JSSC CGL 2021: JSSC CGL का नोटिफिकेशन जारी, 956 वैकेंसी, 15 जनवरी से करें आवेदन

0
524
JSSC Excise Constable
JSSC Excise Constable online form

JSSC CGL 2021:-

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्‍मीदवारों के लिये बंपर नौकरी का मौका है | झारखंड के JSSC ने CGL नोटिफिकेशन जारी किया है | जेएसएससी ने कुल 956 पदों के लिये नोटिफिकेशन जारी किया है | हालांकि इन पदों के लिये आवेदन प्रक्र‍िया फिलहाल शुरू नहीं हुई है |

योग्‍य और इच्‍छुक उम्‍मीदवार इन पदों के लिये 15 जनवरी 2022 से जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं | इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2022 है और आवेदन शुल्‍क जमा करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2022 है | उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.jssc.nic.in/ पर जाकर नोटिफिकेशन पढ सकते हैं |

JSSC CGL 2021: पदों का विवरण

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जिन 956 पदों के लिये रिक्‍त‍ियां जारी की हैं, उसमें प्रशााखा पदाधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदि के पद शामिल हैं |

  • सहायक प्रशाखा पदाधिकारी: 384
  • कनीय सचिवालय सहायक: 322
  • प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी: 245
  • प्लानिंग असिस्टेंट: 5

इन बातों का रखें ध्‍यान:

  • 15 जनवरी 2022 से आयोग की आधिकारिक वेबासाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्र‍िया शुरू होगी |
  • जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिये गए CGL 2021 के ऑप्शन पर क्लिक करें | स्‍क्रीन पर फॉर्म आ जाएगा | फॉर्म भरें और शुल्‍क जमा करें |
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 फरवरी 2022 है और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2022 है |
  • 18 फरवरी तक फोटो और हस्ताक्षर अपलोड किया जा सकेगा |
  • 19 से 21 फरवरी 2022 तक आवेदक में नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर को छोड़कर किसी भी गलती को सुधारने का मौका मिलेगा |

आवेदन शुल्‍क:

उम्‍मीदवार को आवेदन शुल्‍क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा | अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्‍मीदवारों को 250 रुपए का शुल्क देना होगा|

JSSC CGL: योग्‍यता:

स्नातक स्तरीय पदों की नियुक्ति प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जो झारखंड से मैट्रिक-10वीं और इंटरमीडिएट-12वीं किए हो | इसमें आरक्षण नीति से लाभांवित होने वाले अभ्यर्थियों को इसमें छूट दी जाएगी | परीक्षा में शामिल होने की अनुमति औपबंधिक होगी |

JSSC CGL: आयु सीमा:

CategoryAge Limit
General21 – 35
MBC and BC (Male)21 – 37
Female21 – 38
SC / ST21 – 40

ऐसे कर सकेंगे अप्लाई:-

इच्छुक अभ्यर्थी 15 जनवरी 2022 से आयोग की आधिकारिक वेबासाइट http://www.jssc.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकेंगे | आवेदन करने के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाकर सीजीएल 2021 के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना फॉर्म भरें |

फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 14 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा | इस परीक्षा के लिए 16 फरवरी तक ही फीस जमा की जा सकेगी | वहीं, 18 फरवरी तक फोटो व हस्ताक्षर अपलोड किया जा सकेगा | साथ ही अभ्यर्थी 19 से 21 फरवरी तक आवेदक में नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर को छोड़कर किसी भी गलती को सुधार सकेंगे | इसके लिए अभ्यर्थियों के लिए लिंक खोला जाएगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here