June 2022 Movies : June 2022 में रिलीज़ होने वाली फ़िल्में और वेब सीरीज

0
1019
June 2022 Movies and Web series
June 2022 Movies and Web series

June 2022 Movies and Web series

हर महीने कई दिलचस्प और रोमांचक बॉलीवुड फ़िल्में और वेब सीरीज रिलीज होते है | जून 2022 (June 2022 Movies and Web series) सिने लवर्स के लिए काफी सारा कंटेंट मौजूद होगा | सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा और वेब सीरीज में भी इस महीने दर्शकों को काफी कुछ देखने को मिलेगा |

सम्राट पृथ्वीराज से आश्रम 3 और द ब्वॉय्ज 3 से मिस मार्वल तक, हॉलीवुड- बॉलीवुड और साउथ सिनेमा फैन्स सभी के लिए काफी कुछ खास होगा | इस बार भी जून में दर्शकों को एक से बढ़कर एक फिल्में थिएटर में और वेब सीरीज OTT Platform पर देखने मिलने वाली है |

इसमें प्रकाश झा के निर्देशन में बनीं आश्रम 3, वेब सीरीज ब्रोकन न्यूज, कोड एम जैसे सीरीज शामिल है | ब्रोकन न्यूज से सोनाली बेंद्रे ओटीटी पर डेब्यू कर रही है |

June में रिलीज़ होने वाली फ़िल्में और वेब सीरीज:- June 2022 Movies and Web series

सम्राट पृथ्वीराज:-

  • फिल्म: सम्राट पृथ्वीराज
  • कहां देखें: सिनेमाघर
  • रिलीज डेट: 3 जून 2022
  • प्रमुख स्टार कास्ट: अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद, संजय दत्त
  • स्टोरी: सम्राट पृथ्वीराज उर्फ ​​पृथ्वीराज एक 2022 बॉलीवुड जीवनी-ऐतिहासिक-नाटक है जिसे डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है, जिन्होंने सबसे बड़े टेलीविजन महाकाव्य चाणक्य का निर्देशन किया था |
  • सम्राट पृथ्वीराज राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है |
  • सम्राट पृथ्वीराज 3 जून, 2022 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी | सुपरस्टार अक्षय कुमार महान योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने घोर के बेरहम आक्रमणकारी मुहम्मद के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी, जबकि भव्य मानुषी ने उनकी प्यारी संयोगिता की भूमिका निभाई | यह फिल्म ‘पृथ्वीराज रासो’ कविता पर आधारित है |
  • Also Read:
  • पृथ्वीराज चौहान कौन थें ? Prithviraj Chauhan Biography in Hindi
  • संयुक्ता कौन थी? जानें पृथ्वीराज चौहान और संयुक्त की प्रेम कहानी

मेजर:-

  • फिल्म: मेजर
  • कहां देखें: सिनेमाघर
  • रिलीज डेट: 3 जून 2022
  • प्रमुख स्टार कास्ट: अदिवी शेष, प्रकाश राज, शोभिता, सई मांजरेकर और रेवती
  • स्टोरी: मेजर एक बॉलीवुड जीवनी-ड्रामा है, जिसका निर्देशन शशि किरण टिक्का ने किया है | फिल्म स्टार आदिवासी शेष मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के रूप में हैं | फिल्म हिंदी, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होंगी | महेश बाबू की जीएमबी एंटरटेनमेंट और ए+एस मूवीज के सहयोग से सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया द्वारा निर्मित, मेजर की 3 जून, 2022 को दुनिया भर में नाटकीय रिलीज होने की उम्मीद है | मेजर सेना के अधिकारी मेजर संदीप उन्नीकृष्ण के जीवन का चित्रण करते हैं, जो 2008 के मुंबई हमलों में शहीद हो गए थे |

विक्रम:-

  • फिल्म: विक्रम
  • कहां देखें: सिनेमाघर
  • रिलीज डेट: 3 जून 2022
  • प्रमुख स्टार कास्ट: कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल
  • स्टोरी: विक्रम एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के बारे में है जो एक अपहृत सरकारी अधिकारी को बचाने के मिशन पर जाता है।” फहद फासिल को अधिकारी अमर के रूप में देखा जाएगा, जबकि कमल ने ‘विक्रम’ (1986) से खुफिया एजेंट कमांडर एके विक्रम की भूमिका को दोहराया |

आश्रम 3:-

  • वेब सीरीज: आश्रम 3
  • कहां देखें: एमएक्स प्लेयर (MX Player)
  • रिलीज डेट: 3 जून 2022
  • प्रमुख स्टार कास्ट: बॉबी देओल, ईशा गुप्ता, त्रिधा चौधरी, अदिति पोहनकर और दर्शन कुमार
  • स्टोरी: आश्रम 3 एमएक्स प्लेयर का सबसे पॉपुलर औऱ चर्चिक वेब सीरीज में से एक है | इसके दोनों सीजन सुपरहिट रहे थे और तीसरे सीजन का फैंस काफी बेताबी से इंतजार कर रहे थे | प्रकाश झा के निर्देशन में बनीं आश्रम 3, 3 जून को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी | बाबा निराला बने बॉबी देओल इस बार को खुद भक्तो के सामने भगवान बताते दिखेंगे | सीरीज का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस की एक्साइमेंट लेवल काफी बढ़ गई थी | इसमें ईशा गुप्ता भी बाबा निराला पर जादू चलाते दिखेगी |

Also Read:

द ब्वॉय्ज सीजन 3:-

  • वेब सीरीज: द ब्वॉय्ज सीजन 3
  • कहां देखें: Amazon Prime Video
  • रिलीज डेट: 3 जून 2022
  • प्रमुख स्टार कास्ट: कार्ल अर्बन, जैक क्वैड, एंटनी स्टार, एरिन मोरियार्टी, डोमिनिक मैकएलिगॉट, जेसी टी अशर
  • स्टोरी: आश्रम 3 एमएक्स प्लेयर का सबसे पॉपुलर औऱ चर्चिक वेब सीरीज में से एक है | इसके दोनों सीजन सुपरहिट रहे थे और तीसरे सीजन का फैंस काफी बेताबी से इंतजार कर रहे थे | प्रकाश झा के निर्देशन में बनीं आश्रम 3, 3 जून को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी | बाबा निराला बने बॉबी देओल इस बार को खुद भक्तो के सामने भगवान बताते दिखेंगे | सीरीज का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस की एक्साइमेंट लेवल काफी बढ़ गई थी | इसमें ईशा गुप्ता भी बाबा निराला पर जादू चलाते दिखेगी |

जनहित में जारी:-

  • फिल्म: जनहित में जारी
  • कहां देखें: सिनेमाघर
  • रिलीज डेट: 10 जून 2022
  • प्रमुख स्टार कास्ट: नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर, अनुद ढाका, पावेल गुलाटी और पारितोष त्रिपाठी
  • स्टोरी: जनहित में जारी एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन जय बसंतू सिंह ने किया है | फिल्म में विजय राज, नुसरत भरुचा और टीनू आनंद मुख्य भूमिका में हैं | फिल्म का निर्माण राज शांडिल्य, विमल के लाहोटी, बंटी राघव, श्रद्धा चंदावरकर, विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली ने किया है | जनहित में जारी की पटकथा जय बसंतू सिंह, राज शांडिल्य, राजन अग्रवाल और सोनाली सिंह ने लिखी है | जनहित में जारी एक युवा लड़की के बारे में है जो भारत के मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर में कंडोम बेचती है |

ब्रोकन न्यूज:-

  • वेब सीरीज: ब्रोकन न्यूज
  • कहां देखें: Zee 5
  • रिलीज डेट: 10 जून 2022
  • प्रमुख स्टार कास्ट: जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर, तारुक रैना, इंद्रनील सेनगुप्ता, फैसल राशिद, किरण कुमार
  • स्टोरी: वेब सीरीज ब्रोकन न्यूज इस बार काफी चर्चा में है. सीरीज 10 जून से जी5 पर स्ट्रीम होगा | इस सीरीज से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्र से ओटीटी की दुनिया में कदम रख रही है | इसमें जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर, तारुक रैना, इंद्रनील सेनगुप्ता, फैसल राशिद, किरण कुमार, भी अहम रोल में हैं | विनय वैकुल द्वारा निर्देशित इस सीरीज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था |

निकम्मा:-

  • फिल्म: निकम्मा
  • कहां देखें: सिनेमाघर
  • रिलीज डेट: 17 जून 2022
  • प्रमुख स्टार कास्ट: अभिमन्यु दस्सानी, शिर्ली सेटिया और शिल्पा शेट्टी
  • स्टोरी: निकम्मा एक बॉलीवुड एक्शन-ड्रामा है, जिसका निर्देशन सब्बीर खान ने किया है | फिल्म में अभिमन्यु दासानी [अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे] और शर्ली सेतिया मुख्य भूमिकाओं में हैं | 13 साल के लंबे अंतराल के बाद इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में वापसी की है |

जुग जुग जियो:-

  • फिल्म: जुग जुग जियो
  • कहां देखें: सिनेमाघर
  • रिलीज डेट: 24 जून 2022
  • प्रमुख स्टार कास्ट: कियारा आडवाणी, वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली
  • स्टोरी: जग जुग जीयो एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन राज मेहता ने किया है | फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर मुख्य भूमिका में हैं |

फॉरेंसिक:-

  • वेब सीरीज: फॉरेंसिक
  • कहां देखें: Zee 5
  • रिलीज डेट: 24 जून 2022
  • प्रमुख स्टार कास्ट: विक्रांत मैसी, राधिका आप्टे, प्राची देसाई, विंदू दारा सिंह और रोहित रॉय
  • स्टोरी: फिल्म फॉरेंसिक को आप जी 5 पर देख सकते है | इसमें विक्रांत मैसी, राधिका आप्टे, प्राची देसाई, रोहित रॉय हैं | राधिका पुलिस ऑफिर के रोल में है तो विक्रांत फॉरेंसिक अफसर के रोल में नजर आएंगे | ये एक मलयालम फिल्म का रीमेक है, जो इसी नाम से रिलीज हुई थी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here