उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल: शिकायत पंजीकरण व स्थिति कैसे देखें?

0
2099
उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल
उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल

उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल:-

उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल (Uttar Pradesh Anti Bhu Mafia Portal) का शुभारम्भ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है |

इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के किसान और नागरिक अपने ज़मीन पर किये गए अवैध कब्ज़े की शिकायत दर्ज करा सकते है और अपनी शिकायत को राज्य सरकार तक पंहुचा सकते है | इस Uttar Pradesh Anti Bhu Mafia Portal पर नागरिको द्वारा दर्ज की गई शिकायतों का सम्बंधित विभाग द्वारा शीघ्र निवारण किया जायेगा |

भूमि के अवैध तरीके से किये गए कब्ज़े से जुडी शिकायतों का समाधान सम्बंधित अधिकारियो द्वारा नहीं किया जाता और लोगो की समस्या ऐसे ही बनी रहती है | इस ऑनलाइन पोर्टल पर जो भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी उनके समाधान के लिए सरकार ने हर तहसील हर मंडल में एंटी भू माफिया टास्क फाॅर्स को बनाया है जो लोगो की समस्याओ को समाधान जल्द से जल्द  करेंगी |

इस सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारी 24*7 आपकी सेवा में उपलब्ध रहेंगे | उत्तर प्रदेश के जो लोग शिकायत पंजीकरण चाहते है तो वह Uttar Pradesh Anti Bhu Mafia जनसुनवाई पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन कर सकते है और इस सुविधा का लाभ उठा सकते है |

उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल पर शिकायत पंजीकरण कैसे करे:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://jansunwai.up.nic.in/ABMP.html पर जाना होगा | आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल
  • इस होम पेज पर आपको शिकायत पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा | आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खुल जायेगा |
उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी और कैप्चा कोड आदि जानकारी भरनी होगी ।सभी जानकारी भरने के बाद आपको OTP भेजे के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • OTP भेजे के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे आप निर्धारित स्थान पर दर्ज कर “सबमिट करे लिंक” पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके सामने एंटी भू माफिया शिकायत पंजीकरण का पेज खुल जायेगा यहाँ आपको अपनी शिकायत सही-सही दर्ज करनी होगी ।आखिर में आप अपने द्वारा दर्ज जानकारी की जांच कर “सन्दर्भ सुरक्षित करे” लिंक पर क्लिक करने होगा | इस प्रकार आपका ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण पूरा हो जायेगा |
  • आपको शिकायत पंजीकरण का नंबर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की सहायता से प्रदान किया जायेगा | इस पंजीकरण नंबर की सहायता से आप अपनी एंटी भू माफिया शिकायत की स्थिति की जाँच कर सकते है |

उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल पर शिकायत पंजीकरण की स्थिति कैसे देखे:-

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट http://jansunwai.up.nic.in/ABMP.html पर जाना होगा | आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको शिकायत की स्थिति का विकल्प दिखाई देगा | आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा |
Uttar Pradesh Bhu Mafia Portal
  • विकल्प पर क्लिक करने  के बाद आपके समाने अगला पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको संदर्भ की स्थित देखे का एक फॉर्म खुल जायेगा | इस फॉर्म में आपको शिकायत संख्या ,मोबाइल नंबर, Email ID और Captcha Code आदि जानकरी भरनी होगी |
  • सभी जानकरी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा | फिर आपके शिकायत पंजीकरण की स्थिति आ जाएगी |

शिकायत के निवारण में देरी पर क्या करे:-

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा । इस होम पेज पर आपको अनुस्मारक भेजे का विकल्प दिखाई देगा | आपको इस विकल्प पर क्लिक करे |
एंटी भू माफिया पोर्टल शिकायत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा | इस पेज पर आपको शिकायत पजीकरण संख्या को दर्ज करना होगा | इसके बाद आपको खोजे के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत की स्थिति आपको आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी | यहाँ से आप दर्ज की गई शिकायत पर हुई कार्यवाही की जानकारी ले सकते हैं |

एंटी भू माफिया शिकायत पंजीकरण पोर्टल फीडबैक दर्ज करें:-

  • सर्वप्रथम आपको ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आपकी प्रतिक्रिया के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करना होगा | ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा ।
उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल
  • इस पेज पर आपको शिकायत पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड भरते हुए अपना फीडबैक दर्ज करना होगा | इसके बाद आप अपने द्वारा दर्ज फीडबैक की जांच कर “दर्ज करे” पर क्लिक करना होगा |
  • इस प्रकार आपका फीडबैक दर्ज कर लिए जायेगा जिस पर सम्बंधित उच्चाधिकारी स्तर की कार्यवाही आपके द्वारा दिए गए एक या दो स्टार रेटिंग के आधार पर होगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here