वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें

0
957
वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड
वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड

Covid -19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे बताये कुछ चरणों का पालन करना पड़ेगा | आपको बता दें यदि आपने वैक्सीन का डोस ले चुके हैं तो आपको सर्टिफिकेट इशू हो जाता है जिसे https://www.cowin.gov.in/home पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है | \

कई सरकारी और गैर सरकारी विभाग अपने कर्मचारियों के लिए वैक्सीन सर्टिफिकेट को अनिवार्य कर चुके हैं वैक्सीन सर्टिफिकेट उपलब्ध न कराने की स्थिति में वेतन रोकने जैसी कार्यवाही की जा रही है |

आधार कार्ड बनाने सूधारने, विदेश जाने जैसे आवश्यक कार्यों में भी सर्टिफिकेट की मांग की जा रही है तो जरुरी है की आप वैक्सीन खुद को और परिवार को लगवाएं और खुद के साथ परिवार और समाज को भी सुरक्षित करें यह आपकी हमारी जिम्मेदारी भी नहीं कर्त्तव्य भी है |

अब आप वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताये जा रहे कुछ चरणों का पालन करें और अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करें

STEP 1: वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने हेतु मध्य प्रदेश सरकार के covid पोर्टल https://www.cowin.gov.in/home पर जाएँ और Register/Sign in Yourself लिंक बटन पर क्लिक करें |

वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड

STEP 2: अब आपने वैक्सीन लगवाते समय जो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराया था उसे यहाँ दर्ज करें जिससे आपको उपरोक्त नंबर पर वन टाइम पासवर्ड प्राप्त हो सकते |ध्यान रखें मोबाइल नंबर का एक्टिव होना जरुरी है अन्यथा OTP प्राप्त नहीं कर पाएंगे | और यदि आपने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है तो रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ क्लिक करें Corona Vaccine Registration कैसे करें? वैक्सीन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें।

STEP 3: प्राप्त OTP को दर्ज करें और वेरीफाई करें

STEP 4: अब वैक्सीनेट व्यक्ति की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है अब आप यहाँ पर सर्टिफिकेट बटन पर क्लिक करके अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं |

वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड

सर्टिफिकेट कुछ इस प्रकार का होगा

WhatsApp से वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड होगा:-

WhatsApp पर Vaccine certificate डाउनलोड करने के लिए सबसे जरुरी बात है कि आपका WhatsApp Number और Cowin Portal पर registered नंबर एक ही होना चाहिए |

  • सबसे पहले अपने मोबाइल पर +91 9013151515 को save करें |
  • Save करने के बाद ये नंबर आपके WhatsApp Contact में भी आ जाएगा | अब WhatsApp पर जाकर इस नंबर पर “Hi or Covid Certificate” लिखकर भेजें |
  • इसके बाद आपको 8 अलग-2 विकल्प दिखाई देंगे | Vaccination certificate के लिए 2 टाइप करके send करें |
  • इसके बाद आपको 3 और विकल्प दिखाई देंगे | Certificate डाउनलोड करने के लिए 3 टाइप करके send करें |

Umang App से वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का तरीका:-

  • Play Store या App Store से UMANG APP डाउनलोड करें |
  • UMANG APP पर आप OTP या MPIN के माध्यम से Login कर सकते हैं |
  • Login करने के बाद App के All Services Section पर जाएं |
  • यहाँ आपको Co-Win Service दिखेगी | उस पर क्लिक करें | इसके बाद आप सीधे Co-Win Portal पर redirect कर दिए जाएंगे |

Aarogya Setu App से वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का तरीका:-

  • Aarogya Setu App से Vaccination का केवल दूसरा सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है | Aarogya Setu App पर Login करने के बाद COWIN Section पर क्लिक करें | यहाँ आपको Vaccination Certificate का विकल्प दिखाई देगा |
  • इसके बाद आपको 13 digit की Reference ID दर्ज करनी होगी | Reference ID आपके पहले डोज के Vaccination Certificate पर दी गई है | ID दर्ज करने के बाद Final Vaccination Certificate डाउनलोड हो जाएगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here