मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सौर पंप योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

1
2078
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सौर पंप योजना 2020:-

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सौर पंप योजना 2022:-

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में किसानों के लिए मुख्यमंत्री सौर पंप योजना 2022 (Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2022) के तहत ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने शुरू कर दिये हैं | मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सौर पंप योजना के तहत किसानों को सिंचाई खेती से संबंधित पंप राज्य सरकार वितरित करेगी | इस मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने 5 वर्षों में 2 लाख सोलर पम्प स्थापित करने का लक्ष्य रखा है |

पहले नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of New and Renewable Energy) इस योजना का कार्यान्वन करता था पर सरकार ने अब अलग से इसके लिए पोर्टल https://cmsolarpump.mp.gov.in/ लॉन्च कर दिया है | जहां पर आप सब्सिडी पर मिलने वाले पंप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं | मुख्यमंत्री सौर पंप योजना के तहत, मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसानों को सौर पंप की खरीद पर का 90% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा |

इच्छुक किसान मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सौर पंप योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट या मध्य प्रदेश उर्जा विकास निगम लिमिटेड (MP Urja Vikas Nigam Ltd.) के जिला कार्यालय पर जाकर आवेदन कर सकते हैं | MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2022 मूल रूप से किसानों को खेती के खेतों की सिंचाई के लिए सोलर पंप वितरित करके लाभान्वित करने के लिए है | यह मुख्यमंत्री सौर पंप योजना यह सुनिश्चित करेगी कि फसलों के समुचित विकास के लिए आवश्यक पानी की 24 * 7 आपूर्ति हो | सौर जल पंप सब्सिडी से किसान लाभान्वित होंगे क्योंकि स्थापना की लागत जो अब उच्च स्तर पर है, मप्र सरकार द्वारा वहन की जाएगी |

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री सौर पंप योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://cmsolarpump.mp.gov.in/ पर जाना है |
  • होम पेज पर दाईं ओर दिये गए “नवीन आवेदन करें” के ऑप्शन पर क्लिक करना है जैसा नीचे इमेज में दिखाया गया है:
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सौर पंप योजना
  • इच्छुक उम्मीदवार को नीचे दिये गए डाइरैक्ट लिंक पर क्लिक करना है जो उसे सीधा लॉगिन पेज पर ले जाएगा
    Direct Link : https://cmsolarpump.mp.gov.in/SolarApplication/Login_Mobile
  • ऊपर दिये लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको कुछ इस तरह का पेज दिखाई देगा जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और आगे बढ़ना है:MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana Login Mobile No
  • OTP दर्ज करने के बाद MP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2022 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा जैसा नीचे इमेज में दिखाया गया है:MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana Online Registration Form
  • ऊपर दिये गए फॉर्म में पूछी गई जानकारी को भर कर सुरक्षित करें के बटन पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको बाकी की जानकारी भरनी है:MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana Apply Online
  • ऊपर वाले प्रोसैस को पूरा करने के बाद Next के बटन पर क्लिक करना है, जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा यहाँ पर आवेदक को अपना आधार नंबर डालकर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लेना है:MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana Application Form Aadhar e-KYC

तदनुसार, आवेदकों को अपने बैंक खाते, समाग्र आईडी, जाति घोषणा, खसरा मानचित्रण, सौर पंप विवरणों को सत्यापित करना होगा और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पूर्ण MP सौर पंप योजना आवेदन पत्र जमा करना होगा | ऑनलाइन प्रक्रिया कैसे लागू करें, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए लिंक – https://cmsolarpump.mp.gov.in/HowItWorks पर क्लिक करें |

योजना के लिए किसान के चयन के बाद, शेष राशि 20 दिनों के भीतर “Madhya Pradesh Urja Vikas Nigam CM Solar Pump Scheme” के पक्ष में डी.डी. या ऑनलाइन मोड के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे | राशि प्राप्त करने के बाद, सौर पंप की स्थापना 120 दिनों के भीतर पूरी हो जाएगी |

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here