एमपी भूलेख 2021: मध्य प्रदेश खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा, भूलेख

0
1696
MP Bhulekh Online
MP Bhulekh Khasra Khatauni Naksha

मध्य प्रदेश भूलेख (MP Bhulekh):-

MP Bhulekh- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी प्रकार की सरकारी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं | सरकार द्वारा मध्य प्रदे भूलेख की भी आधिकारिक वेबसाइट लांच कर दी गई है | इस वेबसाइट के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी भूमि से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | अब भूमि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी |

आप लोग ऑनलाइन पोर्टल पर अपने ज़मीन का पूरा विवरण देखने के बाद पूरा मालिकाना हक़ जमा सकते है क्योकि इसमें आपकी ज़मीन से जुडी सभी जानकारी बिलकुल सही दी जाती है | राज्य की अलग अलग जगहों पर एमपी भूलेख को अलग अलग नाम से जाना जाता है जैसे भूमि अभिलेख, खेत के कागज़ात, खेत का नक्शा, भूमि का ब्यौरा, खाता आदि | राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी अपनी भूमि से जुडी मध्य प्रदेश खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा प्राप्त करना चाहते है तो वह घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से  ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर एमपी भूलेख ऑनलाइन ही सरलता से देख सकते है |

MP Bhulekh का उद्देश्य:-

जैसे की आप लोग जानते है की ऑनलाइन सुविधा के शुरू होने से पहले राज्य के नागरिको को अपनी भूमि से जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी राजस्व विभाग या अन्य विभाग के कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं | और बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इन सभी परशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने एमपी भूलेख की पूरी जानकारी ऑनलाइन कर दी गयी है | अब लोग घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से आसानी मध्य प्रदेश खसरा खतौनी ,भू नक्शा ,जमाबंदी आदि सकते है या तो अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (Common Service Center – CSC) में जाकर अपनी जमीन व खेत का पूरा ब्यौरा आराम से प्राप्त कर सकते हैं | अब लोगो को सरकारी कार्यलयो के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे | इससे समय की बचत होगी |

एमपी भूलेख के लाभ:-

  • MP Bhulekh खसरा खतौनी आप मध्य प्रदेश भूलेख के माध्यम से डाउनलोड भी कर सकते है |
  • इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से राज्य के लोग अपनी भूमि से जुडी सभी जानकारी देखने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा |
  • इस योजना के ज़रिये सरकारी कार्यालय/ पटवारखानों मे दलालों के जरिए होने वाला भ्रष्टाचार खत्म होगा |
  •  मध्य प्रदेश के नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपनी भूमि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
  • इस ऑनलाइन भूलेख पोर्टल के शुरू होने से यूपी के लोगो के समय की भी बचत होगी |

एमपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे चेक करें:- (MP Bhulekh Khasra Khatauni Naksha)

मध्य प्रदेश के जो इच्छुक लाभार्थी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को MP bhulekh की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको खसरा/खतौनी , नक्शा(अक्स) का ऑप्शन दिखाई देगा | आपको इस खसरा/खतौनी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे खुल जायेगा |
  • इसके पश्चात वर्तमान/पूर्व वर्ष खसरा विकल्प पर क्लिक करना होगा |
mp bhulekh gov in free naksha
  • इसके पश्चात आपको क्या आप भू-अभिलेख में खसरा, खोजना चाहते हैं? विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इस पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे अपने जिला ,तहसील ,पटवारी हल्का , गांव आदि का चयन करना होगा | इसके बाद भू-स्वामी या खसरा नंबर का चयन करें |
  • उसके बाद स्क्रीन पर दिखाया गया Captcha Code भरें तथा विवरण देखें पर क्लिक करना होगा ।अतः इसके बाद आप खसरा/ बी-1/ नक्शा पर क्लिक करके Print Out ले सकते है |

आबादी सर्वे अधिकार अभिलेख ऑनलाइन कैसे चेक करें:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को MP bhulekh की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इसके पश्चात आबादी सर्वे अधिकार अभिलेख विकल्प पर क्लिक करना होगा |
mp bhulekh gov in free naksha
  • इसके पश्चात क्या आप अधिकार अभिलेख खोजना चाहते हैं? विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इस पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे अपने जिला ,तहसील, गांव आदि का चयन करना होगा | इसके बाद भू-स्वामी, ब्लॉक संख्या, प्लॉट संख्या का चयन करें |
  • उसके बाद स्क्रीन पर दिखाया गया Captcha Code भरें तथा विवरण देखें पर क्लिक करना होगा । अतः इसके बाद आप विवरण देखें पर क्लिक करके Print Out ले सकते है |

बंदोबस्त खतौनी (स्कैन) ऑनलाइन कैसे चेक करें:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को MP bhulekh की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इसके पश्चात बंदोबस्त खतौनी (स्कैन) विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात क्या आप अभिलेखों की स्कैन प्रतिलिपि को खोजना चाहते हैं ? विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इस पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे अपने जिला ,तहसील, गांव आदि का चयन करना होगा | इसके बाद अभिलेख, खसरा, पृष्ठ क्रमांक का चयन करें |
  • उसके बाद स्क्रीन पर दिखाया गया Captcha Code भरें तथा विवरण देखें पर क्लिक करना होगा । अतः इसके बाद आप विवरण देखें पर क्लिक करके Print Out ले सकते है |

री-नम्बरिंग सूची (स्कैन) ऑनलाइन कैसे चेक करें:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को MP bhulekh की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इसके पश्चात री-नम्बरिंग सूची (स्कैन) विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात क्या आप अभिलेखों की स्कैन प्रतिलिपि को खोजना चाहते हैं ? विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इस पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे अपने जिला ,तहसील, गांव आदि का चयन करना होगा | इसके बाद अभिलेख, खसरा, पृष्ठ क्रमांक का चयन करें |
  • उसके बाद स्क्रीन पर दिखाया गया Captcha Code भरें तथा विवरण देखें पर क्लिक करना होगा । अतः इसके बाद आप विवरण देखें पर क्लिक करके Print Out ले सकते है |

भूमि बंधक ऑनलाइन कैसे चेक करें:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को MP Bhulekh की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इसके पश्चात भूमि बंधक विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात क्या आप अनुसूचित व्यावसायिक बैंक अधिकृत एडमिन अथवा बैंक शाखा प्रबंधक के रूप में रजिस्टर करना चाहते हैं ? विकल्प पर क्लिक करना होगा |
mp bhulekh gov in free naksha

Frequently Asked Questions (FAQs):-

आवेदन के लिये कैसे रजिस्टर करें ?

MP WebGIS वेबसाइट (mpbhulekh.gov.in) पर जाएं और “अकाउंट पंजीकरण” पर क्लिक करें | अकाउंट पंजीकरण से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें | आपका पासवर्ड आपके द्वारा प्रदान की गयी ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा |

अपना पासवर्ड भूल जाने या खो जाने की स्तिथि में पुनः कैसे प्राप्त कर सकते हैं ?

MP WebGIS वेबसाइट (mpbhulekh.gov.in) के होम पेज पर जाएं | होम पेज पर “Forgot Password” लिंक पर क्लिक करें | पॉप अप विंडो में उपयोगकर्ता नाम और उपयोगकर्ता के प्रकार दर्ज करें और सबमिटकरें | पासवर्ड पंजीकरण के समय आप के द्वारा प्रदान की गयी ईमेल पर भेज दिया जाएगा |

आप अपनी शिकायत कैसे रजिस्टर कर सकते हैं ?

MP WebGIS वेबसाइट (mpbhulekh.gov.in) के होम पेज पर जाएं | होम पेज पर ” Grievance ” आईकॉन पर क्लिक करें | शिकायत आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करने के पश्चात उपरोक्त फॉर्मजमा करें | एक युनीक शिकायत आईडी प्रदान किया जाएगा जिससे आप अपनी शिकायत ट्रैक कर सकते हैं |

आप खसरा विवरण कैसे देख सकते हैं ?

MP WebGIS वेबसाइट (mpbhulekh.gov.in) के होम पेज पर जाएं | होम पेज पर “Search” आईकॉन पर क्लिक करें | सम्बंधित जिला, तहसील , गांव और खसरा का चयन करने के पश्चात, आप खसरे का विवरण देख सकते हैं | इस जानकारी को देखने के लिए रजिस्टर करने की आवश्यकता नहीं है |

खसरा क्या है ?

खसरा वह रिकॉर्ड है ,जिसमें विशेषतः भूमि के विवरण के संबंध में उल्लेख होता है, जैसे कि : – सर्वे नम्बर , नाम , पिता का नाम , पते की जानकारी , भूमि , मिट्टी के प्रकार , भू-राजस्व , फसल विवरण और सिंचाई के स्रोत आदि |

नामांतरण क्या है ?

क्षेत्र पुस्तिका एवं अन्य सुसंगत भू-अभिलेखों में दर्ज नाम के स्थान पर विधिक रूप से किसी अन्य व्यक्ति अथवा व्यक्तियों का नामों का लिखा जाना नामांतरण कहलाता है |

व्यपवर्तन या डायवर्सन से क्या आशय है ?

नियमानुसार डायवर्सन से आशय भूराजस्व के पुनर्निर्धारण से है व्यवहारिक रूप से प्रत्येक भूमि /भूखंड का भूराजस्व उसके उपयोग के अनुसार निर्धारित है जब किसी भूमि /भूखंड के उपयोग में परिवर्तन किया जाता है तो इसे व्यपवर्तन या डायवर्सन जैसे कृषि से आवासीय,आवासीय से व्यावसायिक तथा कृषि से व्यावसायिक आदिमध्यप्रदेश भूराजस्व संहिता भूराजस्व का निर्धारण तथा पुनर्निर्धारण नियम 2018 के

डायवर्सन कब एवं किस स्थिति में किया जाना चाहिए ?

डायवर्सन, किसी भी एक प्रयोजन में निर्धारित भूमि का उपयोग किसी अन्य प्रयोजन में लाये जाने से पहले कराना चाहिए, जैसे कि कृषि से आवासीय, अथवा आवासीय से व्यवसायिक करने पर डायवर्सन किया जाना आवश्यक है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here