SMAM Kisan Yojana 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

0
839
SMAM Kisan Yojana

SMAM Kisan Yojana 2021:-

आज के समय में खेती करने के लिए आधुनिक उपकरण की आवश्यकता होती है इसलिए केंद्र सरकार द्वारा देश के किसान भाइयो को आसानी से खेती करने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्माम किसान योजना 2021 (SMAM Kisan Yojana 2021) की शुरुआत की गयी है |

इस योजना के अंतर्गत देश के किसानो को खेती के आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 50 से 80 प्रतिशत सब्सिडी आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी | जिससे किसान आसानी से कृषि यंत्र खरीद सकते है |

ये योजना देश के सभी राज्यों के किसानों के लिए उपलब्ध है देश का कोई भी किसान इस SMAM Kisan Yojana 2021 की पात्रता रखने वाला इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है और महिला किसान भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है |

SMAM Kisan Yojana किसानो के लिए शुरू की गई केंद्र सरकार की फ़ार्मिंग मशीनरी योजना है जिसके माध्यम से किसान कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त कर सकते है | आधुनिक उपकरणों से खेती करना आसान हो जायेगा और खेत में फसलों की पैदावार भी अधिक होगी और किसानो की आय में भी वृद्धि होगी। इस योजना के ज़रिये देश के किसानो को बेहतर उपकरण खऱीदने के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करना |

SMAM Kisan Yojana 2021 के लाभ:-

  • इस योजना का लाभ देश के सभी किसान भाइयो को प्रदान किया जायेगा |
  • देश के किसानो को इस योजना के तहत खेती उपकरण खरीदने पर 50 से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी आर्थिक स्थिति के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी |
  • स्माम किसान योजना 2021 का लाभ उठाने के लिए  देश के किसानो को इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगी | जिसके बाद वह इस योजना के तहत सरकार द्वारा सब्सिडी प्राप्त कर सकते है |
  • इस योजना के जरिए किसान खेती के उपकरणों को आसानी से खरीद सकते हैं |
  • उपकरणों की सहायता से फसल को सुरक्षित रखा जा सकेगा |
  • इस योजना का अधिक लाभ (SC, ST, OBC) वर्ग को प्राप्त होगा |
  • देश के किसानो को इस योजना का लाभ उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर सरकार द्वारा प्रदान किया जायेगा |

SMAM Kisan Yojana 2021 के दस्तावेज़ (पात्रता ):-

  • इस योजना के तहत देश के केवल किसानो को ही पात्र माना जायेगा |
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • भूमि विवरण जोड़ते समय रिकॉर्ड करने के लिए भूमि का अधिकार (ROR)
  • बैंक की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • किसी भी आईडी प्रूफ की कॉपी (आधार कार्ड / चालक लाइसेंस / Voter ID कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट)
  • अगर आवेदक किसी अनुसुचित जाति जनजाति से है तो जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

स्माम किसान योजना 2021 में आवेदन कैसे करे ?:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://agrimachinery.nic.in/Index/Index पर जाना होगा | आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Homepage खुल जायेगा |
SMAM Kisan Yojana
  • इस होम पेज पर आपको Registration का section दिखाई देगा | आपको इस section में मौजूदा विकल्पों में से Farmer के विकल्प पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा |
SMAM Kisan Yojana
  • इस पेज पर आपको अपने स्टेट का चयन करना और आधार नंबर या दर्ज करना होगा इसके पश्चात रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा |
  • इसके बाद आपको जैसे आप आधार नंबर भरेंगे आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जायेगा अब आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,डिस्ट्रिक्ट मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी आदि भरनी होगी |
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा | इस तरह आपको पंजीकरण सफल हो जायेगा |

Helpline Number:-

अगर देश के किसी भी किसान को इस योजना के तहत आवेदन करने में कोई परेशानी हो रही है या वह इस योजना से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो वह नीचे राज्य के दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है और अपने समस्या को सुलझा सकते है।

  • उत्तराखंड – 0135- 2771881
  • उत्तर प्रदेश – 9235629348, 0522-2204223
  • राजस्थान – 9694000786, 9694000786
  • पंजाब- 9814066839, 01722970605
  • मध्य प्रदेश- 7552418987, 0755-2583313
  • झारखंड – 9503390555
  • हरियाणा – 9569012086

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here