UP Ration Card List 2022: उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे खोजें ?

0
2133
UP Ration Card List 2021
UP Ration Card List 2021, New List

UP Ration Card List 2022, Uttar Pradesh ration card ki jankari, New Ration Card Name List Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश (उप) राशन कार्ड सूची में नाम खोजें |

इस लेख में हम उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की सूची (लिस्ट) कैसे देखें? ये समझायेंगे | उत्तर प्रदेश राज्य के किसी भी जगह में रह रहा व्यक्ति ऑनलाइन ही उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट (UP Ration Card List 2022) में अपना नाम देख सकता है. UP New Ration Card List | उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें, उप्र नई राशन कार्ड सूची 2022

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड 2022- खाद्य एवं रसद विभाग (Food and Civil Supplies Department), उत्तर प्रदेश ने उत्तरप्रदेश राशन कार्ड सूची (District wise) जारी किया है | सभी नागरिक जिन्होंने राशन कार्ड के लिए नया पंजीकरण किया है, अब वे National Food Security Act (NFSA) की योग्य सूची में अपने नाम की जांच सकते हैं |

इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार जिनके नाम राशन कार्ड की नई सूची में नहीं हैं और नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो निर्धारित प्रारूप में खाद्य एवं रसद विभाग (Food and Civil Supplies Department) की आधिकारिक वेबसाइट http://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx में आवेदन कर सकते हैं |

UP Ration Card List 2022, उत्तर प्रदेश यूपी राशन कार्ड सूची

आवेदकों की नाम खोजने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार इस सूची को सार्वजनिक करने की योजना बना रही है | अब उम्मीदवार APL BPL सूची में अपना नाम खोज सकते हैं | इस सूची में लोग अपना नाम शामिल कराने के लिए, नए राशन कार्ड आवेदन फॉर्म 2022 को भर सकते हैं |

उत्तर प्रदेश में BPL, APL राशन कार्ड लाभार्थी परिवारों को दिए जाते हैं | UP राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रदेश का कोई भी व्यक्ति अब घर बैठे कर सकता है | ज्यादातर सरकारी कामों के लिए राशन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए अगर आप पात्र हैं तो इसे जरूर बनवा लें |

UP Ration Card List 2022, Check Name Online @ fcs.up.gov.in

अगर आप जानना चाहते हैं की उत्तर प्रदेश की राशन कार्ड सूची में आपका नाम है या नहीं तो नीचे दी गई सारी जानकारी पढ़ें और फॉलो करें |

  • उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले राशन कार्ड की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए मोबाइल या कंप्यूटर में वेब ब्राउज़र खोलें और https://fcs.up.gov.in/ टाइप करके सर्च करें | या आप यहां पर क्लिक करें करके भी सीधे खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट में जा सकते है |
  • जैसे ही उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाए, स्क्रीन पर आपको अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे | राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने के लिए यहाँ महत्वपूर्ण लिंक में राशन कार्ड की पात्रता सूची विकल्प को सेलेक्ट करें |
UP Ration Card List 2021, Uttar pradesh ration card

अब स्क्रीन पर यूपी के सभी जिलों की लिस्ट दिखाई देगा | यहाँ आपको अपने जिले का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है | जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है |

अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट मिलेगा | यहाँ अपने क्षेत्र के अनुसार यानि आप शहरी क्षेत्र से है, तब शहरी ब्लॉक चुनें | अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है, तो ग्रामीण ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें |

  • ग्रामीण ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने पर उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत का दिखाई देगा | इसमें आपको अपने पंचायत का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है |

ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद राशन दूकानदार का नाम खुलेगा | इसके साथ ही राशन कार्ड का प्रकार जैसे – पात्र गृहस्थी और अंत्योदय लाभार्थी संख्या दिखाई देगा | यहाँ आपको जिसमे भी अपना नाम देखना है, उस राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करना है |

जैसे ही राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करेंगे, उसके अंतर्गत लाभार्थी की सूची खुल जाएगी | यूपी की इस राशन कार्ड सूची में आप अपना नाम देख सकते हो | इसमें राशन कार्ड नंबर, धारक का नाम, पिता/पति का नाम आदि विवरण देख सकते हो |

Check/Search Online UP Ration Card लिस्ट, यूपी राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे खोजें

ऊपर समझाए गए स्टेप फॉलो कर के आप यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन ही चेक कर सकते हैं। बड़ी ही आसानी से उत्तर प्रदेश राज्य की राशन कार्डों की सूची में अपना नाम देखिये।

सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड गरीबों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है | राशन कार्ड का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है की लोग इससे आस-पास स्थित राशन की दुकानों से रियायती दरों पर राशन खरीद सकते हैं |

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड 2022 सूची में ऑनलाइन नाम खोजें:-

अगर किसी उम्मीदवार को उपरोक्त प्रक्रिया समझने में मुश्किल आ रही है, तो वह https://nfsa.up.gov.in/Food/citizen/NFSASearch.aspx लिंक के जरिए अपना नाम ऑनलाइन राशन कार्ड  सूची में देख सकते है | या  Homepage पर, “important link”  section के तहत “राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(NFSA) की पात्रता सूची में खोजें” लिंक पर क्लिक करें |

Beneficiary list of uttar pradesh ration card suchi

नए राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची:-

  • Recent Passport size photograph.
  • आधार कार्ड
  • पिछला बिजली बिल
  • PAN Card
  • Gas Connection
  • बैंक पासबुक
  • जाति प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाणपत्र |

तो इस तरह से आप UP Ration Card List 2022 में अपना नाम देख सकते हैं | और अगर आपको कोई परेशानी हो रही हो, तो आप हमसे निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं | हम आपकी मदद करने की पूरी कोसिस करेंगे |

Frequently Asked Questions (FAQ’s):-

राशनकार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार किया जा सकता है ?

उत्तर प्रदेश का निवासी कोई भी व्यक्ति वांछित अभिलेखों के साथ अपने निकटतम जन सेवा केन्द्र (सी0एस0सी0) पर जाकर नये राशनकार्ड अथवा प्रचलित राशनकार्ड में संशोधन हेतु आवेदन कर सकता है |

नये राशनकार्ड हेतु वांछित अभिलेख कौन-कौन से हैं ? 

आवेदक को नये राशनकार्ड हेतु आवेदन प्रपत्र पर समस्त सूचनाएं भरकर परिवार के मुखिया (वरिष्ठतम महिला/परिवार में कोई वयस्क महिला सदस्य न होने पर वरिष्ठतम सदस्य) की 
पासपोर्ट साइज फोटो,
 मुखिया के बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति,
मुखिया के आधार कार्ड की छायाप्रति, निवास के सम्बन्ध में प्रमाण-पत्र (यदि आधार कार्ड में आवेदक का वर्तमान पता अंकित न हो), 
परिवार की आय का विवरण, समस्त सदस्यों के आधार संख्या,
 परिवार में बिजली / घरेलू गैस कनेक्शन की स्थिति हेतु अभिलेख संलग्नकर जन सेवा केन्द्र संचालक को राशनकार्ड आवेदन ऑनलाइन करने हेतु जमा करना होगा |

राशनकार्ड आवेदन स्वीकृत हो जाने/ राशनकार्ड जारी होने की सूचना आवेदक को किस प्रकार प्राप्त होगी ?

राशनकार्ड आवेदन स्वीकृत हो जाने/ राशनकार्ड जारी होने की सूचना आवेदक को एस०एम०एस० के माध्यम से प्रेषित की जाती है |

क्या राशनकार्ड आवेदन हेतु शुल्क निर्धारित है तथा शुल्क भुगतान की प्रक्रिया क्या है ?

 हाँ, नये राशनकार्ड आवेदन एवं प्रचलित राशनकार्ड में संशोधन हेतु रू० 20.00 का शुल्क निर्धारित है, जो आवेदक को जन सेवा केन्द्र संचालक को नकद अथवा डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भुगतान किया जाना होता है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here