Home Blog Page 10

MP अतिथि शिक्षक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

MP ATITHI SHIKSHAK REGISTRATION

MP ATITHI SHIKSHAK REGISTRATION- मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने के इच्छुक बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी के लिए मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जैसे आप सभी परिचित है की वर्ष 2018 से अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया था तत्पश्चात ऑनलाइन स्कोर कार्ड के आधार पर ही आवेदकों का चयन अतिथि शिक्षक के रूप में किया गया था |

अतिथि शिक्षक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन से पहले कुछ चीजें समझना जरुरी है जैसे की स्कोर कार्ड केवल एक बार ही बनता है मतलब आप एक बार ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं अतिथि शिक्षक हमेश कंफ्यूज रहते हैं हर वर्ष जब भी नया रजिस्ट्रेशन होता है बार बार पूछते हैं क्या हमे भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा तो इसका जबाब है नहीं।
जिन्होंने अभी तक एक बार भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया उनके लिए जरुरी होता की रजिस्ट्रेशन कराएं तभी स्कोर कार्ड जनरेट होता है। दूसरी बात जिनका पहले से स्कोर कार्ड बना है वो चाहें तो अपडेट करा सकते हैं जैसे शैक्षणिक योग्यता को जोड़ना आदि

हम यहाँ पर आपको अतिथि शिक्षक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बताएँगे ताकि आप घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन खुद कर पाएं आपको किसी के ऊपर निर्भर होने की जरुरत न पड़े जिससे आपके पैसों एवं समय दोनों की वचत हो सके।

MP ATITHI SHIKSHAK Online Registration

STEP 1: अतिथि शिक्षक का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली के GFMS पोर्टल पर जाये । GFMS पोर्टल पर जाने के लिए आप इस http://gfms.mp.gov.in/ लिंक का उपयोग करें |होम पेज पर ही आपको रजिस्ट्रेशन लिंक दिखाई देगी आप Register Here लिंक पर क्लिक करें |

MP ATITHI SHIKSHAK

STEP 2: दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़ें

 STEP 3: मोबाइल नंबर अंकित करें और प्राप्त OTP से वेरीफाई करें। ऐसा मोबाइल नंबर उपयोग करें जिसे आप हमेशा उपयोग में लाना चाहते हों अस्थायी नंबर दर्ज न करें क्योंकि आगे हमेशा उस नंबर की जरुरत पड़ेगी। आधार से लिंक मोबाइल नंबर का ही उपयोग करें

STEP 3: अब आप अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गयी बेसिक जानकारी जैसे नाम पिता का नाम पता आदि ध्यान पूर्वक भरें और सेव करने से पहले एक बार जरूर चेक करें | कन्फर्मेशन के पश्चात सेव बटन पर क्लिक करके अपने डाटा को सेव करें ।सेव करते ही आपकी स्क्रीन यूजर आदि एवं पासवर्ड दिखाई देगा ।ध्यान रखें यूजर नेम में आपका मोबाइल नंबर ही होगा और 6 अंकों पासवर्ड होगा इसे आप नोट करके रख लें । भविष्य में इसी यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से अपडेशन कर पाएंगे।

MP Guest Faculty Online Registration

STEP 3: रजिस्ट्रेशन को सेव करने के बाद आप फिर से GFMS पोर्टल के होम पेज पर जाएँ और लॉगिन लिंक पर क्लिक करें |

STEP 4: लॉगिन करने पर आपको कुछ इस तरह का डैसबोर्ड मिलेगा जहाँ पर आपको UPDATE QUALIFICATION की लिंक मिलेगी ।यहाँ पर क्लिक करें और अपनी एजुकेशन सम्बंधित जानकारी मार्कशीट के अनुसार भरें ।

STEP 5: Education Qualification Details सेक्शन में आप अपनी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें ।

इस तरह से आप खुद GFMS पोर्टल पर अतिथि शिक्षक का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ।

क्रमांकलेख एवं लिंक्स
1MP अतिथि शिक्षक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
2GFMS PORTAL: अतिथि शिक्षक आधार e – KYC कैसे करें
3अतिथि शिक्षक GFMS पोर्टल का आईडी पासवर्ड रिसेट कैसे करें
4GFMS PORTAL SCORE CARD: अतिथि शिक्षक स्कोर कार्ड कैसे डाउनलोड करें
5GFMS Portal: अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन फॉर्म PDF 2023-2024:-
6GFMS Portal : अतिथि शिक्षक ऑनलाइन अनुभव प्रमाण पत्र का दावा कैसे करें
7अतिथि शिक्षक शालावार, जिले-वार, ब्लॉक-वार, विषय-वार रिक्त पदों की सूचि कैसे देखें

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना का ₹1000 किस खाते में आया यहाँ से चेक करें

CM Ladli Bahna Yojna payment status : मध्य प्रदेश राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना लाड़ली बहना योजना लागू की गई है, इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च को शुरू की गई थी, जिसके तहत मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं ने आवेदन किया था और वर्तमान में लाडली बहना योजना गांव की सूची जारी की गई है, जिसकी महिला उम्मीदवार को राज्य द्वारा जारी इस सूची में शामिल किया गया है। सरकार द्वारा उन पात्र बहनों को ₹1000 की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी।

हमारी राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा विभिन्न प्रकार के कार्य भी किए जा रहे हैं. इसी प्रकार 28 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश राज्य सरकार की लाड़ली बहना योजना की घोषणा सभी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए की गई तथा 25 मार्च 2023 को इस योजना को पूरे मध्य प्रदेश में लागू कर दिया गया।

मध्यप्रदेश राज्य की समस्त पात्र महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किए थे और उन समस्त महिलाओं के लिए हम बता दें कि हमारी राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट जारी कर दी गई है तो उस लिस्ट में आप अपना नाम देखें और राज्य सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली ₹1000 की राशि प्रतिमाह प्राप्त करें ‌।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हाईलाइट:

आर्टिकल का नामCM Ladli Bahna Yojna Final List 2023
विभागमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
राज्यमध्य प्रदेश
श्रेणीआवेदन एवं भुगतान की स्थिति
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
लाभार्थीराज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं
लाभ1000 रुपए महीना
आवेदन तिथि25 मार्च – 30 अप्रैल 2023
सूची जारी01 मई -15 मई 2023 (उपलब्ध है)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in/

लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज:

मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई लिस्ट की जांच करने हेतु लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज :-

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • स्वयं का समग्र आईडी
  • परिवार का समग्र आईडी
  • बैंक खाता जो आधार से लिंक हो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

लाडली बहना योजना फाइनल लिस्ट के लिए पात्रता :

  • हमारी राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई लाडली बहना लिस्ट में सिर्फ मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं का ही नाम दर्शाया जाएगा ।
  • अगर महिला की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक है तो राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई लिस्ट में उसका नाम प्रदर्शित नहीं किया जाएगा ।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला के नाम पर 3 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन नहीं होनी चाहिए ।
  • इस योजना के तहत सिर्फ 24 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकते हैं ।
  • आवेदक महिला किसी सरकारी पद पर नहीं होनी चाहिए अन्यथा उसका नाम सूची में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा ।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन एवं भुगतान की स्थिति कैसे देखें? :

STEP 1: लाडली बहना ब्लैक लिस्ट की जांच करने हेतु सर्वप्रथम आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ।https://cmladlibahna.mp.gov.in/

STEP 2: अधिकारी वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा | आवेदन एवं भुगतान की स्थिति

STEP 3: क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होने लगेगा ।

STEP 4: उस पेज में आपको अपना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी एवं कॅप्टचा कोड एंटर करना होगा और OTP भेजे बटन पर क्लिक करना होगा|

STEP 5: OTP दर्ज कर देने के पश्चात आपको खोजे बटन पर क्लिक करना होगा|

STEP 6 : अब आप के स्क्रीन पर आवेदक से सम्बंधित जानकारी प्रदर्शित होगी , अब आप को स्क्रीन पर ऊपर की साइड में भुगतान की स्थिति का टैब दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना है|

STEP 7 : भुगतान की स्थिति टैब पर क्लिक करने पर आप को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत भुगतान की गयी राशि की समस्त जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी, जैसे की बैंक का नाम ,बैंक का खाता नंबर ,और योजना की राशि आदि|

कक्षा 5 एवं 8 सप्लीमेंट्री (Re-Exam) एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी यहाँ से करें डाउनलोड

RSK CLASS 5 8 ADMIT CARD 2023 :कक्षा 5 एवं 8 सप्लीमेंट्री (Re-Exam) एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी कर दिया गया है। सम्बंधित शाला प्रभारी राज्य शिक्षा केंद्र के वेबसाइट https://www.rskmp.in/ से पुनः परीक्षा हेतु पत्र छात्रों का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट करकर छात्रों को उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि छात्र पुनः परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।
कक्षा 5 एवं 8 सप्लीमेंट्री (Re-Exam) एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) कैसे डाउनलोड करना है इसकी जानकारी स्टेप्स में बताई जा रही है कृपया प्रक्रिया का पालन करें।

STEP 1: कक्षा 5 एवं 8 सप्लीमेंट्री (Re-Exam) एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) डाउनलोड करने के लिए आपको राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट में जाना होगा जिसकी लिंक https://www.rskmp.in/ है। शाला प्रभारी अपना यूनिक कोड एवं जन्मतिथि दर्ज करें और सुरक्षा कोड को दर्ज करते हुए लॉगिन करें

STEP 2: अब शाला प्रभारी डैशबोर्ड में दिए गए मेनू में से Re-Exam (2022-23) लिंक पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही सब मेनू में एडमिट कार्ड का विकल्प मिलेगा अतः उपरोक्त लिंक पर क्लिक करें

STEP 3 : उपरक्त कक्षा का चयन करें जिसका आप प्रवेश पत्र डाउनलोड करना चाहते

STEP 4: स्क्रीन शॉट में दिखाए गए लिंक पर क्लिक करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में यदि किसी प्रकार की परेशानी हो तो हमें कमेंट के माध्यम से सूचित करें |

आरटीई प्रपोज़ल (Step by Step Guide) के बारे में सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं।

RTE Proposal- अशासकीय स्कूल द्वारा प्रपोजल तैयार करने के लिए लॉगिन से लेकर प्रपोज़ल प्रिंट करने तक आने वाले सभी चरणों साथ ही आने वाली सभी समस्याओं के साथ उसका निराकरण के बारे में जानकारी साझा करेंगे। सर्वप्रथम इस पोस्ट में सभी स्टेप्स के ओवरव्यू देंगे की आप प्रपोज़ल बनाते समय किन किन चरणों से गुजरना होगा साथ ही बिभिन्न लेखों के माध्यम से हर स्टेप्स के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

RTE Proposal

ARTICLE 1: आरटीई पोर्टल लॉगिन : आरटीई पोर्टल में प्रपोज़ल की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए सबसे पहले आपको पोर्टल पर अपने आरटीई आईडी पासवर्ड से लॉगिन करना होता है। हम यह मानते हैं की आपके पास आरटीई पोर्टल का आई डी पासवर्ड उपलब्ध है और यदि आपके पास पासवर्ड नहीं है या भूल गए हैं तो सेकंड स्टेप्स पासवर्ड रिकवर या रिसेट का अध्ययन करें।

ARTICLE 2: पासवर्ड रिकवर या रिसेट :आप लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं या पासवर्ड गलत बता रहा है इस केस में आप खुद मोबाइल के माध्यम से शिक्षा मित्र एप्प में जाकर पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं पासवर्ड नया बनाने के लिए लेख का अध्ययन करें यहाँ विस्तार से जानकारी दीं गयी है

ARTICLE 3: शुल्क प्रतिपूर्ति एवं भुगतान प्रबंधन:

ARTICLE 4 : बैंक विवरण संबंधित

ARTICLE 4.1 :बैंक विवरण जोड़ें
ARTICLE 4.2 :बैंक विवरण लॉक करें

ARTICLE 5: स्कूल फीस प्रबंधन

ARTICLE 5.1:स्कूल फीस रजिस्टर/अपडेट करें
ARTICLE 5.2:स्कूल फीस लॉक करें
ARTICLE 5.3:लॉक किये गए स्कूल फीस का विवरण देखें
ARTICLE 5.4:स्कूल फीस संरचना अपलोड करें
ARTICLE 5.5:स्कूल फीस संरचना लॉक करें
ARTICLE 5.6:लॉक किये गए फीस संरचना को डाउनलोड करें

ARTICLE 6: छात्र पंजीयन
ARTICLE 6.1:पूर्व से अध्यनरत छात्र को प्रमोट करें
ARTICLE 6.2:वर्तमान सत्र के नवीन छात्र का पंजीयन करें
ARTICLE 6.3:छात्र आधार सत्यापन

ARTICLE 7: छात्र उपस्थिति
ARTICLE 7.1:छात्र की उपस्थिति दर्ज करें
ARTICLE 7.2: छात्र की दर्ज उपस्थिति अद्यतित करें
ARTICLE 7.3:छात्र की दर्ज उपस्थिति लॉक करें
ARTICLE 7.4:छात्र की उपस्थिति देखें
ARTICLE 7.5:छात्र की उपस्थिति अनलॉक करें

ARTICLE 8: फीस प्रतिपूर्ति प्रस्ताव
ARTICLE 8.1: मेरे विद्यालय के लिए नोडल अधिकारी देखें
ARTICLE 8.2:अनलॉक फीस प्रतिपूर्ति विवरण
ARTICLE 8.3: फीस प्रतिपूर्ति प्रस्ताव बनाएं
ARTICLE 8.4: फीस प्रतिपूर्ति प्रस्ताव लॉक करें
ARTICLE 8.5: फीस प्रतिपूर्ति प्रस्ताव देखें
ARTICLE 8.6: त्रुटि सुधार हेतु DPC द्वारा वापिस (Revert) किये लॉक प्रपोजल की सूची
ARTICLE 8.7: त्रुटि सुधार हेतु लॉक प्रपोजल निरस्त कर वापिस (Revert) लेना
ARTICLE 8:.8: त्रुटि सुधार हेतु निरस्त कर वापिस (Revert) किये लॉक प्रपोजल की सूची

ARTICLE 9: रिपोर्ट
ARTICLE 9.1: वर्ष 2018-19 में दिये गये अग्रिम भुगतान राशि की स्कूल वार जानकारी देखें
ARTICLE 9.2: जिलावार आरटीई शुल्क प्रतिपूर्ति अंतर्गत छात्र पंजीयन एवं प्रस्ताव की स्थिति

ARTICLE 10: पेमेंट निष्क्रिय छात्रों की सूची
ARTICLE 10.1: नोशनल एडमिशन के कारण डीपीसी द्वारा अस्वीकृत किये गए छात्रों की सूची
ARTICLE 10.2: डीपीसी द्वारा अस्वीकृत किए गए छात्र जिनका आधार सत्यापन ओटीपी के द्वारा किया गया
ARTICLE 10.3: डीपीसी द्वारा अस्वीकृत शिक्षा पोर्टल पर अन्य स्कूल मे अध्यंरत छात्र

RTE Portal Login : स्कूल शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए RTE पोर्टल कैसे लॉगिन करे? जाने यहाँ पर

RTE Portal Login : निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम, 2011 के नियम 12(1)(ब) अन्र्तगत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त प्रायवेट स्कूलों में वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा 1 या प्री-स्कूल की प्रथम प्रवेषित कक्षा मे न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क प्रवेश का प्रावधान है। इन प्रवेषित बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा निर्धारित प्रति बालक व्यय अथवा स्कूल द्वारा ली जाने वाली वास्तविक शुल्क मे से जो भी न्यूनतम हो, का भुगतान जिले से सीधे स्कूल को किया जाता है। 

फीस प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी करने के उद्वेश्य से आरटीई के तहत प्रायवेट स्कूलों में निःशुल्क अध्ययनरत समस्त बच्चों का आधार तथा बायोमेट्रिक मशीन से आधार सत्यापन प्रारंभ किया जा रहा है। आधार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा पूर्व में ही पत्र के माध्यम से सूचित किया जा चुका है।

हम आप लोगो को इस आर्टिकल के माध्यम से स्कूल शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए RTE पोर्टल को लॉगिन कैसे करना है इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं अतः हमारे आर्टिकल को अंत पढ़े और बड़ी ही आसानी से RTE पोर्टल को लॉगिन करे :

How to login RTE Portal for school fees reimbursement ? (स्कूल शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए RTE पोर्टल कैसे लॉगिन करे?):

स्कूल शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए RTE पोर्टल कैसे लॉगिन करे? इसके लिए हम आप सभी लोगो को स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बता रहे हैं , इन स्टेप को फॉलो करके बड़ी ही आसानी से RTE पोर्टल को लॉगिन कर सकते हैं:

STEP 1: सर्वप्रथम क्रोम ब्राउज़र को ओपन करना है और https://www.google.com/ ओपन करना है अब गूगल सर्च बार में RTE PORTAL MP टाइप करना है औरGoogle Search बटन पर क्लिक करना है |

STEP 1: अब आप को RTE पोर्टल से सम्बंधित बहुत सारे लिंक्स दिखाई देंगे जिसमे से https://rteportal.mp.gov.in/ इस लिंक पर क्लिक करना है, इस लिंक के माध्यम से डायरेक्ट भी RTE पोर्टल पर जा सकते हैं |

STEP 1: अब आप के स्क्रीन पर RTE पोर्टल का होम पेज ओपन हो जायेगा, अब होम पेज के कार्नर पर एक लॉगिन (Login) का बटन दिखाई देगा, उस लॉगिन बटन पर क्लिक करना है|

STEP 1: लॉगिन (Login) के बटन पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आप को यूजर आई डी और पासवर्ड एंटर करना है|

STEP 1: यूजर आई डी में अपने स्कूल का PS कोड एंटर करना है और पासवर्ड में PS कोड का पासवर्ड एंटर करना है|

STEP 1: अब आप से स्क्रीन पर यूजर का प्रकार पूछा जा रहा होगा, जिसमे आप को अन्य को सेलेक्ट करना है और कॅप्टचा कोड एंटर करते हुए लॉगिन के बटन पर क्लिक करना है|

STEP 1: Login के बटन पर क्लिक करते ही आप RTE पोर्टल को लॉगिन कर लेंगे|

नोट : किन्तु आप को स्कूल शुल्क प्रतिपूर्ति प्रोसेस करने के लिए कुछ और स्टेप्स फॉलो करने पड़ेगे जोकि हम नीचे बताने जा रहे हैं|

STEP 1: RTE पोर्टल लॉगिन हो जाने के बाद आप को स्क्रीन के राइट कार्नर पर तीन बटन दिखाई दे रहे होंगे|

RTE Admission, RTE , RTE at Once  जिसमे से आप को RTE बटन पर माउस पॉइंटर को लेकर जाना है|

STEP 1: RTE बटन पर माउस पॉइंटर को लेकर जाने पर एक ड्राप डाउन मेनू ओपन होगा, अब आप को उस ड्राप डाउन में से शुल्क प्रतिपूर्ति एवं भुगतान प्रबंधन वाले टैब पर क्लिक करना है|

STEP 1: अब आप के स्क्रीन पर शुल्क प्रतिपूर्ति एवं भुगतान प्रबंधन से सम्बंधित पेज ओपन हो जायेगा | जिसमे आप शुल्क प्रतिपूर्ति एवं भुगतान प्रबंधन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं |

Back to Homepage

udise + पूर्णतः प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) कैसे प्राप्त करें।

DOWNLOAD UDISE+ CERTIFICATE विदित है की udise + स्टूडेंट मॉड्यूल का कार्य सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों द्वारा पूर्ण किया जा चुका है या नहीं भी किया गया होगा तो अंतिम चरण में ही होगा। अतः जिन विद्यालयों द्वारा अभी तक स्टूडेंट मॉड्यूल का कार्य पूर्ण नहीं किया गया उसे जल्द से जल्द पूर्ण करें।
हाल ही में आदेशित किया गया है की सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों द्वारा udise + स्टूडेंट मॉड्यूल का udise + पूर्णतः प्रमाण पत्र संबधित कार्यालय में जमा किया जाना है अतः पोर्टल से udise + पूर्णतः प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) कैसे प्राप्त करें इसकी जानकारी नीचे दी जा रही है।

STEP 1: udise + पूर्णतः प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आप https://udiseplus.gov.in/#/home आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ | udise + पूर्णतः प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आप मुख्य पृष्ठ में स्टूडेंट मॉड्यूल पर क्लिक करें

STEP 2: अपने राज्य का चयन करें और आगे बढ़ें।

STEP 3: अपने विद्यालय का डाइस कोड एवं पासवर्ड अंकित करें और सुरक्षा कोड को एंटर जरते हुए लॉगिन करें।

STEP 4:डैशबोर्ड में सर्टिफिकेट लिंक पर क्लिक करें जैसा की नीचे स्क्रीन शॉट में दिखाया गया है

STEP 5: यहाँ पर आप UDISE + में दर्ज जानकारी स्क्रीन में प्रदर्शित होगी साथ ही सर्टिफिकेट लिंक पर क्लिक करें।

STEP 6: सर्टिफिकेट बटन पर हिट करते ही आपके सामने स्क्रीन में सर्टिफिकेट डिस्प्ले होगा जिसे आप प्रिंट एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

CM Ladli Bahna Yojna Final List 2023: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र बहनों की फाइनल सूची कैसे देखें?

CM Ladli Bahna Yojna Final List 2023 : मध्य प्रदेश राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना लाड़ली बहना योजना लागू की गई है, इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च को शुरू की गई थी, जिसके तहत मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं ने आवेदन किया था और वर्तमान में लाडली बहना योजना गांव की सूची जारी की गई है, जिसकी महिला उम्मीदवार को राज्य द्वारा जारी इस सूची में शामिल किया गया है। सरकार द्वारा उन पात्र बहनों को ₹1000 की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी।

हमारी राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा विभिन्न प्रकार के कार्य भी किए जा रहे हैं. इसी प्रकार 28 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश राज्य सरकार की लाड़ली बहना योजना की घोषणा सभी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए की गई तथा 25 मार्च 2023 को इस योजना को पूरे मध्य प्रदेश में लागू कर दिया गया।

मध्यप्रदेश राज्य की समस्त पात्र महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किए थे और उन समस्त महिलाओं के लिए हम बता दें कि हमारी राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट जारी कर दी गई है तो उस लिस्ट में आप अपना नाम देखें और राज्य सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली ₹1000 की राशि प्रतिमाह प्राप्त करें ‌।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हाईलाइट:

आर्टिकल का नाम CM Ladli Bahna Yojna Final List 2023
विभागमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
राज्यमध्य प्रदेश
श्रेणीफाइनल लिस्ट
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
लाभार्थीराज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं
लाभ1000 रुपए महीना
आवेदन तिथि25 मार्च – 30 अप्रैल 2023
सूची जारी01 मई -15 मई 2023 (उपलब्ध है)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in/

लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज

मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई लिस्ट की जांच करने हेतु लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज :-

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • स्वयं का समग्र आईडी
  • परिवार का समग्र आईडी
  • बैंक खाता जो आधार से लिंक हो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

लाडली बहना योजना फाइनल लिस्ट के लिए पात्रता :

  • हमारी राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई लाडली बहना लिस्ट में सिर्फ मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं का ही नाम दर्शाया जाएगा ।
  • अगर महिला की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक है तो राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई लिस्ट में उसका नाम प्रदर्शित नहीं किया जाएगा ।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला के नाम पर 3 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन नहीं होनी चाहिए ।
  • इस योजना के तहत सिर्फ 24 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकते हैं ।
  • आवेदक महिला किसी सरकारी पद पर नहीं होनी चाहिए अन्यथा उसका नाम सूची में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा ।

लाडली बहना योजना फाइनल लिस्ट में अपना नाम की जांच कैसे करें?

STEP 1: लाडली बहना ब्लैक लिस्ट की जांच करने हेतु सर्वप्रथम आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ।https://cmladlibahna.mp.gov.in/

STEP 2: अधिकारी वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा | अंतिम सूची

STEP 3: क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होने लगेगा ।

STEP 4: उस पेज में आपको अपना मोबाइल नंबर एवं कॅप्टचा कोड एंटर करना होगा और OTP प्राप्त करे बटन पर क्लिक करना होगा|

STEP 5: OTP दर्ज कर देने के पश्चात आपको पोर्टल पर दो प्रकार की रिपोर्ट बटन प्रदर्शित होगी

STEP 6: इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होने लगेगा |

STEP 7: कुछ प्रदर्शित पेज में आपको अपने संभाग, जिला, स्थानीय निकाय , ग्राम पंचायत, ग्राम आदि की जानकारी भरते हुए खोजें के विकल्प पर क्लिक करें ।

STEP 8: क्लिक करते ही आप क्यों होम स्क्रीन पर लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट प्रदर्शित होने लगेगी ।

बिजली बिल (इलेक्ट्रिसिटी बिल) का प्रिंट कैसे निकालें। बिजली बिल कैसे प्राप्त करें

MP ELECTRICITY BILL OR BIJLI BILL DOWNLOAD KAREN: कुछ महीनों से आप लोगों को बिजली बिल नहीं मिल रहा जैसा की आज तक होता आया है महीने के अंत में कोई बिजली विभाग का व्यक्ति आपके घर बिल की कॉपी पहुंचाकर जाता था और फिर आप उक्त बिल का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से करते थे। लेकिन बिजली बिभाग ने अब बिल की हार्ड कॉपी को प्रिंट करना एवं घर घर बाटने का काम बंद कर दिया है।

बिजली विभाग द्वारा महीने के अंत में अब आपके रजिस्टर्ड नंबर पर बिल भेज दिया जाता है जिसका भुगतान आपको समयावधि में करना होता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं की यदि किसिस कारणवश आप बिल से असंतुष्ट है और आप यदि अपना बिल अभी भी देखना चाहते हैं तो खुद अपने मोबाइल के माध्यम से अपना बिल देख भी सकते हैं और प्रिंट भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस छोटी से प्रक्रिया के बारे में।

STEP 1: बिल की कॉपी निकलने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.mpez.co.in/ पर जाएँ और View & Pay Your LT & HT, Consumer Service Bills लिंक पर क्लिक करें |

STEP 2: HT बिल या घरेलु LT बिल जिसे भी आप निकलना चाहते हैं आवश्यकतानुसार लिंक पर क्लिक करें जैसे हमने घरेलु बिल की कॉपी के लिए LT बिल का चयन यहाँ पर किया है |

STEP 3: कृपया अपना IVRS नंबर अंकित करें

STEP 4: आपके IVRS से सम्बंधित बेसिक जानकारी आपकी स्क्रीन पर होगी जिसे आप नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही प्रिंट कर सकते हैं।

STEP 5: इसके साथ ही यदि आप अपने बिल का भुगतान करना चाहते हैं तो यही से आगे भुगतान लिंक पर जाकर भुगतान भी कर सकते हैं।

पुस्तकें प्राप्त करने हेतु विमर्श पोर्टल का प्रिंट आउट कैसे निकालें।

VIMARSH PORTAL BOOK DEMAND PRINT: समस्त प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय /हाई स्कूल विकासखंड मैहर निम्नानुसार कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त करना सुनिश्चित करें ।पुस्तकें प्राप्त करने हेतु विमर्श पोर्टल का प्रिंट आउट अनिवार्य रूप से लेकर आएं।
समस्त प्राचार्य उपरोक्त अनुसार पुस्तकें प्राप्त करना सुनिश्चित करें

Note ; कुछ इस प्रकार का आदेश सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों को प्राप्त हुआ अतः इसका अनुकरण करते हुए आदेश का पालन सुनिश्चित करें ताकि आपको आपके विद्यालय में अध्यन करने वाले छात्रों को पुस्तक प्राप्त हो सकते।

STEP 1: पुस्तकें प्राप्त करने हेतु विमर्श पोर्टल का प्रिंट आउट निकलने के लिए आपको विमर्श पोर्टल पर जाना होगा। विमर्श होम पृष्ठ में लेफ्ट साइड RMSA लॉगिन पर क्लिक करें।

STEP 2: स्कूल लॉगिन हेतु अपने विद्यालय का डाइस कोड और विमर्श पोर्टल का पासवर्ड दर्ज करें।

STEP 3: लॉगिन होते हो आपका स्कूल डैशबोर्ड ओपन होगा जिसमे स्कूल से सम्बंधित विभन्न प्रकार की जानकारियां दर्ज होंगी साथ ही कई लिंक्स मिलेंगी जिन्हे आवश्यकतानुसार उपयोग किया जा सकता है |

नीचे इमेज के अनुसार पुस्तकें प्राप्त करने हेतु विमर्श पोर्टल का प्रिंट आउट निकलने के लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों की वितरण जानकारी दर्ज करें लिंक पर क्लिक करें।

STEP 4: अब मागि गयी जानकारी भरे और स्क्रीन पर पुस्तक प्राप्त करने हेतु जानकारी का प्रिंट लें।

Rte Proposal 2022-23: अशासकीय विद्यालय सत्र 2022 – 2023 आरटीई प्रपोजल कैसे बनाये? जाने यहाँ पर…

RTE proposal 2022 -23: निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम, 2011 के नियम 12(1)(ब) अन्र्तगत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त प्रायवेट स्कूलों में वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा 1 या प्री-स्कूल की प्रथम प्रवेषित कक्षा मे न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क प्रवेश का प्रावधान है। इन प्रवेषित बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा निर्धारित प्रति बालक व्यय अथवा स्कूल द्वारा ली जाने वाली वास्तविक शुल्क मे से जो भी न्यूनतम हो, का भुगतान जिले से सीधे स्कूल को किया जाता है। 

फीस प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी करने के उद्वेश्य से आरटीई के तहत प्रायवेट स्कूलों में निःशुल्क अध्ययनरत समस्त बच्चों का आधार तथा बायोमेट्रिक मशीन से आधार सत्यापन प्रारंभ किया जा रहा है। आधार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा पूर्व में ही पत्र के माध्यम से सूचित किया जा चुका है।

आरटीई के तहत निःशुल्क हेतु पात्र वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग व वंचित समूह:- RTE proposal

वंचित समूह – वंचित समूह में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विमुक्त जाति, वनभूमि के पट्टाधारी परिवार और 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्तता वाले बच्चे शामिल।

कमजोर वर्ग – कमजोर वर्ग में गरीबी रेखा के नीचे के परिवार शामिल।

HIV ग्रस्त बच्चे

वंचित समूह, कमजोर वर्ग तथा HIV ग्रस्त वर्ग का प्रमाण –

  • वंचित समूह में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विमुक्त जाति के लिए राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, वनभूमि के पट्टाधारी परिवार के लिए संबंधित पट्टा या वन अधिकार अधिनियम के तहत जारी अधिकार पत्र, निःशक्तता वाले बच्चों के लिए 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्तता का चिकित्सीय प्रमाण पत्र या उपरोक्त सभी के लिए किसी अन्य शासकीय दस्तावेज में दर्ज जानकारी के आधार पर प्रवेश।
  • कमजोर वर्ग के लिए बी.पी.एल./ अंतयोदय कार्ड मान्य।
  • महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा पंजीकृत अनाथ बच्चे
  • HIV ग्रस्त केटेगरी का है तो जिला मेडिकल वोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र
  • कोविड-19 से माता-पिता/अभिभावक की मृत्यु के कारण अनाथ बच्चे

सत्र 2020-21 एवं 2021 – 22 की फीस प्रतिपूर्ति हेतु अशासकीय स्कूल द्वारा की जाने वाली प्रक्रियाः-

अशासकीय स्कूल द्वारा सत्र 2022-23 की फीस प्रपोजल तैयार करने के प्रक्रिया निम्ननानुसार होगी : RTE proposal

अशासकीय स्कूल सर्व प्रथम सत्र 2020 -21 का प्रपोजल तैयार कर लॉक करे इसके पश्चात सत्र 2021 – 22 का प्रपोजल तैयार करने की कार्यवाही करना होगा |

Rte Proposal

सर्वप्रथम सत्र 2022 -23 चुने और निम्नांकित कार्यवाही करना होगा :

  1. बैंक विवरण दर्ज करे :

स्कूल द्वारा खाता धारक का नाम, IFSC कोड एवं खाता क्रमांक दर्ज करना है , स्कूल द्वारा बैंक पासबुक को देखकर ही जानकारी दर्ज करना है अन्यथा गलत खाते में राशि जाने की सम्भावना अथवा पेमेंट फेल हो जायेगा |

Rte Proposal

2. स्कूल फीस प्रबंधन :

स्कूल द्वारा अन्य बच्चो से ली जाने वाली वार्षिक फीस का विवरण स्कूल द्वारा दर्ज किया जाये | स्कूल का फीस स्ट्रक्चर अपलोड करे ऑप्शन में स्कूल का कक्षावार फीस स्ट्रक्चर अपलोड किया जाना अनिवार्य है | सत्र का फीस स्ट्रक्चर तथा अन्य बच्चो से ली जाने वाली प्रत्येक कक्षा की फीस की एक एक रसीद की एक पीडीऍफ़ फाइल बनाकर पोर्टल पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है , स्कूल द्वारा यदि गलत फीस दर्ज की जाती है तो स्कूल के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही होगी | स्कूल कृपया ध्यान रखे की फीस चुने हुए सत्र की दर्ज की जाना है मासिक फीस दर्ज नहीं किया जाना है |

4. स्कूल सीट प्रबधन :

शाला द्वारा सत्र 2022 -23 में कक्षावार कुल सीटें एवं आरटीई के तहत अध्ययनरत बच्चों की संख्या दर्ज की जाये। स्कूल द्वारा कुल सीट एवं आरटीई के तहत अध्ययनरत बच्चों की संख्या को दर्ज किया जाना है। सत्र 2022 -23 में प्रवेश हेतु जिन स्कूलों द्वारा इन सीटो को भरा गया है वह कक्षा इसमें प्रर्दषित नही होगी।

5. छात्र पंजीयन :

इसमें शाला में आरटीई के तहत निःशुल्क अध्ययनरत बच्चो की जानकारी दर्ज की जाये| सत्र चुनने के बाद इस ऑप्शन में दो ऑप्शन चुनने हेतु प्रदर्शित होंगे |

नवीन प्रवेश : इसमें सत्र में ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से चयनित तथा स्कूल द्वारा मोबाइल ऍप के माध्यम से एडमिशन रिपोर्टिंग किये गए बच्चो की सूची प्रदर्शित होगी | सूची में प्रदर्शित हो रहे बच्चो के नाम के सम्मुख ऑप्शन चुनने पर बच्चे का स्कॉलर नंबर एवं क्रमांक दर्ज किया जाये | सत्र 2022 -23 के लिए ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से प्रवेश लिए गए बच्चो का वास्तविक प्रवेश सत्र 2022 -23 में लिए हुआ था | केवल सत्र 2022 -23 हेतु ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से नवीन प्रवेश लिए गए बच्चो की फीस प्रतिपूर्ति की पात्रता होगी |

पूर्व से अध्ययन रत बच्चे : स्कूल में पूर्व सत्र 2021 -22 के बच्चे समग्र आई दी दर्ज कर प्रदर्शित होंगे | यदि बच्चे के नाम या अन्य कोई जानकारी में विसंगति है तो समग्र की जानकारी स्थानीय निकाय में जाकर पालक द्वारा संसोधन करा लिया जाये | यदि पिता / माता का नाम समग्र आईडी के साथ दर्ज नहीं है तो बच्चे का माता /पिता का नाम समग्र में अपडेट करना अनिवार्य होगा | समग्र आईडी दर्ज करने के उपरांत प्रदर्शित हो रहर बच्चे के नाम एवं अन्य विवरण का मिलान होने के उपरांत बच्चे का स्कॉलर नंबर दर्ज करे |

Rte Proposal

6 . बच्चे को अगली कक्षा में प्रदोन्नत करना अथवा शाला छोड़ने की स्थिति का कारण दर्ज करना :

बच्चो को अगली कक्षा में प्रदोन्नत करते हुए प्रदोन्नत किये बच्चो का वार्षिक परीक्षा परिणाम (उत्तीर्णता का प्रतिशत अथवा ग्रेड) दर्ज करे | यदि बच्चे द्वारा किसी कारण से स्कूल छोड़ दिया गया है तो शाला छोड़ने का कारण दर्ज किया जाकर लॉक किया जाये |

7. छात्र का फोटो अपलोड करे :-

बच्चे का नवीनतम फोटो JPEG फॉर्मेट में अपलोड कर लॉक किया जायेगा |

8. छात्र का आधार सत्यापन :-

चूँकि कोविड -19 के कारण स्कूलों का भौतिक सञ्चालन बंद रहा है एवं कोविड के कारन कई परिवार अन्यत्र भी चले गए हैं इसलिए फीस प्रतिपूर्ति केवल वास्तविक बच्चो की हो इसलिए सत्र में स्कूल में अध्ययनरत समस्त बच्चो का आधार सत्यापन केवल बायोमैट्रिक मशीन से किया जाना अनिवार्य किया गया है एवं इस प्रक्रिया से आधार सत्यापित होने वाले बच्चे ही फीस प्रतिपूर्ति हेतु पात्र होंगे |

बायोमैट्रिक मशीन के माध्यम से यदि किसी बच्चे का आधार सटेपन नहीं हो रहा है तो बच्चे का आधार अपडेट आधार सेंटर में जाकर करना होगा | 05 वर्ष की आयु के पूर्व यदि किसी बच्चे का आधार बना है एवं यदि उसकी आयु 05 वर्ष पूर्ण हो गयी है तो बच्चे का आधार अपडेशन करना अनिवार्य होता है | आधार नामांकन पर्ची में बच्चे की फिंगर प्रदर्शित होती है उसमे जिस फिंगर में सही का निशान लगा है उस फिंगर का रखकर आधार सत्यापन किया जायेगा तो आसानी से होगा |

9. छात्र की उपस्थिति दर्ज करना :-

आधार सत्यापन के उपरांत कक्षा लगने के कुल दिवस तथा बच्चे की वार्षिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी | स्कूल द्वारा केवल उन्ही बच्चो की उपस्थिति दर्ज की जाये कि यदि भविष्य में किसी पालक द्वारा ऑनलाइन कक्षा नहीं लगने के सम्बब्ध में अवगत कराया जाना पाया जाता है तो सम्बंधित स्कूल के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाये | सत्र 2022 -23 की फीस प्रतिपूर्ति प्रपोजल बनाते समय नवीन प्रवेशित (नोशनल एडमिशन ) बच्चो की उपस्थिति 0 (जीरो) अंकित की जाये |

10. फीस प्रतिपूर्ति प्रस्ताव बनाये :-

बच्चो के आधार सत्यापन तथा सत्र में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति होने पर बच्चे का नाम फीस प्रतिपूर्ति तैयार करने हेतु प्रदर्शित होगा | स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा OTP दर्ज कर फीस प्रतिपूर्ति प्रपोजल लॉक किया जायेगा | ध्यान रखा जाये की स्कूल द्वारा सर्वप्रथम 2022 -23 का प्रपोजल तैयार किया जाये | सत्र 2022 – 23 समस्त बच्चो का प्रपोजल लॉक करने के उपरांत ही सत्र 2022 – 23 का प्रपोजल तैयार किया जाये |

11. सत्र 2022 -23 की फीस पप्रतिपूर्ति हेतु स्कूल द्वारा अधिकतम 02 ही प्रपोजल तैयार सकेंगे | इसी प्रकार सत्र 2022 -23 हेतु अधिकतम 02 बार ही प्रपोजल तैयार किया जा सकेगा | अतः अशासकीय स्कूल ध्यान रखे की समस्त पात्र बच्चो का प्रपोजल अधिकतम 02 प्रपोजल में सम्मलित हो जाये अन्यथा स्कूल द्वारा फीस प्रतिपूर्ति हेतु सेष रह गए बच्चो का प्रपोजल तैयार नहीं हो सकेगा |

Go to Homepage

Best Places in India: भारत में मई और जून की गर्मी में छुट्टी मनाने और घूमने के लिए परफेक्ट जगह

Best Places in India : पहले जहां गर्मी की छुट्टियों में लोग बच्चों के साथ दादी-नानी मां के घर जाना पसंद करते थे वहीं अब उनकी लिस्ट में हिल स्टेशन्स और बीच डेस्टिनेशन्स शामिल हो चुके हैं। वैसे मई-जून की गर्मियां तो शरीर को तपा देने वाली होती हैं, ऐसे में पहाड़ों या बीच पर जाकर ही सुकून मिलता है।

इस वजह से मनाली, शिमला और दार्जिलिंग जैसी जगहों पर मई-जून के महीने में पर्यटकों की बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। हिल स्टेशन्स या बीच डेस्टिनेशन पर मौज-मस्ती के साथ आप ट्रेकिंग, हाइकिंग, पैरा ग्लाइडिंग और व्हाइट-वाटर राफ्टिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। 

मनाली:

मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत पहाड़ी शहर है, जो अपने लुभावने दृश्यों और मनभावन मौसम के लिए जाना जाता है। ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी कई एक्विटीज हैं यहां करने के लिए। मनाली नेचुरल ब्यूटी से भरपूर है।

बर्फ से ढकी पहाड़ियां, बहती नदी और हरी-भरी घाटियां इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का कम करती हैं। मनाली आकर मशहूर रोहतांग दर्रा, सोलांग घाटी और हडिम्बा मंदिर देखने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए।

मुन्नार

केरल के पश्चिमी घाट में स्थित मुन्नार के मनमोहक नजारों को देखने वैसे तो सालभर पर्यटक आते हैं, लेकिन गर्मियों के वक्त इनकी संख्या एकदम से बढ़ जाती है।

मुन्नार अपने विशाल चाय बागानों, पहाड़ियों और वाइल्ड लाइफ के लिए मशहूर है। एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान और मट्टुपेट्टी बांध ऐसे दो दर्शनीय स्थल हैं जिन्हें आपको यहां आकर बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। 

अंडमान 

अंडमान और निकोबार आईलैंड हर घूमने वालों की लिस्ट में शामिल होता है। यह जगह अपने नीले-साफ समुद्र, सफेद रेत के समुद्र तटों के लिए मशहूर है, जहां वेकेशन मनाने दूर देशों से भी पर्यटक आते हैं। यहां स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग जैसी कई वाटर एक्टिविटीज हैं, जो आपके अंडमान ट्रिप को मजेदार और यादगार बना सकती हैं। 

कुर्ग 

धुंध से ढकी पहाड़ियों, हरे-भरे नजारों और सुगंधित कॉफी के बागानों के कुर्ग को “भारत का स्कॉटलैंड” कहा जाता है। इस जगह की खूबसूरती एक्सप्लोर करने के लिए पैदल जितनी हो सके यात्रा करें। जगह-जगह बहते झरने कुर्ग की नजारों को और ज्यादा मनभावन बना देते हैं। वैसे तो यह जगह हनीमून कपल्स के बीच ज्यादा फेमस है लेकिन ऐसा नहीं है आप यहां दोस्तों और फैमिली के साथ जाकर भी जमकर एंजॉय कर सकते हैं। 

Back to Homepage

Academic Bank of Credit (ABC): Digilocker में ABC ID कैसे बनाये? जाने यहाँ पर….

Academic Bank of Credit (ABC ID) : एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) एक वर्चुअल/डिजिटल स्टोरहाउस है जिसमें प्रत्येक छात्र द्वारा उनकी सीखने की यात्रा के दौरान अर्जित किए गए क्रेडिट की जानकारी होती है। 

यह छात्रों को अपना खाता खोलने और कॉलेजों या विश्वविद्यालयों में प्रवेश करने और छोड़ने के लिए कई विकल्प देने में सक्षम करेगा।

Academic Bank of Credit Website Screenshot

शिक्षा किसी भी देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। वहां के नागरिकों के शिक्षा पर देश का विकास निर्भर करता है। ऐसे ही समय के साथ साथ  शिक्षा में बदलाव या नवीनीकरण भी आवश्यक होता है |

इसी के आधार पर हमारे देश में भी केंद्र सरकार द्वारा नयी शिक्षा नीति को लागू किया है। इस नयी शिक्षा नीति से न सिर्फ शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी होगी बल्कि गुणवत्ता के मामले में भी सुधार होगा। इसी शिक्षा नीति के तहत Academic Bank of Credit (ABC) को भी लागू किया गया है। इस सिस्टम के जरिये सभी विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।

आज इस आर्टिकल में हम आप को अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स स्कीम के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे कि ABC ID card क्या है और इस स्कीम के तहत अपनी आईडी कैसे बनाएं आदि अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आप को इस आर्टिकल में मिल जाएंगी। जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Academic Bank of Credit (ABC) Scheme :

केडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट’ स्कीम  हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने की है। ये स्कीम नयी शिक्षा नीति के तहत शुरू की गयी है जिसका सीधा लाभ शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को मिलता है।

विशेषकर ये स्कीम उन विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगी जिन्हे अपनी पढाई किन्ही कारणों के चलते बीच में छोड़ देते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को इस स्कीम के जरिये अपनी छोड़ी हुई पढ़ाई को फिर से वहीँ से शुरू करने का अवसर मिलता है। इसके लिए उन्हें फिर से अपनी पढ़ाई शुरू नहीं करनी होती।

इस स्कीम Academic Bank of Credit (ABC) Scheme का लाभ वो छात्र ही उठा सकेंगे जिनके शिक्षण संस्थान यूजीसी के अंतर्गत मान्यताप्राप्त हों और साथ ही उन्होंने स्कीम के तहत अपना पंजीकरण कराया हो। तभी इस संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

Academic Bank of Credit (ABC) :

Academic Bank of Credit (ABC) एक प्रकार का वर्चुअल स्टोर हाउस है, जिस में सभी विद्यार्थियों का डेटा रिकॉर्ड होगा। ध्यान दिला दें कि जिन संस्थानों ने अपना पंजीकरण / रजिस्ट्रेशन एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट स्कीम में कराया होगा, उन्ही संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को ये सुविधा प्राप्त होगी। उन्ही के रिकॉर्ड्स स्टोर होंगे।

साथ ही बता दें कि स्कीम के तहत संस्थानों द्वारा उपलब्ध कराये गए विद्यार्थियों के डेटा को ही स्टोर किया जाएगा तथा वे ही मान्य होंगे। Academic Bank of Credit (ABC) एक कमर्शियल बैंक की तरह कार्य करेगा जिसके ग्राहक विद्यार्थी होंगे।

इसका लाभ उन छात्रों को प्राप्त होगा जो बीच में पढाई छोड़ देते हैं। यदि छात्र अपनी पढ़ाई छोड़ते हैं तो उन्हें उनके कोर्स के दौरान के समयावधि के अनुसार सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री प्रदान की जाएगी। जैसे कि – अगर किसी छात्र ने फर्स्ट ईयर के बाद पढाई छोड़ी है तो उसे एक साल का सर्टिफिकेट, सेकंड ईयर के बाद डिप्लोमा और तीन साल पर डिग्री प्रदान की जाएगी।

कैसे काम करेगा एकेडमिक बैंक?

Academic Bank of Credit में सभी विद्यार्थियों का अकाउंट खोला जाएगा। जिसके बाद उन सभी को एक विशेष आईडी मिलेगी और उन्हें स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन करना होगा। छात्रों के इन शैक्षणिक खाते (Academic Account) में संबंधित संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के लिए क्रेडिट प्रदान किया जाएगा। ABC के तहत छात्रों को अपने सुविधनुसार पढाई पूरी करने की छूट दी जाएगी।

जैसे कि यदि विद्यार्थी ABC खाता है और वो पढ़ाई छोड़ने के बाद फिर से अपनी पढ़ाई शुरू करना चाहता है तो उसे ऐसा करने की परमिशन दी जाएगी। इस प्रकार विद्यार्थियों के पास कॉलेज में Multiple Entry और Exit की सुविधा दी जाएगी। ABC में स्टोर क्रेडिट की अधिकतम शेल्फ लाइफ 7 साल होगी। 7 साल के बाद इसका फायदा नहीं मिलेगा। 

How to Register Academic Bank of Credit (ABC ID):

STEP1: सबसे पहले आप को Academic Bank of Credit की आधिकारिक वेबसाइट https://www.abc.gov.in/ पर जाना होगा।

STEP2: होम पेज पर My Account सेक्शन में “Student” के विकल्प पर क्लिक करें। 

STEP3. अब आप को स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन/ लॉगिन मेन्यू का ऑप्शन मिलेगा।

STEP4. यहाँ “New User” पर क्लिक करें।

STEP5. अगले पेज पर आप को स्टूडेंट रजिस्ट्रशन फॉर्म (Student Registration Form) मिलेगा।

Note: यहाँ पर किसी भी यूनिवर्सिटी का चयन कर सकते है|

STEP6. पूछी गयी सभी जानकारियों को दर्ज करें।

STEP7. जिन विद्यार्थियों के पास पहले से अकाउंट है तो वह सीधे ही लॉगिन कर सकते है।

STEP8. विद्यार्थी को अपने मोबाइल नंबर/ आधार नंबर/यूजर नेम में से किसी भी एक की जानकारी दर्ज करनी है और फिर Academic Bank of Credit के होम पेज पर Student’s Login की प्रक्रिया को पूरा करने हेतु “Sign In With OTP” बटन को प्रेस कर दें।

STEP9. इस प्रकार आप की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

How to create ABC ID card in Digi locker :

  • सबसे पहले Academic Bank of Credit Scheme की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर आप को Account सेक्शन में दिए गए विकल्पों में से “Student” का चुनाव करना है।
  • अब अपने मोबाइल नंबर/ आधार नंबर/यूजर नेम में सेकिसी एक की जानकारी दर्ज़ करने के बाद “Sign In” के बटन पर क्लिक करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर टाइप करके “Generate OTP” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर पर मिलने वाले OTP को निर्धारित स्थान पर दर्ज करें और सत्यापित करें।
  • अगले पेज पर आप को अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, यूजर नाम, पिन आदि जानकारी भरने के बाद I Agree पर टिक मार्क करने के बाद “Verifiy” पर क्लिक करना है।
  • अब आप को आधार नंबर को दर्ज करके अकाउंट को वेरीफाई करने के लिए “Continue” पर क्लिक करना है।
  • अब आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा जिसे निर्धारित स्थान पर टाइप करें और “सबमिट” बटन दबाकर वेरीफाई करें।
  • अब आपको ABC ID कार्ड के सफलतापूर्वक बनने का मैसेज मिल जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :

1. एबीसी अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट क्या है?

एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) एक आभासी/डिजिटल स्टोरहाउस है जिसमें प्रत्येक छात्र द्वारा उनकी सीखने की यात्रा के दौरान अर्जित किए गए क्रेडिट की जानकारी होती है। यह छात्रों को अपना खाता खोलने और कॉलेजों या विश्वविद्यालयों में प्रवेश करने और छोड़ने के लिए कई विकल्प देने में सक्षम करेगा।

2. डिजिलॉकर में एबीसी आईडी कार्ड का क्या उपयोग है?

छात्र अपने एबीसी खाते में क्रेडिट की उपलब्धता को सत्यापित करने के लिए एबीसी पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण पर, एक एबीसी आईडी बनाई जाएगी, जिसे शैक्षणिक संस्थानों को जमा करना होगा ताकि क्रेडिट उनके संबंधित एबीसी खातों में भेजे जा सकें।

3. क्रेडिट का अकादमिक बैंक कब शुरू होगा?

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 जुलाई 2021 को अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट योजना शुरू की है। अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट वेबसाइट अब abc.gov.in पर कार्य कर रही है। यूजीसी एबीसी योजना को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्च शिक्षा में अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट की स्थापना और संचालन) विनियमन, 2021 के रूप में अधिसूचित करता है।

4. मैं एबीसी आईडी पर अपना विश्वविद्यालय कैसे बदलूं?

सबसे पहले, आपको डिजिलॉकर से एबीसी आईडी प्राप्त करनी होगी और ड्रॉपडाउन सूची से सही संस्थान का चयन करना होगा , आप आसानी से अपने विश्वविद्यालय का नाम बदल सकते हैं। यह अपडेट हो जाएगा।

5. क्या डिजिलॉकर सेफ है?

डिजीलॉकर (DigiLocker) एक बहुत सुरक्षित सिस्टम है,यह क्लाउड और मोबाइल ऐप आधार प्रमाणीकरण द्वारा सुरक्षित हैं। आपको प्रदान की गई सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपना आधार नंबर और OTP प्रदान करना होगा।

Go to Homepage

Nirjala Ekadashi 2023: 31 मई को निर्जला एकादशी, जानिए इस व्रत का महत्व, पूजाविधि और जलदान करने का मंत्र

Nirjala Ekadashi कब है –

निर्जला एकादशी 31 मई, बुधवार को है। इस एकादशी का व्रत करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है।
इस दिन लोग सच्‍ची श्रद्धा भाव से निर्जला व्रत करते हैं और भगवान विष्‍णु की पूजा करते हैं। निर्जला एकादशी को लेकर शास्‍त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों को मानकर पूजा करने से आपके घर में सुख समृद्धि आती है।

निर्जला एकादशी को सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि ये व्रत किसी भी प्रकार के भोजन और पानी के बिना किया जाता है। निर्जला एकादशी साल की चौबीस एकादशियों के तुल्य है। द्वापर युग में भीम ने भी निर्जला एकादशी का व्रत किया था। इस वजह से इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं।यह व्रत आत्म संयम सिखाता है। निर्जला एकादशी व्रत में विष्णु जी की पूजा करने से सभी 24 एकादशियों का फल मिलता है। ऐसे में व्रत-पूजा में कोई अवरोध न हो इसलिए आज ही पूजा की सामग्री एकत्रित कर ले |

निर्जला एकादशी पूजा सामग्री (Nirjala Ekadashi Puja Samagri)-

*भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र, पूजा की चौकी, पीला कपड़ा
*पीले फूल, पीले वस्त्र, फल (केला, आम, ऋतुफल), कलश, आम के पत्ते
*पंचामृत (दूध, दही, घी, शक्कर, शहद), तुलसी दल, केसर, इत्र, इलायची
*पान, लौंग, सुपारी, कपूर, पानी वाली नारियल, पीला चंदन, अक्षत, पंचमेवा
*कुमकुम, हल्दी, धूप, दीप, तिल, आंवला, मिठाई, व्रत कथा पुस्तक, मौली
*दान के लिए- मिट्‌टी का कलश, सत्तू, फल, तिल, छाता, जूते-चप्पल |

निर्जला एकादशी की पूजा विधि (Nirjala Ekadashi Puja vidhi)-

निर्जला एकादशी का व्रत करने के लिए नियम संयम का पालन एक दिन पहले ही यानी कि दशमी तिथि से ही शुरू कर दिया जाता है। भगवान विष्‍णु को पीतांबरधारी माना गया है, इसलिए उनकी पूजा में पीले रंग का खास ध्‍यान रखा जाता है। पीले रंग के वस्‍त्र पहनकर, पीले फूल, पीले निर्जला एकादशी की पूजा तिल, गंगाजल, तुलसी पत्र, श्रीफल बहुत महत्वपूर्ण माने जाते है।

Also Read: पशुपतिनाथ व्रत कैसे करें? जानें पूजा विधि – सम्पूर्ण जानकारी | Pashupatinath Vrat | Pashupati vrat

इस दिन श्रीहरि विष्णु की पूजा के साथ मां लक्ष्मी और तुलसी की उपासना भी जरुर करे। मान्यता है तुलसी पूजा के बिना एकादशी का व्रत-पूजन अधूरा रहता है। इस दिन विष्णु जी का , जल में तिल मिलाकर “ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करते हुए विष्णु जी का अभिषेक करें। समस्त पूजन सामग्री लक्ष्मी-नारायण को अर्पित करें। मिठाई में तुलसी दल डालकर विष्णु जी को चढ़ाएं। किसी गौशाला में गायों की देखभाल के लिए दान-पुण्य करें। गरीबों को गर्मी से राहत पाने की चीजों का दान करें।

शाम को तुलसी में घी का दीपक लगाकर उसमें काला या सफेद तिल डालें। अगले दिन द्वादशी तिथि में व्रत का पारण करें। इस विधि के साथ व्रत करने और पूजा करने से आपको निर्जला एकादशी व्रत का संपूर्ण फल प्राप्‍त होगा और ईश्‍वर आपसे प्रसन्‍न होंगे।मान्यता है इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न रहती हैं और साधक को धन-धान्य से परिपूर्ण रहने का आशीर्वाद देती है।

निर्जला एकादशी 2023 मुहूर्त (Nirjala Ekadashi 2023 Muhurat)-

  • ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि शुरू – 30 मई 2023, दोपहर 01.09
  • ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि समाप्त – 31 मई 2023, दोपहर 01.47
  • लाभ (उन्नति) – सुबह 05.24 – सुबह 07.08
  • अमतृ (सर्वोत्तम) – सुबह 07.08 – सुबह 08.51
  • शुभ (उत्तम) – सुबह 10.35 – दोपहर 12.19
  • व्रत पारण समय – सुबह 05.23 – सुबह 08.09 (1 जून 2023)

निर्जला एकादशी व्रत कथा (Ekadashi Vrat Katha)


निर्जला एकादशी पर भूल से भी न करें ये काम:-

  • निर्जला एकादशी के दिन देर तक न सोएं और सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्‍नान करें और पूजा पाठ करके अपनी दिनचर्या आरंभ करें |
  • निर्जला एकादशी के दिन भूलकर भी काले रंग के वस्‍त्र न पहनें। इस दिन पीले रंग के वस्‍त्र पहनना शुभ होता है | यहां तक कि जो लोग व्रत नहीं करते हैं उन्‍हें भी इस दिन काले वस्‍त्र नहीं प‍हनने चाहिए |
  • निर्जला एकादशी के दिन बाल कटवाना, शेविंग करवाना और नाखून काटना भी वर्जित माना गया है |
  • निर्जला एकादशी के दिन प्‍याज लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए | अगर आपके घर में कोई व्रत नहीं भी है तो भी प्‍याज लहसुन का प्रयोग न करें | मान्‍यता है कि निर्जला एकादशी के दिन इन नियमों का जो पालन करता है उन पर विष्‍णुजी की कृपा बनी रहती है |

क्या है डिटॉक्स वाटर (Detox Water)? आइये जानते है वजन कम करने के लिए इसे क्यों पीते हैं

क्या है डिटॉक्स वॉटर-

डिटॉक्‍स वॉटर ( ditox water ) दरअसल हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिन यानी विषाक्‍त पदार्थों को शरीर से बाहर करने के लिए फलों, हरी सब्जियों और कई तरह की जड़ी बूटियों से तैयार खास पेय पदार्थ है । इसे फ्रूट फ्लेवर वॉटर भी कहा जा सकता है। किसी जूस के मुकाबले इसमें कैलरी की मात्रा बहुत ही कम होती है।

यह किडनी और लिवर को क्‍लीन करने और हेल्‍दी बनाए रखने में मददगार होता है। वजन कम करने के लिए क्या आपने कभी डिटॉक्स वाटर (Detox Water) ट्राई किया है। दरअसल, डिटॉक्स वाटर एक ऐसा हेल्दी ड्रिंक है, जिसमें फलों और सब्जियों को पानी में डालकर बनाया जाता है।

इसमें उन्हीं फलों और सब्जियों को अधिक शामिल करना चाहिए, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट अधिक हो। इससे पानी में मौजूद न्यूट्रिएंट तत्व बढ़ जाते हैं। जिससे नॉर्मल पानी की तुलना में डिटॉक्स वाटर को पीना सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है।

Detox Water

Detox Water Benefits:

आज की लाइफ स्‍टाइल में खुद के लिए समय निकालना हर किसी के लिए आसान काम नहीं होता है। व्‍यस्‍त जिंदगी में उलझे लोगों को वेट कम करने और तमाम तरह के हेल्‍थ बेनिफिट्स के लिए घंटों मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में डिटॉक्‍स वॉटर कई परेशानियों को कम करने में आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

डिटॉक्‍स वाटर हमारे शरीर को हाइड्रेट तो करता ही है, शरीर में बढ़ते टॉक्सिन (Toxin) को भी कम करने में हेल्‍प करता है। डिटॉक्‍स की प्रक्रिया जैसे ही शरीर के अंदर शुरू होती है इसका प्रभाव शरीर के कई अंगों पर नजर आने लगता है। उदाहरण के तौर पर स्किन हेल्‍दी दिखने लगती है, डायजेशन सिस्‍टम सही तरीके से काम करने लगता है और वजन भी तेजी से कम होता दिखाई पड़ता है।

  • डिटॉक्स वॉटर शरीर( Body) को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखते हैं जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है| 
  • इस पानी से पेट साफ रहता है और पाचन (Digestion) भी बेहतर हो जाता है | 
  • चेहरे पर दाग-धब्बे निकलने लगें तो डिटॉक्स वॉटर पीने पर त्वचा बेहतर होने में मदद मिलती है | 
  • शरीर को ताजगी मिलती है | 
  • मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है जिससे तेजी से वजन घटना (Weight Loss) शुरू हो जाता है |
  • शरीर के अंदरूनी अंगो की अच्छी सफाई हो जाती है | 
  • शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और बार-बार थकावट नहीं लगती |

घर पर इस तरह बनाएं डिटॉक्स वॉटर-

इसे आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। इसके लिए ताजा फल, सब्जियां और हर्ब के साथ केवल पीने के पानी की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं कि हम अलग अलग फ्लेवर के डिटॉक्‍स वॉटर को कैसे बना सकते हैं।

किन चीजों से बनाएं डिटॉक्स वाटर

डिटॉक्स वाटर में किसी भी सब्जी और फल को काटकर तैयार किया जाता है | इसमें फल-सब्जी को पेस्ट या पाउडर बनाकर नहीं डाला जाता है |

आप डिटॉक्स वाटर बनाने के लिए खीरा, अदरक, नींबू, सेब, संतरा, पुदीना, हल्दी, अनानास, तरबूज, बेरीज, तुलसी, आम आदि को मिक्स कर सकते हैं |

1.खीरा डिटॉक्स वॉटर-

खीरे की कुछ स्लाइस काटें और इसे आधे लीटर ठंडे या नॉर्मल टेंपरेचर के पानी में डाल दें। अपने स्‍वादानुसार इसमें काला नमक, नींबू की स्लाइस या नींबू का रस डालकर इसे 4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 4 घंटे बाद इसे बाहर निकाल दें।

आप इसका सेवन रोजाना सुबह खाली पेट कर सकते हैं। यही नहीं आप इसे दिनभर भी पी सकते हैं। इसमें पुदीना की 6-7 पत्तियां डालकर आप इसके स्‍वाद को और अधिक बढ़ा सकते हैं।

2.एप्पल सिनेमन डिटॉक्स वॉटर-

कटे हुए सेब की कुछ स्लाइस और कुछ सिनेमन के टुकड़े आधे लीटर पानी में मिलाएं और स्‍वाद के लिए इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर 4 घंटे के लिए इसे फ्रिज में रख दें। इसे सुबह खाली पेट इस्तेमाल करें।

इसके लगातार सेवन से कई बीमारियां दूर रहती हैं। एप्पल को डिटॉक्स वॉटर की तरह बनाकर पीने से किडनी की गंदगी भी साफ होती है और किडनी फंक्शन भी दुरुस्त रहता है। सिनेमन यानी दालचीनी मिल जाने से शरीर के टॉक्सिन को हटाने में भी यह सक्षम हो जाता है।

3.ऑरेंज जिंजर डिटॉक्स वॉटर-

ऑरेंज की स्लाइस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और एक छोटे अदरक के टुकड़े को कद्दूकश कर संतरे के टुकड़ों के साथ आधे लीटर पानी में डालकर रखें।

स्वाद के लिए आप इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला सकते हैं। 3 से 4 घंटे तक फ्रिज में रखें और रोजाना इसका सेवन करें। यह वेट कम करेगा और स्किन को अच्‍छा बनाएगा।

4.नारियल पानी और नींबू का रस –

नारियल पानी में नींबू के रस (Lemon Juice) की कुछ बूंदे डालकर मिलाएं और पीले। शरीर ताजगी से भर जाएगा और सभी टॉक्सिंस भी शरीर से निकल जाएंगे। यह पानी डिहाइड्रेशन होने से रोकता है और शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद भी साबित होता |

5. दालचीनी और शहद-

औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी को पानी में मिलाकर पीने से न केवल हमारा मोटापा कम होता है बल्कि हमें कई बीमारियों से भी बचाता है। एंटीफंगल और एंटीबैक्टिरियल गुणों से भरपूर दालचीनी को उबलते हुए पानी में डालें और कुछ देर गैस पर पकने दें। इसके बाद पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें और उसमें शहद मिलाकर पी लें। ध्यान रखें कि दालचीनी को कम मात्रा में ही इस्तेमाल करे। इससे आपकी चर्बी धीरे धीरे कम होने लगेगी।

सिर्फ 5 मिनट में बनाएं ये डिटॉक्‍स वॉटर-

जब स्वास्थ्य और खूबसूरती को बनाए रखने की बात आती है तो पेट स्वास्थ्य बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि हेल्‍दी आंत संक्रमण और बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।

लेकिन पेट को हेल्‍दी रखने के लिए महंगे प्रोडक्‍ट्स और स्ट्रिक्ट डाइट की आवश्यकता नहीं है। यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ आसान और पॉकेट-फ्रेंडली तरीके हैं कि आपका पेट हेल्‍दी रहे। एक उपाय जिसे कई महिलाओं का विश्‍वास हैं, वह डिटॉक्स ड्रिंक है।

‘इस तथ्य के अलावा कि यह बहुत स्वादिष्ट है, यह आपके शरीर के लिए बहुत अच्छा है। यह वेट लॉस, एनर्जी के लेवल, पीएच लेवल, त्वचा, इम्‍यूनिटी में मदद करता है और बहुत हाइड्रेटिंग है। इसे बनाने में सिर्फ 5 मिनट लगते हैं लेकिन बहुत बड़ा फर्क दिखाई देता है।

वजन होगा कम और चेहरा करेगा ग्‍लो

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आपका अंदर से हेल्दी होना बहुत जरूरी है। अनहेल्दी डाइट, लाइफस्टाइल, बहुत ज्यादा स्मोकिंग, एल्कोहल के सेवन से हमारी बॉडी में कई तरह के विषाक्त पदार्थ जमा होते रहते हैं, जो बॉडी के लिए तो नुकसानदायक होते ही है साथ ही स्किन पर भी इसका नजर आता है।

कील- मुंहासों के साथ चेहरे पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं और इन्हें दूर करने का कारगर उपाय ढूंढ रही हैं, तो डिटॉक्स वॉटर(Ditox water) कर सकते हैं आपकी इसमें मदद। तो आइए जानते हैं घर में इन्हें आसानी से बनाने का तरीका साथ ही किस वक्त पिएं जिससे मिले ज्यादा से ज्यादा फायदे।

Go to Homepage

सूर्य नमस्कार क्या है – जानिए शारीरिक, मानसिक फायदे और करने का सही तरीका

सूर्य नमस्कार क्या है? (Surya Namaskar)

‘सूर्य नमस्कार'( Surya Namaskar) का शाब्दिक अर्थ सूर्य को अर्पण या नमस्कार करना है। यह योग आसन शरीर को सही आकार देने और मन को शांत व स्वस्थ रखने का उत्तम तरीका है |

सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ है। यह अकेला अभ्यास ही हमारे सम्पूर्ण शरीर का व्यायाम करा देता है। इसके दैनिक अभ्यास से हमारा शरीर निरोगी, स्वस्थ और चेहरा सुन्दर हो जाता है। महिलायें हों या पुरुष, बच्चे हों या वृद्ध, सूर्य नमस्कार सभी के लिए बहुत लाभदायक होता है| सूर्य नमस्कार सभी को प्रायः काल करना ही चाइये।

सूर्य नमस्कार, जिसे सूर्य को नमस्कार करने वाले आसन के रूप में भी जाना जाता है। 12 योग मुद्राओं का एक सेट है। ये आसन सूर्य को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक खास सीरीज ( Set)) में किया जाता है।

सूर्य नमस्कार के 12 आसन कौन-कौन से हैं? 

सूर्य नमस्कार के 12 आसन इस प्रकार से है -:

  1. प्रणाम आसन 
  2. हस्तउत्तानासन 
  3. हस्तपाद आसन 
  4. अश्व संचालन आसन 
  5. दंडासन
  6. अष्टांग नमस्कार
  7. भुजंग आसन
  8. पर्वत आसन 
  9. अश्वसंचालन आसन 
  10. हस्तपाद आसन 
  11. हस्तउत्थान आसन
  12. ताड़ासन 

 सूर्य नमस्कार करने का तरीका :

  • जमीन पर आसन बिछाकर सीधा खड़े हो जाएं।
  • अब सांस लेते हुए दोनों हाथों को बगल से ऊपर उठाएं।
  • सांस छोड़ते हुए हथेलियों को जोड़ते हुए छाती के सामने प्रणाम मुद्रा में ले आएं I
  • सांस लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और पीछे ले जाएं।
  • सांस छोड़ते हुए और रीढ़ की हड्डी सीधी रखते हुए कमर से आगे झुकें।
  • पूरी तरह सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों को पंजो के पर जमीन पर रखेंI
  • अब सांस लेते हुए जितना हो सके दायां पैर पीछे ले जाएं और बायां पैर दोनों हथेलिओं के बीच में रखें।
  • सांस लेते हुए बाएं पैर को पीछे ले जाएं और पूरी बॉडी को सीधी रेखा में रखें I
  • आराम से दोनों घुटने ज़मीन पर लाएं और सांस छोडें I
  • अपने हिप्स को पीछे ऊपर की ओर उठाएं और पूरी बॉडी को आगे की ओर खिसकाएंI
  • अपनी छाती और ठुड्डी को जमीन से छुएं I
  • अब आगे की ओर सरकते हुए, भुजंगासन में छाती को उठाएंI
  • सांस छोड़ते हुए हिप्स और रीढ़ की हड्डी के निचले भाग को ऊपर उठाएं।
  • सांस लेते हुए दायां पैर दोनों हाथों के बीच ले जाएं और बायां घुटना जमीन पर रख सकते हैंI
  • सांस छोड़ते हुए बायां पैर आगे लाएं और हथेलियों को जमीन पर ही रहने देंI
  • सांस लेते हुए रीढ़ की हड्डी को धीरे धीरे ऊपर लाएं। हाथों को ऊपर और पीछे की ओर ले जाएं और हिप्स को को आगे की तरफ धकेलें।
  • अब सांस छोड़ते हुए पहले बॉडी को सीधा करें फिर हाथों को नीचे लाएंI
  • अब थोड़ी देर आराम करें फिर इस क्रिया को 5 से 10 बार दोहराएं |

सूर्य नमस्कार के लाभ :  Surya Namaskar benefits

सूर्य नमस्कार से हृदय, यकृत, आँत, पेट, छाती, गला, पैर शरीर के सभी अंगो के लिए बहुत से लाभ हैं। सूर्य नमस्कार सिर से लेकर पैर तक शरीर के सभी अंगो को बहुत लाभान्वित करता है। यही कारण है कि सभी योग विशेषज्ञ इसके अभ्यास पर विशेष बल देते हैं। सूर्य नमस्कार के अभ्यास से शरीर, मन और आत्मा मजबूत होते हैं। पृथ्वी पर सूर्य के बिना जीवन संभव नहीं है। सूर्य नमस्कार के शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक कई लाभ हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सूर्य नमस्कार डेली ही करना चाहिए।

सूर्य नमस्कार के हेल्थ बेनिफिट्स (Health Benefits Of Surya Namaskar )

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है (Boosts Immunity)-सूर्य नमस्कार का अभ्यास लसीका प्रणाली या लिम्फैटिक सिस्टम को स्टिम्युलेट करता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट उत्पादों को निकालने में मदद करता है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।
  • पाचन में सुधार करता है (Improves Digestion)-सूर्य नमस्कार पाचन अंगों को स्टिम्युलेट करके पाचन में सुधार करने में मदद करता है।
  • कार्डियोवैस्क्युलर हेल्थ को सुधारता है (Enhances Cardiovascular Health)-सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से लो ब्ल्ड प्रेशर , सर्कुलेशन को सुधारना और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • सूर्य नमस्कार के मेंटल बेनिफिट्स (Mental Benefits Of Surya Namaskar AKA Sun Salutation Pose)
  • एकाग्रता को सुधारना (Improves Concentration)-सूर्य नमस्कार के अभ्यास के लिए ध्यान और एकाग्रता की आवश्यकता होती है, जो एकाग्रता और याददाश्त में सुधार करने में मदद करता है।
  • मूड को बेहतर बनाना (Enhances Mood)-सूर्य नमस्कार एंडोर्फिन के स्राव में मदद करता है, जो अच्छा महसूस कराने वाले हार्मोन हैं जो मूड को बेहतर बना सकते हैं और डिप्रेशन की भावनाओं को कम कर सकते हैं।

Surya Namaskar Mantra in hindi –
सूर्य के नाम: नाम मंत्र

  1. ओम मित्राय नमः।
  2. ओम रवये नमः।
  3. ओम सूर्याय नमः।
  4. ओम भानवे नमः।
  5. ओम खगाय नमः।
  6. ओम पूष्णे नमः।
  7. ओम हिरण्यगर्भाय नमः।
  8. ओम मरीचये नमः।
  9. ओम आदित्याय नमः।
  10. ओम सवित्रें नमः।
  11. ओम अर्काय नमः।
  12. ओम भास्कराय नमः।
  13. ओम श्री सवितृ सूर्यनारायणाय नम: |