उत्तराखंड मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2021 हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

0
425
उत्तराखंड मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना
उत्तराखंड मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना

उत्तराखंड मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2021:-

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देशभर में कई नागरिकों की मृत्यु हुई है | देश में कई बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अपने माता पिता को खो दिया है | उत्तराखंड के ऐसे सभी बच्चों के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना (Mukhyamantri Vatsalya Yojana) आरंभ की गई है | इस योजना के माध्यम से सभी बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत द्वारा मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना (Mukhyamantri Vatsalya Yojana) प्रदेश के उन बच्चों के लिए आरंभ की गई है जिनके माता-पिता या अभिभावक की मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई है | इस योजना के माध्यम से ऐसे सभी बच्चों को ₹3000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता भरण-पोषण भत्ता के रूप में प्रदान की जाएगी | यह आर्थिक सहायता बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक प्रदान की जाएगी | जिससे कि वह अपना भरण पोषण कर सकें और आत्मनिर्भर बन सके | यह आर्थिक सहायता सभी पात्र बच्चों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी | इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बच्चे का बैंक में खाता होना अनिवार्य है |

Mukhyamantri Vatsalya Yojana के माध्यम से सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा | सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चे आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा प्राप्त करने से वंचित ना रहे | यदि आप भी मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप जल्द से जल्द आवेदन करवा लें |

Related- उत्तराखंड मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2021: जानें योजना के उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता |

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ:-

राज्य में कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा | इस योजना का लाभ लाभार्थियों के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया जाएगा | इस योजना का शुभारंभ 2 अगस्त 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है | प्रदेश के कई बच्चे ऐसे हैं जो अनाथ हो गए हैं एवं कई बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने माता-पिता में से किसी एक को खो दिया है | विभाग द्वारा ऐसे 2311 बच्चों को चिन्हित किया गया है | लेकिन अभी केवल 27% बच्चों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है | इस योजना का लाभ बच्चों को पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा सत्यापन किया जाएगा |

अब तक कुल 640 बच्चों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बाकी बच्चों के सत्यापन की प्रक्रिया अभी चल रही है | इन सभी बच्चों का अकाउंट भी खोल दिया गया है | जैसे ही अन्य बच्चों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी होती रहेगी वैसे ही चिन्हित किए गए अन्य बच्चों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा |

मार्च 2020 से  मार्च 2021 तक कुल 2347 बच्चों का चयन किया गया है | इन सभी बच्चों को इस योजना से जोड़ा जाएगा | देहरादून में 561 बच्चो का चयन किया गया है जबकि टिहरी गढ़वाल में 249, उधमसिंह नगर में 242, हरिद्वार में 230, पौड़ी गड़वाल में 213, नैनीताल में 185, उत्तरकाशी में 120 बच्चे चिन्हित गए हैं | अन्य जिलों में भी कई बच्चों का चयन किया गया है जिनकी सत्यापन प्रक्रिया अभी चल रही है |

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का कार्यान्वयन:-

  • वह सभी बच्चे जो मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के पात्र हैं उनको चुनने की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी की होगी |
  • नोडल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक लाभार्थी बच्चे को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है |
  • क्षेत्र में पंचायती राज संस्थान, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत स्तरीय, बाल संरक्षण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शिक्षा गढ़ आदि नोडल अधिकारी का अपने क्षेत्र में बच्चों का चयन करने में सहयोग करेंगे |
  • सभी पात्र बच्चों की सूची तैयार की जाएगी |
  • सूची तैयार होने के बाद नोडल अधिकारी द्वारा सभी पात्र बच्चों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा |
  • नोडल अधिकारी द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज समय से तैयार कर लिए जाएं |
  • सभी पात्र बच्चों की सूची का रिकॉर्ड तहसील स्तर पर भी जमा किया जाएगा |

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2021 का उद्देश्य:-

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना को प्रदेश के उन बच्चों के लिए आरंभ किया गया है जिनके माता पिता की मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हो गई है | इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है | जिससे कि वह अपना भरण-पोषण कर सकें | इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड सरकार द्वारा ₹3000 की आर्थिक सहायता प्रतिमाह बच्चे की 21 वर्ष की आयु होने तक प्रदान की जाएगी | Mukhyamantri Vatsalya Yojana की वजह से अब प्रदेश के बच्चों को अपने भरण-पोषण के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी | वे आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे |

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2021 के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले अन्य लाभ:-

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से उत्तराखंड सरकार द्वारा उन सभी बच्चों को ₹3000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिनके माता-पिता या अभिभावकों की मृत्यु कोरोनावायरस संक्रमण के कारण हुई है | उत्तराखंड सरकार द्वारा ऐसे सभी बच्चों को शिक्षा एवं रोजगार प्राप्त करने में भी सहायता की जाएगी | इन सभी बच्चों को रोजगार प्रदान करने के लिए सरकारी नौकरियों में 5% का कोटा भी रखा जाएगा | इसके अलावा बच्चों की पैतृक संपत्ति के लिए भी सरकार द्वारा कुछ नियम बनाए जाएंगे | जिसके अंतर्गत बच्चों की पैतृक संपत्ति को बेचने का अधिकार बच्चे की वयस्क हो जाने तक किसी को भी नहीं होगा | इस बात की जिम्मेदारी जिले के जिला अधिकारी को दी जाएगी | इसके अलावा Mukhyamantri Vatsalya Yojana के अंतर्गत बच्चों को रोजगार के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी |

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत इन परिस्थितियों में प्रदान किया जाएगा योजना का लाभ:-

  • वह बच्चे जिनके माता पिता की मृत्यु 1 मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 के बीच कोविड-19 महामारी या अन्य बीमारी से हुई हो |
  • यदि माता-पिता में से किसी एक का पूर्व में देहांत हो चुका हो और एक की मृत्यु कोविड-19 महामारी से हुई हो |
  • 1 मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 तक परिवार के एक लौते कमाऊ सदस्य की मृत्यु होने की स्थिति में |
  • यदि बच्चे के माता-पिता की मृत्यु पूछ लो हो चुकी हो एवं बच्चे के संरक्षक की मृत्यु 1 मार्च 2020 से लेकर 31 मई 2022 के बीच कोविड-19 या किसी अन्य बीमारी के कारण हुई हो |

Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2021 के लाभ तथा विशेषताएं:-

  • मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत द्वारा आरंभ किया गया है |
  • इस योजना के माध्यम से उन सभी बच्चों की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिनकी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण माता-पिता या अभिभावक की मृत्यु हो गई हो |
  • इस योजना के माध्यम से प्रतिमाह ₹3000 की आर्थिक सहायता बच्चे की 21 वर्ष की आयु होने तक भरण-पोषण भत्ता के रूप में प्रदान की जाएगी |
  • यह आर्थिक सहायता सभी पात्र बच्चों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाएगी |
  • Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2021 का लाभ प्राप्त करने के लिए बच्चे का बैंक में खाता होना अनिवार्य है |
  • इसके अलावा उत्तराखंड सरकार द्वारा ऐसे सभी बच्चों की शिक्षा एवं रोजगार प्राप्त करने में भी सहायता की जाएगी |
  • सरकार द्वारा ऐसे सभी बच्चों के लिए सरकारी नौकरी में 5% का कोटा भी रखा जाएगा |
  • इस योजना के अंतर्गत बच्चे की पैतृक संपत्ति को बेचने का अधिकार बच्चे के वयस्क होने तक किसी को भी नहीं दिया जाएगा |
  • इस बात की जिम्मेदारी संबंधित जिले के जिला अधिकारी को दी जाएगी |
  • इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत बच्चों को रोजगार के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था भी की जाएगी |

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2021 की पात्रता:-

  • आवेदक उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए |
  • उम्मीदवार का बैंक में खाता होना अनिवार्य है |
  • आवेदक के माता-पिता या अभिभावक की मृत्यु कोरोनावायरस संक्रमण के कारण हुई हो |

उत्तराखंड मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2021 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज:-

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको वुमन एंपावरमेंट एंड चाइल्ड डेवलपमेंट, गवर्नमेंट ऑफ उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
उत्तराखंड मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा |
  • होम पेज पर आपको Recent Update के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना
Mukhyamantri Vatsalya Yojana
Mukhyamantri Vatsalya Yojana Form
  • अब आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकालना होगा |
  • इसके पश्चात आपको इस फॉर्म में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि बच्चे का नाम, जन्मतिथि, धर्म, जाति, आधार कार्ड नंबर, स्थानीय पता, वर्तमान पता, शैक्षिक योग्यता विद्यालय का नाम आदि दर्ज करना होगी |
  • इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को इस जो से अटैच करना होगा |
  • अब आपको इस फॉर्म को संबंधित विभाग में जमा करना होगा |
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे |

Related- उत्तराखंड मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2021: जानें योजना के उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here