मध्यप्रदेश बजट 2019-20 में घोषित योजनाओं की सूची देखें?

2
1492

MP Budget 2019-20 मध्यप्रदेश बजट 2019-20:-

मध्य प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश बजट 2019-20 (MP Budget 2019-20) में किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं को शुरू करने की घोषणा की है | बजट 2019-20 में किसानों और महिलाओं के लिए घोषित दो नई योजनाएँ – किसानों के लिए मध्य प्रदेश कृषक बंधु योजना (MP Krishak Bandhu Yojana) और महिलाओं के लिए ई-रिक्शा योजना (E-Rickshaw Yojana) जल्द ही शुरू की जाएंगी |

इसके अलावा, बजट 2019-20 में कई अन्य योजनाओं की भी घोषणा की गई है जैसे कि नदी पुनर्जीवन योजना (Nadi Punarjivan Yojana), मजदूरों के लिए नया सवेरा योजना (Naya Savera Yojana), जल योजना का अधिकार (Right to Water Scheme) और युवा स्वाभिमान योजना (Yuva Swabhiman Yojana) |

इस मध्य प्रदेश के बजट 2019-20 का मुख्य उद्देश्य राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करना और समाज के हर वर्ग को संबोधित करना था |

मध्यप्रदेश बजट 2019-20 में घोषित योजनाओं की सूची:-

  • इस वर्ष 18-19 अक्टूबर को Magnificent MP का आयोजन इंदौर में किया जाएगा | इसके जरिए मध्य प्रदेश में निवेश को आकर्षित किया जाएगा |
  • उद्योग नीति में बड़ा परिवर्तन किया गया है |
  • इस बार के बजट में कोई नया Tax नहीं लगाया गया है |
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (Mukhyamantri Kanyadaan Yojana) की राशि बढ़ाई गई है |
  • प्रदेश में नई MSME नीति शुरू की जाएगी |
  • रोजगार गारंटी योजना के तहत सरकार ने युवा स्वाभिमान योजना (Yuva Swabhiman Yojana) शुरू की है |
  • इस वित्तीय वर्ष में सरकार का ध्यान Food Processing पर होगा |
  • महिलाओं के लिए ई-रिक्शा योजना (E-Rickshaw Yojana) लाई जाएगी |
  • मध्य प्रदेश के खान-पान को दुनिया में नई पहचान दिलाई जाएगी |
  • किसानों के लिए कृषक बंधु योजना (Krishak Bandhu Yojana) की शुरू होगी |
  • बागवानी और प्रसंस्करण के लिए 400 करोड़ का प्रावधान रखा गया है |
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर की swimming और football academy शुरू होगी |
  • प्रदेश में 3 नए सरकारी महाविद्यालय शुरू होंगे |
  • भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में Burn Unit बनाई जाएगी |
  • ANM और Community Health Officer के खाली पड़े पद भरे जाएंगे |
  • भोपाल में आधुनिक लाइब्रेरी खोली जाएगी |
  • स्कूल शिक्षा विभाग के लिए बजट में 24 हजार करोड़ का प्रावधान रखा गया है |
  • आदिवासियों के लिए स्पेशल ATM लगाए जाएंगे |
  • 100 यूनिट बिजली का बिल सौ रुपए होगा |
  • दतिया, रीवा और उज्जैन में हवाई सेवा शुरू की जाएगी |
  • सरकार जल योजना का अधिकार (Right to Water Scheme) लाने जा रही है |
  • हज कमेटी और वक्फ बोर्ड का अनुदान बढ़ाया जाएगा |
  • नदियों के उद्धार के लिए नदी पुनर्जीवन योजना (Nadi Punarjivan Yojana) शुरू होगी | इस योजना में इंदौर की कान्ह नदी को भी शामिल किया जाएगा |
  • श्रमिकों के लिए नया सवेरा योजना (Naya Savera Yojana) की शुरुआत होगी |
  • पुजारी कल्याण कोष का गठन किया गया है |
  • पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा साथ ही पर्यटन विभाग के होटलों को भी आधुनिक किया जाएगा |
  • गृह विभाग के लिए 7635 करोड़ का प्रावधान रखा गया है |
  • जबलपुर में नर्मदा रिवर फ्रंट बनाया जाएगा |
  • पुलिस फोर्स मजबूत होगा |
  • सायबर अपराध के लिए नई तकनीक का उपयोग किया जाएगा |
  • राजस्व के लिए नए तरीकों पर काम किया जाएगा |
  • अवैध रेत उत्खनन रोकने हेतु कड़े प्रावधान रखे गए हैं |

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here