Zomato Delivery Boy कैसे बने? Zomato Delivery Boy बनकर कमाएं 20-30 हजार महीना |

1
1851
Zomato Delivery Boy कैसे बने?

Zomato Delivery Boy:-

अगर आप बेरोजगार हैं तो अपने आस पास Zomato Delivery Boy को देखकर, Zomato में जॉब कैसे करे इसके बारे में जरुर जानना चाहते होंगे | क्योंकि यह एक ऐसा माध्यम है जिससे आप बड़ी आसानी से पैसे कमा सकते हैं। आज के समय आपको हर शहर में Zomato Delivery Boy देखने को मिल जाते हैं | Zomato एक भारतीय Food Delivery Application है |

जिसे 2008 में दीपिंदर गोयल और पंकज चड्ढा ने मिलकर तैयार किया था | इस App की मदद से अपने शहर के किसी भी Restaurant से अपने पसन्द का खाना आर्डर कर सकतें है | यह काफी लोकप्रिय Food Delivery App है | जोमाटो भारत सहित पोलैंड,सिंगापुर,साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, तुर्की, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा जैसे देशों में भी अपनी बेहतर Service Provide कर रहा है |

Zomato Delivery Boy

पहले हमें कुछ भी खरीदने के लिए घर से बाहर जाना पड़ता था | लेकिन कोरोना के समय में कौन घर से बहार जाना चाहेगा | हम हर कुछ घर पर ही चाहते हैं जिससे हम और हमारा परिवार सुरक्षित रहे | आज के समय में हमें किसी भी चीज की जरूरत होती है, तो हम तुरंत Online Order करके उसे घर मंगवा लेते हैं। हम में से हर कोई ने amazon से घर बैठे कुछ न कुछ सामान जरूर मंगवाया होगा |

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप online घर बैठे खाना भी order कर सकते हैं | इसी क्रम में बीते कुछ सालों में कुछ कंपनियां (Zomato, Swiggy, Ubereat) सामने आयी है जो ऑनलाइन फूड डिलीवर करने की सर्विस प्रदान कर रही है |

Zomato India का सबसे बड़ा online food ordering platform हैं | जिसकी मदद से आप उस हर रेस्टोरेंट से food products का order कर सकते हैं जो भी zomato से जुड़ा हुआ होगा। वैसे आज के वक्त में बड़े-बड़े रेस्टोरेंट इससे जरुर जुड़े हुए रहते हैं |

अब बात आती है कि इन्हें घर तक deliver कौन करता है, तो ये काम zomato food delivery boy करते हैं। आप भी zomato delivery boy के रूप में job कर सकते हैं | आप यह काम कर के महीने के 20-30 हजार रूपये कैसे कमा सकते हैं |

Zomato Delivery Boy को कितनी सैलरी मिलेगी:-

zomato delivery boy को पेमेंट, per order के हिसाब से मिलता है | हर शहर में per order अलग-अलग pay किया जाता है। इसमें pickup पर 1 point और delivery का भी 1 point मिलता है। जिसमें per point के लगभग 20 रुपये दिए जाते हैं। लेकिन 35-40 रूपये के करीब मिलने की सम्भावना रहती है। ये इस प्रकार होता है :

  • Pickup : 20 रुपये 1 point
  • Drop : 20 रुपये 1 point

इसमें rating भी चलती है | अगर आपका काम अच्छा हो, तो आपकी rating बढ़ने से आपको कुछ extra भी pay किया जाता है | इतना ही नहीं यदि आप ज्यादा distance area में deliver करते हैं, तो आपको उसके अनुसार कुछ extra pay किया जाता है | distance के अनुसार कुछ fix pay किया जाता है |

  • 4.5-5.5 k.m – 10 रुपये
  • 5.5-6.5 k.m – 20 रुपये
  • 6.6-7.5 k.m – 30 रुपये
  • 7.5-Above k.m – 40 रुपये

इसमें incentive से भी इसमें कमाई होती है | incentive इसमें Touch Point के अनुसार निर्धारित होता है | Touch Point की गणित इस तरह होती है कि जब आप order को pickup करते हैं, तो आपको उसका 1 touch point मिलता है और उसे deliver करने पर आपको 1 और touch point मिल जाता है | मान लीजिये आपने order pickup कर लिया है और उसके बाद किसी ने order ही cancel कर लिया है, तो फिर आपको pickup का ही 1 touch point मिलेगा। incentive में Touch Point पर आपको इस प्रकार रुपये मिलेंगे-

  • Touch Point 14 : 150 रुपये
  • Touch Point 22 : 250 रुपये
  • Touch Point 30 : 375 रुपये
  • Touch Point 36 : 500 रुपये
  • Touch Point 42 : 600 रुपये

आप सब कुछ मिलकर दिन के 700-800 रूपये कमा सकते हैं | यानी महीने के 20-30 हजार तक कमा सकते हैं |

Zomato Delivery Job Timing:-

Delivery boys के लिए कोई fixed timing नहीं है Zomato इसके लिए delivery boys से ही app के माध्यम से पूछता है कि वह किस time available रहेंगे लेकिन इसके policy के हिसाब से दिन में कम से कम 5 hour काम करना जरुरी है | कोई भी Delivery boys को कम से कम 5 hour काम करना होगा और अगर इससे ज्यादा समय तक करना चाहते है वो खुद से तय कर सकते हैं |

आप को week में कम से कम 6 दिन काम करना होगा जिसमे Friday, Saturday & Sunday को छुट्टी नहीं मिलेगा और आप एक दिन छुट्टी कर सकते है Monday से Thursday के बीच में ले सकते है |

How to join as a Zomato Delivery Boy:-

अगर आप Zomato delivery boy बनना चाहते हैं तो इसके कुछ basic requirements जो आपके पास होने चाहिए तभी आप इस job के लिए apply कर सकते है:

  • Bike
  • Driving License & RC Book
  • Salary के लिए PAN Card & Account details
  • Proof के लिए Aadhaar card
  • Smartphone जहा पर Zomato app install करके order receive किया जा सके |
  • 1000 रुपये जमा करने होंगे Bag और 2 T-shirt के लिए
  • High school marksheet
  • Age लिमिट नहीं है लेकिन जॉब करने के लिए कम से कम 18 साल होना जरुरी है |

अगर आप इन सभी requirements को पूरा करते है तो आप Zomato delivery boy job के लिए apply कर सकते है | इसके लिए आपको शहर के Zomato office जाना होगा और application submit करना होगा |

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here