यूपी ई-उपार्जन पोर्टल पर गेहूँ खरीद (रबी फसल) 2021-22 हेतु किसान ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

0
2397
UP e-Uparjan 2020-21 kharif registration
UP e-Uparjan 2020-21 kharif registration Apply Online

UP e-Uparjan 2020-21 kharif registration, उत्तर प्रदेश ई-उपार्जन गेहूँ खरीद:-

UP e-Uparjan 2020-21 kharif registration, उत्तर प्रदेश सरकार ने रबी सीजन फसल 2021 गेहूं की खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिये हैं|

जो भी लोग अपनी फसल को राज्य सरकार को बेचना चाहते हैं वो किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और अपनी रबी की फसल (गेहूं) को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी एजेंसियों को बेच सकते हैं |

मंडियों में अपनी उपज को ले जाने से पहले सभी इच्छुक किसानों को यूपी ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर टोकन प्राप्त करना होगा जिससे की जब उसकी बारी आए तभी वह मंडी में जाये |

देश में कोरोना वायरस को देखते हुए गेहूं खरीद के विशेष इंतजाम किए गए हैं | उत्तर प्रदेश में गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से की जाएगी |

राज्य सरकार ने सभी किसान भाइयों से अपील करी है की ई-उपार्जन पोर्टल पर गेहूँ खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा ले और अपना टोकन प्राप्त कर लें और सभी से यह भी अनुरोध किया की केवल उसी दिन मंडी आए जिस दिन का उनके पास टोकन है |

उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2021 के लिए प्रदेशभर में गेहूं की खरीद के लिए 5500 खरीद केंद्र बनाए हैं | इस साल 55 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का टारगेट रखा गया है और  रबी विपणन वर्ष 2021-22 में गेहूं की खरीद 1975 रुपये / क्विंटल के न्यूनतम समर्थन (MSP) मूल्य पर रखी है |

UP e-Uparjan 2020-21 kharif registration ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें:-

  • चरण 1: इच्छुक किसानों को सबसे पहले Food and Civil Supplies Department UP e- Procurement System के आधिकारिक पोर्टल https://eproc.up.gov.in/Uparjan/Home_Reg.aspx पर जाना होगा |
  • चरण 2: होम पेज पर “गेहूँ खरीद हेतु किसान पंजीकरण” पर करना है |
UP e-Uparjan 2020-21 kharif registration
  • चरण 3: क्लिक करने के बाद 6 स्टेप खुल जाएंगे जिन्हे आपको एक के बाद एक भरना है | Direct Link https://eproc.up.gov.in/wheat/Uparjan/FarmerReg_New.aspx
  • चरण 4: ऊपर दिये डाइरैक्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद आप सीधा किसान ऑनलाइन पंजीकरण के सेक्शन में पहुंच जाओगे जहां पर अपना मोबाइल नंबर डाल कर “आगे बढ़े” के बटन पर क्लिक करना है |
UP e-Uparjan 2020-21 kharif registration
  • चरण 5: जिसके बाद रबी फसल (गेहूं खरीद) के लिए किसान ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र / फॉर्म खुल जाएगा जैसा नीचे इमेज में दिखाया गया है |
UP e-Uparjan 2020-21 kharif registration
  • चरण 7: जिसके बाद रबी फसल (गेहूं खरीद) के लिए किसान ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र / फॉर्म खुल जाएगा जैसा नीचे इमेज में दिखाया गया है |

UP गेहूं खरीद (रबी फसल) किसान पंजीकरण प्रारूप:-

कोई भी किसान ई-उपार्जन पर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले आवेदन पत्र का प्रारूप भी देख सकता है जिससे उसको अपनी रबी फसल को बेचने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने में आसानी होगी: https://eproc.up.gov.in/wheat/Uparjan/Farmer_Registration.pdf

UP e-Uparjan 2020-21 kharif registration Online

किसान पंजीकरण हेतु जरूरी बातें:-

सभी आवेदक जो भी वर्ष 2021-22 के लिए अपनी रबी की फसल यानि गेहूं को बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने जा रहा है वह कुछ जरूरी बातों को पढ़ ले:

  1. रजिस्ट्रेशन में गेहूं के खेत का विवरण देना जरूरी है |
  2. खेत के विवरण में खतौनी/खसरा संख्या, गेहूं का रकबा भरना जरूरी है |
  3. आधार कार्ड, बैंक पास बुक व राजस्व अभिलेखों का सही विवरण दर्ज करें |
  4. रजिस्ट्रेशन होने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और उसका प्रिंट जरूर ले लें |
  5. मोबाइल नंबर देकर रजिस्ट्रेशन ड्राफ्ट फिर से प्रिंट किया जा सकता है |
  6. मोबाइल नंबर देकर रजिस्ट्रेशन में संशोधन किया जा सकता है |
  7. क्योंकि एक बार लॉक होने के बाद उसमें कोई सुधार नहीं हो सकता है |
  8. जब तक आवेदन लॉक नहीं किया जाता है, रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जायेगा |
  9. मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी भेजी जाएगी |
  10. 100 क्विंटल से अधिक गेहूं की बिक्री के लिए SDM से सत्यापन कराया जायेगा |
  11. गेहूं बेचने के बाद केन्द्र प्रभारी से पावती पत्र अवश्य प्राप्त कर ले |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here