निर्मला सीतारमण-भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री का जीवन परिचय

0
1127
nirmala sitaraman biography in hindi

निर्मला सीतारमण:-

निर्मला सीतारमण भारतीय जनता पार्टी (BJP) से संबंधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं | सीतारमण देश की इंदिरा गांधी के बाद दूसरी महिला रक्षा मंत्री थीं और अब वह इंदिरा गांधी के बाद दूसरी महिला वित्त मंत्री हैं और भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनीं हैं |

निर्मला सीतारमन ने 2008 में भाजपा के सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा और 2014 में नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले पार्टी के प्रवक्ता के रूप में काम किया | वह 2014 में और बाद में 2016 में राज्यसभा के लिए चुनी गईं | वह वर्तमान में इंदिरा गांधी के बाद वित्त मंत्री का पद संभालने वाली दूसरी महिला हैं |

निर्मला सीतारमण की पारिवारिक जानकारी:-

निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था | सीतारमण के पिता श्री नारायण Nirmala sitharaman रेलवे में काम करते थे जबकि उनकी माँ श्रीमती सावित्री एक गृहिणी थीं | उन्हें अनुशासन अपने पिता से और किताबों के लिए प्यार उनकी माँ से विरासत में मिला था |

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में अध्ययन के दौरान, वह परकला प्रभाकर से मिलीं और वर्ष 1986 में उनसे शादी कर ली और लंदन चली गईं | डॉ परकला प्रभाकर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र हैं | डॉ परकला प्रभाकर कांग्रेस समर्थक परिवार से थे, जबकि Nirmala sitharaman का भारतीय जनता पार्टी के प्रति झुकाव था |

हालाँकि, वर्ष 1991 में, निर्मला सीतारमण और डॉ प्रभाकर भारत लौट आए और तटीय आंध्र प्रदेश में नरसापुरम चले गए | बाद में Nirmala sitharaman और डॉ परकला प्रभाकर को एक बेटी हुई और वे हैदराबाद में बस गए |

निर्मला सीतारमण

Nirmala sitharaman की प्रारंभिक शिक्षा:-

निर्मला सीतारमन ने सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा और स्नातक की पढ़ाई पूरी की और सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली से अपने स्नातक की उपाधि प्राप्त की | इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 1980 में जवाहरलाल नेहरू (JNU) विश्वविद्यालय, दिल्ली से अर्थशास्त्र में परास्नातक किया |

उन्होंने इंडो यूरोपीय कपड़ा व्यापार पर शोध प्रबंध में PhD किया है | सीतारमण ने Price Waterhouse Coopers में एक वरिष्ठ प्रबंधक और बाद में BBC World Service के लिए काम किया है | वह पूर्व में 2003-2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य थीं | उसने हैदराबाद में एक स्कूल की स्थापना की जिसे प्रणव स्कूल कहा जाता है | उन्होंने हैदराबाद में एक स्कूल की स्थापना की जिसे प्रणव स्कूल कहा जाता है |

निर्मला सीतारमण का राजनीतिक करियर:-

  • वर्ष 2006 में सीतारमण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं जबकि उनके पति 2007 में फिल्म स्टार चिरंजीवी द्वारा बनाई गई प्रजाराज्यम पार्टी में शामिल हुए थे |
  • वर्ष 2006 में ही उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया |
  • यह नितिन गडकरी का कार्यकाल था जब मार्च 2010 में रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता वाले छह पार्टी प्रवक्ताओं में निर्मला सीतारमण को नियुक्त किया गया था |
  • वर्ष 2014 के आम चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद, निर्मला सीतारमण को वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के साथ-साथ वित्त और कॉपोरेट मामलों के लिए राज्य मंत्री नियुक्त किया गया |
  • जून 2014 में, निर्मला सीतारमण को सर्वसम्मति से आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुना गया |
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 सितंबर 2017 को आयोजित किए गए मंत्रिमंडल फेरबदल में वह भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनीं |
  • मई 2019 में मोदी 2.0 में निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया | निर्मला सीतारमण देश की इंदिरा गांधी के बाद दूसरी महिला रक्षा मंत्री थीं और अब वह इंदिरा गांधी के बाद दूसरी महिला वित्त मंत्री हैं और भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनीं हैं |

Also Read:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here