Home Blog Page 165

कारगिल विजय दिवस 2020: कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले भारत के वीर सपूत

कारगिल भारत के वीर सपूत 2020:

कारगिल भारत के वीर सपूत– आज 26 जुलाई 2020 को देश कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की 21वीं वर्षगांठ मना रहा है | यह भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है | पूरा देश वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और तीनों सेनाओं प्रमुखों ने कारगिल युद्ध में भारत की जीत की 21वीं वर्षगांठ पर नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी |

गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर लिखा, “करगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान, अद्भुत पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है | मैं उन शूरवीरों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मन को खदेड़ कर वहां पुनः तिरंगा लहराया | मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित भारत के वीरों पर देश को गर्व है |” 

कारगिल विजय दिवस 2020: देश मना रहा है 21 वीं वर्षगांठ

26 जुलाई 1999 के दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए ‘ऑपरेशन विजय’ को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था | इसी की याद में ‘26 जुलाई’ अब हर वर्ष कारगिल दिवस के रूप में मनाया जाता है | यह दिन है उन शहीदों को याद कर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पण करने का, जो हँसते-हँसते मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए | यह दिन समर्पित है उन्हें, जिन्होंने अपना आज हमारे कल के लिए बलिदान कर दिया |

इस युद्ध में हमारे लगभग 527 से अधिक वीर योद्धा शहीद व 1300 से ज्यादा घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश अपने जीवन के 30 वसंत भी नही देख पाए थे | इन शहीदों ने भारतीय सेना की शौर्य व बलिदान की उस सर्वोच्च परम्परा का निर्वाह किया, जिसकी सौगन्ध हर सिपाही तिरंगे के समक्ष लेता है |

इन रणबाँकुरों ने भी अपने परिजनों से वापस लौटकर आने का वादा किया था, जो उन्होंने निभाया भी, मगर उनके आने का अन्दाज निराला था | वे लौटे, मगर लकड़ी के ताबूत में | उसी तिरंगे मे लिपटे हुए, जिसकी रक्षा की सौगन्ध उन्होंने उठाई थी | जिस राष्ट्रध्वज के आगे कभी उनका माथा सम्मान से झुका होता था, वही तिरंगा मातृभूमि के इन बलिदानी जाँबाजों से लिपटकर उनकी गौरव गाथा का बखान कर रहा था |

भारत के वीर सपूतकारगिल भारत के वीर सपूत

कैप्टन विक्रम बत्रा: 

कारगिल भारत के वीर सपूत

हिमाचलप्रदेश के छोटे से कस्बे पालमपुर के 13 जम्मू-कश्मीर राइफल्स के कैप्टन विक्रम बत्रा उन बहादुरों में से एक हैं, जिन्होंने एक के बाद एक कई सामरिक महत्व की चोटियों पर भीषण लड़ाई के बाद फतह हासिल की थी |

यहाँ तक कि पाकिस्तानी लड़ाकों ने भी उनकी बहादुरी को सलाम किया था और उन्हें ‘शेरशाह’ के नाम से नवाजा था | मोर्चे पर डटे इस बहादुर ने अकेले ही कई शत्रुओं को ढेर कर दिया | सामने से होती भीषण गोलीबारी में घायल होने के बावजूद उन्होंने अपनी डेल्टा टुकड़ी के साथ चोटी नं. 4875 पर हमला किया, मगर एक घायल साथी अधिकारी को युद्धक्षेत्र से निकालने के प्रयास में माँ भारती का लाड़ला विक्रम बत्रा 7 जुलाई की सुबह शहीद हो गया | अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को अपने अदम्य साहस व बलिदान के लिए मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सैनिक पुरस्कार ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित किया गया |

कैप्टन अनुज नायर:

कारगिल भारत के वीर सपूत

17 जाट रेजिमेंट के बहादुर कैप्टन अनुज नायर टाइगर हिल्स सेक्टर की एक महत्वपूर्ण चोटी ‘वन पिंपल’ की लड़ाई में अपने 6 साथियों के शहीद होने के बाद भी मोर्चा सम्भाले रहे | गम्भीर रूप से घायल होने के बाद भी उन्होंने अतिरिक्त कुमुक आने तक अकेले ही दुश्मनों से लोहा लिया, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय सेना इस सामरिक चोटी पर भी वापस कब्जा करने में सफल रही | इस वीरता के लिए कैप्टन अनुज को मरणोपरांत भारत के दूसरे सबसे बड़े सैनिक सम्मान ‘महावीर चक्र’ से नवाजा गया |

मेजर पद्मपाणि आचार्य: 

राजपूताना राइफल्स के मेजर पद्मपाणि आचार्य भी कारगिल में दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए | उनके भाई भी द्रास सेक्टर में इस युद्ध में शामिल थे | उन्हें भी इस वीरता के लिए ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित किया गया |

लेफ्टिनेंट मनोज पांडेय: 

कारगिल भारत के वीर सपूत

1/11 गोरखा राइफल्स के लेफ्टिनेंट मनोज पांडेय की बहादुरी की इबारत आज भी बटालिक सेक्टर के ‘जुबार टॉप’ पर लिखी है | अपनी गोरखा पलटन लेकर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में ‘काली माता की जय’ के नारे के साथ उन्होंने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए | अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में लड़ते हुए मनोज पांडेय ने दुश्मनों के कई बंकर नष्ट कर दिए |

गम्भीर रूप से घायल होने के बावजूद मनोज अंतिम क्षण तक लड़ते रहे | भारतीय सेना की ‘साथी को पीछे ना छोडने की परम्परा’ का मरते दम तक पालन करने वाले मनोज पांडेय को उनके शौर्य व बलिदान के लिए मरणोपरांत ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित किया गया |

कैप्टन सौरभ कालिया: 

कारगिल भारत के वीर सपूत

भारतीय वायुसेना भी इस युद्ध में जौहर दिखाने में पीछे नहीं रही, टोलोलिंग की दुर्गम पहाडियों में छिपे घुसपैठियों पर हमला करते समय वायुसेना के कई बहादुर अधिकारी व अन्य रैंक भी इस लड़ाई में दुश्मन से लोहा लेते हुए शहीद हुए | सबसे पहले कुर्बानी देने वालों में से थे कैप्टन सौरभ कालिया और उनकी पैट्रोलिंग पार्टी के जवान | घोर यातनाओं के बाद भी कैप्टन कालिया ने कोई भी जानकारी दुश्मनों को नहीं दी |

स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा: 

स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा का विमान भी दुश्मन गोलीबारी का शिकार हुआ | अजय का लड़ाकू विमान दुश्मन की गोलीबारी में नष्ट हो गया, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और पैराशूट से उतरते समय भी शत्रुओं पर गोलीबारी जारी रखी और लड़ते-लड़ते शहीद हो गए |

फ्लाइट लेफ्टिनेंट नचिकेता इस युद्ध में पाकिस्तान द्वारा युद्धबंदी बनाए गए | वीरता और बलिदान की यह फेहरिस्त यहीं खत्म नहीं होती | भारतीय सेना के विभिन्न रैंकों के लगभग 30,000 अधिकारी व जवानों ने ‘ऑपरेशन विजय’ में भाग लिया |

कारगिल विजय दिवस 2020: देश मना रहा है 21 वीं वर्षगांठ

कारगिल विजय दिवस 2020:

आज 26 जुलाई 2020 को देश कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की 21वीं वर्षगांठ मना रहा है | यह भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है | पूरा देश वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और तीनों सेनाओं प्रमुखों ने कारगिल युद्ध में भारत की जीत की 21वीं वर्षगांठ पर नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी |

गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर लिखा, “करगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान, अद्भुत पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है | मैं उन शूरवीरों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मन को खदेड़ कर वहां पुनः तिरंगा लहराया | मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित भारत के वीरों पर देश को गर्व है |” 

26 जुलाई 1999 के दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए ‘ऑपरेशन विजय’ को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था | इसी की याद में ‘26 जुलाई’ अब हर वर्ष कारगिल दिवस के रूप में मनाया जाता है |

यह दिन है उन शहीदों को याद कर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पण करने का, जो हँसते-हँसते मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए | यह दिन समर्पित है उन्हें, जिन्होंने अपना आज हमारे कल के लिए बलिदान कर दिया |

कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि :कारगिल विजय दिवस 2020

कारगिल युद्ध जो कारगिल संघर्ष के नाम से भी जाना जाता है, भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में मई के महीने में कश्मीर के कारगिल जिले से प्रारंभ हुआ था|

इस युद्ध का कारण था बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों व पाक समर्थित आतंकवादियों का Line of Control (LOC) यानी भारत-पाकिस्तान की वास्तविक नियंत्रण रेखा के भीतर प्रवेश कर कई महत्वपूर्ण पहाड़ी चोटियों पर कब्जा कर लेह-लद्दाख को भारत से जोड़ने वाली सड़क का नियंत्रण हासिल कर सियाचिन-ग्लेशियर पर भारत की स्थिति को कमजोर कर हमारी राष्ट्रीय अस्मिता के लिए खतरा पैदा करना |

पूरे दो महीने से ज्यादा चले इस युद्ध (विदेशी मीडिया ने इस युद्ध को सीमा संघर्ष प्रचारित किया था) में भारतीय थलसेना व वायुसेना ने Line of Control (LOC) पार न करने के आदेश के बावजूद अपनी मातृभूमि में घुसे आक्रमणकारियों को मार भगाया था |

स्वतंत्रता का अपना ही मूल्य होता है, जो वीरों के रक्त से चुकाया जाता है | इस युद्ध में हमारे लगभग 527 से अधिक वीर योद्धा शहीद व 1300 से ज्यादा घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश अपने जीवन के 30 वसंत भी नही देख पाए थे | इन शहीदों ने भारतीय सेना की शौर्य व बलिदान की उस सर्वोच्च परम्परा का निर्वाह किया, जिसकी सौगन्ध हर सिपाही तिरंगे के समक्ष लेता है |

कारगिल विजय दिवस से जुडी मुख्य बातें:-

  • कारगिल युद्ध जम्मू और कश्मीर के कारगिल जिले में मई और जुलाई के बीच नियंत्रण रेखा पर हुआ था |
  • यह पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ के साथ शुरू हुआ, जो देश की सेना द्वारा समर्थित है, कारगिल में भारतीय क्षेत्र में |
  • क्षेत्र में भारतीय सेना के गश्ती दल ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया |
  • घुसपैठियों ने प्रमुख पदों पर कब्जा कर लिया था, जिसने संघर्ष शुरू होने पर उन्हें रणनीतिक लाभ दिया |
  • स्थानीय चरवाहों की जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना ने घुसपैठ बिंदुओं को ट्रैक करने में सक्षम था |
  • घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ भारत के आक्रामक नाम का कोड’ऑपरेशन विजय’, नाम शुरू किया गया था |
  • भारतीय सैनिकों ने सबसे कठिन परिस्थितियों में, कठिन इलाकों में, 18,000 फीट की ऊंचाई पर कारगिल युद्ध लड़ा |
  • स्वतंत्र भारत के इतिहास में, कारगिल युद्ध को भारतीय सेना द्वारा किए गए सबसे भयंकर और सबसे बहादुर ऑपरेशन के रूप में याद किया जाता है |

KVS Admission 2020: केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें Apply

KVS Admission 2020 Apply Online:

KVS Admission 2020 Apply Online:– देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2020-21 में पहली, दूसरी और अन्य कक्षाओं समेत कक्षा 11 में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया 20 जुलाई 2020 से शुरु हो चुकी है | इसके लिए इच्छुक पैरेंट्स केंद्रीय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/index.html पर विजिट कर सकते हैं | वैकल्पिक तौर पर पैरेंट्स केंद्रीय विद्यालय के एडमिशन पोर्टल, https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/index.html पर विजिट करके एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है | KVS Online Admission 2020-21 के लिए अंतिम तिथि 7 अगस्त 2020 निर्धारित की गयी है |

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी किये गये प्रॉस्पेक्टस, एडमिशन शेड्यूल और गाइडलाइंस के मुताबिक पहली कक्षा में दाखिले के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गयी है | हालांकि, कक्षा 2 से लेकर उच्चतर कक्षाओं के लिए पैरेंट्स को एडमिशन फॉर्म ऑफलाइन भरना होगा | इन कक्षाओं में फॉर्म भरने के लिए पैरेंट्स को नजदीकी केंद्रीय विद्यालय में रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर फॉर्म प्राप्त करके, पूर्ण रूप से भरकर सम्बन्धित केंद्रीय विद्यालय में जाकर जमा करना होगा | वहीं, कक्षा 11 में दाखिले के लिए अप्लीकेशन फॉर्म को ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा, फिर इसे पूर्ण रूप से भरकर सम्बन्धित केंद्रीय विद्यालय में जमा कराना होगा |

केंद्रीय विद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए विभिन्न कक्षाओं में दाखिले के लिए गाइडलाइंस हाल ही में 13 जुलाई 2020 जारी की थी | केंद्रीय विद्यालय इस सत्र से प्रवेश से सम्बन्धित नियमों परिवर्तन किया है जो कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा दिसंबर 2019 में जारी संशोधित नियमों के अनुसार है | केंद्रीय विद्यालय दाखिले में इस वर्ष से 27 फीसदी सीटें ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी जानी हैं |

KVS Admission की आवश्यक तिथियां:-

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 20/07/2020

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 07/08/2020

चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी करने की तिथि: 11/08/2020

KVS Admission 2020 के लिए आयु सीमा:-

  • न्यूनतम आयु सीमा – 05 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा – 07 वर्ष

यदि उम्मीदवार का DOB (1 अप्रैल 2020) है | KVS एडमिशन प्रक्रिया 2020-2021 के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों पर भी विचार किया जाएगा |

KVS Admission 2020 के लिए आवेदन शुल्क:-

  • KVS Nursery Admission 2020 में सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं |

KVS Admission भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:-

  • केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/index.html पर जाएं |
  • होमपेज पर “पंजीकरण करने के लिए यहाँ क्लिक करें/Click here to register” लिंक पर जाएं |
  • दी गई Details और Guidelines पढ़ें |
  • अपने सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें। सभी आवश्यक दस्तावेजों और उम्मीदवारों और माता-पिता के फोटो अपलोड करें |
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने से पहले अपने सभी विवरणों की समीक्षा करें |
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें और घोषित मेरिट सूची की प्रतीक्षा करें |
  • सभी उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें और घोषित मेरिट सूची की प्रतीक्षा करें |

KVS Admission 2020 के लिए Important Links:-

KVS Admission 2020 Notification PDF Click Here

Login Click Here

Registration Click Here

Latest Sarkari Jobs और सरकारी नौकरी के लिए यहाँ क्लिक करें।

उत्तराखंड सरकार की 1 रुपये में पानी कनेक्शन योजना

उत्तराखंड 1 रुपये में पानी कनेक्शन योजना:-

उत्तराखंड सरकार जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत एक नई नलकूप 1 रुपये में पानी कनेक्शन योजना (Rupees 1 Tap Water Connection Scheme) शुरू करने की योजना बना रही है |

इस योजना में, राज्य सरकार राज्य भर के सभी घरों में 1 रुपये प्रति घर के मामूली शुल्क में पानी का कनेक्शन प्रदान करेगा | “एक रुपये में पानी का कनेक्शन” योजना शुरू करने की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की है |

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 6 जुलाई 2020 को एक रुपये में पानी का कनेक्शन की घोषणा की है | मुख्यमंत्री ने उसी दिन देहरादून जिले के दुधली में डेयरी विकास के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का उद्घाटन किया |

माननीय मुख्यमंत्री रावत ने एकीकृत सहकारी विकास परियोजना और गंगा गाय महिला डेयरी योजना के तहत दुधारू पशु खरीद कार्यक्रम शुरू किया है | उपभोक्ताओं को केवल एक रुपये में पानी का कनेक्शन देने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है |

उत्तराखंड 1 रुपये में पानी कनेक्शन योजना से जुडी मुख्य बातें:-

6 जुलाई 2020 को, मुख्यमंत्री रावत ने जल जीवन मिशन के तहत उत्तराखंड में एक रुपये में पानी का कनेक्शन योजना की घोषणा की | इस नई योजना में, 1 रुपये की मामूली लागत पर हर घर में नल का पानी पहुंचाया जाएगा |

उत्तराखंड राज्य सरकार राज्य में रहने वाले सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है | वर्तमान में, पेयजल कनेक्शन की लागत 2,350 रुपये है लेकिन हर ग्रामीण इस राशि को वहन नहीं कर सकता |

इसलिए जल जीवन मिशन योजना के तहत, राज्य में प्रत्येक घर में केवल 1 रुपये में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा | मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू करने के साथ डेयरी विकास में , सरकार राज्य में दूध का उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य बना रही है | मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत दुधारू पशुओं को राज्य के बाहर से लाया जाएगा | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उत्तराखंड ₹1 पानी कनेक्शन योजना से

राज्य के लाखों लोग लाभान्वित होंगे | प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत राज्य के 15,647 गांवों में 15,09,758 परिवारों तक पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाया जाएगा। अब आपके दिमाग में आ रहा होगा कि योजना को कौन सा विभाग कार्यान्वित करेगा |

उत्तराखंड 1 रुपये में पानी कनेक्शन योजना

तो दोस्तों, आपको बता दें कि इस अभियान के लिए उत्तराखंड जल संस्थान, स्वजल और उत्तराखंड पेयजल निगम को कार्यदायी एजेंसी बनाया गया है | यही तीनों मिलकर इस योजना को साकार करेंगे |

इनमें कुल 3,806 राजस्व गांवों में 3,61,654 परिवारों के घर में नल पहुंचाने का जिम्मा उत्तराखंड जल संस्थान का है | वहीं, स्वजल के पास 2,078 राजस्व गांवों के 2,35,994 परिवारों के घरों तक पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाएगा |

आपको बता दें कि पेयजल निगम के पास सबसे अधिक 9,754 राजस्व गांवों के 9,11,953 परिवारों तक पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी है |

उत्तराखंड ₹1 पानी कनेक्शन योजना के लिए पात्रता:-

  • इस योजना की सबसे पहली शर्त यह है कि योजना का लाभ उठाने वाला व्यक्ति यानी लाभार्थी मूल रूप से उत्तराखंड का निवासी हो |
  • योजना के आवेदक को उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्र से होना चाहिए |

उत्तराखंड ₹1 पानी कनेक्शन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर |

MGNREGA में किन परिस्थितियों में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं

MGNREGA में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं

MGNREGA में ऑनलाइन शिकायत– महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) देश में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं में एक महत्वपूर्ण योजना है | इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा राज्य की सरकारों की सहायता से कार्य किया जाता है | इस योजना के अंतर्गत देश के बेरोजगार गरीब BPL परिवार के लोगों को उन्हें अपने निज निवास स्थान के 5 किलोमीटर दायरे में रोजगार उपलब्ध कार्य उपलब्ध कराया जाता है | इस योजना के अंतर्गत BPL परिवार के लोगों को मंत्रालय द्वारा 1 वर्ष में 100 दिन कार्य की गारंटी दी जाती है | इस योजना के क्रियान्वयन से देश के विकास के साथ ही देश के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाता है |

लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही इस महत्वपूर्ण योजना का दुरुपयोग भी किया जाता है | यदि आपके क्षेत्र में भी या आपके साथ भी महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के अंतर्गत किसी प्रकार का शोषण किया जा रहा है | तो आप इसके खिलाफ अपनी नरेगा शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं | आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं | कि आप घर बैठे अपने मोबाइल का ही उपयोग करके किस तरह से अपनी नरेगा शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं | MGNREGA में भ्रष्टाचार,मनरेगा में बड़ा घोटाला,मनरेगा में काम न मिलने पर टोल फ्री नम्बर पर शिकायत,नाले व तालाब खोदाई में लाखों रुपये का घोटाला,नरेगा शिकायत ऑनलाइन करके देश के विकास में भागीदार बन सकते हैं |

किन परिस्थितियों में शिकायत दर्ज करा सकते हैं:- MGNREGA में ऑनलाइन शिकायत

जॉब कार्ड जारी करने में नरेगा शिकायत ऑनलाइन –

  • यदि ग्राम पंचायत आपके जॉब कार्ड आवेदन को स्वीकार नहीं कर रहा है | अथवा पंजीकरण नहीं कर रहा है। तो आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं |
  • यदि जॉब कार्ड मजदूरों को प्रदान नहीं किया जा रहा है | तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं |

भुगतान के मामले में शिकायत –

  • यदि मजदूरों को समय पर भुगतान प्रदान नहीं किया जा रहा है। तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं |
  • यदि आप को आंशिक रूप से योगदान प्रदान किया जा रहा है। तो भी आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं |
  • किसी भी प्रकार के भुगतान ना मिलने पर भी आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं |
  • यदि उपयुक्त तरीकों का इस्तेमाल नही किया जा रहा है। तो भी आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं |
MGNREGA में ऑनलाइन शिकायत

मापन के मामले में शिकायत –

  • यदि समय पर मापन नहीं किया जा रहा है। तो आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • यदि अनुपयुक्त तरीके से माप किया जाता है। वह तो भी आप शिकायत कर सकते हैं।
  • मापन कार्य के लिए इंजीनियर न हो अथवा माप उपकरण मौजूद ना हो तो भी आपको अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

काम की मांग की मामले में शिकायत –

  • यदि आपके काम की मांग को पंजीकरण नहीं किया जा रहा है। तो आप शिकायत कर सकते हैं।
  • यदि तारीख पड़ी रसीद आपको नहीं प्रदान की जा रही तो भी आप शिकायत कर सकते हैं।

काम के आवंटन के मामले में नरेगा शिकायत ऑनलाइन –

  • यदि आपको काम उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। तो आप शिकायत कर सकते हैं।
  • 5 किलोमीटर के दायरे में यदि आपको काम नहीं दिया जा रहा है। तो भी आप शिकायत कर सकते हैं।
  • 5 किलोमीटर से अधिक दूरी पर कार्य दिए जाने पर यदि आप को TA/DA प्रदान नहीं किया जा रहा है। तो आप शिकायत कर सकते हैं।
  • समय पर आपको काम आवंटित नहीं किया जाता हो तो भी आप शिकायत कर सकते हैं।

कार्य प्रबंधन के मामले में शिकायत –

  • यदि कार्य सृजत नहीं किया जाता हो तो आप शिकायत कर सकते हैं।
  • यदि कुशल / अर्धकुशल को वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। तो आप शिकायत कर सकते हैं।

बेरोजगारी भत्ते के मामले में शिकायत –

  • यदि आपको बेरोजगारी भत्ता का भुगतान नहीं किया जाता है। तो आपको शिकायत कर सकते हैं |
  • यदि आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता है। तो आप स्वीकार कर कर सकते हैं |

अनुदान के मामले में नरेगा शिकायत ऑनलाइन –

  • यदि आपको अनुदान नहीं प्रदान किया जा रहा है। तो आप शिकायत कर सकते हैं |
  • इसके साथ ही यदि आप को अनुदान का हस्तांतरण नहीं किया जा रहा तो आप शिकायत कर सकते हैं |
  • यदि आपको आंसिक रूप से अनुदान प्रदान किया जा रहा है। तो भी आप शिकायत कर सकते हैं |
  • वेतन के हस्तांतरण में बैंक द्वारा यदि किसी भी प्रकार का शुल्क लिया जा रहा है। तो भी आप शिकायत कर सकते हैं |

सामग्री के मामले में नरेगा शिकायत ऑनलाइन –

  • यदि सामग्री उपलब्ध नहीं है। तो आप शिकायत कर सकते हैं |
  • साथ ही यदि मूल्यों में बढ़ोतरी कर दी गई है। तो आप शिकायत कर सकते हैं |
  • यदि खराब गुणवत्ता वाली सामग्री उपयोग की जा रही है। तो भी आपको शिकायत कर सकते हैं |

PM Modi Poshan Abhiyan 2021: भारत को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए

PM Modi Poshan Abhiyan 2021:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक भारत को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से PM Modi Poshan Abhiyan 2021 शुरू किया है | केंद्रीय सरकार की प्रमुख “PM Modi Poshan Abhiyaan” में सभी राज्यों, जिलों और कस्बों को शामिल किया जाएगा |

लोग अब POSHAN Abhiyan की गतिविधियों की सूची ऑनलाइन http://poshanabhiyaan.gov.in/#/ पर देख सकते हैं | इस PM पोषण अभियान की टैगलाइन सही पोषण देश रोशन है | इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिशुओं, गर्भवती महिला और स्तनपान कराने वाली माताओं को पर्याप्त पोषण प्रदान करना है |

पोषण अभियान बच्चों, किशोरों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषण परिणामों में सुधार करने के लिए भारत का प्रमुख कार्यक्रम है | यह लीवरेजिंग तकनीक, एक लक्षित दृष्टिकोण और अभिसरण द्वारा किया जाता है |

केंद्रीय सरकार इसे जन अभियान (जन आन्दोलन) में बदलने के लिए पोशन अभियान के साथ बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ना चाहता है | PM Modi Poshan Abhiyan के अंतर्गत महिला और बाल विकास मंत्रालय ने पहले वर्ष, 315 जिलों में पोषण अभियान लागू करेगा और दूसरे वर्ष में 235 और तीसरे वर्ष में बाकी के बचे जिले को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा |

भारत देश में कुपोषण से पीड़ित बच्चों और गर्भवती माताओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कुपोषण मुक्त करने के लिए कई योजनाएं पहले से ही लागू की जा चुकी है | परंतु इसके बावजूद भी कुपोषण का स्तर हमारे देश में अभी भी अधिक है |

हमारे देश में इसके लिए योजनाओं की कोई भी कमी नहीं है | परंतु यह सभी योजनाओं का आपस में तालमेल नहीं बैठ पाता | जिसकी वजह से जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पाता है | इन्हीं सभी चीजों को मद्देनजर रखते हुए पोषण अभियान सभी जरूरतमंद योजनाओं का आपस में तालमेल बनाने का प्रयास करेगा |

PM Modi Poshan Abhiyan 2020

मोदी पोषण अभियान की गतिविधियों की सूची:-

पोषण रैली एनीमिया शिविरक्षेत्र स्तरीय महासंघ (एएलएफ) बैठकें
CBE – समुदाय आधारित घटनाएँ (ICDS)सामुदायिक रेडियो गतिविधियाँसहकारी / संघ
साइकिल रैलीदिन-एनआरएलएम एसएचजी मीटडेफाइट डायरिया अभियान (D2)
किसान क्लब की बैठकहाट बाज़ार गतिविधियाँकिसानों का त्यौहार
घर का दौरास्थानीय नेता बैठकनुक्कड नाटक / लोक कार्यक्रम
पंचायत की बैठकपोषण मेला (रैली)प्रभात फेरी
शौचालयों को पानी उपलब्ध करानाआंगनबाड़ी केंद्रों में सुरक्षित पेयजलस्कूलों में सुरक्षित पेयजल (गतिविधियाँ)
 स्वयं सहायता समूह (SHG) बैठकेंयुवा समूह की बैठकपोषण वॉक (कार्यशाला)

पोषण अभियान 2021 की विषय-वस्तु:-

स्तनपानकिशोर एड, आहार, विवाह की आयुरक्ताल्पता
एंटेनाटल चेकअपईसीसीईसूक्ष्म पोषक तत्व
विकास की निगरानीस्वच्छता, जल, प्रतिरक्षा पोषण (कुल मिलाकर पोषण आहार)

PM किसान योजना के तहत पैसा नहीं आये तो कहाँ शिकायत करें ?

PM Kisan Yojana शिकायत कहाँ करें ?:-

PM Kisan Yojana शिकायत कहाँ करें– केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi Scheme) के अंतर्गत देश में रहने वाले कई किसान भाई लाभ प्राप्त कर रहे हैं | यह योजना पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा पोषित है और इसमें राज्य सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है | इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी की केवल यही कोशिश है कि देश के गरीब किसानों की आर्थिक मदद की जा सके | इसके लिए भारत सरकार किसानों के लिए तरह-तरह की योजना बना रही है, जिससे किसानों की सभी समस्याओं को खत्म करने में उनकी सहायता की जा सके |

इसी कड़ी में किसानों की समस्याओं को खत्म करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये तीन किस्तों में प्रदान किए जा रहे हैं। इस योजना को सरकार मुख्य रूप से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीकों से शुरू करना चाहती है, जिसके लिए किसान पोर्टल लॉन्च कर दिया है | किसान योजना 2020 के तहत, सरकार सभी छोटे और सीमांत किसान परिवारों को 3 बराबर किस्तों में 6000 रुपये प्रति वर्ष की आय सहायता प्रदान करने जा रही है |  यह योजना केंद्र सरकार द्वारा गरीब तथा छोटे वर्ग के किसानों के लिए शुरू की गई है |

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अपनी शिकायत कैसे दर्ज करें:- PM Kisan Yojana शिकायत कहाँ करें

PM Kisan Yojana शिकायत कहाँ करें
  • केंद्रीय कृषि मंत्रालय: – किसान योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए आप केंद्रीय कृषि मंत्रालय में संपर्क कर सकते हैं और वहां जाकर अपनी शिकायत लिखित रूप से दे सकते हैं |
  • अधिकारी से संपर्क करें: – यदि आप पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं और आपके खाते में पैसे नहीं आ रहे हैं, तो आप सीधे जाकर रेवेन्यू अधिकारी जिन्हें लोकपाल के नाम से भी संबोधित किया जाता है उनसे जाकर संपर्क कर सकते हैं |
  • हेल्प डेस्क अथवा हेल्पलाइन से संपर्क: – योजना से जुड़े किसी भी प्रश्न का जवाब यदि आप जानना चाहते हैं या फिर अपनी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो इसके लिए बनाया गया हेल्प डेस्क pmkisan-ict@gov.in सरकार की इस मेल आईडी पर अपनी शिकायत लिखकर मेल द्वारा भेज सकते हैं और इसके अलावा सरकार द्वारा दिया गया टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके अपने सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही अपनी शिकायत भी बता सकते हैं |
  • स्टेट नोडल ऑफिस की सूचि : नोडल अफसर की सूचि देखने के लिए क्लिक करें

PM किसान योजना के तहत अकाउंट में पैसा क्यों नहीं आया:-

PM Kisan Yojana शिकायत कहाँ करें– यदि किसी कारणवश आपके Account में योजना की किस्त ट्रांसफर नहीं हो पाई है तो आप सबसे पहले अपना Account Number और IFSC Code को पूरी तरह से चेक करें कि वह सही है या नहीं | यदि वह सही है तो आप दूसरा तरीका भी अपना सकते हैं जिसमें आपको अपना आधार कार्ड देखना होगा कि वह आपके खाते से लिंक है अथवा नहीं | यदि आपका आधार कार्ड आपके खाते से लिंक नहीं है तो आपके Account में सरकार द्वारा भेजी जाने वाली किस्त नहीं पहुंच पाएगी | सरकार द्वारा यह घोषणा की गई है कि यदि पहली और दूसरी किस्त आपको प्राप्त हो गई है इसका मतलब यह है कि उन्हें आधार कार्ड की आवश्यकता नहीं थी परंतु तीसरी किस्त प्राप्त करने के लिए आपको अपना आधार कार्ड अपने खाते से लिंक कराना अनिवार्य है |

पीएम किसान में अपना Account Number और IFSC Code चेक करने के लिए यह प्रक्रिया अपनाएं CLICK HERE

पीएम किसान खाते में पैसा न आने पर सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के पटवारी से संपर्क करना चाहिए क्योंकि पीएम किसान से सम्बंधित सभी समस्याओं का हल पटवारी के माध्यम से हो जाता है यदि तब भी आपको समस्या आ रही है तो तहसीलदार से संपर्क कर सकते हैं अंत में आपके पास पीएम किसान द्वारा जारी टोल फ्री नंबर का विकल्प होता है। उम्मीद है बताई गयी प्रक्रिया से आपकी समस्या का हल हो जायेगा और आप पीएम किसान योजना का लाभ ले पाएंगे।

RMC भर्ती 2020: Sweeper के 441 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें?

RMC भर्ती 2020: Part-Time Sweeper (Safai Kamgar)

राजकोट नगर निगम/Rajkot Municipal Corporation (RMC) ने राजकोट म्युनिसिपल कारपोरेशन में पार्ट-टाइम स्वीपर (सफाई कामगार)/Part-Time Sweeper (Safai Kamgar) के 441 पदों पर भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की है | राजकोट नगर निगम/Rajkot Municipal Corporation (RMC) ने 441 पदों पर सफाई कामगार (Safai Kamgar) जॉब्स रिक्ति के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2020 तक आवेदन कर सकते हैं |

Latest Sarkari Jobs और सरकारी नौकरी के लिए यहाँ क्लिक करें।

RMC की आवश्यक तिथियां:-

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 23/07/2020

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 18/08/2020

RMC भर्ती के पदों का विवरण:-

  • Part-Time Sweeper (Safai Kamgar)441 पद

RMC भर्ती का वेतनमान:-

  • राजकोट नगर निगम (आरएमसी) कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन के मानदंडों के अनुसार दिया जाएगा |

RMC भर्ती आवश्यक शैक्षिक योग्यता और अनुभव:-

  • उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय / संस्थान से 8 वीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए |

RMC भर्ती 2020 के लिए आयु सीमा:-

  • न्यूनतम आयु सीमा – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा – 40 वर्ष

RMC भर्ती 2020 के लिए आवेदन शुल्क:-

  • आधिकारिक अधिसूचना देखें |

RMC भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया:-

  • Interview/Test.

How to Apply:- Part-Time Sweeper (Safai Kamgar)

  • Mode of Apply: Through Offline.
  • Job Location: Gujarat.

RMC भर्ती के लिए Important Links:-

RMC Recruitment Notification PDF Click Here

Application Form Click Here

Official Website Click Here

Latest Sarkari Jobs और सरकारी नौकरी के लिए यहाँ क्लिक करें।

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

DIKSHA PORTAL: बच्चों और पालकों से प्रभावी बातचीत – [कक्षा 1- 8] | CM RISE डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण, मध्य प्रदेश

DIKSHA PORTAL:- 6th Training Bacchon evam Palkon se prabhavi Batcheet Kaise Pura Karen

अब तक तो आप सभी ने CM RISE डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण को पूरा कर लिया होगा साथ ही आप प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर चुके होंगे प्रशिक्षण के इस कार्यक्रम में अब आपको इसका अगला भाग बच्चों और पालकों से प्रभावी बातचीत – [कक्षा 1- 8] | CM RISE डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण को DIKSHA APP के माध्यम से पूरा करना है।

बच्चों और पालकों से प्रभावी बातचीत प्रशिक्षण कैसे पूरा करेंगे

  1. DIKSHA App – शिक्षक CM RISE Digital Prashikshan डिजिटल प्रशिक्षण की पूरी जानकारी PART 1
  2. DIKSHA App – शिक्षक CM RISE Digital Prashikshan डिजिटल प्रशिक्षण की पूरी जानकारी PART 2
  3. DIKSHA APP : CM RISE Digital शिक्षक प्रशिक्षण का Certificate कैसे Download करें?
  4. m-ShikshaMitra एप के माध्यम से CM RISE डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण Certificate डाउनलोड कैसे करें

बच्चों और पालकों से प्रभावी बातचीत शिक्षक प्रशिक्षण , मध्य प्रदेश

DIKSHA PORTAL:- 6th Training– बच्चों और पालकों से प्रभावी बातचीत प्रशिक्षण को चार भागों में बांटा गया है हर एक भाग को पूरा करने के बाद आपको कुछ प्रश्नो का जबाब भी देना होगा इसलिए शिक्षक बंधू प्रशिक्षण वीडियो को ध्यान से देखें एवं प्रश्नों को हल करते हुए सभी अनुभागों को पूरा करें जब तक की 100 रिपोर्ट नहीं आ जाती। ध्यान रखें सभी प्रशिक्षण अनुभागों को पूरा देखना है यदि आप वीडियो को आगे बढ़ाते हैं स्किप करते हैं तो आप 100 की रिपोर्ट तक नहीं पहुँच पाएंगे।

कोर्स से परिचय- DIKSHA PORTAL:- 6th Training

  • कोर्स से परिचय
  • भाग 1 – प्री वर्क
  • भाग 2 – कोर्स सत्र
  • भाग 3 – पोस्ट वर्क

आप इस समय आप हैं www.enterhindi.com पर और मै हूँ विनीत राज सिंह और मै आपको लोगों को आज बताने जा रहा हूँ बच्चों और पालकों से प्रभावी बातचीत |CM RISE डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में पूरी और जरुरी जानकारी इसलिए बने रहें हमारे साथ आपके अपने www.enterhindi.com ब्लॉग पर|

यदि आपने अभी तक अपने मोबाइल में DIKSHA APP डाउनलोड नहीं किया है तो यहाँ से डाउनलोड करें

STEP 1: मुख्य पृष्ठ में कार्नर में दिए प्रोफाइल (PROFILE) विकल्प का चयन करने पर नीचे DIKSHA में असीमित पहुँच प्राप्त करें, सुविधाओं तक पहुँचने के लिए लॉग इन करें मैसेज के साथ प्रदर्शित लॉग इन करें बटन पर क्लिक करें यदि पहले से लॉगिन है तो स्टेप 4 से आगे देखें

DIKSHA App-CM RISE Digital Teachers Training
DIKSHA PORTAL:- 6th Training

STEP 2 :STEP 1 को पूरा करने पर आप नए पेज में स्वतः चले जायेंगे जिसमें प्रशिक्षण के लिए LOGIN WITH STATE SYSTEM लिंक पर क्लिक करना है ध्यान रखें पर LOGIN WITH STATE SYSTEM क्लिक करने पर ही आप अपने यूनिक आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर पाएंगे |

DIKSHA PORTAL:- 6th Training

STEP 3: अब स्टेट मध्य प्रदेश का चुनाव करें स्टेट चुनाव के बाद LOGIN INTO DIKSHA पेज में USER NAME में अपनी एजुकेशन पोर्टल की आईडी (Education Portal / M-Shikshamitra वाला) मतलब अपने यूनिक आईडी (जैसे AV1234) एवं पासवर्ड दर्ज करने के बाद LOGIN बटन पर क्लिक करें लॉगिन करते ही आपसे मोबाइल नंबर पूछा जायेगा जिसे OTP के माध्यम से वेरीफाई करना है

DIKSHA App-CM RISE Digital Teachers Training
Chintan Prabhavi Shikshan Ka Aadhaar Training Kaise Pura Karen

STEP 4: लॉगिन करते ही आपको आपकी प्रोफाइल दिखाई देगी अब आप सबसे नीचे दूसरे विकल्प प्रशिक्षण का चयन करेंगे। इस विकल्प में स्क्रीन में सबसे ऊपर सर्च ऑप्शन में CM RISE लिखकर सर्च करना होगा इसके बाद आपको बच्चों और पालकों से प्रभावी बातचीत |CM RISE डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण  , मध्य प्रदेश की लिंक पर क्लिक करना होगा।

DIKSHA PORTAL:- 6th Training

दिए सभी ट्रेनिंग्स अनुभागों को आपको बिना स्किप किये हुए देखना होगा तथा सभी प्रश्नों का जबाब भी देखना होगा|

QUESTION ANSWER

एक वीडियो कम्पलीट करने पर फिर से वही आजा जाता है तो क्या करें?

वीडियो कम्पलीट करने के बाद आप exit का बटन दबाकर बाहर वापस आ जाते है तब आपको फिर से वीडियो में क्लिक नहीं करना जबकि नीचे दी हुई लिस्ट में से अगला वीडियो देखने के लिए क्लिक करना है। जिस भी वीडियो को आप कम्पलीट कर लेते हैं उसका कलर चेंज हो जाता है इस आधार पर वीडियो को कम्पलीट करना सुनश्चित करें|
वीडियो कम्पलीट करने पर भी देखा हुआ परसेंटेज फिर से कम हो जाता है या बढ़ता नहीं है तब क्या करें?

सबसे पहला की आप वीडियो को बिना स्किप किये हुए या बिना बढ़ाये देखें फिर भी प्रॉब्लम आ रही है तो कुछ समय का इंतजार करें वीडियो कम्पलीट करने का परसेंटेज बढ़ जायेगा।

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

GMC Chhindwara भर्ती 2020: Ward Boy, Sweeper के 106 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें?

GMC Chhindwara भर्ती 2020: Ward Boy, Sweeper

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, छिंदवाड़ा (Government Medical College, Chhindwara) ने वार्ड बॉय (Ward Boy), लैब टेक (Lab Tech), MO, स्वीपर (Sweeper), साइंटिस्ट (Scientist) और अन्य के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं | गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, छिंदवाड़ा (GMC, Chhindwara) ने 106 पदों पर Ward Boy, Sweeper जॉब्स रिक्ति के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं |

Latest Sarkari Jobs और सरकारी नौकरी के लिए यहाँ क्लिक करें।

GMC Chhindwara की आवश्यक तिथियां:-

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 15/07/2020

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31/07/2020

GMC Chhindwara भर्ती के पदों का विवरण:-

Specialist15
Medical Officer20
Lab Technician09
Scientist C03
Scientist B03
Lab Attendant05
Ward Boy15
Sweeper24
Guard12
Total 106

GMC Chhindwara भर्ती का वेतनमान:-

  • Ward Boy, Lab Tech, MO, Sweeper, Scientist के लिए वेतनमान – 7000 to 125000/- रुपये

GMC Chhindwara भर्ती आवश्यक शैक्षिक योग्यता और अनुभव:-

  • उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय / संस्थान से 8 वीं, 12 वीं कक्षा, स्नातक, स्नातकोत्तर या समकक्ष होना चाहिए |

GMC Chhindwara भर्ती 2020 के लिए आयु सीमा:-

  • न्यूनतम आयु सीमा – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा – 55 वर्ष

GMC Chhindwara भर्ती 2020 के लिए आवेदन शुल्क:-

  • आधिकारिक अधिसूचना देखें |

GMC Chhindwara भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया:-

  • Interview.

How to Apply:- Ward Boy, Sweeper

  • Mode of Apply: Through Online.
  • Job Location: Madhya Pradesh.
  • Mail ID: deanmedicalcollegechhindwara@gmail.com

GMC Chhindwara भर्ती के लिए Important Links:-

GMC Chhindwara Recruitment Notification PDF Click Here

Application Form Click Here

Official Website Click Here

Latest Sarkari Jobs और सरकारी नौकरी के लिए यहाँ क्लिक करें।

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

उत्तरप्रदेश दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उत्तरप्रदेश दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना 2020:-

उत्तरप्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने वर्ष 2020-21 के लिए दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दिए हैं | इस सरकारी योजना के तहत दिव्यांग दंपति को योगी सरकार की तरफ से 35 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा | विकलांग (Handicapped) विवाह प्रोत्साहन योजना 2020 में अगर जोड़े में से कोई एक भी अगर शारीरिक या मानसिक रूप से विकलांग है | वह भी इस योजना के तहत पात्र होंगे | जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शिव सिंह ने बताया कि आधिकारिक पोर्टल http://divyangjan.upsdc.gov.in/ पर ऑनलाइन पंजीकरण स्वीकार किए जा रहे हैं |

उत्तरप्रदेश दिव्यांगजन शादी/विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दिव्यांग दंपति में युवक के विकलांग होने की स्थिति में 15 हजार रुपये व युवती के विकलांग होने की स्थिति में 20 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा | इसके साथ ही अगर दोनों ही दिव्यांग हैं तो कुल 35,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा | शादी के लिए दी जाने वाली इस वित्तीय सहायता राशि को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा |

उत्तरप्रदेश दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के आधिकारिक वेबसाइट http://divyangjan.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा |
उत्तरप्रदेश दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना
  • जिसके बाद, आपको वेब होम पेज पर “पंजीकरण/आवेदन करने हेतु नीचे क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • या फिर आप विवाह अनुदान योजना के लिए इस लिंक “Divyangjan Shadi Protsahan Yojana” पर क्लिक कर सकते हो |
उत्तरप्रदेश दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना
  • ऊपर दिये गए लिंक पर क्लिक करने के बाद, दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा |
  • अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भर कर नीचे दिये गए “Submit” बटन पर क्लिक करके अपना पंजीकरण पूरा कर लें |

सरकार द्वारा भरी गई जानकारी की पुष्टि करने के बाद, लाभार्थियों के बैंक खाते में वित्तीय सहायता राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी | इसके अलावा अगर कोई जोड़ा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना चाहता है | तो वह अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) में जा कर भी अपना पंजीयन करवा सकते है |

उत्तरप्रदेश दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता:-

  • दंपत्ति उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होने चाहिए |
  • विकलांगता 40% या इससे अधिक होनी चाहिए |
  • आवेदकों को अपना विवाह प्रमाण-पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा |
  • इस तरह की किसी भी अन्य योजना को लाभ आवेदकों को पहले से नहीं मिल रहा हो |

उत्तरप्रदेश दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • दोनों के आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • निवास प्रमाण-पत्र (Domicile Certificate)
  • 40% या इससे विकलांगता का प्रमाण-पत्र (Handicapped Certificate)
  • शादी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (Marriage Registration Certificate)
  • राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता (Joint Bank Account)
  • युवक-युवती की आयु कम से कम 18 और 21 साल होनी चाहिए और इसका प्रमाण-पत्र (जन्म-प्रमाण/10वीं की मार्कशीट)

NCL भर्ती 2020: Apprentice के 1500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें?

NCL भर्ती 2020: Apprentice

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड /Northern Coalfields Limited (NCL) ने 1500 पदों पर अपरेंटिस (Apprentice) भर्ती के लिए एक नवीनतम अधिसूचना जारी की है | नॉर्दर्न NCL भर्ती 2020 के 1500 पदों पर Apprentice जॉब्स रिक्ति के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त 2020 तक आवेदन कर सकते हैं |

Latest Sarkari Jobs और सरकारी नौकरी के लिए यहाँ क्लिक करें।

NCL की आवश्यक तिथियां:-

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 17/07/2020

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 16/08/2020

NCL भर्ती के पदों का विवरण:-

  • Apprentice1500 पद

NCL भर्ती का वेतनमान:-

  • आधिकारिक अधिसूचना देखें |

NCL भर्ती आवश्यक शैक्षिक योग्यता और अनुभव:-

  • उम्मीदवारों को 10 वीं, कक्षा 8 वीं, 10 वीं और आईटीआई या मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय / संस्थान से समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए |

NCL भर्ती 2020 के लिए आयु सीमा:-

  • न्यूनतम आयु सीमा – 16 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा – 24 वर्ष

NCL भर्ती 2020 के लिए आवेदन शुल्क:-

  • General/OBC/ EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क – 500/- रुपये
  • SC/ST/PWD/ESM उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क – NIL

NCL भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया:-

  • WITI परीक्षा केवल यूपी या एमपी आधारित संस्थानों से होती है |

How to Apply:- Apprentice

  • Mode of Apply: Through Online.
  • Job Location: Madhya Pradesh.

NCL भर्ती के लिए Important Links:-

NCL Recruitment Notification PDF Click Here

Apply Online Click Here

Official Website Click Here

Latest Sarkari Jobs और सरकारी नौकरी के लिए यहाँ क्लिक करें।

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

दिल्ली मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना 2020 : Doorstep राशन वितरण योजना

दिल्ली मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना 2020:-

21 जुलाई 2020 को दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना (Mukhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana) शुरू की गई है | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राशन की Home delivery सुनिश्चित करने के लिए राशन योजना की यह मुख्यमंत्री द्वार वितरण योजना शुरू की है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली के NCT में कोई भी गरीब व्यक्ति सब्सिडी वाले राशन से वंचित न रहे |

नई मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना 2020 (Mukhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana) के तहत, गेहूं, आटा, चावल और चीनी पैक बैग में घरों तक पहुंचाया जाएगा | दिल्ली में राशन योजना की doorstep delivery अगले 6 से 7 महीनों में शुरू होने की उम्मीद है | इसके अलावा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान से रियायती दरों पर राशन लेना अब वैकल्पिक होगा |

राशन योजना के दिल्ली दरवाजे के वितरण के कार्यान्वयन के साथ, केंद्रीय सरकार की “वन नेशन वन राशन कार्ड (One Nation One Ration Card)” योजना भी दिल्ली में लागू होगी | नई मुख्मंत्री घर घर राशन योजना 2020 (Mukhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana) केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार द्वारा उठाया गया एक क्रांतिकारी कदम है | लोगों को अब राशन लेने के लिए पीडीएस की दुकानों पर नहीं जाना पड़ेगा | इस योजना से गरीबों की गरिमा सुनिश्चित होगी और उन्हें घर पर वितरित किए जाने वाले चावल, आटा और चीनी के पैकेटों की असुविधा से मुक्ति मिलेगी |

राज्य में, प्रत्येक व्यक्ति जिनके पास दिल्ली राशन कार्ड है और वे पीडीएस दुकानों से रियायती दरों पर राशन पाने के हकदार हैं, उनके घर पर राशन प्राप्त कर सकते हैं | राज्य सरकार ऐसे राशन कार्डधारकों को उनके राशन की होम डिलीवरी के लिए राशन योजना की doorstep delivery शुरू की गई है |

दिल्ली मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना 2020 के लाभ:-

इससे पहले, दिल्ली राज्य सरकार ने सेवा योजनाओं की doorstep delivery शुरू की थी और अब, सरकार ने राशन योजना की doorstep delivery शुरू कर दी है | यह मुख्मंत्री घर घर राशन योजना प्रभावी और कुशल शासन की दिशा में एक बड़ा कदम होगा जिसमें लोग अपने घर पर राशन प्राप्त करेंगे | लोगों को सब्सिडी वाले राशन लेने के लिए PDS की दुकानों पर नहीं आना पड़ेगा और लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ेगा |

दिल्ली मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना

राशन हर घर तक कैसे पहुंचेगा:-

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उल्लेख किया कि गेहूं को पीसने के लिए FCI गोदाम से लिया जाएगा और फिर इसकी पैकेजिंग की जाएगी | अन्य आवश्यक वस्तुएं जैसे चावल, चीनी भी पैक की जाती हैं | राशन की पैकेजिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, एक सुविधाकर्ता पात्र लोगों के घर पर राशन पहुंचाएगा |

Home Delivery or Going to PDS Shops for Ration का विकल्प:-

दिल्ली में, लोगों को मुखिया घर घर राशन योजना का लाभ लेने के लिए या तो राशन लेने के लिए एक विकल्प मिलेगा, या राशन लेने के लिए पीडीएस दुकानों में जा सकते हैं | केवल “राशन की होम डिलीवरी” का विकल्प चुनने वालों को यह उनके घर पर दिया जाएगा | जैसे ही निविदा प्रक्रिया और अन्य पूर्व आवश्यकताएं पूरी होंगी, यह योजना समाप्त हो जाएगी |

दिल्ली मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना कैसे चलेगी:-

दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करता है कि यह योजना लोगों के घर पर राशन पहुंचाने के लिए है |

इस योजना में, वे सभी लोग जो पीडीएस दुकानों से राशन लेने के लिए पात्र हैं, वे दरवाजे की डिलीवरी के लिए ऑर्डर दे सकते हैं | प्रत्येक पात्र लाभार्थी को अब एक टोल फ्री नंबर मिलेगा, लोग इस फोन नंबर पर कॉल कर सकते हैं और अपना ऑर्डर दे सकते हैं | राशन ऑर्डर देने के बाद, एक सुविधाकर्ता राशन देने के लिए दरवाजे पर आएगा | यह पहली बार है कि राशन योजना की होम डिलीवरी भारत के किसी राज्य द्वारा शुरू की गई है | योजना का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को समाप्त करना, राशन माफिया पर नकेल कसना और यह सुनिश्चित करना है कि सही व्यक्तियों को सब्सिडी वाला राशन मिले |

दिल्ली सरकार ने विवाह सहायता हेतु आय मानदंड 1 लाख तक बढ़ाई

Delhi Poor Widow’s Daughter Scheme & Orphan Girls Marriage Scheme 2020:-

Delhi Poor Widow’s Daughter Schemeदिल्ली सरकार ने गरीब विधवा की बेटी और अनाथ बालिका विवाह योजना 2020 (Delhi Poor Widow’s Daughter scheme & Orphan Girls Marriage Scheme 2020) के लिए आय मानदंडों को संशोधित किया है | दिल्ली में गरीब विधवाओं और अनाथ बच्चों की शादी के लिए वित्तीय सहायता के लिए संशोधित पात्रता मानदंड अब लागू है | योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब विधवाओं को अपनी बेटियों की शादी करने के लिए 30,000/- रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना है | यह विवाह सहायता राशि उन्हें अपनी बेटियों के विवाह में शामिल खर्चों को पूरा करने और लड़कियों को उनकी शादी के खर्चों के लिए सक्षम बनाएगी |

अब राज्य सरकार उन सभी अनाथ लड़कियों और गरीब विधवाओं की बेटियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा, जिनकी कमाई 1 लाख रुपये प्रति वर्ष तक है | आय सीमा बढ़ने के साथ, अधिक विधवा और अनाथ लड़की दिल्ली विवाह सहायता योजना में वित्तीय सहायता के लिए आवेदन कर सकेगी | इस योजना के लिए आवेदन समाज कल्याण और महिला और बाल विकास के जिला कार्यालयों में शादी के 60 दिनों के पहले या बाद में जमा किया जाना चाहिए |

यह योजना वित्तीय वर्ष 2006-07 से SC / ST / OBC / अल्पसंख्यक के कल्याण के लिए समाज कल्याण विभाग (Minority to Social Welfare Department) को हस्तांतरित की गई थी | वर्तमान में यह महिला एवं बाल विकास विभाग GNCTD द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है |

पहले, जिनकी वार्षिक आय 60,000 रुपये तक थी वही गरीब विधवाओं और अनाथ लड़की योजना की बेटियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता के तहत आवेदन करने के लिए पात्र थे | अब आय मानदंड को संशोधित किया गया है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक है दिल्ली विवाह सहायता योजना के तहत लाभ उठा सकते हैं | वित्तीय वर्ष 2006-07 में शुरू किए जाने के बाद से इस योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले आवेदकों की संख्या में वृद्धि हुई है |

Delhi Poor Widow’s Daughter Scheme

दिल्ली विवाह सहायता योजना के लिए पात्रता मानदंड:-

  • आवेदन की तारीख से कम से कम 5 साल पहले आवेदक को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का निवासी होना चाहिए |
  • बेटी की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए |
  • आवेदक की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |

दिल्ली विवाह सहायता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • निवास के प्रमाण के रूप में राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र या किसी अन्य दस्तावेज की एक प्रति, जो स्पष्ट रूप से दिल्ली में निवास के कम से कम 5 वर्षों को दर्शाता है।
  • बालिका के जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति।
  • आवेदक द्वारा अपनी आय के संबंध में एक स्व-घोषणा
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र ।
  • विवाह निमंत्रण कार्ड या विवाह प्रमाणपत्र
  • क्षेत्र के विधायक / सांसद या राज्य / केंद्रीय सरकार के राजपत्रित अधिकारी द्वारा अनुशंसित |

BMCRI भर्ती 2020: Nursing Officer, Group D, Technician के 365 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें?

BMCRI भर्ती 2020: Nursing Officer, Group D, Technician

बैंगलोर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट/Bangalore Medical College and Research Institute (BMCRI) ने 365 पदों पर Consultant, Nursing Officer, Anesthesia Technician, Dialysis Technician & Group D रिक्ति की भर्ती के लिए एक नवीनतम अधिसूचना जारी की है | BMCRI भर्ती 2020 के 365 पदों पर Consultant, Nursing Officer, Anesthesia Technician, Dialysis Technician & Group D जॉब्स रिक्ति के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 24 जुलाई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं |

Latest Sarkari Jobs और सरकारी नौकरी के लिए यहाँ क्लिक करें।

BMCRI की आवश्यक तिथियां:-

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 20/07/2020

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 24/07/2020

BMCRI भर्ती के पदों का विवरण:-

  • Consultant40 पद
  • Nursing Officer150 पद
  • Anesthesia Technician10 पद
  • Dialysis Technician15 पद
  • Group D150 पद

BMCRI भर्ती का वेतनमान:-

  • Consultant 100000 /- रुपये प्रतिमाह
  • Nursing Officer 33000 /- रुपये प्रतिमाह
  • Anesthesia Technician 27000/- रुपये प्रतिमाह
  • Dialysis Technician 16500 /- रुपये प्रतिमाह
  • Group D 16500 /- रुपये प्रतिमाह

BMCRI भर्ती आवश्यक शैक्षिक योग्यता और अनुभव:-

  • उम्मीदवारों के पास MD/ MS/ M.Ch/ DM, Diploma in Nursing/ B.Sc. Nursing, Diploma या मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय / संस्थान से समकक्ष डिग्री होना चाहिए |

BMCRI भर्ती 2020 के लिए आयु सीमा:-

  • न्यूनतम आयु सीमा – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा – 27 वर्ष

BMCRI भर्ती 2020 के लिए आवेदन शुल्क:-

  • General उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क – NIL
  • OBC/SC/ST उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क – NIL

BMCRI भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया:-

  • Written Test.

How to Apply:- Nursing Officer, Group D, Technician

  • Mode of Apply: Through Online.
  • Job Location: Karnataka.

BMCRI भर्ती के लिए Important Links:-

BMCRI Recruitment Notification PDF Click Here

Application Form Click Here

Official Website Click Here

Latest Sarkari Jobs और सरकारी नौकरी के लिए यहाँ क्लिक करें।

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |