Unified Payment Interface (UPI) of India :-
UPI एक भुगतान प्रणाली (Payment System) है जो दो बैंक खातों के बीच फंड ट्रांसफर (fund transfer) की सुविधा देता है | यह भुगतान प्रणाली (Payment System) मोबाइल प्लेटफॉर्म (Mobile Platform) पर काम करती है | UPI Application के माध्यम से पैसा भेजना संदेश भेजने (sending messages) जितना आसान है | UPI भुगतान प्रणाली (Payment System) के माध्यम से फंड ट्रांसफर (fund transfer) के लिए आपको बैंक खाते (Bank Account) का विवरण देना आवश्यक नहीं हैं |
UPI के लाभ :-
UPI एक क्रांतिकारी कदम है | यह बैंकिंग लेन-देन को बहुत आसान कर देगा | रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर राजन ने UPI का शुभारंभ किया था |
- UPI Fund को तुरंत ट्रांसफर (Transfer) करता है | UPI में छुट्टी या काम के घंटे का कोई प्रतिबंध नहीं है | बैंक हड़ताल का भी UPI भुगतान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा |
- आपको प्राप्तकर्ता (recipient) के बैंक खाता संख्या और IFSC Code की आवश्यकता नहीं है |
- आप एक UPI Application के माध्यम से कई बैंक खाते चला सकते हैं |
- आपको एक new payee को पैसे भेजने के लिए 24 घंटे तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है |
- आप बिल भेज सकते हैं और ग्राहक की मंजूरी देने पर पैसा प्राप्त कर सकते हैं |
- आप Delivery Boy को नकद भुगतान किये बिना Cash on Delivery का उपयोग कर सकते हैं |
UPI IMPS की तुलना में बेहतर कैसे है :-
अभी तक हम पैसों को ट्रांसफर (Transfer) करने के लिए IMPS का उपयोग करते थे | यह भी पैसों को तुरंत ट्रांसफर (Transfer) करता है और 24*7 सुविधा देता है लेकिन, UPI में कुछ और विशेषताएं है |
UPI के माध्यम से पैसा भेजने के लिए, आपको प्राप्तकर्ता (recipient) के बैंक के बारे में पता करने की जरूरत नहीं है जबकि IMPS के मामले में यह आवश्यक है |
IMPS का उपयोग करने के लिए, आपको प्राप्तकर्ता (recipient) के बैंक खाता संख्या और IFSC COde की जरूरत होती है |
केवल UPI के माध्यम से, आप बैंकिंग चैनल (banking channel) के माध्यम से भुगतान के लिए पूछ सकते हैं |
वास्तव में, एक स्पर्श से भुगतान पूरा हो जाता है | आप इस बात से सहमत होंगे कि भुगतान प्राप्त करने की इस विधि की सफलता दर (success rate) अधिक है |
ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) के लिए आप IMPS के माध्यम से भुगतान नहीं कर सकते |लेकिन UPI ऑनलाइन भुगतान (Online payment) के लिए सबसे आसान तरीका देता है |
UPI के माध्यम से एक सौदे में 50 पैसे का खर्च आता है | जबकि IMPS के माध्यम से फंड ट्रांसफर (fund transfer) पर न्यूनतम 5 रुपये का खर्च आता है |
Virtual Payment Address (VPA) :-
UPI भुगतान प्रणाली (Payment System) प्राप्तकर्ता (recipient) के बैंक खाते के विवरण का उपयोग नहीं करता |
लेकिन, वहाँ पैसे प्राप्तकर्ता (recipient) की सही पहचान होनी चाहिए ताकि पैसा सही हाथों में चले जाएँ |
हर UPI App के User की एक अद्वितीय पहचान (Unique ID) होनी चाहिए | इस Unique ID को Virtual Payment Address (VPA) कहा जाता है |यह आपकी Email ID की तरह होगी जैसे- vivek@icici, Rajan@bob, Sohan@axis
वास्तव में, App provider bank प्रत्येक उपयोगकर्ता के लिए VPA आवंटित करेगा | आप VPA कोMail Address के समान चुन सकते हैं |
आप धन प्राप्त करने के लिए किसी को भी इस VPA को दे सकते हैं |आप जिस व्यक्ति को पैसे ट्रंसफर करते है App उसका VPAs स्वयं store करता है | यह Gmail में Contact save करने जैसा है | तो, इस तरह अगली बार से आपको प्राप्तकर्ता (recipient) के VPA की आवश्यकता नहीं है |
UPI App के माध्यम से पैसा भेजना :-
- Passcode का उपयोग कर UPI App खोलें | App खोलने के लिए Passcode अनिवार्य है |
- Send money पर Click करें | बैंक खाते का चयन करें जिसमें आप पैसा भेजना चाहते हैं | अगर आप एक खाते से जुड़े हुए हैं तो आपको चयन करने की आवश्यकता नहीं है |
- प्राप्तकर्ता (recipient) का चयन करें | आप प्राप्तकर्ता (recipient) का चयन VPA, बैंक खाता नंबर और IFSC Code का उपयोग कर के कर सकते हैं | इस तरह प्राप्तकर्ता (recipient) का VPA प्राप्त कर लेना बेहतर है |
- VPA को add करो अगर यह पहले से add नहीं है |
- राशि दर्ज करें और पैसा भेजें | final confirmation करने से पहले, आपको MPin दर्ज करना होगा |
- पैसे तुरंत प्राप्तकर्ता (recipient) के खाते में जमा हो जाएंगे |
Adhar se khata link nahi hai to ussd seva use kar sakate hain sirf mobile khata se juda hai.
ji sir bilkul kar sakte hain
Sim वाला 50पैसे काटता है।
Santosh ji first time authentication ke liye standard charges apply hota hai.ek bar authenticate hone ke bad koi charges nhi laega jab tak ki aap uninstall nhi karte condition apply
Galt upi address par rupee Transfer ho gye h vapis kese mileage
kisi bhi upi men transfer karne ki process hoti hai lalaram ji usse wapar nhi kiya ja sakta |dusara jis bhi upi men aapne tansfer kiya hai usse sampark karen aur usse apni prob batayen shayad wo aapki bat man jaye aur aapke paise wapas kar de
Sir, mene mere hi account se mere hi account me rupye send ker deya h , rupaye deposit bhe ho gye kya kere
Vapas refund nehe huva
Complain karen