बिहार आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

0
2599

Bihar Income Certificate बिहार आय प्रमाण पत्र:-

आय प्रमाण पत्र (Bihar Income Certificate) एक सरकारी दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति की आय का रिकॉर्ड रखता है जो उसने सभी स्रोतों से अर्जित की है | आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) संबंधित प्राधिकारी जैसे तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी या जिला मजिस्ट्रेट / कलेक्टर द्वारा जारी किए जाते हैं | एक आय प्रमाण पत्र ( Bihar Income Certificate ) प्राप्त करके, एक व्यक्ति भारत सरकार से विभिन्न लाभों का लाभ उठा सकता है |

आज के समय में जाति आय पत्र एक बहुत जरूरी दस्तावेज़ है | फिर चाहे विद्यार्थियों को फॉर्म भरना हो या छात्राव्रती के लिए आवेदन करना हो इस दस्तावेज़ की जरूरत हर अभ्यर्थी को होती है | इसके अलावा आवेदक को सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत सी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है |

हमने जान तो लिया कि यह दस्तावेज कितना महत्वपूर्ण है पर इसे प्राप्त कैसे करें | बिहार सरकार प्रदेश के नागरिकों को बहुत सी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करा रही है | इन डिजिटल सेवा सेवाओं का उपयोग करके नागरिक सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ अब घर बैठे अपने mobile और laptop से उठा सकते हैं |

पहले जहां छोटे छोटे कार्यों के लिए भी सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे और लंबी लंबी लाइनों में लगना पड़ता था जिससे नागरिक को अपना काफी समय भी नष्ट करना पड़ता था | वहीं अब इन सभी सेवाओं का लाभ आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के उठा सकते हैं |

आय प्रमाण पत्र कि आवश्यकता कहाँ पड़ती है:-

  • स्कूलों और कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए |
  • पेंशन योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए |
  • सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए |
  • आरक्षित श्रेणियों में रोजगार प्राप्त करने के लिए |
  • सरकारी सब्सिडी प्राप्त करने के लिए |
  • आवास और स्वरोजगार योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए |
  • नागरिकों को घर आवंटित करने के लिए |
  • अन्य सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए |
  • OBC/ EBC/ SC/ ST प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए |

आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • घर का पता
  • आयु प्रमाण पत्र
  • सरकारी पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड |

आय प्रमाण पत्र के लिए पात्रता:-

  • आवेदक एक भारतीय नागरिक होना चाहिए |
  • आवेदक बिहार का रहने वाला होना चाहिए |
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए |

आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को RTPS की आधिकारिक वेबसाइट http://210.212.23.57/online/Home.aspx पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात पर Homepage पर मौजूद Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात नीचे दिखाए गए image की तरह एक घोषणा पत्र दिखाई देगा इसे पढ़कर I Agree विकल्प पर क्लिक करे |
  • इसके पश्चात आपको नीचे दिखाए गए image की तरह page open होगा | यहां पर आपको दो विकल्पों में से एक का चयन करना है कि आप अपना आवेदन कहां से प्राप्त करना चाहते हैं |
  • उपरोक्त विकल्प का चयन करने के पश्चात आपके सामने एक box open होगा | यहां पर आपको अपना नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में दर्ज करना होगा |
  • इसके पश्चात आपको certificate के स्थान पर आय प्रमाण पत्र का चयन करना होगा और अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज कर Next बटन पर क्लिक करना होगा |
  • Next बटन पर क्लिक करने के पश्चात आपके मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड आएगा | उस पासवर्ड को यहां पर दिए गए बॉक्स में भरकर आप को अपना मोबाइल नंबर verify करना होगा |
  • मोबाइल नंबर verify करने के पश्चात आपके सामने एक फार्म ओपन होगा | यहां फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को आपको सही-सही भरना होगा |
  • सभी जानकारी को सही-सही भरने के पश्चात आपको Submit बटन पर क्लिक करना होगा | और जैसे ही आप Submit बटन पर क्लिक करेंगे | आपका फॉर्म submit हो जाएगा |
  • इसके साथ ही आपको एक registration slip भी प्रदान की जाएगी | इस slip को आप screen shot लेकर save कर सकते हैं | अथवा इसका Printout निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं |
  • कुछ दिनों के बाद आपका आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा | आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके अपने प्रमाण पत्र पत्र की स्थिति को track कर सकते सकते हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here