयर नंबर 022 62820570 है |

क्या बिना पैन कार्ड के किश्त एप्प से लोन मिल सकता है?

जी नहीं आप बिना पैन कार्ड के किश्त एप्प से लोन नहीं ले सकते हैं, किश्त एप्प पर लोन लेने के लिए आपके पास पैन कार्ड होना जरुरी है |

किश्त लोन एप्प का ऑफिस कहाँ है?

किश्त एप्प लोन का ऑफिस मुंबई में स्थित हैं |

Unnati Personal Loan App: उन्नति App से लोन कैसे लें?

Unnati App से लोन कैसे लें?, Unnati Personal Loan App:-

Unnati App से लोन कैसे लें?- Unnati App एक Online Lending Platform है जो भारत के 50 से भी ज्यादा शहरों में Quick Personal लोन प्रदान करवाती है | Unnati App को Upwards Personal Loan App के द्वारा Offer किया गया है और जिन्होंने एप्लीकेशन को 5 फ़रवरी 2021 को Play Store पर Release किया |

Unnati App Upwards का एक Light Web वर्शन है जिसका आकार मात्र 6.4 MB के लगभग है | Unnati App भारत के ऐसे नागरिकों को 20 हजार से लेकर 3 लाख रूपये तक का लोन प्रदान करवाती है जिनकी उम्र 21 से 55 के बीच में है और उनकी मासिक आय 10 हजार या इससे अधिक है | Unnati App को 1 लाख से भी अधिक लोगों ने अपने मोबाइल में इनस्टॉल किया है और Play Store पर Unnati App को 4.6 की रेटिंग प्राप्त है |

Unnati App से लोन कैसे लें?

Unnati App में Registration कैसे करें:-

  • Step 1 – सबसे पहले अपने Play Store से Unnati – Quick Personal Loan Online एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लीजिये | Direct Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.upwards.unnati&hl=en_IN&gl=US
  • Step 2 – इसके बाद आपको Unnati App में अकाउंट बना लेना है आप Google या Facebook किसी भी Method से Account बना सकते हैं |
  • Step 3 – जो भी Permission Unnati App आपसे मांगता है उसे Allow कर दीजिये और इस प्रकार से आपका अकाउंट Unnati App में बन जाता है |
  • Step 4 – अब आपके सामने एक Form हो जाएगा जिसमें आपको अपनी Personal Information भरनी होती है. आपको 3 Step में अपनी सारी Detail भरनी होती है. जो निम्न प्रकार से है:

Personal Detail भरें:- Unnati Personal Loan App

  • अपना मोबाइल नंबर
  • कितना लोन चाहिए
  • लोन लेने का कारण
  • पैन कार्ड नंबर
  • First name
  • Last Name
  • जन्म तिथि
  • Gender
Unnati Personal Loan App

यह सारी Information भरकर Save and Continue वाले option पर क्लिक करें |

Employee Detail भरें– Unnati App से लोन कैसे लें?

  • महीने की कमाई
  • सैलरी कैसे मिलती है
  • Employment Type
  • कंपनी का नाम
  • ऑफिसियल E –mail ID
  • Profession Type
  • काम में अनुभव
  • कितने समय से वर्तमान कंपनी में काम कर रहे हो

यह सारी Information भरकर Submit and Continue वाले विकल्प पर क्लिक करें |

Unnati Personal Loan App

Residence Address फिल करें:

  • Current Address पर कितने समय से रह रहे हो
  • Complete Current Address
  • किराये पर रहते हो या खुद का घर है |
Unnati App से लोन कैसे लें?
  • Step 5 – अब अपने Important Document को Upload करके KYC Complete कर लीजिये और Submit and Continue वाले विकल्प पर क्लिक करें |
  • Step 6 – इस प्रकार आपके लोन की Application Submit हो जाती है, अब आपको 24 से 48 घंटों का इन्तजार करना है Unnati App आपके लोन एप्लीकेशन के Status की सूचना आपको दे देती है |
  • Step 7 – अंत में Unnati App Loan agreement को Process करके लोन की राशि को आपके खाते में Transfer कर देती है |

Unnati Apps से लोन लेने के लिए योग्यता:-

  • Unnati App से लोन लेने वाले आवेदक की उम्र 22 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
  • आवेदक की नागरिकता भारतीय होनी चाहिए |
  • आवेदक की सैलरी 10 हजार रूपये या इससे अधिक प्रतिमाह होनी चाहिए |
  • सिबिल स्कोर 625 या इससे अधिक होना चाहिए |

Unnati App लोन के स्वीकृति मानदंड:-

  • आय और व्यय का अनुपात
  • जनसांख्यिकी (आयु, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा आदि)
  • व्यावसायिक अनुभव (नियोक्ता के साथ कार्यकाल, नौकरी की स्थिरता, कुल कार्य-पूर्व आदि)
  • आपके ऋण का उद्देश्य और इसकी प्रामाणिकता |

अगर आप Unnati App के Approval Criteria पर खरे नहीं उतारते हैं तो आपकी लोन की एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दी जाती है |

Unnati App से लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • सैलरी स्लिप
  • सैलरी क्रेडिट बैंक स्टेटमेंट 3 महीने का
  • आपका वर्तमान पते का प्रमाण (बिजली का बिल, गैस या पानी का बिल) |

Unnati App लोन की विशेषताएं:-

  • लोन के लिए Eligible होने पर आपकी Application आवेदन को तुरंत स्वीकृत कर लिया जाता है और 24 से 48 घंटों के अन्दर लोन की राशि आपके खाते में ट्रान्सफर कर दी जाती है |
  • पूरी तरह से ऑनलाइन प्रोसेस है, किसी भी प्रकार के कागजी कारवाही की जरुरत नहीं होती है |
  • बहुत कम दस्तावेजों की जरुरत होती है |
  • लोन लेने में किसी भी प्रकार की collateral की आवश्यकता नहीं होती है |
  • ब्याज दर बहुत कम है |
  • Unnati App का Size भी बहुत कम है यह मात्र 8 MB की एप्लीकेशन है |

Unnati App लोन का इस्तेमाल कहाँ – कहाँ कर सकते हैं:-

  • Home construction & renovation (गृह निर्माण एवं नवीनीकरण)
  • Family functions & weddings (पारिवारिक समारोह और शादियों में)
  • Paying off other loans & credit card bills (अन्य ऋण और क्रेडिट कार्ड के बिल के भुगतान में)
  • Education fee financing (शिक्षा शुल्क में)
  • Travel (यात्रा में)
  • Medical emergency (आपात चिकित्सा में) |

Unnati App से कितना लोन मिलेगा:-

Unnati App से आप अपनी जरुरत के हिसाब से 20 हजार से लेकर 3 लाख तक का लोन ले सकते हैं | Unnati App पर अगर ब्याज दर की बात करें तो आपको 16 से लेकर 34 प्रतिशत प्रतिवर्ष तक का ब्याज कुल लोन की राशि पर देना पड़ सकता है | Unnati App पर आपको 3 महीने से लेकर 24 महीने यानी की 2 साल तक का Repayment Period मिल जाता है | Unnati App लोन पर कुल लोन राशि का 2.5 से लेकर 5 प्रतिशत तक Processing Fees आपको Pay करनी पड़ सकती है | Processing Fees आपके Document के Verification के लिए होती है |

Frequently Asked Questions(FAQs):-

उन्नति एप्प से कौन लोन ले सकता है?

Unnati App से वह सभी भारतीय नागरिक लोन ले सकते हैं जिनकी उम्र 22 से 55 के बीच में है और महीने की सैलरी 10 हजार या इससे अधिक है |

उन्नति एप्प से कितना लोन मिलता है?

Unnati App से आप 20 हजार से लेकर 3 लाख रूपये तक का लोन ले सकते हैं |

उन्नति एप्प से लोन लेने पर कितने दिन में पैसे अकाउंट में आते हैं?

Unnati App पर लोन के लिए आवेदन करने के 24 से 48 घंटे के अन्दर लोन की राशि आपके बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर कर दी जाती है |

Top 10 Longest Rivers of the World 2023: दुनिया की 10 सबसे लम्बी नदियां कौन सी हैं?

Longest Rivers:-

एक नदी समुद्र, झील, समुद्र या किसी अन्य नदी की और बहने वाले ताजे पानी का एक बड़ा रूप है | आम तौर पर एक नदी बनती है जब पानी उच्च ऊंचाई से कम ऊंचाई तक जाता है | ऐसे कई तरीके हैं जिनके माध्यम से पानी नदी में इकट्ठा होता है जैसे आसपास के परिदृश्य से या जल निकासी बेसिन, स्प्रिंग्स, ग्लेशियर के पिघलने आदि के माध्यम नदी का उत्पत्ति शुरू होती हैं |

एक नदी एक स्वाभाविक रूप से बहने वाला जलकुंड है जो एक महासागर, समुद्र, झील या किसी अन्य नदी की ओर बहती है, और आमतौर पर मीठे पानी की होती है | नदी की लंबाई मापना मुश्किल है क्योंकि कभी-कभी यह स्पष्ट रूप से ज्ञात नहीं होता है कि नदी कहां शुरू होती है और कहां समाप्त होती है | नील दुनिया की सबसे लंबी नदी है, कुछ हालिया ब्राजीलियाई और पेरूवियन अध्ययनों से पता चलता है कि अमेज़ॅन लंबी है | इस लेख में हम आपको दुनिया की 10 सबसे लंबी नदी के बारे में बता रहे हैं |

Top 10 Longest Rivers of the World 2023:

दुनिया में सबसे लंबी नदी की पहचान करने की कोशिश करते समय कुछ प्रमुख कारकों पर विचार करना चाहिए, जैसे:

  • स्रोत (जहां से नदी शुरू होती है)
  • नदी के मुहाने का स्थान (जहां से नदी बाहर निकलती है, प्रभावी रूप से जहां नदी समाप्त होती है और समुद्र/महासागर/मुहाना शुरू होता है) |
RiverLength in km
Nile River6650 Km
The Amazon River6575 Km
Yangtze River6300 Km
Mississippi River6275Km
Yenisei River5539 Km
Yellow River5464 Km
Ob-Irtysh River5410 Km
Parana River4880 Km
Congo River4700 Km
Amur River4480 Km

Nile River- 6,650 किमी:-

नील नदी को विश्व की सबसे लंबी नदी माना जाता है | नील नदी की कुल लंबाई 6650 किलोमीटर है | विक्टोरिया झील को नदी का स्रोत माना जाता है | यह मिस्र, युगांडा, इथियोपिया, केन्या, तंजानिया, रवांडा, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, इरिट्रिया, बुरुंडी, सूडान और दक्षिण सूडान से होकर बहती है | नीली और सफेद नील नदी की दो सहायक नदियाँ हैं | यद्यपि हम में से अधिकांश के लिए, नील नदी दुनिया की सबसे लंबी नदी है, विद्वानों का एक वर्ग है जो अमेज़ॅन नदी को इस उपाधि का सच्चा विजेता मानता है | नील और अमेज़ॅन जैसी बड़ी नदियों के कई स्रोत हैं और कई बड़ी और छोटी सहायक नदियाँ हैं | अगर नदी की सही लंबाई की गणना करनी है तो नदी के सबसे दूर के स्रोत को खोजने की जरूरत है | अक्सर, ऐसे स्रोत दूरस्थ और दुर्गम स्थानों में स्थित होते हैं, जो ऐसे स्रोतों की खोज को एक कठिन कार्य प्रदान करते हैं |

The Amazon River – 6575 किमी:-

अमेज़ॅन नदी निस्संदेह पानी की मात्रा के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी नदी है | हालाँकि, दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी के रूप में इसकी स्थिति अत्यधिक विवादित है क्योंकि यह शीर्षक लंबे समय से मिस्र में नील नदी को दिया गया है | विवाद अमेज़न की उत्पत्ति के निर्धारण से उत्पन्न होता है | हाल ही में 2014 के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि अमेज़ॅन की उत्पत्ति का पता कॉर्डिलेरा रूमी क्रूज़ से लगाया जा सकता है |

Yangtze River- 6300 किमी:-

यांग्त्ज़ी नदी दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी है और पूरी तरह से एक देश के भीतर बहने वाली सबसे लंबी नदी है | यह एशिया की सबसे लंबी नदी भी है | यांग्त्ज़ी के नदी बेसिन में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश यानी चीन की आबादी का एक तिहाई हिस्सा है | परंपरागत रूप से, चीन की सरकार नदी के स्रोत के रूप में तंगगुला पर्वत में स्थित तुओतुओ सहायक नदी को मान्यता देती है | नए आंकड़ों के अनुसार, हालांकि, यांग्त्ज़ी नदी का स्रोत जरी हिल में स्थित है, जहां से डैम क्यू सहायक नदी का उद्गम होता है | ये सहायक नदियाँ, और अधिक शक्तिशाली यांग्त्ज़ी नदी बनाने के लिए जुड़ती हैं जो अंततः शंघाई में पूर्वी चीन सागर में गिरती हैं |

Mississippi River- 6275 किमी:-

मिसिसिपी, मिसौरी और जेफरसन नदियों से युक्त नदी प्रणाली को दुनिया की चौथी सबसे लंबी नदी प्रणाली माना जाता है | नदी प्रणाली 31 अमेरिकी राज्यों और 2 कनाडाई प्रांतों को बहाती है | मिसिसिपी नदी उत्तरी मिनेसोटा में शुरू होती है जहां इटास्का झील को नदी का स्रोत माना जाता है और मैक्सिको की खाड़ी में बहती है | हालाँकि, जब हमने जेफरसन नदी को मिसिसिपी नदी का सबसे दूर का स्रोत माना, तो हमें मिसिसिपी-मिसौरी-जेफरसन नदी प्रणाली मिलती है |

Yenisei River- 5539 किमी:-

यह दुनिया की पांचवीं सबसे लंबी नदी प्रणाली है और आर्कटिक महासागर में बहने वाली सबसे बड़ी नदी है | सेलेंज नदी को इस नदी प्रणाली का मुख्य जल स्रोत माना जाता है | सेलेंज नदी 992 किमी लंबी है और बैकाल झील में गिरती है | अंगारा नदी लिस्टविंका के पास बैकाल झील से निकलती है और रूस के इरकुत्स्क ओब्लास्ट से होकर बहती है और अंत में स्ट्रेलका के पास येनिसी नदी में मिल जाती है | येनिसी अंत में आर्कटिक महासागर में गिरती है | कवर की गई कुल लंबाई 5,539 मील है |

Yellow River-5464 किमी:-

Yellow River को उसके रंग के लिए कहा जाता है, यह पानी में भारी मात्रा में ढीली तलछट का परिणाम है, इस विशाल नदी को हुआंग हे के नाम से भी जाना जाता है | इसका बेसिन प्राचीन चीनी सभ्यता का जन्मस्थान माना जाता है, और यह अभी भी देश के लिए व्यावहारिक और प्रतीकात्मक रूप से बहुत महत्व रखता है |

Ob-Irtysh River-5410 किमी:-

ओब-इरतीश, जिसे ओब नदी के रूप में भी जाना जाता है, येनिसी और लीना के साथ तीन महान साइबेरियाई नदियों में से एक का प्रतिनिधित्व करता है | यह अल्तास पर्वत से निकलती है और आर्कटिक महासागर में बहती है |

Parana River – 4880 किमी:-

दक्षिण अमेरिका में स्थित पराना नदी दुनिया की सबसे लंबी और महाद्वीप की दूसरी सबसे बड़ी नदियों में से एक है | इसका नाम तुपी अभिव्यक्ति पारा रेहे ओनावा का संक्षिप्त नाम है, जिसका अनुवाद “समुद्र की तरह” है |

Congo River- 4700 किमी:-

पहले ज़ैरे नदी के रूप में जाना जाता था, कांगो अफ्रीका महाद्वीप में एक वक्र में फैला है और भूमध्य रेखा को दो बार पार करने वाली एकमात्र नदी होने का गौरव प्राप्त है | यह पृथ्वी की सबसे गहरी नदी भी है, जिसकी गहराई कुछ स्थानों पर 700 फीट से अधिक है |

Amur River- 4480 किमी:-

उत्तरपूर्वी चीन और रूस के बीच सीमा पर फैली अमूर नदी जिसे हेइलोंग जियांग के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया की दसवीं सबसे लंबी नदी है | जबकि अमूर शब्द की उत्पत्ति “पानी” के लिए एक शब्द से हुई है, चीनी हेइलोंग जियांग का अनुवाद “ब्लैक ड्रैगन रिवर” है |

Frequently Asked Questions (FAQs):-

दुनिया की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?

नील नदी दुनिया की सबसे लंबी नदी है जिसकी लंबाई 6650 किमी है |

दुनिया की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

अमेज़न दुनिया की सबसे बड़ी नदी है |

एशिया की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?

यांग्त्ज़ी एशिया की सबसे लंबी नदी है |

पृथ्वी की सबसे गहरी नदी कौन सी है?

कांगो पृथ्वी की सबसे गहरी नदी है |

भूमध्य रेखा को कौन सी नदी दो बार पार करती है?

कांगो नदी भूमध्य रेखा को दो बार पार करती है |

Also Read: Top 10 Indian Origin CEO: भारतीय मूल के Top 10 CEO

Bad Bank Structure: बैड बैंक स्ट्रक्चर

बैड बैंक स्ट्रक्चर- साथियो आज हम आप को ऐसी बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम सुनकर अजीब लगेगा | आप को इस बैंक का नाम सुनकर लगेगा कि कभी क्या बैंक का नाम भी ऐसा हो सकता है | जी हाँ , दोस्तों हम ऐसी ही बैंक के बारे में बात करेंगे जिसका नाम है बैड बैंक, आप ने कभी भी सोचा हे नहीं होगा कि किसी बैंक का नाम बैड बैंक होगा |

आपने बैड बॉय , बैड इमेज आदि के बारे में बहुत सुना होगा कि वो लड़का गन्दा है या फिर ये पिक्चर गन्दी है पर किसी बैंक के बारे में नहीं सुना होगा कि कोई भी बैंक गन्दी है जिसका नाम बैड बैंक है | लेकिन ऐसा है कि बैंक का नाम बैड बैंक है यहाँ पर बैंक के नाम में बैड शब्द गंदे के लिए नहीं उपयोग हुआ है बल्कि यहाँ पर बैड बैंक से मतलब है अच्छी बैंक से है| जी हाँ दोस्तों भारत सरकार एक ऐसी ही बैंक बना रही है जिसका नाम है बैड बैंक | साथियो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को बैड बैंक से जुडी जानकारी साझा करेंगे कि क्यों इस बैंक का नाम बैड बैंक होते हुए भी हम सभी के लिए एक अच्छी बैंक है |

बैड बैंक स्ट्रक्चर

बैड बैंक स्ट्रक्चर- एक तरह की असेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी होती है, जिसका काम बैंकों के फंसे हुए कर्जों यानी एनपीए (NPA) (Non-Performing Asset) को टेकओवर करना होता है. बैड बैंक किसी भी बैड असेट को गुड असेट में बदलने का काम करती  है.

भारत सरकार ने देश में बैड बैंक स्ट्रक्चर बनाने का ऐलान कर दिया है. यूनियन कैबिनेट इसके लिए National Asset Reconstruction Company Ltd (NARCL) की ओर से जारी सिक्योरिटी रिसिट लिए 30,600 करोड़ रुपये की गारंटी देने के फैसले को मंजूरी दे दी. सिक्योरिटी रिसिट से किसी फाइनेंशियल एसेट पर एसेट रीकंस्ट्रक्शन के अधिकार को निर्विवाद मान्यता मिल जाती है. आम तौर पर एसेट री-कंस्ट्रक्शन कंपनी या बैड बैंक फंसे हुए कर्ज को 15 फीसदी कैश देकर खरीद लेते हैं. बाकी 85 फीसदी सिक्योरिटी रिसिट के तौर पर होता है जो कि असेट्स के बिक जाने के बाद बैंक को दे दिया जाता है |

वित्त मंत्री ने ऐलान करते हुए बताया कि पिछले छह साल में बैंकों ने 5,01,479 रुपये रिकवर कर लिए हैं. इनमें से 3.1 लाख करोड़ रुपये मार्च 2018 से रिकवर किए गए हैं अब बैंकों को अपने फंसे हुए कर्ज को भरोसे के साथ NARCL को बेच सकेंगे | NARCL को बोलचाल की भाषा में बैड बैंक कहा जा रहा है. कंपनी को सिक्योरिटी रिसिप्ट पर सरकार की गारंटी मिलेगी, इसी के आधार पर यह बैंकों के डूबे हुए कर्ज को खरीदेगी| जुलाई में हो गई थी NARCL  की स्थापना|

बैड बैंक क्या है ? (What is BAD BANK?):-

बैड बैंक (BAD BANK) एक तरह की एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी (Asset Reconstruction Company)होती है, जिसका काम बैंकों के फंसे हुए कर्जों यानी एनपीए (Non-Performing Asset) को टेकओवर करना होता है. बैड बैंक किसी भी बैड असेट (Bad Assets) को गुड एसेट ( (Good Assets) में बदलने का काम करता है. अगर बैंक किसी को भी लोन देता है तो ये जरूरी नहीं कि हर कोई लोन की हर किस्त समय से चुका दे या लोन पूरा चुका दे| ऐसे में बैड बैंक अपनी भूमिका शुरू करता है|

जुलाई में हो गई थी NARCL की स्थापना :

इससे पहले पिछले महीने इंडियन बैंक एसोसिएशन ने आरबीआई को एक आवेदन देकर 6000 करोड़ रुपये के NARCL की स्थापना की मांग की थी| समझा जाता है कि मुंबई में जुलाई में ही रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में रजिस्ट्रेशन करा कर NARCLका गठन कर दिया गया है. खबरों के मुताबिक कंपनी ने 100 करोड़ रुपये का फंड जुटा लिया है और एसेट रीकंस्ट्रक्शन बिजनेस के लाइसेंस के लिए आरबीआई (RBI) में अप्लाई किया है.

बैड बैंक चर्चा का विषय क्यों बना हुआ है?

हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) के गवर्नर ने एक बैड बैंक  (Bad Bank) बनाने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिये सहमत हुए हैं।

बैड बैंक के विषय में जानकारी :

  • बैड बैंक एक आर्थिक अवधारणा है जिसके अंतर्गत आर्थिक संकट के समय घाटे में चल रहे बैंकों द्वारा अपनी देयताओं को एक नए बैंक को स्थानांतरित कर दिया जाता है।
  • बैड बैंक ऋण देने और जमा स्वीकार करने की प्रकिया का भाग नहीं होता है, लेकिन वाणिज्यिक बैंकों की बैलेंस शीट ठीक करने में मदद करता है।
  • तकनीकी रूप से बैड बैंक एक Asset Reconstruction Company- ARC या Asset Management Company- AMC है जो वाणिज्यिक बैंकों के बैड ऋणों को अपने नियंत्रण में लेकर उनका प्रबंधन और समय के साथ धन की वसूली करती है।
  • अमेरिका स्थित मेल्लोन बैंक(Mellon Bank) द्वारा वर्ष 1988 में पहला बैड बैंक बनाया गया था, जिसके बाद स्वीडन, फिनलैंड, फ्राँस और जर्मनी सहित अन्य देशों ने इस अवधारणा में अपनाया।
    • अमेरिका में इसके लिये तनावग्रस्त परिसंपत्ति राहत कार्यक्रम (Troubled Asset Relief Programme- TARP) व्यवस्था की गई है।
    • आयरलैंड में वित्तीय संकट से उभरने के लिये वर्ष 2009 में राष्ट्रीय परिसंपत्ति प्रबंधन एजेंसी (National Asset Management Agency) की स्थापना की गई थी।

बैड बैंक की भारत में जरुरत क्यों है?

  • आर्थिक सुधार हेतु:
    • RBI ने आशंका जताई है कि बैंकिंग क्षेत्र में महामारी के कारण बैड ऋणों में वृद्धि हो सकती है।
  • सरकारी सहायता:
    • निजी उधारदाताओं द्वारा वित्तपोषित और सरकार द्वारा समर्थित व्यावसायिक रूप से संचालित बैड बैंक,  Non-Performing Asset (NPA) से निपटने के लिये एक प्रभावी तंत्र हो सकता है।
    • इस बैंक में सरकार की भागीदारी को बैड ऋण से निपटने की प्रक्रिया को तेज करने के साधन के रूप में देखा जाता है।
  • बढ़ता NPA:
    • (Financial Stability Report) वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट : RBI ने आपनी इस रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि बैंकिंग क्षेत्र का सकल NPA सितंबर 2020 की तुलना में 7.5% से बढ़कर सितंबर 2021 में 13.5% तक हो सकता है।
  •  के वी कामथ कमेटी : भारत के कॉरपोरेट क्षेत्र में कोविड-19 महामारी के बाद 15.52 लाख करोड़ रुपए के कर्ज़ के कारण तनाव की स्थिति देखी जा रही है, हालाँकि इस क्षेत्र पर महामारी के पहले से ही 22.20 लाख करोड़ रुपए का कर्ज़ था।
    • समिति ने कहा कि खुदरा व्यापार, थोक व्यापार, सड़क और वस्त्र जैसे क्षेत्रों में कंपनियों को तनाव का सामना करना पड़ रहा है।
    • कोविड महामारी से पहले से ही तनाव ग्रस्त क्षेत्रों में गैर -बैंकिंग वित्तीय कंपनी (Non-Banking Financial Company), बिजली, स्टील, रियल एस्टेट और निर्माण शामिल हैं।

बैड बैंक के लिए चुनौतियां :

  • गतिशील पूंजी:
    • महामारी-ग्रस्त अर्थव्यवस्था में बैड संपत्ति के लिये खरीदारों को ढूँढ़ना एक चुनौती होगी, खासकर जब सरकारें राजकोषीय घाटे के मुद्दे का सामना कर रही है|
  • अंतर्निहित मुद्दे की अनदेखी:
    • शासनिक सुधारों के बिना सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (कुल NPA में से 86% के लिये ज़िम्मेदार हैं) अतीत की तरह व्यवसाय कर सकते हैं और बैड ऋणों को समाप्त कर सकते हैं।
    • बैड बैंक का विचार सरकारी जेब (सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों) से दूसरे (बैड बैंक) को ऋण स्थानांतरित करने जैसा है।
  • पुनर्पूंजीकरण के माध्यम से निपटने का प्रावधान:
    • केंद्र सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में बैंकों में पुनर्पूंजीकरण के माध्यम से लगभग 2.6 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है।
    • बैड बैंक की अवधारणा का विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा बैंकों की बैलेंस शीट को ठीक करने के लिये पुनर्पूंजीकरण की व्यवस्था की गई है, इसलिये बैड बैंक की आवश्यकता नहीं है।
  • बाज़ार से संबंधित मुद्दे:

वाणिज्यिक बैंकों से बैड बैंक में बैड संपत्ति का स्थानांतरण बाज़ार द्वारा निर्धारित नहीं किया जाएगा।

बैड बैंक के लिए आगे की राह :

  • समग्र सुधार:
    • जब तक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक प्रबंधन राजनेताओं और नौकरशाहों के प्रति निष्ठावान रहेगा तब तक उनके व्यवसाय में घाटे की स्थिति बनी रहेगी और उनके द्वारा मितव्ययी (Prudential) मानदंडों के आधार पर उधार दिया जाना जारी रहेगा। इसलिये एक बैड बैंक की स्थापना के बारे में बहस को बैंकिंग क्षेत्र में समग्र सुधारों के उचित कार्यान्वयन से पहले किया जाना चाहिये, जैसा कि वर्ष 2015 में शुरू की गई  इन्द्र धनुष (Indra Dhanush) योजना के तहत परिकल्पित था।
  • टेलर मेड अप्रोच:
    • यह एक चुनौती है जिसे कई मोर्चों पर सुधार की आवश्यकता है। सिर्फ बैड बैंक की स्थापना कर देना सुधार के लिये पर्याप्त नहीं हो सकता है। भारत के विभिन्न हिस्सों में मौजूद बैड लोन की समस्या का समाधान टेलर मेड अप्रोच (Tailor Made Approach)के माध्यम से करना और  बैड बैंक का उपयोग अन्य सभी तरीकों के असफल होने पर ही अंतिम उपाय के रूप में किया जाना चाहिये।

बैड बैंक के लिए पूर्व के प्रस्ताव :

  • भारतीय बैंकों के संघ (Indian Banks’ Association) के नेतृत्व में बैंकिंग क्षेत्र ने सरकार और बैंकों से निष्पक्ष (Equality ) योगदान का प्रस्ताव करते हुए NPA (Non-Performing Asset) समस्या के समाधान के लिये एक बैड बैंक स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।
  • आर्थिक सर्वेक्षण, 2017 में भारतीय बैंकों से उच्च मूल्य के NPA खरीदने के लिये सार्वजनिक क्षेत्र की परिसंपत्ति पुनर्वास एजेंसी (Public Sector Asset Rehabilitation Agency- PARA) का सुझाव दिया गया है।

बैड बैंक से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर :

NPA क्या होता है?

जब कोई व्यक्ति या संस्था किसी बैंक से पैसा यानी लोन लेकर उसे वापस नहीं करता है, तो उस लोन खाते को बंद कर दिया जाता. इसके बाद उसकी नियमों के तहत रिकवरी की जाती है. ज्यादातर मामलों में यह रिकवरी हो ही नहीं पाती या होती भी है तो न के बराबर नतीजतन बैंकों का पैसा डूब जाता है और बैंक घाटे में चला जाता है.
RBI नियमों के मुताबिक, वह संपत्ति जिससे बैंक को कोई आय नहीं हो रही है उसे आम भाषा में Non-Performing Asset (NPA) या डूबी हुई रकम कहते हैं. RBI नियमों की बात करें तो 180 दिन तक अगर किसी संपत्ति से कोई आय नहीं हो रही है तो वो NPA है हालांकि विदेशों में NPA घोषित करने की मियाद 45 से 90 दिन है.


क्या दुनिया में और भी कहीं खुले हैं ये बैड बैंक (Bad Bank)?

इस तरह के कई बैंक पहले से दुनियाभर में काम कर रहे है. फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, पुर्तगाल में कई साल से बैड बैंक काम कर रहे है. इन बैंकों का काम बैड एसेट्स को गुड ऐसेट्स में बदलना होता है

इस बैंक के आने से आम आदमी पर क्या असर होगा?

इंडियन बैंक एसोसिएशन का जिक्र करते हुए बीते साल SBI के तत्कालीन चेयमैन रजनीश कुमार कहा था कि IBA लेवल पर यह शुरुआती विचार हैं. उन्होंने बताया था कि यह सही वक्त है जब बैड बैंक की तरह कोई स्ट्रक्चर खड़ा किया जा सकता है.
बैड बैंक का आइडिया काम कर सकता है क्योंकि बैंकों का मौजूदा NPA और प्रोविजंस बहुत ज्यादा है. भारत में पॉलिसी बनाने वालों के बीच बैड बैंक बनाने के लेकर लंबे समय से बातचीत चलती आ रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में केंद्र सरकार इसमें पैसा लगाएगी यानी बड़े स्तर पर बैंकों का फंसा कर्ज साफ हो जाएगा. ऐसे में सरकारी बैंकों का प्राइवेटाइजेशन आसान हो जाएगा.
एनपीए साफ होने पर ये सरकारी बैंक आसानी से आम ग्राहकों और कारोबारियों को ज्यादा से ज्यादा लोन दे पाएंगे. लिहाजा बैंकों के कर्ज नहीं देने वाली बात खत्म हो जाएगा.

इस बैंक की वजह से आम आदमी के डिपाजिट पैसो पर क्या असर होगा?

आम ग्राहक न तो इस बैंक में पैसे जमा कर सकते हैं. न ही इन बैंकों का आम लोगों से कोई लेना देना है. ये बैंक नहीं बल्कि एक कंपनी के तौर पर काम करेगा|

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

RTE MP Admission 2023-24 : RTE एडमिशन 2023-24 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जाने यहाँ पर…

RTE MP Admission 2023 -24

मध्यप्रदेश सरकार शैक्षणिक वर्ष 2023 -24  में RTE के माध्यम से छात्रों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म आमंत्रित किये जाने लगे हैं | इसके लिए छात्रों को पंजीकरण कर Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | 

इच्छुक उम्मीदवार मध्यप्रदेश के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट  
https://rteportal.mp.gov.in/Lottery/Default.aspx?m=1 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए MP RTE Admission 2023 -24  प्रक्रिया शुरू हो गई है | मध्यप्रदेश सरकार इस वित्त वर्ष 2023 -24  में प्राथमिक शिक्षा अधिनियम के तहत छात्रों के लिए RTE Madhya Pradesh Admission 202३ -24  को नियमित करने जा रहा है | इस अधिनियम के तहत राज्य सरकार ने वित्तीय रूप से गरीब परिवारों के बच्चों के मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में स्थित प्रतिष्ठित विद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए स्कूलों में 25% सीटें आरक्षित की हैं |

RTE 2023 -24  के लिए ऑनलाइन स्कूल पंजीकरण की तिथि पूरी हो चुकी है और छात्र पंजीकरण होंगे | इच्छुक और पात्र उम्मीदवार RTE की  आधिकारिक वेबसाइट मध्यप्रदेश सरकार शैक्षणिक वर्ष 2023 -24  में RTE के माध्यम से छात्रों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म आमंत्रित जल्द ही किये जाने लगे हैं | इसके लिए छात्रों को पंजीकरण कर Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | इच्छुक उम्मीदवार मध्यप्रदेश के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट  
https://rteportal.mp.gov.in/Lottery/Default.aspx के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

यह भी पढ़े :

RTE Admission MP 2023 -24 : शिक्षा के अधिकार कानून, 2011 निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश 2023 -24

RTE एडमिशन 2023 -24 ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करे

Related- RTE मध्य प्रदेश एडमिशन 2023 -24 स्कूल आईडी (कोड) कैसे पता करें

आवश्यक दस्तावेज- Eligibility & Documents for RTE MP Admission

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • पासपोर्ट फोटो
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

MP RTE Admission 2023 -24 की आवेदन प्रक्रिया:-

STEP 1: सर्वप्रथम आपको आरटीइ (RTE) के आधिकारिक वेबसाइट http://rteportal.mp.gov.in/ में जाना होगा | मुख्य प्रष्ठ में RTE Admission लिंक पर क्लिक करे |

स्टेप 2: अब आप पेज को थोड़ा स्क्रोलडोन करके आवेदन प्रक्रिया सेक्शन में आपको आवेदन पंजीयन की लिंक मिलेगी अतः नया आवेदन करने के लिए उपरोक्त लिंक पर क्लिक करें

STEP 3: जैसे ही आप आवेदन पंजीयन वाले लिंक पर क्लिक करेंगे तो आप के सामने स्क्रीन पर 2023 -2024 के लिए आवेदन पंजीयन हेतू दिशा निर्देश दिखाई देंगे जिसे ध्यानपूर्वक पढ़ना है और साथ ही दिशा निर्देश का अनुशरण करना है |

STEP 42023-2024 के लिए आवेदन पंजीयन हेतू दिशा निर्देश को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद आगे बढ़े बटन पर क्लिक करना है|

STEP 5: आगे बढ़े बटन पर क्लिक करते ही आप के सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा जिसमे आप को आरटीई ऑनलाइन आवेदन हेतु (OTP) के माध्यम से आवेदक का मोबाइल नंबर सत्यापित करना है |

STEP 6: अब आप को अपना दो बार मोबाइल नंबर और कॅप्टचा कोड एंटर करते हुए मोबाइल पर OTP प्राप्त करने हेतु क्लिक करे बटन पर क्लिक करना है |

STEP 7: अब आप के मोबाइल पर चार अंक का OTP प्राप्त होगा जिसे कृपया ओटीपी दर्ज करें वाले बॉक्स में एंटर करके Submit OTP वाली बटन पर क्लिक करना है |

Related- RTE मध्य प्रदेश एडमिशन 2023-24 स्कूल आईडी (कोड) कैसे पता करें

STEP 8: Submit OTP वाली बटन पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा जिसमे निजी विद्यालयों में प्रवेश पाने वाले बच्चे का आधार e- Kyc करना है | जिसके लिए आप को बच्चे का आधार कार्ड नंबर एंटर करना है और आधार e- Kyc करनी है | आधार e- Kyc के लिए दो ऑप्शन दिए गए है

  1. OTP द्वारा e- Kyc करे
  2. e- Kyc through Biomatric

STEP 9: e- Kyc प्रोसेस कम्पलीट होने के आप के सामने एक आवेदन फॉर्म ओपन होगा जिसे आप को ध्यान पूर्वक भरना है और साथ ही स्कूल सेलेक्ट करना है , और फॉर्म सबमिट करना है |

STEP 10: सफलतापूर्वक फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद आप फॉर्म का प्रिंट लें और जरुरी सभी दस्तावेज की प्रतिलिपि लगाकर चुने हुए वेरिफिकेशन सेण्टर (स्कूल) में जाकर दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य कराएँ अन्यथा फॉर्म मानी नहीं होगा और बच्चा स्कूल पाने से वंचित रह जायेगा |

RTE एडमिशन 2023-24 ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करे

RTE से सम्बंधित समस्त जानकारी के लिए यह भी पढ़े :

1. RTE मध्य प्रदेश एडमिशन 2022-23 स्कूल आईडी (कोड) कैसे पता करें

2. RTE मध्य प्रदेश एडमिशन 2022-23 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

3. RTE Madhya Pradesh: RTE एडमिशन 2022-23 ऑनलाइन आवेदन

4. RTE मध्य प्रदेश एडमिशन 2022-23

3. Rte Proposal 2020-21 & 2021-22

4. RTE 2022: शुल्क प्रतिपूर्ति एवं भुगतान प्रबंधन

आवेदन हेतु पात्रता सम्बंधित जिज्ञासा :

1. वर्तमान में किस सत्र हेतु निः शुल्क प्रवेश प्रक्रिया चल रही है ?

सत्र 2023 -24 हेतु,

2. यदि सत्र 2022 -23 में ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से एडमिशन हुआ है और प्रवेश ले लिया है तो क्या अब सत्र 2023 -24 में आवेदन कर सकते हैं ?

नहीं | सत्र 2023 -24 हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वह आवेदक पात्र नहीं होगा जिसने सत्र 2022 -24 की ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से आवंटित स्कूल में प्रवेश ले लिया है |

3. आरटीई के तहत किस वर्ग के बच्चो को निः शुल्क प्रवेश की पात्रता है ?

ऐसे बच्चे आवेदन हेतु पात्र है जिनके माता – पिता निम्न वर्ग से सम्बंधित हो :-
वंचित समूह
1. अनुसूचित जाति
2. अनुसूचित जनजाति
3. वनसमूह के पट्टाधारी परिवार,
4. विमुक्त जाति परिवार (विमुक्त जाति में शामिल है – बंजारा, हाबुड़ा, भाटू, चंद्रवेदिया, बैरागी, कंजर, सांसी, बनछडा, मोघिया, कालबेलिया, भानमत, बगरी,नट , पारधी, बेदिया , कुचबन्दिया, बिजोरिया , कबूतरी, संधिया, पासी एवं सनोरिया) में शामिल पालक के बच्चे|
5. निः शक्त बच्चे (मेडिकल बोर्ड से जारी प्रमाण पत्र अनुसार)
6. HIV ग्रस्त बच्चे
कमजोर वर्ग : वैध बीपीएल कार्ड/ अंत्योदय कार्ड धारी परिवार के बच्चे |
* अनाथ बच्चे (अनाथ आश्रम में पढ़ने वाले बच्चे)
बच्चे का वर्तमान फोटो, आधार नंबर, समग्र आईडी, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जिस आरछित कोटा के अंतर्गत प्रवेश हेतु आवेदन किया है उसका प्रमाण पत्र|

4. क्या आधार नंबर अनिवार्य है?

हाँ आधार नंबर अनिवार्य है |

5. निवासी होने सम्बन्धी क्या दस्तावेज आवश्यक है ?

सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र| निवास प्रमाण पत्र में निवास का स्थान अंकित नहीं होने पर बीपीएल कार्ड में अंकित पता स्थानीय पता माना जायेगा |

6. जाति सम्बन्धी आवश्यक दस्तावेज?

सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र|

7. मेरा बच्चा पूर्व में आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूल में निः शुल्क पढ़ रहा है तो क्या में पुनः वह किसी अन्य स्कूल हेतु आवेदन कर सकता हूं?

नहीं | आवेदक पूर्व में शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत किसी भी प्राइवेट स्कूल में निः शुल्क अध्ययन किया है अथवा कर रहा है तो वह इस हेतु पुनः आवेदन हेतु पात्र नहीं है

8. आवेदन पत्र कहाँ जमा करना होगा ?

आवेदन केवल पोर्टल पर ऑनलाइन ही दर्ज होंगे | ऑफलाइन आवेदन नहीं किये जा सकेंगे| अतः आवेदकों द्वारा किसी भी स्कूल में आवेदन की हार्ड कॉपी जमा नहीं की जाएगी | आवेदक पोर्टल पर अपना आवेदन स्वयं कर सकते हैं |

9. यदि आवेदन में कोई त्रुटि हो गयी है तो कैसे सुधार कर सकते हैं ?

आवेदन दर्ज करने के बाद प्रिंट निकल कर देख लें कि समस्त जानकारी जैसे समग्र आईडी, आधार नंबर भरे हो| स्कूलों का क्रम देख लें सभी आ रहे है एवं प्राथमिकता क्रम भी चेक कर लें| यदि किसी प्रकार की गलती है या सुधार करना है तो पोर्टल पर उपलब्ध ऑप्शन अध्यतन करें से आवेदन का सुधार कर लें इसके पश्चात ही सत्यापन कराने जाये| सत्यापन कराने के पश्चात कोई सुधार नहीं सकेगा| इसमें मोबाइल नंबर -1 पर OTP आएगा उसका उपयोग करे|

10. ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के बाद OTP प्राप्त हुआ है इसका क्या करना है?

आरटीई पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म दर्ज करने के उपरांत पालक के फॉर्म में दर्ज मोबाइल नंबर -1 पर SMS द्वारा एक OTP पासवर्ड प्राप्त होगा इसको दर्ज करने के उपरांत आवेदन की पुस्टि कर लॉक करे तभी आवेदन पत्र सेव होगा | अतः सलाह दी जाती है कि फॉर्म भरते समय मोबाइल अपने पास चालू करके रखें| इसके बाद आवेदन पत्र की पावती प्राप्त कर अपने पास सुरक्षित रखे सत्यापन प्रपत्र एवं आवंटन पत्र निकालते समय इसकी आवश्यकता होगी

Go to Homepage

Samgra Aadhar E-Kyc: अब समग्र आईडी से आधार करें लिंक, ये है पूरी प्रोसेस…..

0

Samagra ID Aadhaar Linking: Samgra Aadhar E-Kyc

यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी है और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो यह बहुत ही जरुरी है कि आप की समग्र आई डी से आधार कार्ड लिंक करवाए| और साथ ही हमारी इस पोस्ट को पढ़ रहें हैं तो समग्र आईडी की इम्पोर्टेंस को जरूर समझते होंगे । यदि नहीं तो आपको जरूर जानना चाहिए की राज्य में लाभार्थियों को पूर्णतः सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक सरलीकरण माध्यम तैयार किया गया है ताकि सभी लाभार्थियों को उनके पात्रता के अनुसार उचित लाभ दिलाया जा सके |

उपरोक्त विषयानुसार आपको सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार का समग्र आईडी से लिंक करना आपेक्षित है । आधार समग्र न लिंक होने से हो सकता है आप उचित योजनाओ का लाभ न प्राप्त कर सकें ।

वर्त्तमान में आधार एवं समग्र लिंक करने के दो माध्यम हैं :-
1. पहला ऑफलाइन : जिसमें आप अपनी आधार एवं समग्र आईडी की प्रतिलिपि अपने क्षेत्र कार्यालय जैसे ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक के पास या शहरी क्षेत्र में जनपद कार्यालय में जमा करना होगा ।
2. दूसरा ऑनलाइन जिसकी जानकारी नीचे दी जा रही है

आधार को समग्र से लिंक करने के लिए आवश्यक शर्तें :-
आधार से से मोबाइल लिंक होना चाहिए ताकि आधार e -KYC की जा सके ।आधार से यदि मोबाइल नंबर लिंक न हो तो किसी पास के एमपी ऑनलाइन सेंटर में जाकर बायोमेट्रिक द्वारा e -KYC कराएं ।

Samagra ID Aadhaar Linking Process: Samgra Aadhar E-Kyc

STEP 1: समग्र आईडी से आधार लिंक करने के लिए सबसे पहले मध्य प्रदेश की के आधिकारिक वेबसाइट https://spr.mponline.gov.in/PORTAL/Services/Samagra/index.html पर जाए| होम पेज पर e-KYC Verification टैब पर क्लिक करें |

STEP 2: e-KYC Verification टैब पर क्लिक करने पर एक लॉगिन पेज ओपन होगा | जिसमे आप को अपनी कीओस्क आईडी और पासवर्ड एंटर करना है और कॅप्टचा कोड एंटर करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है |

STEP 3: कीओस्क लॉगिन हो जाने के बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमे समग्र आईडी एंटर करना है और Click to Process पर क्लिक करना है |

STEP 4: Click to Process पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आप को कॅप्टचा कोड एंटर करके खोजे बटन पर क्लिक करना है |

STEP 5: खोजे बटन पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आप को अपना मोबाइल नंबर एंटर करना है और SEND OTP के बटन पर क्लिक करना है |

STEP 6: मोबाइल पर एक otp आएगा जिसे स्क्र्रीन पर otp वाले सेक्शन में एंटर करके प्रमाणित करे और आधार E- Kyc प्रारम्भ करे बटन पर क्लिक करे|

क्लिक करे|

STEP 4: प्रमाणित करे और आधार E- Kyc प्रारम्भ करे बटन पर क्लिक करने के बाद आप के स्क्रीन पर सदस्य से सम्बंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी और OTP रिक्वेस्ट करने पर आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा जिसे आपको OTP टेक्स्ट बॉक्स में दर्ज करना है|

STEP 5: OTP वेरिफिकेशन हो जाने पर आधार डिटेल्स फोटो के साथ आपकी स्क्रीन पर आ जावेगी अतः नीचे दी हुयी बटन पर पर क्लिक करके पुष्टि करना होगा पुष्टि करते ही आपके द्वारा आधार लिंक की रिक्वेस्ट सम्बंधित सर्वर में भेज दी जाती है आधार को समग्र लिंक करने में २ से तीन कार्यदिवस का समय लगता है अतः इसके बाद समग्र आईडी डाउनलोड करके आप आधार लिंक हुआ की नहीं चेक कर सकते हैं

How To Link Aadhaar in Samagra ID
समग्र आईडी में आधार कैसे लिंक करें

इस प्रकार आप अपनी समग्र आईडी को आधार से लिंक कर पाएंगे, (Samagra ID Aadhaar Linking)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

Samgra ID के प्रकार कौन से हैं ?

Samgra ID के मूलतः दो प्रकार हैं,
* Family Samgra ID (समग्र परिवार आई डी)
* Member Samgra ID (समग्र सदस्य आई डी )

समग्र आई डी कार्ड अप्लाई करने में कौन सा डॉक्यूमेंट लगता है ?

समग्र आई डी अप्लाई करने के लिए मूलत एक दस्तावेज की आवश्यकता होती है जो निम्न प्रकार है ।
आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID, राशन कार्ड , दसवीं का मार्कशीट आदि आपको इनमें से कोई एक ही काम आएगा अप्लाई करते वक्त क्योंकि सिर्फ एक की ही जरूरत पड़ती है।

क्या समग्र आई डी सभी सदस्यों का बनाना जरूरी है ?

हाँ बिल्कुल जरूरी है समग्र आई डी सभी सदस्यों का बनाना अत्यंत जरूरी माना जाता है क्योंकि अगर आप सभी योजनाओं का लाभ समय पर लेना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका कोई भी काम समय पर हो तो आप समग्र portal अपने पूरे परिवार का Registration करा सकते हैं

क्या समग्र आई डी बनाने के लिए सरकारी दफ्तर जाना पड़ता है ?

जी नहीं समग्र आई डी बनाना बहुत आसान है और यह ऑनलाइन बनता है जो आप कहीं से भी बना सकते हैं इसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर में जाना नहीं पड़ेगा ।

क्या समग्र आई डी छात्रों को भी बनवाना पड़ेगा ?

जी हाँ छात्रों को भी बनवाना पड़ेगा क्योंकि छात्र भी किसी परिवार के सदस्य हैं और इससे छात्रों को भी काफी लाभ मिलेगा ।

Go to Homepage-

RSK MP 2023 : कक्षा 5 और 8 वीं वार्षिक परीक्षा इंटरनल मार्क्स (Project Work & Co-Curricular Activities) मार्क्स कैसे फीड करें?

RSK MP 2023 Project Work & Co-Curricular Activities- 2022-2023 में कक्षा 5 और 8 वीं की वार्षिक परीक्षा का कार्य पूरा हो चुका है साथ ही फाइनल एग्जाम के मार्क्स भी संकुल केंद्रों के माध्यम से फीड किये जा चुके हैं।

लेकिन अब सभी शाला प्रभारियों को निर्देशित किया गया है की वे स्वयं के आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से https://www.rskmp.in/ पोर्टल में मार्क्स फीड करना सुनिश्चित करें ताकि फाइनल रिजल्ट समय रहते घोषित किया जा सके साथ ही मार्कशीट भी प्रिंट की जा सकें

RSK MP 2022: 5 और 8 वीं वार्षिक परीक्षा Project Work & Co-Curricular Activities मार्क्स फीड करने के लिए निम्न प्रोसेस को फॉलो करना पड़ेगा |

STEP 1: सर्वप्रथम आप राज्य शिक्षा केंद्र की www.rskmp.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ | पोर्टल परशाला प्रभारी की यूनिक आईडी एवं पासवर्ड के रूप में संबंधित शिक्षक की जन्मतिथि से लॉगिन किया जा सकता है।

अतः सभी शाला प्रभारी अपनी यूनिक आईडी एवं पासवर्ड में अपनी जन्मतिथि दर्ज कर पोर्टल पर लॉगिन करें ध्यान रखें जन्मतिथि वही दर्ज करना है जो आपके सर्विस बुक में दर्ज है अन्यथा आपको पोर्टल में लॉगिन करने में परेशानी होगी।

RSK MP Project Work & Co-Curricular Activities

STEP 2: सफलतापूर्वक लॉगिन हेने के पश्चात कुछ इस प्रकार का डैशबोर्ड आपको दिखाई देगा जहाँ पर मेनू प्रदर्शित होंगे ITEM BANK , 5-8 EXAM (2022-23) और My Account|

STEP 4: Internal Mark List में जाकर सबसे पहले आप छात्रों की सूचि डाउनलोड करके प्रिंट ले प्रिंट लेकर उसमें मार्क्स को फीड करना सुनिश्चित करें उसके बाद आप ऑनलाइन फीडिंग करें ताकि गलती होने की कोई सम्भावना न रहे

STEP 3: उपरोक्त दिए हुए मेनू में से आपको 5-8 EXAM (2022-23) में क्लिक करना हैं जिसके अंतर्गत सबमेनू में आप को Internal Marks Entry  वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है |

STEP 4: उपरोक्त दिए हुए तीन मेनू में से आपको 5 8 ANNUAL EXAM में क्लिक करना हैं जिसके अंतर्गत Co-Curricular Activities मार्क्स एंट्री करने के लिए उपरोक्त दिए हुए तीन मेनू में से आपको Co-Curricular Activities में क्लिक करना हैं

STEP 5: प्रोजेक्ट वर्क मार्क्स एवं Co-Curricular Activities मार्क्स एंट्री के लिए कक्षा का चयन करें जिसके मार्क्स आप फीड करना चाहते हैं | उपरोक्त चयन के आधार पर लिस्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी जिसमें आपको बच्चों के नंबर फीड करना होगा

STEP 6: मार्क्स फीड होने के पश्चात नीचे दिए हुए वेरीफाई बटन पर क्लिक करने सबमिट कर देना है इस प्रकार आप मार्क्स फीड कर पाएंगे

कक्षा 5 में अतिरिक्त भाषा में क्या दर्ज करना है

कक्षा 5 में प्रोजेक्ट का नंबर फीड करते समय अतिरिक्त भाषा में 0 दर्ज करें

यदि छात्र अनुपस्थिति है उस स्थिति में क्या करना होगा

छात्र के अनुपस्थिति होने पर भी मार्क्स में 0 दर्ज करें

सह शैक्षणिक में अनुपस्थित छात्र के लिए क्या करना होगा

सह शैक्षणिक में अनुपस्थित छात्र के लिए भी ग्रेड देना अनिवार्य है अब छात्र की कुशलता के आधार पर ग्रेडिंग कर सकते हैं

Go to Homepage

RSK MP: कक्षा 5 और कक्षा 8 वीं परीक्षा के लिए बिना समग्र आई डी वाले बच्चो को कैसे ऐड करे? जाने यहाँ पर…

Rsk Mp add children without samgra ID: अन्य प्रदेश के ऐसे विद्यार्थी जो मध्य प्रदेश के स्कूलों में दर्ज हैं ऐसे विद्यार्थियों को राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा RSK MP PORTAL पर कक्षा 5 और 8 वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए जोड़ने सुविधा उप्लब्ध करवा दी गयी है|

अन्य प्रदेश के ऐसे विद्यार्थी जो मध्य प्रदेश के स्कूलों में अध्ययन कर रहे हैं और उनकी समग्र आई डी नहीं है, ऐसे विद्यार्थीओ को पोर्टल पर जोड़ने की सुविद्या शुरू हो गयी है

यह सुविधा केवल और केवल जिले स्तर पर उपलब्ध होगी

समस्त जानकारी सुनिश्चित करते हुए ही इन विद्यार्थीओ को पोर्टल पर जोड़ने के निर्देश गए हैं जिन विद्यार्थियों की समग्र आई डी है उन्हें न जोड़े, बाद में किसी भी प्रकार से इनकी आई डी परिवर्तित नहीं की जाएगी|

कक्षा 5 और कक्षा 8 वीं परीक्षा के लिए बिना समग्र आई डी वाले बच्चो को कैसे ऐड करे?:

कक्षा 5 और कक्षा 8 वीं परीक्षा के लिए बिना समग्र आई डी वाले बच्चो को जोड़ने के लिए निम्न प्रोसेस करनी पड़ेगी :

STEP 1: उक्त आदेशानुसार सर्वप्रथम आप राज्य शिक्षा केंद्र की www.rskmp.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ | पोर्टल पर शाला के RTE पोर्टल के यूजर आईडी एवं पासवर्ड लॉगिन करना होगा |

STEP 2: सफलतापूर्वक लॉगिन हेने के पश्चात कुछ इस प्रकार का डैशबोर्ड आपको दिखाई देगा जहाँ पर कई सारे मेनू प्रदर्शित होंगे इसमें से 5-8 EXAM (2022-23) में वर्क करना है

STEP 3: उपरोक्त दिए हुए में से आपको 5-8 EXAM (2022-23) में क्लिक करने हैं जिसमे से आपको सबमीनू में Student Add (Without Samgra ID) वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है |

STEP 4: Student Add (Without Samgra ID) में क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आप को स्कूल का Dise Code एंटर करना है उसके बाद स्टूडेंट की साडी डिटेल एंटर करना है और उस के बाद Confirm & Add वाली बटन पर क्लिक करना है |

STEP 5: Confirm & Add वाली बटन पर क्लिक करते ही Student Added Successfully का massage दिखाई देगा |

इस प्रकार से अन्य प्रदेश के ऐसे विद्यार्थी जो मध्य प्रदेश के स्कूलों में अध्ययन कर रहे हैं और उनकी समग्र आई डी नहीं है उनको बड़ी आसानी से जोड़ सकते है और उनका वार्षिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करवा सकते हैं |

Go Homepage

MP: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 और सम्बंधित बार- बार पूछे जाने वाले प्रश्न…

Mukhyamantri Ladli Bahna Yojana 2023: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुभारम्भ मध्य प्रदेश सरकार यानि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के द्वारा किया गया है मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन,उनके स्वास्थ एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रारंभ की जा रही है|

योजना के तहत बहनो को 1000 रुपये प्रति माह दिया जायेगा एवं सालाना 12 हजार रूपये राज्य सरकार द्वारा दिये जायेंगे। यह योजना 5 मार्च 2023 से शुरू हो गयी है जिसके लिए आवेदन की शरुआत 25 मार्च 2023 से की जावेगी । यह राज्य की महिलाओ के लिए सबसे बड़ी योजना सरकार ने शुरू की है, जो लगभग राज्य के प्रत्येक घर में पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 का संछिप्त परिचय :

विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नाम लाडली बहना योजना
हितग्राही मूलक है या नही
अधिकार क्षेत्र राज्य प्रवर्तित योजना
योजना कब से प्रारंभ की गयी 2023-03-15
योजना का उद्येश्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन,उनके स्वास्थ एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रारंभ की जा रही है.
लाभार्थी के लिए आवश्यक शर्ते / लाभार्थी चयन प्रक्रियायोजना अंतर्गत पात्रता :- योजना के अंतर्गत ऐसी श्रेणी की महिला पात्र होफी जो- * मध्यप्रदेश में स्थानीय निवासी हों. * विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी. * आवेदन के कैलेंडर वर्ष में, 01 जनवरी की स्तिथि में 23 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो.
लाभार्थी वर्गसामान्य ,अन्य पिछड़ी जाति ,अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति ,अल्पसंख्यक ,पीडित महिला
लाभार्थी का प्रकारमहिला ,परित्यक्ता ,विधवा ,गर्भवती महिला ,धात्री माता
लाभ की श्रेणीवित्तीय सहायता /भत्ता
योजना का क्षेत्रUrban and Rural
आवेदन/संपर्क/पंजीयन/प्रशिक्षण कहाँ करेंकैंप/ ग्राम/ पंचायत/ वार्ड कार्यालय/ आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से
पदभिहित अधिकारी
समय सीमा
आवेदन प्रक्रियायोजना अंतर्गत अपात्रता :- • जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो, जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो. • जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग उपक्रम मंडल स्थानीय निकाय में नियमित स्थाई कर्मी संविदा कर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हूं परंतु महान सेवी कर्मी तथा आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से नियोजित कर्मचारी अपात्र नहीं होंगी. • जो स्वयं भारत सरकार/राज्य सरकार की किसी भी योजना के अंतर्गत प्रतिमाह राशी रुपए 1000/- या उससे अधिक की राशि प्राप्त कर रही है. • जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद विधायक हो • जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड/निगम/मंडल/उपक्रम का अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/संचालक सदस्य हो. • जिनके परिवार का कोई सदस्य स्थानीय निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधि(पंच एवं उपसरपंच को छोड़कर) हो. • जिनके परिवार के सदस्यों के पास संयुक्त रुप से कुल 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो.(यहां पर परिवार का अर्थ पति-पत्नी एवं आश्रित बच्चों से) • जिनके परिवार के सदस्यों के नाम से पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर सहित) रहे हो.
आवेदन शुल्कनिःशुल्क

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के सम्बन्ध में बार -बार पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

1. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के क्या उद्देश्य हैं?

उत्तर – महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करना।

2.योजना अंतर्गत हितग्राहियों की पात्रता क्या निर्धारित की गयी है?

उत्तर- योजना में उल्लेखित अपात्रता की श्रेणी में नहीं आने वाली, 01 जनवरी 1963 के पश्चात् परन्तु 01 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवंपरित्यक्ता महिला सहित) वर्ष 2023 में आवेदन हेतु पात्र होगी।

3.क्या योजना अंतर्गत परिवार की आय की कोई भी सीमा है ?

उत्तर- हाँ, योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाऐं अपात्र होंगी, जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से वार्षिकआय रुपये 2.5 लाख से अधिक हो।

4. क्या आयकर दाता होने पर भी योजना का लाभ मिलेगा ?

उत्तर- नहीं, यदि आवेदिका के परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो, तो योजना अंतर्गत वह अपात्र होगी।

5. योजना अंतर्गत आयकर दाता से आशय क्या है?

उत्तर- आयकर दाता से आशय ऐसे व्यक्ति से है, जिसके द्वारा विगत वर्ष में आयकर योग्य आय होने के कारण आयकर रिटर्न दाखिल किया हो।

6. क्या शासकीय सेवा में कार्यरत महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलेगा?

उत्तर. नहीं, यदि आवेदिका के परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग/ उपक्रम / मण्डल/स्थानीय निकाय में नियमित / स्थाईकर्मी/संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो, तो वह अपात्र होगी, परंतु मानसेवीकर्मी तथा आउटसोर्सिग ऐजेंसी के माध्यम से नियोजित कर्मचारी अपात्र नहीं होंगी।

7.क्या आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता/सहायिका/आशा कार्यकर्त्ता अथवा अन्य मानसेवी कर्मी योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकेंगी ?

उत्तर – जी हाँ, यदि महिला योजना में उल्लेखित अपात्रता की श्रेणी में नहीं आती है तो वह लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है। किसी महिला के मात्र आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता/सहायिका / आशा कार्यकर्ता अथवा अन्य मानसेवी कर्मी होने के कारण वह अपात्र नहीं होगी।

8. आवेदिका किसी अन्य योजना में भी लाभार्थी है और उस योजना से प्रति माह 1000/- रु से कम प्राप्त कर रही है, तो क्या आवेदिका इस योजना के लिए पात्र है?

उत्तर- हाँ, 1000 रूपए में बची हुई शेष राशि का भुगतान आवेदिका को किया जायेगा। (सिर्फ सामाजिक न्याय विभाग की पेंशनकर्ता के लिए उदाहरण: यदि आवेदिका सामाजिक न्याय विभाग की पेंशनकर्ता है एवं आवेदिका को 600 रुपए की राशि मासिक प्राप्त हो रही है तो ऐसे में 400 रूपए की शेष राशि जोहकर आपको दिए जायेंगे।

9.यदि आवेदिका के परिवार का कोई सदस्य स्थानीय निकाय में जनप्रतिनिधि है तो क्या योजना का लाभ मिलेगा ?

उत्तर- नहीं, यदि आवेदिका के परिवार का कोई सदस्य स्थानीय निकाय में निर्वाचित जनप्रतिनिधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा, किन्तु पंच एवं उपसरपंच होने पर आवेदिका अपात्र नहीं होगी।

10. यदि आवेदिका के परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद / विधायक अथवा केंद्र सरकार या राज्य सरकार के किसी बोर्ड/निगम/मंडल / उपक्रम का अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/ संचालक/सदस्य हो तो क्या आवेदिका योजना का लाभ ले सकती है?

उत्तर नहीं आवेदिका को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

11. योजना अंतर्गत लाभ लेने हेतु आवेदिका को किन-किन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होगी ?

उत्तर – योजना अंतर्गत लाभ लेने हेतु आवेदिका को आवेदन पत्र के साथ किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र संलग्न करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदिका द्वारा “आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी के पत्रक में की गयी स्व-घोषणा ही पर्याप्त है।

12. आवेदिका को योजना अंतर्गत लाभ लेने हेतु “आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी का पत्रक कहाँ से प्राप्त होगा ?

उत्तर – पत्रक ग्राम पंचायत कार्यालय, वार्ड कार्यालय, योजना अंतर्गत आयोजित शिविर में अथवा आंगनवाडी केन्द्र से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

13. आवेदिका को अपने “आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी के पत्रक की ऑनलाइन प्रविष्टि
कहाँ करानी होगी ?

उत्तर -आवेदिका को अपने आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी के पत्रक की ऑनलाइन प्रविष्टि में आयोजित होने वाले कैम्प में करानी होगी।

Go to Homepage

Facebook Password Kaise Change Kare ? यहाँ देखे हिंदी में

हेलो दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से बतायेगे की आप फेसबुक में अपना पासवर्ड कैसे चेंज कर सकते हैं आप इस आर्टिकल के माध्यम से डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों विधियों से जानेगे अपने फेसबुक का पासवर्ड चेंज करना।  चकिए दोस्तों स्टेप बाय स्टेप जान लेते हैं फेसबुक का पासवर्ड चेंज करना।

दोस्तों कई उपयोगकर्ता सोशल मीडिया साइट तक पहुंच को आसान बनाने के लिए अपने कंप्यूटर और मोबाइल उपकरणों पर फेसबुक में लॉग इन रहना चुनते हैं। हालाँकि, जब आप अनजाने में लॉग आउट करते हैं, तो हो सकता है कि आपको अपना पासवर्ड याद न हो। आप अपना पासवर्ड पुनर्प्राप्त नहीं कर सकते क्योंकि Facebook इसे नहीं जानता है, लेकिन आप इसे रीसेट कर सकते हैं।

Facebook Password

डेस्कटॉप पर Facebook का पासवर्ड कैसे चेंज करें ?

यदि आप किसी ऐसे उपकरण का उपयोग कर रहे हैं जिसे हाल ही में आपके Facebook खाते में लॉग इन किया गया था, तो हो सकता है कि Facebook आपको हाल ही में लॉगिन करके अपना दिन बचाने में सक्षम हो। यदि आप अपनी खाता प्रोफ़ाइल देखते हैं, तो इसे अपने खाते में स्वचालित रूप से लॉग इन करने के लिए चुनें।

  • अगर आप किसी नए डिवाइस पर हैं या Facebook को आपका पिछला लॉगिन याद नहीं है, तो Facebook Find Your Account पेज पर जाएँ।
  • अपना ईमेल पता, फोन नंबर, अपना पूरा नाम या अपना उपयोगकर्ता नाम दर्ज करें। फिर, खोज का चयन करें।
  • यदि आपने कोई ईमेल पता या फ़ोन नंबर दर्ज किया है और Facebook को एक मेल प्राप्त होता है, तो चुनें कि आप अपना पासवर्ड रीसेट कोड कैसे प्राप्त करना चाहते हैं, और फिर जारी रखें चुनें।
  • यदि आपने खोज क्षेत्र में कोई नाम दर्ज किया है, तो फेसबुक आपको समान खोज परिणाम दिखाता है। यदि आप अपना प्रोफ़ाइल चित्र देखते हैं, तो यह मेरा खाता है चुनें, या मैं इस सूची में नहीं हूं चुनें।
  • यदि आपने अपना खाता चुना है, तो चुनें कि आप पासवर्ड रीसेट कोड कैसे प्राप्त करना चाहते हैं और फिर जारी रखें चुनें।
  • अगर आपको अपना खाता मिल गया है, लेकिन आपके पास आपके द्वारा सेट किए गए फ़ोन नंबर और ईमेल तक पहुंच नहीं है, तो Facebook आपकी पहचान सत्यापित नहीं कर सकता है।
  • यदि आपको अपना खाता मिल गया है और आपने अपना रीसेट कोड प्राप्त करने के लिए कोई विधि चुनी है, तो आपको प्राप्त सुरक्षा कोड दर्ज करें और जारी रखें चुनें।
  • एक नया पासवर्ड दर्ज करें और जारी रखें चुनें। दोस्तों अब आपने आपने अपना सफलतापूर्वक अपना फेसबुक का पासवर्ड बदल दिया है।
  • अगर किसी और के पास आपके पुराने पासवर्ड तक पहुंच है, तो फेसबुक आपको अन्य उपकरणों से लॉग आउट करने की सलाह देने वाला एक संदेश प्रदर्शित करता है। अन्य उपकरणों से लॉग आउट करें या लॉग इन रहें का चयन करें और फिर जारी रखें चुनें।

मोबाईल में फेसबुक ऐप से फेसबुक पासवर्ड रीसेट कैसे करें ?

दोस्तों यदि आप आईओएस या एंड्रॉइड डिवाइस पर फेसबुक का उपयोग करते हैं, तो यहां बताया गया है कि अपना खाता कैसे पुनर्प्राप्त करें।

  • फेसबुक लॉगिन स्क्रीन पर, पासवर्ड फॉरगॉट पर टैप करें।
  • फ़ोन नंबर, ईमेल पता, नाम या उपयोगकर्ता नाम दर्ज करें।
  • अपनी सेटिंग्स के आधार पर ईमेल के माध्यम से पुष्टि करें या टेक्स्ट के माध्यम से पुष्टि करें चुनें और फिर जारी रखें पर टैप करें।
  • पासवर्ड रीसेट कोड दर्ज करें।
  • मुझे लॉग इन रखें चुनें या अन्य उपकरणों से मुझे लॉग आउट करें और जारी रखें पर टैप करें।
  • एक नया पासवर्ड दर्ज करें और जारी रखें पर टैप करें। अब आप अपने फेसबुक अकाउंट में वापस आ गए हैं।

निष्कर्ष –

दोस्तों उम्मीद करता हूँ आज इस आर्टिकल के माध्यम से आप लोगों फेसबुक में पासवर्ड चेंज करने के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी और साथ ही मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों में आपने फेसबुक का पासवर्ड चेंज करने के स्टेप समझ आगये होंगे दोस्तों फिर भी, अगर आप हमसे इस आर्टिकल से जुड़े कुछ सवाल हमसे पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं हमारी टीम आपका जवाब जरूर देगी , कृपया अपने दोस्तों के साथ जरूर इस आर्टिकल को साझा करे ताकि उनको भी यह जानकारी मिल सके धन्यवाद।

Go to Homepage

RSK MP 2023: RSK MP Portal कक्षा 5 एवं 8 के एडमिट कार्ड में सुधार कैसे करें? जाने यहाँ पर …

STUDNET ADMIT CARD FOR 5 AND 8 EXAM: सत्र 2022 -2023 में कक्षा 5 और 8 वीं परीक्षा होने वाली हैं जिसके लिये सभी शाला प्रभारी को विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है कि समय अवधि में 5 और 8 वीं में पढ़ने वाले बच्चों का वेरिफिकेशन कराना सुनिश्चित करना है और साथ ही एडमिट कार्ड में हुए गलतियों का सुधार भी करना है | इसके लिए पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध करवा दी गयी है | प्रोसेस जानने से पहले विभाग द्वारा जारी आदेश पढ़ें और साथ ही हमारे द्वारा बताई गयी प्रोसेस को भी फॉलो करे :-

कक्षा पांचवी एवं आठवीं की परीक्षा हेतु छात्रों के वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक निर्देश।

  1. समस्त अशासकीय स्कूल के पांचवी एवं आठवीं मैं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का वेरिफिकेशन किया जाना है।
  2. इसके लिए www.rskmp.in पोर्टल पर शाला के RTE पोर्टल के यूजर आईडी एवं पासवर्ड लॉगिन किया जा सकता है।
  3. लॉगिन होने के उपरांत उक्त आईडी पर केवल संबंधित शाला के बच्चे वेरिफिकेशन हेतु दिखाई देंगे।
  4. लिस्ट में सभी बच्चों को एक-एक करके वेरीफाई करना होगा।
  5. इस वेरिफिकेशन के दौरान प्रत्येक बच्चे की जानकारी सही की जानी है।
  6. जिस बच्चे की जानकारी वेरीफाई हो जाएगी उसका कलर लिस्ट में हरा हो जाएगा।
  7. लिस्ट में दिख रहे जो बच्चे शाला में अध्ययनरत नहीं है उसे डिलीट किया जा सकेगा।
  8. जो बच्चे अन्य शालाओं में मैप है उन्हें अपनी इस शाला में ऐड किया जा सकेगा। लेकिन यहां ऐड होने से उसका शिक्षा पोर्टल में अपडेशन नहीं रहेगा यह डाटा केबल परीक्षा हेतु अलग से बन रहा है।
  9. वेरिफिकेशन केवल एक ही बार होगा अतः प्रत्येक बच्चे के वेरिफिकेशन के समय जानकारी सही-सही होनी चाहिए।

उक्त आदेश का अनुशरण करते हुए दिए हुए समयावधि में सभी शाला प्रभारी प्राथिमकता से इस कार्य को पूरा करना सुनश्चित करें|

शासकीय स्कूल कक्षा 5 और 8 वीं वार्षिक परीक्षा 2023 के लिये RSK पोर्टल लॉगिन और बच्चों का वेरिफिकेशन और एडमिट कार्ड में सुधार कैसे करे स्टेप बाय स्टेप जाने पूरी प्रक्रिया :

STEP 1: उक्त आदेशानुसार सर्वप्रथम आप राज्य शिक्षा केंद्र की www.rskmp.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ | पोर्टल पर शाला के RTE पोर्टल के यूजर आईडी एवं पासवर्ड लॉगिन करना होगा |

यह भी पढ़े :

RSK : कक्षा 5 एवं 8 के अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम के अंक कैसे फीड करें

STEP 2: सफलतापूर्वक लॉगिन हेने के पश्चात कुछ इस प्रकार का डैशबोर्ड आपको दिखाई देगा जहाँ पर कई सारे मेनू प्रदर्शित होंगे इसमें से 5-8 EXAM (2022-23) में वर्क करना है

STEP 3: उपरोक्त दिए हुए में से आपको 5-8 EXAM (2022-23) में क्लिक करने हैं जिसमे आपको सबमीनू मिलेंगे STUDENT VERIFICATION,

  • STUDENT VERIFICATION:- 8 ANNUAL EXAM के लिए वेरिफिकेशन इसी लिंक से किया जाना है

STEP 4: अब चलते हैं स्टूडेंट वेरिफिकेशन लिंक में कक्षा का चयन करें जिसका वेरिफिकेशन या सुधार करना है चयन करके सबमिट करते ही सभी बच्चों की लिस्ट स्क्रीन पर होगी जिसके सामने एडिट का बटन दिखाई देगा उस दिए गए एडिट के बटन पर क्लिक करना है यहाँ पर उस बच्चे को ही हटाया जा सकता है जिसका वेरिफिकेशन नहीं किया गया है यदि उपरोक्त लिस्ट में से किसी बच्चे को हटाना चाहते हैं तो उसके सामने वाली डिलीट बटन पर क्लिक करें।

सामने वाली डिलीट बटन पर क्लिक करें।

यह भी पढ़े :

RSK : कक्षा 5 एवं 8 के अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम के अंक कैसे फीड करें

STEP 5: यहाँ पर लिस्ट में जिस बच्चे की डिटेल में सुधार करना है उसके सामने दिख रही एडिट बटन पर क्लिक करना है , एडिट बटन पर क्लिक करते ही कुछ इस तरह से स्क्रीन ओपन होगी | अब आप उस बच्चे की डिटेल में सुधार करके Update के बटन पर क्लिक करेंगे|

STEP 6: सभी जानकारी सुधार करने के पश्चात नीचे दिए वेरीफाई बटन पर क्लिक करते ही एक नहीं विंडो ओपन होगी जिसमें yes verified it बटन पर क्लिक करना है |ध्यान रहे आप एक बार ही वेरीफाई कर सकते अतः सभी जानकारी को सही सही भरना अनिवार्य है

STEP 7:वेरीफाई होते ही STUDENT DETAILS UPDATED SUCCESSFULLY का मैसेज आएगा

STEP 8: इस तरह से किसी भी भी बच्चे की डिटेल में सुधार कर सकते हैं|

Read More- RSK MP 2023 Admit Card | कक्षा 5 और 8 वीं वार्षिक 

SSD क्या है ? What is SSD Full Form

हेलो दोस्तों , यदि आप सोच रहे हैं, “SSD क्या है?” लेकिन इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते, आप सही जगह पर आए हैं। सॉलिड-स्टेट ड्राइव (SSD) एक स्टोरेज डिवाइस है जो डेटा को पढ़ने, लिखने और स्थायी पावर स्रोत के बिना स्थायी रूप से स्टोर करने की अनुमति देता है। SSD हार्ड डिस्क ड्राइव (HDD) से कैसे भिन्न है? इनमें से कोनसा बेहतर है? और आप अपनी आवश्यकताओं के लिए सही SSD कैसे चुन सकते हैं? आज हम ये सभी सवालो के जवाब इस आर्टिकल के माध्यम से जानेगे तो बने रहिये हमारे साथ।

SSD क्या है?

SSD क्या है –

SSD एक नॉन-वोलेटाइल स्टोरेज डिवाइस है, जो सॉलिड स्टेट ड्राइव के लिए है। एसएसडी फ्लैश मेमोरी चिप्स पर डेटा स्टोर करता है और बिजली बंद होने पर भी डेटा को स्थायी स्थिति में रखता है। कभी-कभी, इस स्टोरेज डिवाइस को सॉलिड-स्टेट डिस्क या सॉलिड-स्टेट डिवाइस भी कहा जाता है।

इलेक्ट्रोमैकेनिकल ड्राइव की तुलना में, SSD में कम विलंबता और जल्दी पहुंच होती है। ये स्टोरेज डिवाइस डेटा को सेमीकंडक्टर सेल्स में स्टोर करते हैं। HDD (हार्ड डिस्क ड्राइव) के विपरीत, SSD में कोई मूविंग पार्ट नहीं होता है। इसलिए इन्हें सॉलिड-स्टेट ड्राइव कहा जाता है।

SSD के प्रकार –

सॉलिड-स्टेट ड्राइव (SSD) के कई प्रकार निम्नलिखित हैं:

  • mSATA
  • 2
  • PCIe
  • NVMe

SSD और HDD के बीच का अंतर –

HDD कैसे काम करता है –

SSD की तुलना में HDD लगभग लंबे समय तक रहे हैं। आप उन्हें विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे डेस्कटॉप, लैपटॉप, गेम कंसोल, मोबाइल फोन और टैबलेट में पा सकते हैं। हालाँकि, अब इसे संचालन के तरीके के कारण डेटा संग्रहीत करने के लिए एक पुरानी तकनीक माना जाता है।

यदि आप पुराने रिकॉर्ड प्लेयर से परिचित हैं, तो एचडीडी थोड़ा समान है। HDD एक इलेक्ट्रो-मैकेनिकल, वोलेटाइल स्टोरेज डिवाइस है जिसमें कई प्लेटर्स (डिस्क) होते हैं जो एक स्पिंडल (केंद्रीय अक्ष) के चारों ओर घूमते हैं। इसमें एक यांत्रिक भुजा होती है जो इसे डेटा लिखने और पढ़ने में सक्षम बनाती है। दो लोकप्रिय HDD आकार हैं: 2.5-इंच HDD लैपटॉप में उपयोग किया जाता है और 3.5-इंच HDD डेस्कटॉप में पाया जाता है। एक HDD की गति प्रति मिनट उसके द्वारा किए जाने वाले स्पिन/रोटेशन की संख्या पर निर्भर करती है।

SSD कैसे काम करता है –

HDD के विपरीत, SSD स्टोरेज डिवाइस में मूविंग पार्ट्स और लगभग तुरंत एक्सेस टाइम नहीं होता है। एसएसडी के साथ, डेटा को माइक्रोचिप्स में संग्रहीत किया जाता है, जिससे यह तेज़ हो जाता है। SSD HDD की तुलना में आकार में छोटा है और इसे सीधे मदरबोर्ड पर भी लगाया जा सकता है। आप कह सकते हैं कि यह USB मेमोरी स्टिक का अधिक उन्नत और परिष्कृत रूप है। SSD फ्लैश-आधारित मेमोरी पर निर्भर करता है, जिसमें NOR और NAND दो सबसे लोकप्रिय फ्लैश प्रकार हैं।

अधिकांश SSD NAND फ्लैश मेमोरी का उपयोग करते हैं क्योंकि यह लिखने के लिए तेज़ है और NOR की तुलना में आकार में छोटा है। नंद एक गैर-वाष्पशील फ्लैश है जो डिस्क बंद होने पर भी इसमें डेटा संग्रहीत रखता है। जबकि HDD में डेटा पढ़ने और लिखने के लिए एक यांत्रिक हाथ होता है, SSD डेटा को पढ़ने और लिखने के लिए एक प्रोसेसर (नियंत्रक) का उपयोग करता है। यह डेटा को स्टोर करने, पुनर्स्थापित करने, कैशिंग और सफाई करने का भी प्रभारी है।

SSD, HDD से बेहतर क्यों है –

अब, स्टोरेज ड्राइव की लड़ाई पर आते हैं। जबकि अच्छी ओल ‘स्पिनिंग डिस्क अभी भी कई डेटा केंद्रों और बजट उपभोक्ताओं द्वारा बेची और उपयोग की जाती है, अधिक उद्यम और उपभोक्ता एसएसडी की ओर बढ़ रहे हैं।दोस्तों गति एक HDD पर SSD का सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण लाभ है।

चूंकि इसमें मूविंग पार्ट्स नहीं होते हैं, इसलिए SSD डेटा को HDD की तुलना में 10 गुना तेजी से पढ़ सकता है और 20 गुना तेजी से लिख सकता है। इसके अलावा, एचडीडी की प्रतिलिपि प्रक्रिया 30 एमबी/एस और 150 एमबी/एस के बीच होती है, जबकि एक मानक एसएसडी 500 एमबी/एस लेता है। इस तरह, एसएसडी तेजी से बूट समय, एप्लिकेशन और फाइलों के लिए लोड समय (जैसे गेम और वीडियो), और डेटा ट्रांसफर प्रदान करते हैं।

बहुत सारे यांत्रिक कार्यों पर एचडीडी की निर्भरता के कारण, यह बिजली-भूख भंडारण है। इसके विपरीत, SSD अधिक ऊर्जा-कुशल होते हैं और कम बिजली की खपत करते हैं, बैटरी जीवन को लम्बा खींचते हैं। एसएसडी अधिक गर्मी प्रतिरोधी होते हैं, जबकि एचडीडी सिस्टम के समग्र प्रदर्शन से समझौता करते हुए अधिक गरम हो जाते हैं। कोई मूविंग पार्ट्स नहीं होने से SSD को टिकाऊपन के मामले में HDD पर बढ़त मिलती है।

यह एक अधिक विश्वसनीय भंडारण उपकरण है, कंपन नहीं करता है, और झटके सह सकता है, जो HDD नहीं कर सकता। SSDs भी शांत होते हैं, जबकि HDD शोर वाले होते हैं। SSD HDD की तुलना में हल्के होते हैं, जो उन्हें प्रदर्शन और कार्यक्षमता में अधिक कुशल बनाते हैं।

SSD का सबसे ज्यादा कहाँ उपयोग किया जाता है –

1. व्यापार –

SSD उन व्यवसायों और उद्यमों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है जो डेटा के ढेर को प्रबंधित और संग्रहीत करते हैं, इसकी उच्च गति, उच्च प्रदर्शन और स्थानांतरण और एक्सेस समय दाखिल करने में विश्वसनीयता के लिए धन्यवाद। उदाहरण के लिए प्रोग्रामिंग और ग्राफिक डिजाइन को लें। हालांकि एचडीडी ग्राफिक डिजाइनरों और प्रोग्रामर के बीच इसकी बड़ी भंडारण क्षमता के कारण आम है, पेशेवरों ने हाल ही में एसएसडी की ओर अपनी गति के लिए स्थानांतरित कर दिया है। वे एचडीडी की तुलना में कम समय सीमा में अधिक प्रोजेक्ट वितरित कर सकते हैं।

2. वेबसाइट होस्टिंग –

वेब होस्टिंग उद्योग में गति एक आवश्यक कारक है। यदि आपकी वेबसाइट धीरे-धीरे लोड होती है, तो आप राजस्व और ट्रैफ़िक खो देंगे, अंततः आपके ऑनलाइन व्यवसाय को मार देंगे। क्या आप जानते हैं कि Google पर आपकी वेबसाइट की रैंकिंग सुधारने के लिए गति एक महत्वपूर्ण कारक है?

3. गेमिंग –

SSD गेमिंग के प्रति उत्साही लोगों के बीच लोकप्रिय है, और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। एसएसडी का प्रदर्शन गति से लेकर स्थायित्व और ऊर्जा दक्षता तक गेमिंग के लिए आदर्श है। गेम इन दिनों भारी बनावट और मॉडल से भरे हुए हैं जिन्हें एचडीडी के साथ लोड होने में 3 मिनट तक लग सकते हैं। लेकिन SSD के साथ, वही गेम एक मिनट से भी कम समय में लोड हो जाएगा।

SSD के लाभ –

  • SSD कम बिजली की खपत करते हैं।
  • डेटा को पढ़ने और लिखने की गति तेज होती है।
  • एसएसडी का मुख्य लाभ यह है कि यह कम शोर पैदा करता है क्योंकि एसएसडी गैर-यांत्रिक हैं।
  • SSDs की उच्च गति के कारण, फ़ाइलें जल्दी से स्थानांतरित हो जाती हैं।

SSD के नुकसान –

  • सॉलिड-स्टेट ड्राइव का सबसे महत्वपूर्ण नुकसान लागत है क्योंकि वे महंगे हैं।
  • खोए हुए डेटा की रिकवरी संभव नहीं है।
  • SSD की स्टोरेज कैपेसिटी भी कम होती है।

Go Home Page

RTE: -Right To Education Act (RTE)

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009

Right To Education Act (RTE) क्या है?

आप सभी के मन में जिज्ञासा तो होगी ही कि Right To Education Act (RTE) क्या है तो आइये जानते है कि Right To Education Act (RTE) क्या है? शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और RTE कब लागु हुआ?

Right To Education Act :- किसी भी देश की ताकत और भविष्य उस देश के बच्चे होते है। ऐसे में बच्चो के बालपन में उनका अच्छे से शिक्षण मिलना बहुत जरूरी है, ताकि आगे आने वाले समय में देश के लिए अच्छे नागरिक बन सके। पहले के जमाने में शिक्षण का स्तर बिगड़ चुका था। अमीर के बच्चे ही अच्छी पढ़ाई कर पाते थे तो वहीं दूसरी ओर गरीब बच्चो को पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने एक एक्ट जारी किया और इस एक्ट का नाम दिया RTE (Right To Education) Act.

RTE Act, 2009 ( शिक्षा का अधिकार अधिनियम,2009) :- RIGHT OF CHILDREN TO FREE AND COMPULSORY EDUCATION ACT, 2009

Right To Education Act (RTE) भारत की संसद का एक अधिनियम है जिसे 4 अगस्त 2009 को अधिनियमित किया गया था। बाद में 1 अप्रैल 2010 से प्रभावी रूप से लागू किया गया। जिसमे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21A के तहत भारत में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का महत्व पूर्ण आधिकार देता है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम को लागू करने वाला, और हर एक बच्चे को शिक्षा का अधिकार देने वाला भारत दुनिया के 135 देशों में शामिल हुआ।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 सभी जातियों के बालक तथा बालिकाओं को जो 6 से 14 वर्ष के हो उन्हें नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्रदान करता है।

शिक्षा का अधिकार कानून :-

वंचित समूह और कमज़ोर वर्ग के बच्चों का प्रायवेट स्कूलों की प्रथम कक्षा में निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था:-

  • निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत बनाये गये नियम दिनांक- 26 मार्च 2011 से लागू। नियम अंतर्गत वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए प्रायवेट स्कूलों तथा केन्द्रीय विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया निर्धारित।
  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त प्रायवेट स्कूलों में कक्षा 1 में अथवा प्री स्कूल की शिक्षा से प्रारंभ होने वाले प्रायवेट स्कूलों की प्रवेशित कक्षा में, न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश देना अनिवार्य। शासन द्वारा नियमानुसार फीस की प्रतिपूर्ति की व्यवस्था।
  • स्कूल की पड़़ोस की बसाहटों में निवासरत् इन वर्गों के परिवार के बच्चें उपरोक्त सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
  • प्रवेश के बाद संबंधित स्कूल में कक्षा 8 तक निःशुल्क अध्ययन की सुविधा।

वंचित समूह और कमजोर वर्ग कौन हैं ?

वंचित समूह – वंचित समूह में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विमुक्त जाति, वनभूमि के पट्टाधारी परिवार और 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्तता वाले बच्चे शामिल।

कमजोर वर्ग – कमजोर वर्ग में गरीबी रेखा के नीचे के परिवार शामिल।

HIV ग्रस्त बच्चे

वंचित समूह, कमजोर वर्ग तथा HIV ग्रस्त वर्ग का प्रमाण –

  • वंचित समूह में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विमुक्त जाति के लिए राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, वनभूमि के पट्टाधारी परिवार के लिए संबंधित पट्टा या वन अधिकार अधिनियम के तहत जारी अधिकार पत्र, निःशक्तता वाले बच्चों के लिए 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्तता का चिकित्सीय प्रमाण पत्र या उपरोक्त सभी के लिए किसी अन्य शासकीय दस्तावेज में दर्ज जानकारी के आधार पर प्रवेश।
  • कमजोर वर्ग के लिए बी.पी.एल./ अंतयोदय कार्ड मान्य।
  • महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा पंजीकृत अनाथ बच्चे
  • HIV ग्रस्त केटेगरी का है तो जिला मेडिकल वोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र
  • कोविड-19 से माता-पिता/अभिभावक की मृत्यु के कारण अनाथ बच्चे

Important Point of Right to Education Act 2009:

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के महत्वपूर्ण बिंदु –

1- Right To Education Act 2009 के अंतर्गत देश में सरकारी स्कूल में 6-14 वर्ष की आयु के बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी

2- इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों में 6-14 वर्ष की उम्र वाले 25% गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करनी होगी। यदि उपर बताए गए रूल्स को कोई स्कूल फॉलो नहीं करने पर वसूली गयी फीस से 10 गुना अधिक जुर्माना तथा स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकती है।

3- मान्यता रद्द होने के बाद भी स्कूल संचालित करने पर एक लाख रूपये तथा इसके बाद रोज़ाना दस हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है। Right To Education (RTE) Act ( के तहत देश के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की ज़िम्मेदारी केंद्र तथा राज्य के हाथों में होगी। हर स्कूल में लड़कों और लड़कियों के लिए स्वच्छ और अलग शौचालय होना चाहिए। स्कूलों को मुफ्त में पीने का पानी उपलब्ध कराना चाहिए।

4- कई बार ऐसा हो जाता है कि किसी कारण से बच्चे का एडमिशन नहीं हो पाता है लेकिन Right To Education (RTE) Act की मदद से किसी बच्चे का एडमिशन नहीं हुआ है तो वो अपनी उम्र के अनुसार प्रवेश ले सकते है|

5- Right To Education (RTE) Act में विकलांग बच्चों का भी विशेष ध्यान दिया गया है इस एक्ट के तहत जो विकलांग बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की उम्र को 14 से बढ़ाकर 18 वर्ष की गयी है| इस एक्ट में शिक्षकों का भी उल्लेख किया है। Right To Education (RTE) Act अधिनियम के अनुसार कोई भी सरकारी शिक्षक स्कूल के अलावा अपना खुद का प्राइवेट ट्यूशन नहीं चला सकते है।

RTE Act के तहत प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज –Documents Required For RTE MP Admission Under RTE Act

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • पासपोर्ट फोटो
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

शिक्षकों के लिए RTE Act के नियम और कानून – RTE Act Rules and Regulations For Teachers:-

Right To Education Act के अनुसार यह प्रयास किया गया है कि देश के प्रत्येक राज्य, जिला, तालुका और गाव में शिक्षकों की संख्या अच्छी हो। सभी बच्चों को सही से शिक्षा मिल सके उस प्रयास से बच्चो और शिक्षकों की संख्या इस प्रकार रहे की सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल पाए।

पहले के जमाने में देखा गया था कि ज्यादातर शिक्षक सिर्फ शहर में पढ़ना चाहते है, और गाव में ये संख्या बहुत कम होती जा रही थी। तो RTI Act देश में शहर और गाव के दोनों क्षेत्रों में शिक्षकों की समान संख्या में पोस्टिंग करता है। इसके अलावा Right To Education Act उचित रूप से अच्छे और काबिल शैक्षणिक योग्यता वाले शिक्षकों की नियुक्ति करता है।

RTE से सम्बंधित समस्त जानकारी के लिए यह भी पढ़े :

1. RTE मध्य प्रदेश एडमिशन 2022-23 स्कूल आईडी (कोड) कैसे पता करें

2. RTE मध्य प्रदेश एडमिशन 2022-23 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

3. RTE Madhya Pradesh: RTE एडमिशन 2022-23 ऑनलाइन आवेदन

4. RTE मध्य प्रदेश एडमिशन 2022-23

3. Rte Proposal 2020-21 & 2021-22

4. RTE 2022: शुल्क प्रतिपूर्ति एवं भुगतान प्रबंधन

अधिक जानकारी प्राप्त करने कि लिए आवेदक हमारी वेबसाइट http://enterhindi.com/की मदद ले सकते है |

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |