उत्तरप्रदेश सरकार मनरेगा मजदूरों के खाते में 611 करोड़ रुपये स्थानांतरित करेगी

0
4064
मनरेगा मजदूरों के खाते में 611 करोड़ रुपये

मनरेगा मजदूरों के खाते में 611 करोड़ रुपये

कोरोना लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यों के मनरेगा मजदूरों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में 611 करोड़ रुपये स्थानांतरित करने की घोषणा की है | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के 75 जिलों के 75 मनरेगा मजदूरों से संवाद भी करेंगे | (मनरेगा मजदूरों के खाते में 611 करोड़ रुपये)

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों का हाल जाना | इसी दौरान उन्होंने मजदूरों से कहा कि आपको घबराने की कोई जरूर नहीं है | आप लोगों को तीन महीन का राशन-पानी मुफ्त में दिया जाएगा |

Also Read:-

Skype App के जरिए मुख्यमंत्री ने मनरेगा मजदूर से बात की:-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मनरेगा (MNREGA) मजदूरों से उनके मोबाइल पर install किए गए skype App के जरिए बात कर रहे हैं | गोरखपुर के बनटांगिया राजस्व ग्राम चिलबिलवा में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण के खतरे का ध्यान रखते हुए इस कार्यक्रम में social distancing का सख्ती से अनुपालन किया जाएगा |

मनरेगा मजदूरों के खाते में 611 करोड़ रुपये
मनरेगा मजदूरों के खाते में 611 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही इस तोहफे का ऐलान कर चुके हैं | कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले प्रदेश के 20 लाख से अधिक दिहाड़ी मजदूरों को एक हजार रुपये की पहली किस्त DBT के माध्यम से उनके अकाउंट में भेज चुके हैं | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते मंगलवार को 5 कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से श्रमिक भरण-पोषण योजना की शुरुआत की थी |

अप्रैल से मजदूरों को मिलेगा मुफ्त राशन:- (मनरेगा मजदूरों के खाते में 611 करोड़ रुपये)

उत्तर प्रदेश सरकार 1 अप्रैल से दिहाड़ी मजदूरों और अन्त्योदय कार्डधारकों को एकमुश्त तीन माह का अनाज देगी | इसमें दिहाड़ी मजदूरों और अन्त्योदय कार्ड धारकों को मुफ्त राशन मिलेगा | वायरस के फैलाव को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन को देखते हुए सरकार ने दिहाड़ी मजदूरों को मुफ्त राशन देने की घोषणा की थी |

भाजपा कार्यकर्ताओं से कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग:-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.63 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं से video conferencing के माध्यम से सीधा संवाद किया |कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के बारे में social media platform का प्रयोग करते हुए जनता को अवगत करवाएं | इस पैकेज के माध्यम से 1.70 लाख करोड़ रुपये जारी किए गए हैं | कार्यकर्ता COVID-19 की महामारी के दृष्टिगत लोगों को अधिक से अधिक आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाएं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here