अपने ICICI बैंक खाते को आधार से कैसे लिंक करें ?

1
5917
Aadhaar ICICI Bank Account Linking

Aadhaar-ICICI Bank Account Linking:-

सरकार ने सभी ICICI बचत खातों को आधार के साथ link करना अनिवार्य बना दिया है | सभी ICICI खाताधारकों को समय सीमा समाप्त होने से पहले अपने खाते को आधार से जोड़ना होगा क्योंकि आधार से बिना जुड़े खातों को समय सीमा के बाद निष्क्रिय किया जा सकता है और बैंक खातों के आधार से जुड़े होने तक उन्हें किसी वित्तीय लेनदेन की अनुमति नहीं दी जाएगी |

ICICI ने अपने खाता धारकों को कई तरीके मुहैया कराए हैं जिसके माध्यम से खाता धारक अपने बैंक खातों को आधार से link कर सकते हैं | इनमें से कुछ निम्नानुसार हैं:-

iMobile के माध्यम से :- 

ICICI बैंकों के खाताधारक iMobile App के माध्यम से आधार को अपने बैंक खातों के साथ जोड़ सकते हैं | नीचे सूचीबद्ध कुछ steps हैं जिसके माध्यम से ICICI बैंक खातों को iMobile App के माध्यम से आधार से जोड़ा जा सकता है:

  • अपने 4 अंकों के PIN या Netbanking credential का उपयोग करके अपने iMobile App पर Login करें |
  • Services & Aadhaar” पर क्लिक करना होगा |
  • अब “Instabanking Services” को चुनें |
  • अब “Update Aadhaar” विकल्प को चुनना होगा |
  • अपने खाते का चयन करें |
  • 12 Digit का अपना Aadhaar Number दर्ज करें |
  • इसके पश्चात “Submit”  बटन पर क्लिक करें |
Aadhaar Linking with ICICI Bank Account
  • आपकी request बैंक द्वारा स्वीकार की जाएगी |
  • इसके पश्चात आपका आधार आपके बैंक खाते से जोड़ दिया जाएगा |

SMS के माध्यम से :-

ICICI खाताधारक SMS के माध्यम से भी आधार को अपने बैंक खाते को जोड़ सकते हैं | इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, खाताधारक का मोबाइल नंबर उनके बैंक के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य है |

  • अपने मोबाइल पर Aadhar<space>12 digit Aadhar number and last 6 digits of ICICI Bank Savings account number इस प्रारूप में एक संदेश टाइप करें |
  • यह संदेश 9222208888 पर भेजें |
  • आपको आधार के सफल seeding पर एक पुष्टिकरण संदेश मिलेगा |
  • यदि आपका आधार link नहीं होता है, तो आपको Aadhaar seeding के लिए बैंक का दौरा करने के लिए एक संदेश मिलेगा |

ATM के माध्यम से :-

अगर खाता धारक के पास Internet की सुविधा नहीं है तो वे ATM के माध्यम से आप अपने ICICI बचत खाते को आधार से आसानी से link कर सकते हैं |

  • खाता धारक को अपने नजदीकी ICICI Bank ATM पर जाना होगा |
  • अपने कार्ड को swipe करें और भाषा का चयन करें
  • अपना ATM Pin दर्ज करें |
  • More Option” को चुनें |
  • इसके पश्चात “Aadhaar Updation” विकल्प को चुनें |
  • खाते के प्रकार को Saving /Current को चुनें |
  • अपना Aadhaar Number दर्ज करें |
  • पुष्टि के लिए अपना Aadhaar Number दोबारा दर्ज करें |
  • आपकी request बैंक द्वारा स्वीकार की जाएगी |
  • इसके पश्चात आपका आधार आपके बैंक खाते से जोड़ दिया जाएगा |

Phone Banking के माध्यम से :-

ICICI खाताधारक आधार को अपने बैंक खातों को आधार के साथ जोड़ने के लिए Phone Banking और IVR की सुविधा का उपयोग भी कर सकते हैं | प्रक्रिया पूर्णतः मुफ्त और सेकंडों में पूरी होती है :-

  • ICICI बैंक का Customer Care Number 1800 200 3344 dial करें |
  • अपनी वांछित भाषा का चयन करें |
  • Banking Accounts के लिए 1 का चयन करें |
  • अपना 12 अंकों का Account Number या 16 अंकों का Debit Card Number दर्ज करें |
  • अब अपना ATM Pin दर्ज करें |
  • एक बार आधार संदेश play होने के बाद, Aadhaar Update करने के लिए 1 का चयन करें |
  • अपना 12 अंकों का Account Number दर्ज करें और पुष्टि करें |
  • आपका आधार आपके बैंक खाते से जोड़ दिया जाएगा |

Internet Banking के माध्यम से :-

Internet Banking के माध्यम से आप अपने ICICI बचत खाते को आधार से आसानी से link कर सकते हैं | इसके लिए, आपको एक पंजीकृत Internet Banking User होना चाहिए | अगर आपके पास एक Active profile है तो आप इन सरल चरणों का पालन करके Aadhaar को ICICI Bank Account से जोड़ सकते हैं :

  • सर्वप्रथम खाता धारक को https://www.icicibank.com/ पर जाना होगा |
  • अपने Internet Banking User ID और Password के माध्यम से खाते में Login करें |
  • Login करने के पश्चात, My Profile पर क्लिक करें |
  • आप My Profile पर Aadhaar Number का विकल्प देख सकते हैं, update link पर क्लिक करें |
Aadhaar ICICI Bank Account Linking
  • अब अगली screen में अपना Aadhaar Number दर्ज करें और इसे submit करें |

Offline माध्यम से :-

आप ICICI बैंक की उस शाखा पर स्वयं व्यक्तिगत रूप से जा सकते हैं जिस शाखा द्वारा आपका खाता किया जा रहा है और अपने खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं |

  • अपनी नजदीकी ICICI Bank शाखा पर जाएं |
  • Lobby Manager  या ‘May I Help you‘ desk से ‘Stay Connected‘ फॉर्म के लिए अनुरोध करें |
  • कृपया ग्राहक आईडी, बैंक खाता संख्या, Unique Identification Number (Aadhaar Updation) जैसे प्रासंगिक विवरण भरें
  • सत्यापन उद्देश्य के लिए बैंक अधिकारी के पास मूल आधार कार्ड के साथ स्वयं प्रमाणित आधार प्रतिलिपि भी प्रस्तुत करें |
  • आपकी request बैंक द्वारा स्वीकार की जाएगी |
  • इसके पश्चात आपका आधार आपके बैंक खाते से जोड़ दिया जाएगा |

 

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here