MP Usha Portal 2022: ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुड़ने के लिए पंजीयन या लॉगिन कैसे करें?

19
3753
ऊर्जा साक्षरता अभियान

MP Usha Portal- Urja Saksharta Abhiyan Usha: देश और दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु असंतुलन (जलवायु में बार बार परिवर्तन) और बिजली के अपव्यय से बचाने के लिये ऊर्जा साक्षरता अभियान (ऊषा) के रूप में लोगों को जागरूक करने की अनूठी पहल मध्यप्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग ने की है।

अभियान में प्रदेश के साढ़े 7 करोड़ नागरिकों को समयबद्ध कार्य-योजना बनाकर ऊर्जा साक्षर बनाने के प्रयास किये जायेंगे। पहले 6 महीनों में 50 लाख नागरिकों को ऊर्जा साक्षर बनाने का लक्ष्य है।

अभियान का उद्देश्य लोगों को ऊर्जा प्रयोग के प्रति संवेदनशील बनाते हुए आगामी वर्षों में पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु संतुलन के दुष्प्रभावों से बचाना है। इसके अंतर्गत ऊर्जा के व्यय एवं अपव्यय की समझ विकसित करना, ऊर्जा के पारम्परिक एवं वैकल्पिक साधनों की जानकारी देना, उनका पर्यावरण पर प्रभाव, ऊर्जा एवं ऊर्जा के उपयोग के बारे में सार्थक संवाद, ऊर्जा संरक्षण एवं प्रबंधन के बारे में जागरूकता, ऊर्जा उपयोग के प्रभावों, परिणामों की समझ के आधार पर इसके दक्ष उपयोग के लिये निर्णय लेने की दक्षता उत्पन्न करना, पर्यावरणीय जोखिम एवं जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभाव को कम करना और विभिन्न ऊर्जा तकनीकों के चयन के लिये लोगों को सक्षम बनाया जायेगा।

अभियान के बारे में : MP Usha Portal

ऊर्जा साक्षरता अभियान

वर्तमान परिदृष्य में जलवायु परिवर्तन के पर्यावरणीय दुष्प्रभाव वैश्विक स्तर पर परिलक्षित हो रहे है। इस स्थिति से प्रत्‍येक व्‍यक्ति अवगत है तथा प्रत्‍यक्ष व परोक्ष रूप से भागीदार भी है।

अत: आवश्‍यक यह है कि प्रत्‍येक व्‍यक्ति को ऊर्जा के व्‍यय/अपव्‍यय सम्‍बन्धित प्राथमिक जानकारी हो। इसी परिपेक्ष्‍य में, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार द्वारा ”ऊर्जा साक्षरता अभियान” (UShA) प्रारम्‍भ किया जा रहा है –

  • विश्‍व में इस अनूठे अभियान के माध्यम से स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों एवं जन साधारण को ऊर्जा, सौर ऊर्जा और ऊर्जा की बचत के विषय में जानकारी दी जायेगी।
  • जनसाधारण तक ऊर्जा के उपयोग के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ की जानकारी सुलभ रूप में पहुँचाने एवं अपनाने का कार्य एक मिशन के रूप में क्रियान्वित करना।
  • अभियान में श्रेणीगत प्रशिक्षण (Graded Learning) के माध्‍यम से चरणबद्ध सर्टिफिकेशन का प्रावधान किया गया है।

अभियान का उद्देश्य :

इस ऊर्जा साक्षरता अभियान के मुख्‍य उद्देश्‍य इस प्रकार हैं:–

  • प्रदेश के समस्‍त नागरिकों को समयबद्ध कार्य योजना अनुसार ऊर्जा साक्षर बनाने का महाअभियान।
  • ऊर्जा के व्‍यय एवं अपव्‍यय की समझ विकसित करना।
  • ऊर्जा के पारम्‍परिक एवं वैकल्पिक साधनों की जानकारी एवं इनका पर्यावरण पर प्रभाव की समझ पैदा करना।
  • विभिन्‍न ऊर्जा तकनीकों के चयन हेतु सक्षम बनाना।
  • ऊर्जा एवं ऊर्जा के उपयोग के बारे में सार्थक संवाद स्‍थापित करना।
  • ऊर्जा संरक्षण एवं प्रबंधन के बारे में जागरूक करना।
  • ऊर्जा उपयोग के प्रभावों, परिणामों की समझ के आधार पर इसके दक्ष उपयोग हेतु निर्णय लेने की दक्षता उत्‍पन्‍न करना।
  • पर्यावरणीय जोखिम एवं जलवायु परिवर्तन के नकारात्‍मक प्रभाव को कम करना।

यह भी पढ़े : MP: ऊर्जा साक्षरता अभियान मध्य प्रदेश 2022

ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुड़ने के लिए पंजीयन या लॉगिन कैसे करें?

ऊर्जा साक्षरता अभियान में आप भी जुड़ सकते हैं। अभियान से जुड़ना पूर्णत: नि:शुल्क है। वेब पोर्टल www.usha.mp.gov.in और मोबाइल एप UShA के माध्यम से पंजीकरण कराएँ। मोबाइल एप UShA को गूगल प्ले-स्टोर से DOWNLOAD किया जा सकता है। 

यहां क्लिक करके गूगल प्ले स्टोर की डायरेक्ट लिंक पर विजिट कर सकते हैं जहां से UShA (MP Urja Vikas Nigam Ltd) MOBILE APP INSTALL कर सकते हैं।

ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुड़ने के लिए हमें निम्ननलिखित प्रोसेस को पड़ेगा |

स्टेप 1: उर्जा साक्षरता अभियान उषा USHA से जुड़ने के लिए आपको मध्य प्रदेश सरकार की नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग उषा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करवाना होगा|

MP Usha Portal

स्टेप 2: अब आपको यहां पर सबसे पहले अभियान से जुड़े  लिंक पर क्लिक करना है|

स्टेप 3: अभियान से जुड़े टैब पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आप को अभियान से जुड़ने के लिए नया पंजीयन करें वाले टैब में नया पजीयन करे बटन पर क्लिक करना है |

MP Usha Portal

स्टेप 4: नया पंजीयन पर क्लिक करने के पश्चात आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जैसा कि नीचे दी गई स्क्रीन दिखाई देगी|

MP Usha Portal

स्टेप 5. अब आपको उपरोक्त चित्र में दिखाएं अनुसार रजिस्ट्रेशन फॉर्म में * वाले समस्त फील्ड की जानकारियां भरने के पश्चात दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करते हुए , सबमिट करें बटन पर क्लिक करना है|

स्टेप 6. सबमिट करने पर आप का रजिस्ट्रेशन Successful का मैसेज दिखाई देगा|

UShA Portal पर लॉगिन कैसे करें ?

स्टेप 1: उर्जा साक्षरता अभियान उषा USHA से जुड़ने के लिए आपको मध्य प्रदेश सरकार की नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग उषा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करवाना होगा|

स्टेप 2: अब आपको यहां पर सबसे पहले अभियान से जुड़े  लिंक पर क्लिक करना है|

स्टेप 3: अभियान से जुड़े टैब पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आप को अभियान से जुड़ने के के पश्चात लॉगिन करें यदि पहले से जुड़े है वाले ऑप्शन पर जाना है | और अपना मोबाइल नंबर एंटर करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है |

स्टेप 4. जैसे ही सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे आपके मोबाइल पर एक 6 अंको का ओटीपी मैसेज आएगा एवं आपके मोबाइल पर कुछ इस तरह की स्क्रीन दिखाई देगी |

स्टेप 5. अब आपको मोबाइल पर प्राप्त 6अंको का ओटीपी दर्ज करते हुए दर्ज करें बटन पर क्लिक करना है|

स्टेप 6. अब आपके सामने ऊपर दिखाए अनुसार स्क्रीन खुलेगी| जिसमें आपको यूजरनेम चुनना है| इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें|

स्टेप 7. अब आपको नीचे प्रदर्शित स्क्रीन दिखाई देगी| जहा पर आपको यहां क्लिक करें एल एम एस पर जाएं पर क्लिक करना है| यहां पर ध्यान रखें लॉगआउट बटन पर क्लिक नहीं करना है| अन्यथा आप को फिर से लॉगइन करना होगा|

इस तरह से आप UShA पोर्टल पर लॉगिन हो जायेगे और यहाँ पर आप को हां पर आपको Site Home पर क्लिक करना है|

19 COMMENTS

  1. शासकीय नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर मध्य प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here