आरोग्य सेतु Mobile App – आपके आस पास कोई कोरोना संक्रमित मरीज तो नहीं है |

1
1937
आरोग्य सेतु Mobile App
download aarogya setu. aarogya setu kaise kaam karta hai.

आरोग्य सेतु Mobile App:-

आरोग्य सेतु Mobile App- कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए पूरी दुनिया में अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं | भारत सरकार ने भी इसी को देखते हुए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप (Arogya Setu Mobile App) की शुरुआत कर दी है | इस आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप की ख़ास बात यह है कि ये आपको बताएगी कि आपके आस पास कोई कोरोना संक्रमित मरीज तो नहीं है |

आरोग्य सेतु Mobile ऐप को Android मोबाइल और iPhone दोनों के लिए बनाया गया है | इस App का काम आपको कोरोना के मरीज के नजदीक जाने और संपर्क में आने से बचाना है | आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप (Arogya Setu Mobile App) कई advance features के साथ आता है | आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप के आलावा COVID-19 के मरीजों की ट्रैकिंग और रोकथाम के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने कई अलग-अलग App विकसित किए हैं |

आरोग्य सेतु Mobile App एक ट्रैकर के रूप में भी काम करेगी और किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज के आपके आस पास होने पर आपको तुरंत अलर्ट नोटिफिकेशन भेजेगी ताकि आप दूरी बनाकर अपने आप को संक्रमित होने से बचा सकें |

Also Read:

आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें:-

कोरोना वाइरस Covid-19 से बचाव और रोकथाम के लिए शुरू की गई आरोग्य सेतु Mobile App दोनों प्लेटफॉर्म (Google Play Store और iOS App Store) पर उपलब्ध है | इस App को Public-private Partnership के तहत NIC के दिशा-निर्देश में बनाया गया है | बता दें कि play store पर बहुत से फर्जी Apps भी मौजूद हैं, इसलिए ध्यान रहे कि आप सही App को ही डाउनलोड करें |

App को NIC ने publish किया है और developer के नाम के तौर पर Android में NIC eGov Mobile Apps और iOS में NIC दिखाएगा | इसलिए सही App डाउनलोड करें और सावधानी बरतें | दोनों स्टोर से app को डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिये गए steps को follow कर सकते हैं |

Android Mobile Users के लिए डाउनलोड प्रक्रिया:-

गूगल प्ले स्टोर पर इस एप का 1.0.0 version उपलब्ध है जिसके लिए मोबाइल फोन में कम से कम एंड्रॉयड 6.0 वर्जन होना जरूरी है वरना यह काम नहीं करेगी |

iOS Users के लिए डाउनलोड प्रक्रिया:-

  • iOS Apple Store में इस app को डाउनलोड करने के लिए कम से कम iOS 10.3 वर्जन होना जरूरी है |

आरोग्य सेतु Mobile App पर पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • आरोग्य सेतु Mobile App को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फोन नंबर से पंजीकरण करना होगा | फोन नंबर डालने पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करने पर आप App में अंदर आ जाएंगे |
Aarogya Setu App Online Registration (One Time Password)
  • जिसके बाद यह App आपसे Bluetooth और GPS का Access मांगेगा जिसे आपको “Allow” करते जाना है |
  • App खोलने पर personal details पूछी जाती हैं, जिनमें Gender, नाम, उम्र, पेशा और पिछले 30 दिनों की travel history के बारे में पूछा जाता है | आप चाहें तो इस विकल्प को skip भी कर सकते हैं |
  • इसके बाद आपको App में भाषा का चयन करना है |
  • अगर आप चाहें तो आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से इस जरूरत और संकट के वक्त में खुद को वॉलिंटियर के तौर पर भी रजिस्टर कर सकते हैं |

आरोग्य सेतु ऐप एक सोशल ग्राफ का इस्तेमाल करता है जिससे low और high risk की category का पता चलता है | यह सोशल ग्राफ लोकेशन डिटेल्स के आधार पर अपने आप ही बनता है | जब भी आप लो या high-risk category में आएंगे तो यह आपको अलर्ट करता है | high-risk category में आने पर App आपको टेस्ट सेंटर जाने के लिए notify भी करेगा |

आरोग्य सेतु Mobile App की मुख्य विशेषताएं:-

  1. आरोग्य सेतु App में राज्यवार या हर राज्य में कोविड-19 हेल्प सेंटर के फोन नंबर्स की सूची है |
  2. Self Assessment feature के जरिए आप यह जांच कर सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस का खतरा है या नही |
  3. अगर आपमें कोविड-19 से जुड़े कैसा भी लक्षण दिखता है तो यह ऐप आपको सेल्फ-आइसोलेशन से जुड़े दिशा-निर्देश देता है |
  4. आरोग्य सेतु ऐप 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है |

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here