प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान 2020 की शुरुआत की गई|

2
3598
आत्मनिर्भर भारत अभियान 2020, आर्थिक पैकेज 2020
aatma nirbhar bharat yojana 2020 आर्थिक पैकेज 2020

आत्मनिर्भर भारत अभियान 2020:-

आत्मनिर्भर भारत अभियान 2020– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई 2020 को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में एक नए आत्म निर्भर भारत अभियान 2020 (Aatma Nirbhar Bharat Abhiyan) की घोषणा की है | इस आत्म निर्भर भारत अभियान में, केंद्रीय सरकार अर्थव्यवस्था के विकास, माल के स्थानीय उत्पादन, आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने और उत्पादों की मांग बढ़ाने पर विशेष जोर देगा | भारत को एक आत्मनिर्भर (Aatma Nirbhar) देश बनाने के लिए, केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है |

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि केंद्र सरकार 2020 में 20 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा | यह आत्म निर्भर भारत अभियान पैकेज में पहले से घोषित 1.7 लाख करोड़ रुपये की PM गरीब कल्याण योजना और RBI द्वारा 1.7 लाख करोड़ के पैकेज भी शामिल है | आत्म निर्भर भारत अभियान का मुख्य फोकस भारत को विनिर्माण केंद्र बनाने पर रहेगा | यह आत्म निर्भर भारत अभियान 2020 पैकेज भारत के कुल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग 10% है |

आत्मनिर्भर भारत अभियान के लाभार्थी:-

  • श्रमिक / दिहाड़ी मजदूर
  • किसान
  • वे लोग जो छोटी-छोटी दुकान लगाते हैं इसमें रेहड़ी, रिक्शा वाले भी शामिल हैं।
  • कुटीर उद्योग
  • गृह उद्योग
  • हमारे लघु-मंझोले उद्योग
  • सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs)
  • मध्यम वर्ग के लोग
  • उच्च वर्ग के लोग जो देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देते हैं

आत्म निर्भर भारत अभियान 2020 के 5 बुनियादी स्तंभ:-

  • Economy
  • Infrastructure – एक ऐसा Infrastructure जो आधुनिक भारत की पहचान बने
  • Our System – एक ऐसा सिस्टम जो बीती शताब्दी की रीति-नीति नहीं, बल्कि 21वीं सदी के सपनों को साकार करने वाला होगा और साथ ही technology driven व्यवस्थाओं पर आधारित होगा |
  • Demography– दुनिया की सबसे बड़े लोकतंत्र में हमारी वाइब्रेंट डेमोग्राफी हमारी बहुत बड़ी ताकत है, जो आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी ऊर्जा का स्रोत है |
  • Demand and Supply Chain – हमारी अर्थव्यवस्था में डिमांड और सप्लाई चेन को पूरी क्षमता से इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है।
आत्मनिर्भर भारत अभियान 2020

आत्म निर्भर भारत अभियान 2020 से लाभान्वित क्षेत्र:-

  • प्राथमिक क्षेत्र: कृषि क्षेत्र, खनन क्षेत्र, मत्स्य पालन क्षेत्र
  • माध्यमिक क्षेत्र: निर्माण क्षेत्र, विनिर्माण और उपयोगिताएँ, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम), कुटीर उद्योग आदि।
  • सेवा / तृतीयक क्षेत्र: खुदरा, पर्यटन, बैंकिंग, रियल एस्टेट, मनोरंजन, संचार, आतिथ्य और अवकाश, आईटी सेवाएं आदि।
  • Quaternary क्षेत्र: सार्वजनिक क्षेत्र, शिक्षा, अनुसंधान और विकास |

आत्म निर्भर भारत अभियान 2020 के कारक:-

  • Land
  • Labour
  • Liquidity
  • Laws

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जल्द ही आत्मनिर्भर भारत अभियान का शेष विवरण जारी किया जाएगा | हमें मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की प्रतिज्ञा करनी होगी |राष्ट्रव्यापी कोरोनावायरस (COVID-19) लॉकडाउन जारी रहेगा | लॉकडाउन 4.0 विवरण 18 मई 2020 से पहले जारी किया जाएगा और राज्य सरकारों द्वारा सुझाए गए नए नियम होंगे |

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here