उत्तर प्रदेश प्रवासी मजदूर घर वापसी के लिए पंजीकरण कैसे करें?

0
1041
उत्तर प्रदेश प्रवासी मजदूर घर वापसी पंजीकरण कैसे करें

उत्तर प्रदेश प्रवासी मजदूर घर वापसी पंजीकरण कैसे करें?:-

उत्तर प्रदेश प्रवासी मजदूर घर वापसी पंजीकरण कैसे करें– आजकल पुरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन जारी कर दिया गया है | लेकिन बहुत से नौकरी पेशा वाले लोग, छात्र, मजदूर अभी भी बाहर किसी और राज्य में फंसे हुए है | जिस कारण उन्हें बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पढ़ रहा है | इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्य में फंसे हुए लोगो को अपने घर वापस बुलाने के लिए उत्तरप्रदेश प्रवासी घर वापसी योजना शुरू की है |

दिन प्रतिदिन भारत देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है जिससे देश के लोग काफी डरे हुए है | देश के लोगो को कोरोना वायरस से बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 17 मई तक का लॉक डाउन बढ़ा दिया गया है | इस लॉक डाउन की वजह से हजारों मजदूर अलग अलग राज्य में फंसे हुए हैं और वह अपने अपने घर जाना चाहते है लेकिन नहीं आ पा रहे है लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार उन प्रवासी मजदूरों को इस उत्तर प्रदेश प्रवासी मजदूर घर वापसी पंजीकरण (UP Migrant Workers Return Registration) के माध्यम से अपन घर वापस जाने का मौका प्रदान कर रही है | इस योजना का लाभ आप UP Labour Department की आधिकारिक वेबसाइट http://uplabour.gov.in/ पर पंजीकरण करके और हेल्पलाइन नंबर संपर्क करके प्राप्त कर सकते है |- उत्तर प्रदेश प्रवासी मजदूर घर वापसी पंजीकरण कैसे करें?:-

उत्तर प्रदेश प्रवासी मजदूर घर वापसी योजना का उद्देश्य:-

पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है जिसकी वजह से कोई कही नहीं जा सकता है | उत्तर प्रदेश के जो मजदूर दूसरे राज्य में फंसे हुए हैं और उन्हें वह अपना जीवन यापन नहीं कर पा रहे है और उन्हें कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्ह खाने पीने की भी परेशानी हो रही है उन्हें वापस राज्य में लाने के लिए राज्य सरकार ने इस योजना की शुरू किया है | इस योजना के ज़रिये अन्य दूसरे राज्यों में फसे लोगो को वापस उनक घर पहुँचाना | उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी जो लॉकडाउन के बाद घर का स्थान वापस करने का इरादा रखते हैं, उन्हें आपके नाम ऑनलाइन दर्ज करने होंगे |

अब तक दिल्ली से लगभग 4 लाख प्रवासी श्रमिक एवं कामगार, हरियाणा से 12 हजार श्रमिक, कोटा राजस्थान से 11 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की यूपी में सुरक्षित वापसी हो चुकी है | इसी तरह आगे भी बाकि श्रमिकों को भी उनके घर पहुंचाया जाएगा | विभिन्न राज्यों में फसे कर्मिक/मजदूरो के सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि केवल ऐसे श्रमिक, मजदूर या व्यक्ति जो विभिन्न राज्यों के Quarantine Center में रखे गये है, तथा वहा 14 दिन का Quarantine अवधि पूर्ण करने के बाद जो मेडिकल रुप से ठीक है अभी केवल उन्हे ही वापस उ0प्र0 बुलाया जायेगा |

उत्तर प्रदेश प्रवासी मजदूर घर वापसी पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को UP Labour Department कीआधिकारिक वेबसाइट http://uplabour.gov.in/ पर जाना होगा | कीआधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इस Homepage पर आपको Migrant Workers Registration का ऑप्शन दिखाई देगा  | आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा |
  • इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा | आपको इस रजिस्ट्रेशन में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार कार्ड नंबर आदि भरनी होगी |
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सभी दस्तावेज़ों को अपलोड करने होंगे और फिर आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इस तरह आपको रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा |

उत्तर प्रदेश प्रवासी मजदूर घर वापसी के लिए आवश्यक दस्तावेज़:-

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • इस योजना में राज्य के प्रवासी मजदूर पात्र होंगे |
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पते का सबूत
  • दूसरे राज्य में रहने का पता
  • पासपोर्ट साइज फोटो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here