Voter List/मतदाता सूची 2022 में अपना नाम कैसे चेक करें?

0
976

Voter List 2022 / मतदाता सूची 2022:-

भारत जैसे देश में हमेशा चुनाव चलते रहते हैं | हाल ही में कई राज्यों उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं | अगर आपके राज्य में चुनाव है और आपके पास वोटर आईडी नहीं है तो आप चुनाव में मतदान यानी कि वोट नहीं दे पाएंगे | यदि आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है | तो आपका नाम मतदाता सूची में जरूर होना चाहिए |

क्यों की भारत में 18 साल की उम्र के बाद, हर एक नागरिक को मतदान करने का अधिकार मिल जाता है | लेकिन इसके लिए यह जरूरी है कि मतदाता सूची में आपका नाम हो | चुनाव में वोट देने के लिए वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है | इसलिए आपको समय रहते ही अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करना जरूरी है | आपको वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है और आप घर बैठे ही इसे आसानी से चेक कर सकते हैं |

Voter List 2022 में अपना नाम ऑनलाइन चेक कैसे करे:-

  • सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) की आधिकारिक वेबसाइट (www.nvsp.in) की पर जाए | यहाँ आपके दाई ओर Search in Electoral Roll का एक box दिखेगा | जैसा की आप निचे के स्क्रीनशॉट में देख पा रहे हैं | उस box के उपर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन हो जायेगा | जिसका url http://electoralsearch.in होगा |
  • इस नए पेज पर आप दो तरीको से अपना नाम खोज सकते हैं: 1. विवरण द्वारा खोज/Search by Details, 2. पहचान-पत्र क्र. द्वारा खोज/Search by EPIC No.

विवरण द्वारा खोज/Search by Details:

  • यहाँ आपको अपना नाम, पिता / पति का नाम (Father’s/Husband’s Name), उम्र, राज्य, लिंग, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम डालकर खोजें/ Search बटन पर क्लिक करके अपना नाम चेक करना होता हैं |
    • Name : अपना नाम लिखें, याद रहे यहाँ वही नाम लिखना है जो आपके पहचान पत्र पर लिखा हुआ है |
    • Age/DoB : अपने जन्मदिन की तारीख डालें |
    • Gender : अपना लिंग का चयन करें |
    • State : अपना state यानि राज्य का चयन करें |
    • District : अपना District यानि जिले का चयन करें |
    • Assembly Constituency : यहाँ आप अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का चयन करें |
    • Code : code के सामने लिखे कैप्चा कोड को डाले |
    • Search : पूरी डिटेल्स fill up कर देने के बाद आप अंत में खोजें/Search की बटन पर क्लिक कर दे |
  • अब अगर आपका नाम voter list में मैजूद होगा | तो आपके सामने आपके voter id की पूरी डिटेल्स आ जाएगी | वरना कोई भी Result Show नहीं होगा |
  • विवरण देखने के लिए View Details पर click करें |

इसमें आपको State, Assembly Constituency, Name, Gender, EPIC No, Father’s/Husband’s Name, Part Number, Part Name, Serial No, Polling Station, Polling Date और Last Update की पूरी जानकारी मिल जाएगी | इस तरह से आप अपना डिटेल्स डालकर voter list में अपना नाम चेक कर सकते हैं |

पहचान-पत्र क्र. द्वारा खोज/Search by EPIC No.

दूसरा तरीका यह है कि आप अपने नाम से सर्च करने के बजाय मतदाता पहचान-पत्र क्रमांक संख्या से search करें | इसके लिए आपको इसी पेज पर ही विकल्प भी मिल जाएगा | Voter ID Card क्रमांक संख्या की मदद से नाम search करना काफी सरल हैं | क्योंकि पहले वाले तरीके में आपको बहुत सारी डिटेल्स देना होता हैं | ऐसे में आप EPIC नंबर द्वारा बहुत ही आसानी से अपना नाम सर्च कर सकते हैं |

  • सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं | फिर मतदाता पहचान पत्र क्रमांक द्वारा खोजे (Search by EPIC No) पर क्लिक करें |
  • EPIC No. : इसमें आप अपना पहचान पत्र क्रमांक संख्या डाले |
  • State : अपना राज्य सेलेक्ट करें |
  • Code : Captcha code डाले |
  • Search : सारी डिटेल्स डालने के बाद, Search की बटन पर क्लिक कर दे |

उसके बाद बिल्कुल पहले वाले तरीके के ही तरह आपका रिजल्ट आपके सामने आ जायेगा | इस तरह से आप अपने EPIC No के द्वारा भी मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं | वैसे बिहार, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु वाले लोगों के लिए मैसेज की सुविधा भी प्रदान की गई हैं | चलिए जान लेते है की वोटर लिस्ट सूची में नाम है या नहीं पता करने का मैसेज वाला तरीका क्या है?

बिहार, आंधप्रदेश और तमिलनाडु के लोग message send करके भी अपना नाम चेक कर सकते हैं | इसके लिए ELE फिर 10 अंकों वाला मतदाता पहचान संख्या लिखकर 56677 पर send कर देना है | उदाहरण के तौर पर ELE TDA1234567 लिखें और फिर 56677 पर send कर दें | मैसेज सेंड होने पर आपके अकाउंट से 3 रुपये कट जाएगे |

मतदाता सूची में नाम न होने पर शिकायत कहां करें:-

अगर आप की उम्र 18 साल से ऊपर हैं और साथ ही आपके पास Voter ID Card भी हैं | लेकिन इसके बावजूद भी वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं हैं | तो आप अपने निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव संबंधी अधिकारी से संपर्क करें और शिकायत दर्ज कराएं | ताकि वे आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज करा दे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here