WhatsApp Group कैसे बनाते हैं तथा उसमे मेंबर कैसे जोड़ते, हटाते हैं?

0
2396
Whatsapp Group kaise banyen

Whatsapp Group Kaise Banayen: जी हाँ दोस्तों व्हाट्सप्प सीरीज के आर्टिकल में बात करेंगे दुनिया के सबसे लोकप्रिय मोबाइल एप्प व्हाट्सप्प के बारे में, आज के समय में दुनिया का ऐसा कोई भी स्मार्ट फ़ोन नहीं है या ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जिसके पास स्मार्ट फोन हो और व्हाट्सप्प का उपयोग न करता हो।इंस्टेंट मेसेजिंग सर्विस प्रदान करने वाला एक एप्लीकेशन है ऐसा नहीं है की इंस्टेंटस सर्विस प्रदान करने वाला यह एक मात्र मोबाइल एप है लेकिंग व्हाट्सप्प के बेहतरीन फीचर और सुरक्षित End to End Encryption सुरक्षा सुविधा व्हाट्सप्प को लोकप्रिय बनाते हैं।

आज के समय में व्हाट्सप्प हमारी जिंदगी का अहम् हिस्सा बन चूका है व्हाट्सएप अब इंस्टेंट मैसेज तक सीमित नहीं रह गया है व्हाट्सप्प अब हमारे व्यापर को तेजी से बढ़ाने, तेजी से किसी आवश्यक सूचना के प्रसार में, फ़ास्ट सर्विस प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण रोल अदा कर रहा है। रेलवे, अन्य गवर्नमेंट प्राइवेट संस्थान, स्कूल, कॉलेज हॉस्पिटल्स, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र लगभाग सभी लोगों को या लोगों तक तेजी से सेवाएं प्रदान करने के लिए व्हटसअप का उपयोग किया जा रहा है।

अब ज्यादा व्हाट्सअप के बारे में बात न करते हुए ये बताते हैं की आगे आप व्हाट्सएप के बारे में क्या क्या सीखने वाले हैं, व्हाट्सप्प में ऐसी कौन कौन से सुविधाएँ, सेटिंग्स, प्राइवेसी सेटिंग्स हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए और उपयोग में ला सकते हैं जिससे व्हाट्सएप को और सुरक्षित सरल और इंट्रेस्टिंग बनाया जा सके|

आज इस लेख के माध्यम से हम व्हाट्सप्प ग्रुप बनाने के बारे में साथ ही ग्रुप सेटिंग्स और मेंबर जोड़ना आदि के बारे में जानेंगे तो बने रहिये आप हमारे साथ http://enterhindi.com/ पर |

STEP 1: नया व्हाट्सप्प ग्रुप बनाने के लिए सबसे पहले अपना व्हाट्सप्प ओपन करें अब राइट टॉप कार्नर में दिए हुए तीन डॉट पर क्लिक करें। डॉट पर क्लिक करते ही सबसे ऊपर मेनू में आपको New Group क्लिक करें |

Whatsapp Group Kaise Banayen:

STEP 2: अब ग्रुप में कांटेक्ट लिस्ट में शामिल व्हाट्सप्प नम्बरों में से कम से कम एक को सलेक्ट करें फिर नीचे दिए हुए ग्रीन एरो बटन पर क्लिक करें |

STEP 3: अब ग्रुप का नाम दर्ज करें और डिस्प्ले फोटो सेट करें चाहे तो बाद में भी आप ग्रुप के नाम और डिस्प्ले फोटो में सुधार कर सकेंगे साथ ही ग्रुप में जितने मेंबर आपने ऐड किये होंगे उनकी लिस्ट भी स्क्रीन पर डिस्प्ले होगी अब ग्रीन राइट मार्क पर क्लिक करें।

STEP 4: अब आप का ग्रुप बन चुका है। ग्रुप का नाम जहाँ पर है नाम पर क्लिक करके आप ग्रुप के बारे में जानकारी ले सकते हैं मेंबर जोड़ सकते हैं ग्रुप का नाम चेंज कर सकते हैं साथ ही फोटो में और ग्रुप सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं |

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नए ग्रुप मेंबर कैसे जोड़ें

ग्रूप में नए मेंबर जोड़ने के लिए ग्रुप को ओपन करें इसके बाद ग्रुप नाम में टैप करें ग्रुप सेटिंग्स में ADD participants पर जाने के बाद नए मेंबर जोड़ सकते हैं| Group Name>> Group Settings >> Add Participants

ग्रुप मेंबर कैसे हटाएँ

जैसे मेंम्बर जोड़ा जाता है ठीक उसी प्रकार मेंबर को हटाने कि प्रक्रिया होती है बस जिसे हटाना है लिस्ट में से उसके नाम पर दिए हुए क्रॉस साइन पर क्लिक करते जाएँ।Group Name>> Group Settings >> Add Participants

ग्रुप एडमिन कैसे बनायें

Group Name>> Member List>>Member Name
मेंबर के नाम पर क्लिक करने पर दिए हुए विकल्प में से Make GROUP Admin का चयन करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here