मध्यप्रदेश सरकार की आकांक्षा योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

0
1858
आकांक्षा योजना
आकांक्षा योजना Apply Online

आकांक्षा योजना 2022:-

मध्य प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जनजाति के मेधावी विद्यार्थियो के शैक्षणिक सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए आकांक्षा योजना (Akanksha Yojana 2022) को शुरू किया है|

मध्‍य प्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग की इस योजना अनुसार, प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं में अध्‍ययनरत विद्यार्थियों को संभाग मुख्‍यालयों भोपाल, इन्‍दौर, जबलपुर एवं ग्‍वालियर में प्रतिष्ठित कोचिंग संस्‍थाओं से राष्‍ट्रीय प्रवेश परीक्षा (JEE, NEET/AIMS, CLAT) की तैयारी हेतु कोचिंग दिये जाने का लक्ष्‍य है | इन सभी की परीक्षाओं का खर्च लगभग लाखों का होता है लेकिन अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए मुफ्त में कोचिंग दी जाएगी |

Akanksha Yojana 2022 को आदिम जाति कल्याण विभाग को सौंपा गया है | यही विभाग इस योजना में कार्यरत रहेगा और योजना को सफल बनाएगा | इस योजना के अंतर्गत 11वीं और 12वीं के छात्रों को सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है | अनुसूचित जनजाति के 11वीं और 12वीं के छात्रों को इस योजना से जोड़ा गया है | 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों बड़ी सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करवाने का लक्ष्य रखा गया है |

आकांक्षा योजना 2022 के लिए पात्रता मानदंड:-

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई या मूल निवासी होना चाहिए |
  • अनुसूचित जनजाति का सदस्य होना जरूरी है, क्योंकि उन्हीं के लिए इस योजना को शुरू किया गया है |
  • आवेदनकर्ता की पारिवारिक वार्षिक आय 6 लाख रुपये से कम होना चाहिए |
  • विद्यार्थी 10वीं पास करके 11वीं में जाने के योग्य हो |
  • इसमें आपको 10वीं कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे | अगर इससे कम हुए तो आपको इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा |

आकांक्षा योजना 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
  • लाभार्थी के पास 10वीं की मार्कशीट होना चाहिए, जिसमे वह 11वीं में जाने के लिए पात्र हो |
  • आवेदक का डिजिटल जाति प्रमाण पत्र होना आवश्‍यक है |
  • साथ ही आवेदक का किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता होना चाहिए, जो उनके आधार कार्ड से लिंक हो |

Akanksha Yojana के लाभ व मुख्य विशेषताएं:-

आकांक्षा योजना की अन्य विशेषताएं व लाभ के बारे में जानने के लिए आपको नीचे दिए बिंदुओं पर ध्यान देना होगा:

  1. इस योजना अंतर्गत कोचिंग सेंटर लाभार्थियों का टेस्ट लेगा, जिसमें मेरिट के स्थान पर आपका चयन किया जायेगा |
  2. अगर आपका नाम Merit List में नहीं आता है तो आपको कोचिंग की सुविधा से वंचित कर दिया जाएगा |
  3. आवेदन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट में लॉगिन होना जरूरी है |
  4. Akanksha Yojana 2022 के तहत अब राज्य के गरीब छात्र भी पढ़ सकेंगे |
  5. राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की तैयारी में लाखों का खर्चा आता है, लेकिन इसमें आपको निःशुल्क पढ़ाया जाएगा |
  6. इस योजना के आने से राज्य में शिक्षा के स्तर में भी वृद्धि होगी |

आकांक्षा योजना 2022 ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइये |
  • या फिर सीधे इस लिंक https://www.tribal.mp.gov.in/mptaas/ पर क्लिक करें |
  • अब आपके सामने लॉगिन का पेज खुल जाएगा, जहां आपको नीचे की तरफ नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा। (उसके बाद, नीचे इमेज अनुसार पेज खुल जायेगा:
  • उसके पश्चात, आपके सामने नया आकांक्षा योजना Online Form 2022 खुल जायेगा |
  • इस फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण, जाति एवं समग्र, आय घोषणा, मूल निवासी घोषणा और प्रोफाइल समीक्षा के सेक्शन में सारी पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें |
  • अंत में इस फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट कर दें | इस तरह से आपका यूजर आईडी और पासवर्ड बन जाएगा |

Akanksha Yojana 2022 में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया :-

  1. सबसे पहले आपको जनजातिय कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. इस पेज पर दिए गए दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद, tribal.mp.gov.in/mptaas लिंक पर क्लिक करें |
  1. अगर आपने पहले पंजीकरण कर लिया है तो USER ID & PASSWORD की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें |
  2. नहीं तो हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके पहले अकाउंट बनाये |
  3. लॉगिन के बाद, डेशबोर्ड में उपलब्ध निजी संस्थाओं द्वारा कोचिंग योजना ‘आकांक्षा’ वर्ष 2022-23 हेतु आवेदन के लिए दिए गये लिंक पर जाकर आवश्यक जानकारी भरकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर दें |

आकांक्षा योजना हेतु चयन प्रक्रिया 2022 (प्रवेश पत्र):-

Akanksha Yojana 2022 के अंतर्गत संबंधित कोचिंग 2022 द्वारा पाठ्यक्रमवार प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी | कोचिंग हेतु इच्‍छुक उम्‍मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा | प्रवेश परीक्षा में प्राप्‍तांकों के आधार पर मेरिट सूची अनुसार स्वीकृत सीट अनुसार एम्‍पेनल्‍ड कोचिंग संस्‍थानों द्वारा प्रवेश दिया जाएगा | कोचिंग के साथ-साथ आवास सुविधा एवं कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं में शिक्षण की सुविधा दी जाएगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here