Madhya Pradesh Sthapna Diwas: 1 नवंबर को मध्‍य प्रदेश मनाएगा अपना स्‍थापना दिवस |

0
366

मध्‍य प्रदेश स्‍थापना दिवस:-

मध्य प्रदेश 1 नवंबर को अपना स्‍थापना दिवस मनाएगा | सन् 1956 में राज्‍यों के पुनर्गठन के फलस्‍वरूप 1 नवंबर 1956 को नया राज्‍य मध्‍य प्रदेश अस्तित्‍व में आया | 31 अक्‍टूबर को मध्‍य प्रदेश का विभाजन करके एक नवंबर 2000 को देश के 26 वें राज्‍य के रूप में छत्‍तीसगढ़ का गठन किया गया | देश का हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश अपने प्राकृतिक क्षेत्रों से लेकर इतिहास के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को अपने में समाए हुए हैं | यहां के जंगलों में देश में सबसे ज्यादा बाघ हैं तो सांची, खजुराहो में इतिहास समाया हुआ है |

चूंकि देश के मध्‍य भाग में मध्‍य प्रदेश स्थित है इसलिये इसे भारत का हृदय प्रदेश भी कहा जाता है | मध्‍य प्रदेश का जन्‍म देश को आजादी मिलने के बाद हुआ | 1947 में जब भारत स्वतंत्र हुआ, तो मध्य भारत और विंध्य प्रदेश के नए राज्यों को पुरानी सेंट्रल इंडिया एजेंसी से अलग कर दिया गया | तीन साल बाद 1950 में मध्य प्रांत और बरार का नाम बदलकर मध्य प्रदेश कर दिया गया |

मध्‍य प्रदेश की भू सरंचना:-

मध्य प्रदेश की सीमाएं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती हैं | मध्‍य प्रदेश के उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र और पश्चिम में गुजरात तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान राज्‍य है | भू वैज्ञानिक दृष्टि से मध्‍य प्रदेश सर्वाधिक प्राचीनतम गोंडवानालैंड भू संहति का भू भाग है | इसकी सरंचना आद्य, महाकल्‍प शैल समूह के आसपास हुई मानी जाती है |

मध्‍य प्रदेश की अर्थ व्‍यवस्‍था कृषि प्रधान है | राज्‍य की 70फीसद से अधिक जनसंख्‍या गांव में रहती है जिसका प्रत्‍यक्ष संबंध कृषि से है, मध्‍य प्रदेश का पहला आकाशवाणी केंद्र इंदौर में स्‍थापित किया गया | इसकी शुरुआत 22 मई 1955 को की गई थी |

मध्‍य प्रदेश की संस्‍कृति और इतिहास:-

मध्‍य प्रदेश की संस्‍कृति और इतिहास काफी समृद्ध है जिनमें अनेक रोचक पहलुओं की जानकारी मिलती है | मध्‍य प्रदेश का राज्‍य पशु बारहसिंघा और राज्‍य पक्षी दूधराज है | मध्‍य प्रदेश का राजकीय वृक्ष बरगद है | कर्क रेखा मध्‍य प्रदेश राज्‍य के बीच से नर्मदा नदी के लगभग समानांतर गुजरती है | मध्‍य प्रदेश को भारत के एकमात्र हीरा उत्‍पादक राज्‍य के रूप में भी जाना जाता है |

मध्‍य प्रदेश राज्‍य खनिज संसाधनों की दृष्टि से बहुत संपन्‍न राज्‍य है | झारखंड के बाद मध्‍य प्रदेश का देश में दूसरा स्‍थान है | देश में सबसे अधिक राष्‍ट्रीय उद्यान और अभयारण्‍य का क्षेत्र मध्‍य प्रदेश में है | टाइगर स्‍टेट कहे जाने वाले राज्‍य मध्‍य प्रदेश में देश में सर्वाधिक बाघों वाला प्रदेश भी है |

मध्‍य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्‍थल:-

मध्य प्रदेश में स्थित भीमबेटका गुफाये पाषाण काल की है जिससे यह अनुमान लगाया जाता है कि मध्यप्रदेश 30 हजार ईसा पूर्व अस्तित्व में था | ये गुफाएं भारत में एक विश्व धरोहर स्थल भी हैं | भीमबैटका, पचमढ़ी, खजुरोहा, सांची के स्‍तूप, ग्‍वालियर का किला, मांडू, बाघ की गुफाएं, उज्‍जैन महाकालेश्‍वर और ओंकारेश्‍वर मध्‍य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्‍थल हैं | भीमबैटका में 600 गुफाओं का संग्रह है और इसे भारत के सबसे पुराने गुफा संग्रहों में से एक माना जाता है | यह अपनी अद्भुत राक नक्काशियों और चित्रों के लिए पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है |

12 शिव ज्योर्तिलिंग में से 2 (ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर) मध्‍य प्रदेश में हैं | जानकारी के अनुसार भागवत पुराण के अनुसार मध्‍य प्रदेश के उज्जैन शहर के सांदीपनि आश्रम में भगवान कृष्ण, उनके भाई बलराम और उनके मित्र सुदामा ने अपनी शिक्षा पूरी की थी | उज्जैन में हर 12 साल में शिप्रा नदी के किनारे कुम्भ मेला लगता है |

मध्य प्रदेश से जुड़ी कुछ रोचक बातें:-

  • मध्‍य प्रदेश का राज्‍य पशु बारहसिंघा और राज्‍य पक्षी दूधराज है | मध्‍य प्रदेश का राजकीय वृक्ष बरगद है |
  • मध्‍य प्रदेश को भारत के एकमात्र हीरा उत्‍पादक राज्‍य के रूप में भी जाना जाता है | पन्‍ना की रत्‍नगर्भा धरती ने अनेक लोगों की जिंदगी बदल दी है |
  • मध्‍य प्रदेश की संस्‍कृति और इतिहास काफी समृद्ध है जिनमें अनेक रोचक पहलुओं की जानकारी मिलती है |स्‍वाधीनता संग्राम के इतिहास में भी मध्‍य प्रदेश के योगदान की जानकारी मिलती है |
  • कर्क रेखा मध्‍य प्रदेश राज्‍य के बीच से नर्मदा नदी के लगभग समानांतर गुजरती है |
  • भीमबैटका, पचमढ़ी, खजुरोहा, सांची के स्‍तूप, ग्‍वालियर का किला, मांडू, बाघ की गुफाएं, उज्‍जैन महाकालेश्‍वर और ओंकारेश्‍वर मध्‍य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्‍थल हैं |
  • भीमबैटका में 600 गुफाओं का संग्रह है और इसे भारत के सबसे पुराने गुफा संग्रहों में से एक माना जाता है | यह अपनी अद्भुत राक नक्काशियों और चित्रों के लिए पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है |
  • कुछ राक शेल्टर 100,000 साल से भी पहले बसे हुए थे | भीमबेटका साइट भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे पुरानी ज्ञात राक कला है, जो 30,000 से अधिक वर्षों से अधिक पुरानी है | ये गुफाएं भारत में एक विश्व धरोहर स्थल भी हैं | मध्य प्रदेश में स्थित भीमबेटका गुफाये पाषाण काल की है जिससे यह अनुमान लगाया जाता है कि मध्यप्रदेश 30 हजार ईसा पूर्व अस्तित्व में था |
  • देश में सबसे अधिक राष्‍ट्रीय उद्यान और अभयारण्‍य का क्षेत्र मध्‍य प्रदेश में है |
  • टाइगर स्‍टेट कहे जाने वाले राज्‍य मध्‍य प्रदेश में देश में सर्वाधिक बाघों वाला प्रदेश भी है।
  • मध्‍य प्रदेश राज्‍य खनिज संसाधनों की दृष्टि से बहुत संपन्‍न राज्‍य है | इस लिहाज से झारखंड के बाद मध्‍य प्रदेश का देश में दूसरा स्‍थान है |
  • मध्‍य प्रदेश की अर्थ व्‍यवस्‍था कृषि प्रधान है | राज्‍य की 70फीसद से अधिक जनसंख्‍या गांव में रहती है जिसका प्रत्‍यक्ष संबंध कृषि से है |

FAQ’s:-

मध्यप्रदेश राज्य की स्थापना कब हुई?

वहीं 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के बाद देश में सन् 1952 में पहले आम चुनाव हुए, जिसके कारण संसद एवं विधान मण्‍डल कार्यशील हुए | प्रशासनिक दृष्टि से इन्‍हें श्रेणियों में विभाजित किया गया था | सन् 1956 में राज्‍यों के पुनर्गठन के फलस्‍वरूप 1 नवंबर 1956 को नया राज्‍य मध्‍यप्रदेश अस्तित्‍व में आया |

1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश में कितने जिले थे?

1956 में गठन के समय कुल जिले 43 थे | 1998 में बड़े जिलों से 16 नए जिले बनाए गए जिनसे मध्यप्रदेश में कुल जिलों की संख्या 61 हो गई |

मध्य प्रदेश की पुरानी राजधानी कौन सी है?

१९५० में सर्वप्रथम मध्य प्रांत और बरार को छत्तीसगढ़ और मकराइ रियासतों के साथ मिलकर मध्य प्रदेश का गठन किया गया था | तब इसकी राजधानी नागपुर में थी |

मध्य प्रदेश का 53 वां जिला कौन सा है?

मध्यप्रदेश सरकार राज्य में एक नया जिला बनाने जा रहा है | नागदा मध्यप्रदेश का 53वां जिला बनेगा |

मध्य प्रदेश का 54 वा जिला कौन सा है?

चाचौड़ा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here