बिहार राशन कार्ड सूची 2021 में ऑनलाइन अपना नाम कैसे देखें?

0
3288
बिहार राशन कार्ड सूची 2020
bihar ration card 2020 list

बिहार राशन कार्ड सूची 2021:-

बिहार राशन कार्ड सूची 2021– खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार राशन कार्ड सूची 2021 (जिलानुसार) उपलब्ध है जिसे कोई भी बड़ी आसानी से देख सकता है | जिन भी नागरिकों ने हाल ही में नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था वे अपना नाम http://epds.bihar.gov.in/ और http://fcp.bih.nic.in/ पर बिहार नई राशन कार्ड सूची 2021 में ऑनलाइन जांच सकते हैं या फिर लिस्ट ऑनलाइन PDF format में भी डाउनलोड कर सकते हैं |

इसके अलावा जिन उम्मीदवारों का नाम बिहार राशन कार्ड की नई सूची 2021 में दिखाई नहीं देता है, वे राशन कार्ड आवेदन पत्र डाउनलोड करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं |इसके साथ ही सभी नागरिक अपने राशन कार्ड status की जांच भी ऑनलाइन कर सकते हैं |

सरकार की अधिकांश योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है | जिसका इस्तेमाल किसी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए किया जा सकता है साथ ही इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा राशन की दुकानों से रियायती दरों पर राशन खरीदने के लिए किया जाता है | बिहार BPL, APL राशन कार्ड PDF में डाउनलोड करने के साथ आप ऑनलाइन नाम भी चेक कर सकते हैं | RCMS और NFSA रिपोर्ट बिहार के आधिकारिक ePDS पोर्टल पर उपलब्ध है | (बिहार राशन कार्ड सूची 2021)

बिहार राशन कार्ड सूची 2021 में ऑनलाइन नाम चेक करने की प्रक्रिया:-

आप घर बैठे ऑनलाइन ही अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं अथवा बिहार की लेटेस्ट राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं | बिहार में राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें |

  • नागरिकों को सबसे पहले खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आधिकारिक http://fcp.bih.nic.in/ पोर्टल पर जाना होगा |
  • जहां पर आपको दाईं ओर “Ration Card Survey / Updation” का लिंक दिखाई देगा, जिसपे आपको क्लिक करना है उसके बाद अगले पेज पर आपको “RCMS” के लिंक पर क्लिक करना है | Direct Link : http://epds.bihar.gov.in/DistrictWiseRationCardDetailsBH.aspx
बिहार राशन कार्ड सूची 2021
  • यहाँ पर उपभोक्ता को “District” का चयन करके नीचे दिये गए ‘Show’ के बटन पर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद ‘Rural’, ‘Urban’ के नीचे दिये गए नंबरों पर क्लिक करना है | अगर आपको ग्रामीण इलाके की लिस्ट देखनी है तो Rural के नीचे दिए गए नंबर पर क्लिक करें और अगर शहरी इलाके की लिस्ट चेक करनी है तो Urban के नीचे दिए गए नंबर पर क्लिक करें और अगली स्क्रीन पर अपने ब्लॉक अथवा टाउन के नाम पर क्लिक करें |
Bihar Ration Card List Block Wise
  • जिसके बाद आपको ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची बिहार के अनुसार इमेज में दिखाये गए लिंक पर क्लिक करना होगा |
बिहार राशन कार्ड सूची 2021
  • बिहार राज्य राशन सूची अपने गांव करने के लिए आपको “Village / Town” सेक्शन के नीचे दिये गए विकल्प का चयन करना है।
  • फिर आपको कुछ इस तरह FPS के नाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे जहां पर आपको अपने FPS के नाम पर क्लिक करके पूरी राशन कार्ड धारकों की सूची दिखेगी जैसा की नीचे दिखाया गया है।
    Bihar Ration Card List FPS Wise
  • इसके बाद आपको अपने नाम के सामने दिए गए राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करना है और उस राशन कार्ड की पूरी डिटेल खुल जायेगी | यहाँ से आपको यह पता लगेगा की आपका कार्ड किस वर्ग में आता है |
Bihar Ration Card List Name Wise
  • बिहार राशन कार्ड को पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए आपको राशन कार्ड डिटेल पेज पर “Print Page” बटन पर क्लिक करके “Adobe PDF” चुनना है |
बिहार राशन कार्ड सूची 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here