MP: CM Rise School Principal recruitment 2021-2022

0
1195
cm rise school principal recruitment
cm rise school principal recruitment 2021

CM Rise School Principal recruitment : मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने आमंत्रित किए सीएम राइस स्कूलों के लिए प्राचार्य के आवेदन|

सी. एम. राइज विद्यालय योजना: CM Rise School Principal recruitment

मध्य प्रदेश की महत्वाकांछी योजना सी. एम. राइज विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2021 -22 से प्रारम्भ की जा रही है | इस योजना के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग के 276 विद्यालयों को सर्वसुविधा युक्त विद्यलयो में विकसित किया जा रहा है | इन विद्यालयों की प्रमुख विशेषताएं निम्नानुसार है :-

  1. विद्यालय के वृहद तथा सर्वसुविधा युक्त केम्पस में कक्षाये KG से 12 वी तक संचालित होंगी|
  2. हिंदी तथा अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण व्यवस्था |
  3. सभी संकायों में अध्यापन की व्यवस्था |
  4. विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर /योग / खेल/ म्यूजिक/ नृत्य की शिक्षा की व्यवस्था|
  5. विद्यार्थियों के लिए परिवहन की व्यवस्था|

CM Rise School Principal recruitment 2021-2022:

मध्य प्रदेश सरकार ने विद्यालयों हेतु शासकीय हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी स्कूलों (स्कूल शिक्षा/ जन जातीय कार्य विभाग) में कार्यरत प्राचार्यो से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं| यदि आप भी शिक्षा के क्षेत्र में उच्चतम आयाम स्थापित करने की चुनौती को स्वीकार करने की इच्छाशक्ति रखते है तो यह अवसर आप के लिए है | विस्तृत विज्ञापन तथा शर्ते, आवेदन करने की प्रकिया http://www.educationportal.mp.gov.in/ तथा https://www.vimarsh.mp.gov.in/ पर उपलब्ध है | ऑनलाइन आवेदन विमर्श पोर्टल पर दिनांक 10 नवम्बर 2021 तक किये जा सकेंगे| चयनित स्कूलों में पूर्व से कार्यरत प्राचार्यो को शाला में बने रहने के लिए चयन प्रक्रिया में आवेदन करना अनिवार्य होगा |

नोट : स्कूल शिक्षा / जन जातीय कार्य विभाग के अंतर्गत हाई स्कूल/ हायर सेकेंडरी स्कूलों में कार्यरत नियमित प्राचार्य आवेदन हेतु पात्र है

सर्व संसाधन संपन्न – सी. एम. राइज विद्यालयों में प्राचार्यो की चयन प्रक्रिया:

मध्य प्रदेश की महत्वाकांछी योजना सी. एम. राइज विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2021 -22 से प्रारम्भ की जा रही है | इस योजना के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग के 276 विद्यालयों को सर्वसुविधा युक्त विद्यलयो में ऊर्जावान तथा इनोवेटिव प्राचार्य पद हेतु हाई / हायर सेकेंडरी स्कूलों में कार्य रत प्राचार्यो से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं :

  1. चयनित स्कूलों में शतप्रतिशत रिक्तिया मानकर कार्यवाही की जाएगी अर्थात इन शालाओं में पूर्व से कार्यरत प्राचार्यो को भी चयन प्रक्रिया के माध्यम से आना होगा|
  2. आयु सीमा दिनांक 01.01.2021 की स्थिति में 57 वर्ष से अधिक न हो|
  3. चयनित अमले का कार्यकाल न्यूनतम 5 वर्ष रहेगा| 5 वर्ष उपरांत सम्बंधित के कार्य के मूल्यांकन के आधार पर अवधि में वृद्धि की जा सकेगी| अपरिहार्य परिस्थितियों, कार्य में अक्षमता की स्थिति में ही न्यूनतम अवधि के पूर्व भी स्थानांतरण किया जा सकेगा|
  4. आवेदक वर्तमान में विकासखंड का प्राथमिकता क्रम चुन सकेंगे| न्यूनतम 01 विकासखंड की प्राथमिकता क्रम में चयनित किया जा सकेगा | चयन उपरांत पदस्थापना हेतु शालाओं का प्राथमिकता क्रम (Choice Filling) की सुविधा दी जाएगी |
  5. सी. एम. राइज विद्यालयों में पदस्थापना नियमित प्राचार्यो से की जा रही है | इन विद्यालयों में किसी प्रकार की नवीन नियुक्ति नहीं की जा रही है, इस लिए आरक्षण की आवश्यकता नहीं है |
  6. ऑनलाइन आवदेन विमर्श पोर्टल https://www.vimarsh.mp.gov.in/ पर दिनांक 10 नवम्बर 2021 तक किये जा सकेंगे |
क्रमांक पद आवेदन हेतु पात्रता
1 प्राचार्य 1. स्कूल शिक्षा अथवा जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत हाई /हायर सेकेंडरी स्कूलों में वर्तमान में कार्यरत नियमित प्राचार्य
2. प्रतिनयुक्ति पर वर्तमान में स्कूल शिक्षा अथवा जनजातीय कार्य विभाग में कार्य रत प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी/ जिला परियोजना समन्वयक/ प्रभारी सहायक संचालक/ ए.डी.पी.सी.

7.1 जनजातीय कार्य विभाग के अभ्यर्थी को विभाग का एन.ओ. सी. प्रदान करना होगा |

  • 8. विभागीय जांच / लोकायुक्त में शिकायत लंबित न हो
  • प्राचार्य पद हेतु चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा

सीएम राइस स्कूलों के लिए प्राचार्य के आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करे |

सीएम राइस स्कूलों के लिए प्राचार्य के आवेदन से सम्बंधित नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे|

सरकारी नौकरी के लिए यहाँ क्लिक करे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here