मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना: महिला उद्यमियों द्वारा मास्क निर्मित करने हेतु |

0
2232
मध्यप्रदेश जीवन शक्ति योजना
jeevan shakti yojana

मध्यप्रदेश जीवन शक्ति योजना

देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है | केंद्र सरकार समेत राज्य सरकारें भी एक के बाद एक कोरोना से बचाव के लिए अलग अलग पहल करती दिखाई दे रही हैं | ऐसी ही एक पहल की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गई है | हाल ही में मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना (MP Jeevan Shakti Yojana) की शुरूआत की गई है | इस योजना के जरिए राज्य की महिला उद्यमियों को मास्क बनाने का काम सौंपा जाएगा |

इन मास्कों को सरकार महिलाओं से खरीद कर प्रदेश के लोगो तक पंहुचाएगी | मध्य प्रदेश की इस जीवन शक्ति योजना (Jeevan Shakti Yojana) का लाभ उठान के लिए राज्य की महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा | अगर आप इस योजना से जुड़ी तमाम शर्ते, फायदे और पंजीकरण प्रक्रिया को समझना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हमारे द्वारा गई जानकारी को अंत तक पढ़ना होगा |

देश में कोरोना वायरस के दौरान हुए लॉकडाउन के चलते, आज लगभग सब कुछ बंद पड़ा है | ऐसे में महिलाओं को रोजगार देने और देश को कोरोना वायरस से बचाने के लिए जीवन शक्ति योजना की शुरूआत की गई है | इस योजना से जो शहरी महिलाएं काम न होने की वजह से घऱ पर खाली बैठी थी ,वह अब इस दौरान भी अच्छी आय अर्जित कर पाएंगी | साथ ही इसके जरिए वह कोरोना वायरस से चल रही लड़ाई में भी अपनी भागीदारी दे पाएंगी | योजना में सरकार महिलाओं को मास्क बनाने का काम सौंप रही है | इसके बाद सरकार महिलाओं से 11 रूपए प्रति मास्क खरीद कर जनता तक पंहुचाने का काम करेगी |

मध्यप्रदेश जीवन शक्ति योजना हेतु पात्रता एंव दिशानिर्देश:-

  • आवेदन करने वाली महिलाएं शहरी क्षेत्र की होनी जरूरी है |
  • आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड मोबाइन नंबर होना अनिवार्य है |
  • आवेदक एक महीन में कितने मास्क बनाने की क्षमता रखती है, यह बताना जरूरी होगा |
  • एक बार में कम से कम 200 मास्क के आर्डर को पूरा करना होगा |
  • मास्क बनाने के लिए महिलाओं को सूती कपड़े का इस्तेमाल करना होगा |
  • सरकार तक मास्क पंहुचने के बाद ही पैसा  महिला उद्यमियों के खातों में भेजा जाएगा |
  • एक मास्क के लिए सरकार महिला उद्दमियों को 11 रूपए अदा करेगी |

मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज:-

  • आवदेक के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है |
  • मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी |
  • स्थानीय निवासी होने का प्रमाण पत्र |
  • बैंक खाते की पूरी जानकारी देनी होगी | (मा्स्क स्पलाई होने के बाद पैसा सीधा खातें में ही ट्रांसफर किय जाएगा) |

मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

  • अगर आप मध्य प्रदेश के शहरी क्षेत्र में रहती हैं तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं | आवेदन करने हेतु आपको सबसे पहले इस योजना से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट http://maskupmp.mp.gov.in/index पर जाना होगा |
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने साइट का होम पेज खुल जाएगा यंहा आपको महिला उद्यमी पंजीयन के विक्लप को चुनना होगा |
मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना
  • विक्लप को चुनते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, यंहा आपको एक फॉर्म दिखाई देगा | इसमें सबसे पहले अपना फोन नंबर दर्ज करना होगा। नंबर दर्ज करने के बाद आपके फोन पर एक OTP आएगा | इस OTP को डालें और पंजीकरण आरंभ करें |

मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना

  • अब आपके सामने नीचे की तरफ दो विक्लप दिए होंगे जिनमें से एक में आधारा द्वारा पंजीकरण का विक्लप होगा और दूसरा मोबाइल नंबर द्वारा पंजीकरण कराने का | इनमें से आप कोई एक विक्लप चुन सकते हैं |
  • इसके बाद फॉर्म में आपसे आपका विवरण पूछा जाएगा जैसे जिला, जन्म तिथि, पता पति या पिता का नाम, यह सारी जानकारी पूरी तरह सही सही दर्ज कर दें |

मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना

  • अब फॉर्म में आपसे आपके खातें की जानकारी मांगी जाएगी | यह सभी जानकारी दर्ज कर फॉर्म save कर दें |
मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर पोर्टल पर लॉगिन करने का User Id , Password मैसेज के माध्यम से प्राप्त होगा | इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा |
  • अगर आपको पंजीकरण कराने में किसी तरह की कोई समस्या आती है, या फिर आपके पास User Id, Password नहीं पंहुचता तो आप इस हेल्पलाइन नंबर 0755 – 2700800 पर कॉल कर सकते हैं | ध्यान रहें कॉल करने का समया सुबह 9 से शाम 6 के बीच ही होना चाहिए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here