CIDCO Lottery 2018 के लाभार्थियों की सूची download करें

0
2687

CIDCO Lottery 2018:-

सिडको हाउसिंग लॉटरी 2018 (CIDCO Housing Lottery 2018 draw) के परिणाम 2 अक्टूबर 2018 को इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://cidco.maharashtra.gov.in या https://lottery.cidcoindia.com/App पर घोषित किए गए हैं | CIDCO Lottery draw, 11 बजे सुबह से शुरू हो गया था और पूरी विजेता सूची 6 बजे शाम तक प्रकाशित कर दी गई थी |

सस्ती कीमतों पर फ्लैट खरीदने के सपने के साथ जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा है वे सभी उम्मीदवार सिडको लॉटरी परिणाम 2018 (CIDCO Lottery Results 2018) देख सकते हैं और नवी मुंबई क्षेत्र के लिए ऑनलाइन विजेताओं की सूची भी देख सकते हैं |

सिडको लॉटरी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) और कम आय वाले समूह (LIG) के लोगों के लिए नवी मुंबई क्षेत्र में प्रधान मंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 14,838 अपार्टमेंट पेश कर रही है | इमारतों का निर्माण खारघर, कलांबोली, तलोजा, द्रोणागिरी और घनसोली में 11 स्थानों पर किया जा रहा है |

इनमें 25.81 वर्ग मीटर के carpet area के साथ EWS श्रेणी के लिए 5,262 फ्लैट शामिल हैं और शेष 29.82 वर्ग मीटर के carpet area के साथ LIG श्रेणी के लोगों के लिए बनाया जाएगा | सिडको हाउसिंग लॉटरी 2018 (नवी मुंबई) के लिए draw परिणाम घोषित किया गया है | साथ ही विजेता सूची अब आधिकारिक वेबसाइट  https://cidco.maharashtra.gov.in या https://lottery.cidcoindia.com/App पर पर उपलब्ध है |

CIDCO Lottery 2018 के लाभार्थियों की सूची कैसे देखें:-

CIDCO Lottery 2018 draw के परिणाम को डाउनलोड करने और ऑनलाइन विजेता सूची की जांच करने के लिए आवेदकों को https://drive.google.com/drive/folders/1nVx_KMidcjCgg5QSOvWi-BDijkZQKZh5 लिंक पर जाना होगा | उपरोक्त लिंक पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया page open होगा | इस नए में EWS Waitlist, EWS Winners, LIG Waitlist, LIG WInners की सूची को डाउनलोड करने के लिए लिंक शामिल हैं |

यहाँ उम्मीदवार सिडको लॉटरी ड्रा परिणाम (CIDCO Lottery Draw Results) देखने के लिए उपयुक्त लिंक पर क्लिक कर सकते हैं | सिडको आवास योजना के लिए ड्रॉ परिणामों में चयनित आवेदकों की सूची निम्नानुसार दिखाई देगी

सिडको लॉटरी का पूर्ण परिणाम और विजेताओं की सूची https://cidco.maharashtra.gov.in या https://lottery.cidcoindia.com/App पर ऑनलाइन भी जाँची जा सकती है | चयनित सभी विजेताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS भेजा जाएगा | सिडको लॉटरी 2018 के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800222756 सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच उपलब्ध है |

सिडको हाउसिंग लॉटरी 2018 (CIDCO Housing Lottery 2018 draw) में चुने गए उन सभी चयनित आवेदकों को हार्दिक शुभकामनाएं | अब वे सभी उम्मीदवार नवी मुंबई क्षेत्र में अपने घर के सपने को सच होता महसूस कर सकते हैं |

ऐसे सभी आवेदक जिनका नाम चयनित आवेदकों की सूची में दिखाई दे रहा हैं लेकिन किसी भी कारण से अपने घरों का दावा नहीं करना चाहते हैं, वे 10 अक्टूबर 2018 से पहले धनवापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं | ऐसे मामलों में, प्रतीक्षा सूची में शामिल आवेदक उन घरों को प्राप्त करेंगे |

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here