Char Dham Yatra Online Registration 2022: चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

0
634
Char Dham Yatra Online Registration
Char Dham Yatra Online Registration 2022

चार धाम यात्रा 3 मई 2022 मंगलवार से शुरू हो रही है | अक्षय तृतीया पर 3 मई को गंगोत्री-यमुनोत्री, 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे | यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन जरूरी, अपनी गाड़ी से जा रहे हैं तो ग्रीन कार्ड बनवाना होगा |

इस बार 60 लाख से अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद है | 30 अप्रैल तक 2 लाख 50 हजार 213 यात्री रजिस्ट्रेशन भी करा चुके हैं | सबसे ज्यादा 91,161 यात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है | कोरोना महामारी की दस्तक से पहले साल 2019 में चार धाम की यात्रा पर 34 लाख यात्री आए थे। 2020 में ये संख्या 4 लाख 34 हजार रह गई | वहीं 2021 में केवल 3 लाख 49 हजार यात्री ही चार धाम पहुंच पाए |

इस साल 30 अप्रैल तक गंगोत्री के लिए 44 हजार 127 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि यमुनोत्री के लिए 44,951 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं | वहीं बद्रीनाथ के लिए 70 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है |

चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:-

  • चार धाम यात्रा शुरू करने से पहले आपको registrationandtouristcare.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है |
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Register/Login” का बटन दिखेगा | पंजीकरण के लिए “Register/Login” के बटन पर क्लिक करें |
  • चार धाम यात्रा के लिए रजिस्टर कैसे करें
  • बटन पर क्लिक करने के बाद Registration फॉर्म ओपन हो जाएगा |
  • फॉर्म में अपना नाम , मोबाइल नंबर और पासवर्ड की जानकारी को दर्ज कर “SignUp” के बटन पर क्लिक करें |Uttarakhand Tourist Department online Registration
  • इस तरह से उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर आपका अकाउंट बन जाएगा |
  • अकाउंट बनने के बाद आप वेबसाइट पर अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा | लॉगिन करने के लिए “Sign In” के बटन पर क्लिक करें |Uttarakhnd Tourist Department login
  • यात्री आपको यह ध्यान रहे की आपको रजिस्ट्रेशन करते समय आपको आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा | इस तरह से आपकी यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सम्पूर्ण हो जायेगी |

चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:-

  • अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं तो उत्तराखंड सरकार की ओर से हरिद्वार, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में 24 सेंटर बनाए गए हैं, जहां आप यात्रा शुरू करने से पहले रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं |
क्रम संख्याराज्य के जिले का नामजिले में स्थित पंजीकरण केंद्र
1हरिद्वारराही होटल
2उत्तरकाशीहिना
3उत्तरकाशीजन की चट्टी
4उत्तरकाशीगंगोत्री
5चमोलीपाखी
6चमोलीबद्रीनाथ
7रुद्रप्रयागसोन प्रयाग
8रुद्रप्रयागकेदारनाथ
9देहरादूनगुरुद्वारा, ऋषिकेश
10देहरादूनRTO
11उत्तरकाशीगंगोत्री
12चमोलीहेमकुंड साहिब
13हरिद्वाररेलवे स्टेशन
14उत्तरकाशीयमुनोत्री
15उत्तरकाशीडोबट्टा, बड़कोट
16चमोलीगोविंद घाट
17चमोलीजोशीमठ
18चमोलीहेमकुंड साहिब
19रुद्रप्रयागफट्टा
20रुद्रप्रयागगौरीकुंड
21देहरादूनISBT, Rishikesh
22उत्तरकाशीयमुनोत्री
23चमोलीबद्रीनाथ
24रुद्रप्रयागकेदारनाथ
  • ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों को हाईटेक हैंड बैंड दिया जाएगा, जिसके जरिए इमरजेंसी में यात्रियों की ट्रैकिंग की जा सकेगी |
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक QR कोड मिलेगा |
  • चार धाम यात्रा के दौरान यूपी, दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड जाने वाले सभी यात्रियों का वैरिफिकेशन होगा |
  • उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों कहा था कि चार धाम यात्रा पर जाने से पहले गैर हिंदुओं का वैरिफिकेशन किया जाएगा | उन्होंने किसी भी धर्म विशेष का नाम नहीं लिया था | सीएम धामी ने राज्य में सुरक्षा के नजरिए से इसकी शुरुआत की बात कही थी |

टूर पैकेज के माध्यम से चार धाम यात्रा बुक करें:-

  • ऋषिकेश से चार धाम यात्रा के लिए टूर पैकेज भी उपलब्ध है, जो 10 दिन का होगा | इसमें आप यमुनोत्री-गंगोत्री-केदारनाथ-बद्रीनाथ होते हुए ऋषिकेश लौटेंगे | खास बात ये है कि 30 हजार रुपए से कम में आप चार धाम की यात्रा कर लेंगे |
  • इसके अलावा 6 दिन के टूर का पैकेज भी है, जिसमें ऋषिकेश से केदारनाथ और बद्रीनाथ तक की यात्रा शामिल है |
  • अगर आप अपनी छोटी फैमिली के साथ जाना चाहें तो 12 सीटर नॉन एसी टेम्पो ट्रेवलर भी बुक कर सकते हैं |
  • केदारनाथ धाम के लिए हवाई यात्रा GMVN की वेबसाइट https://gmvnonline.com/ से बुक कर सकते हैं |
  • केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से उपलब्ध है |
  • गुप्तकाशी से आने-जाने का किराया 7750 रुपए, फाटा से 4720 रुपए और सिरसी से 4680 रुपए है |
  • IRCTC ने भी टूर पैकेज की पेशकश की है | 10 रात और 11 दिन के इस पैकेज में प्रति यात्री 58220 रुपए खर्च होंगे | इसके लिए IRCTC की वेबसाइट https://irctc.com/ पर संपर्क कर सकते हैं |

यात्रा के लिए जरुरी बातें:-

ग्रीन कार्ड : अगर आप अपनी गाड़ी से चार धाम यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आपको उसकी फिटनेस चेक करानी होगी | ये काम हरिद्वार के RTO और ऋषिकेश के RTO ऑफिस में करा सकते हैं |

हेल्थ चेकअप : चारों धाम समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर स्थित हैं और दुर्गम भी हैं | यहां तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच ही रहता है | इसलिए सेहत का ख्याल जरूर रखें, चेकअप करा कर ही निकलें | ऊंची चढ़ाई होने की वजह से सांस की बीमारी से परेशान लोगों को अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर भी रखना चाहिए | ठंड की वजह से गर्म कपड़े साथ रख लें | अच्छे ट्रेकिंग या स्पोर्ट्स शूज ले जाएं | एक लीटर पानी, रेन कोट या छाता जरूर ले जाएं क्योंकि पहाड़ी इलाकों में कभी भी बारिश हो सकती है |

FAQ’s:-

चार धाम यात्रा पंजीकरण की आधिकारिक वेबसाइट क्या हैं ?

चार धाम यात्रा पंजीकरण की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in है | इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है |

क्या चार धाम यात्रा के लिए यात्रा ई-पास आवश्यक है ?

जी नहीं अब चार धाम यात्रा के लिए यात्रा ई-पास आवश्यक नहीं है | यात्रा ई-पास की अनिवार्यता को हटा दिया गया है | अब आप केवल फोटो मैट्रिक पंजीकरण करके ही यात्रा पर जा सकते है |

चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन से संबंधित हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी क्या है ?

चार धाम यात्रा पंजीरकण से संबंधित हेल्पलाइन नंबर +91-135-2552626 / +91-135-2559987 है | और ईमेल आईडी info.utdb@gmail.com है |

उत्तराखंड चार धाम यात्रा में पंजीकरण के लिए क्या अनिवार्य होगा ?

चार धाम यात्रा पंजीकरण के समय सभी लोगो को अपना आधार नंबर देना होगा तथा जरूरी आवश्यक दस्तावेज देने होंगे जिनके बारे में हमने आपको ऊपर आर्टिकल में बताया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here