RTE MP 2025 ONLINE APPLICATION AND DATES: अनिवार्य शिक्षा के तहत मध्य प्रदेश के वंचित और कमजोर वर्ग (वंचित: वंचित समूह में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विमुक्त जाति, वनभूमि के पट्टाधारी परिवार और 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्तता वाले बच्चे शामिल। कमजोर वर्ग – कमजोर वर्ग में गरीबी रेखा के नीचे के परिवार शामिल।) को निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाती है |
समय सारिणी
क्रं. | गतिविधयां | समय सीमा |
1 | निःशुल्क प्रवेश हेतु अशासकीय विद्यालय एवं उनमें उपलब्ध कक्षा के शीट का पोर्टल पर प्रदर्शन | 05-05-2025 से |
2 | पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन एवं त्रुटि सुधार | 07-05-2025 से 21-05-2025 |
3 | आवेदन पश्चात सत्यापन केंद्र शासकीय जनशिक्षा केंद्रों में(शासकीय जनशिक्षा केंद्रों में) सत्यापन कराना | 07-05-2025 से 23-05-2025 |
4 | रेंडम पद्धति लॉटरी प्रक्रिया द्वारा स्कूलों का आवंटन | 29-05-2025 |
5 | आवंटन उपरांत अशासकीय स्कूल में प्रवेश हेतु उपस्थिति होना एवं स्कूल द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से एडमिशन रिपोर्टिंग | 02-06-2025 से 10-06-2025 तक |

पात्रता संबधी जानकारी
- वंचित समूह में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विमुक्त जाति के लिए राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, वनभूमि के पट्टाधारी परिवार के लिए संबंधित पट्टा या वन अधिकार अधिनियम के तहत जारी अधिकार पत्र, निःशक्तता वाले बच्चों के लिए 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्तता का चिकित्सीय प्रमाण पत्र या उपरोक्त सभी के लिए किसी अन्य शासकीय दस्तावेज में दर्ज जानकारी के आधार पर प्रवेश।
- कमजोर वर्ग के लिए बी.पी.एल. कार्ड मान्य।
- महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा पंजीकृत अनाथ बच्चे
- HIV ग्रस्त केटेगरी का है तो जिला मेडिकल वोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र:
- कोविड-19 से माता-पिता/अभिभावक की मृत्यु के कारण अनाथ बच्चे

RTE ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- BPL CARD
- समग्र आईडी
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट फोटो
- जाती प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आस-पड़ोस की स्कूल जिसमे प्रवेश चाहते हैं

आयु सीमा
आयु सीमा के सम्बन्ध में न्यूनतम आयु की गणना 31 जुलाई 2025 तथा कक्षा 1 के लिए 30 सितम्बर 2025 की स्थिति में जाएगी | सत्यापन के समय आयु के सम्बन्ध में मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा, मूल प्रति से मिलान न करने की स्थिति में अथवा मूल प्रति प्रस्तुत न करने की स्थिति में आवेदन अपात्र माना जायेगा
क्रं. | निर्धारित आयु |
नर्सरी | न्यूनतम आयु 3 वर्ष एवं अधिकतम आयु 4 वर्ष 6 माह |
केजी -1 | न्यूनतम आयु 4 वर्ष एवं अधिकतम आयु 5 वर्ष 6 माह |
केजी -2 | न्यूनतम आयु 5 वर्ष एवं अधिकतम आयु 6 वर्ष 6माह |
कक्षा – 1 | न्यूनतम आयु 6 वर्ष एवं अधिकतम आयु 7 वर्ष 6माह |
