केंद्र सरकार का “समग्र शिक्षा अभियान पोर्टल”

1
10302

समग्र शिक्षा अभियान पोर्टल (Samagra Shiksha Abhiyan Portal):-

केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), ने “समग्र शिक्षा अभियान पोर्टल (Samagra Shiksha Abhiyan Portal)” की शुरुआत की है | जैसा कि केंद्रीय बजट 2018-19 में प्रस्तावित किया गया है, कि यह योजना प्री-नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्रों के समग्र विकास पर केंद्रित होगी | यह सर्व शिक्षा अभियान / Sarva Shiksha Abhiyan (SSA), राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान / Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan (RMSA) और Teacher Education (TE) तीनों मौजूदा योजनाओं को प्रतिस्थापित कर देगी है | उम्मीदवार   http://samagra.mhrd.gov.in/ पर लॉगिन कर पोर्टल तक पहुंच सकते हैं |

स्कूल शिक्षा के लिए एकीकृत योजना 75,000 करोड़ रुपये के व्यय के साथ 31 अगस्त 2020 तक जारी रहेगी | “समग्र शिक्षा अभियान पोर्टल (Samagra Shiksha Abhiyan Portal)” के माध्यम से शिक्षक शिक्षा संस्थानों (TEI) को मजबूत बनाने के शिक्षा की सार्वभौमिक पहुंच, गुणवत्ता और शिक्षा के व्यावसायिकीकरण में मदद मिलेगी |

यह योजना सतत विकास लक्ष्य के साथ प्री-नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए शिक्षा के समावेशी और उच्च मानक को भी सुनिश्चित करेगी |

समग्र शिक्षा अभियान पोर्टल का उद्देश्य:-

  • स्कूल के छात्रों को गुणवत्ता शिक्षा और सीखने के बढ़िया साधन प्रदान करने के लिए |
  • स्कूल शिक्षा में सामाजिक और लिंग अंतराल (gender gap) को भरने के लिए |
  • प्री-नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए न्यायसंगत और समावेशी विकास सुनिश्चित करना |
  • शिक्षा के व्यावसायिकीकरण के लिए स्कूली शिक्षा और प्रचार में न्यूनतम शैक्षणिक मानकों की पूर्ति |
  • 14 साल की उम्र तक बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 को लागू करने के लिए राज्यों की मदद करना |
  • शिक्षक प्रशिक्षण के लिए State Institutes of Education (SCERTs) / DIET का upgradation |

समग्र शिक्षा अभियान पोर्टल की मुख्य विशेषताएँ:-

  • शिक्षा की ओर समग्र दृष्टिकोण |
  • प्रशासनिक सुधार |
  • शिक्षा निधि में बृद्धि |
  • शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर देना |
  • डिजिटल शिक्षा (Digital Education) प्रदान करना |
  • स्कूलों को सुदृढ़ बनाना |
  • लड़कियों की शिक्षा / समावेशन / कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करना |
  • क्षेत्रीय संतुलन और खेल और शारीरिक शिक्षा पर जोर |

समग्र शिक्षा अभियान पोर्टल Login:-

24 मई 2018 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) के केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने “समग्र शिक्षा अभियान पोर्टल (Samagra Shiksha Abhiyan Portal)” की शुरुआत की है | यह पोर्टल Online Project Monitoring System (PMS) में शामिल है | पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें :-

  • सर्वप्रथम समग्र शिक्षा अभियान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://samagra.mhrd.gov.in/ पर जाना होगा |

  • यहाँ Homepage पर स्थित Online Monitoring – PMS पर क्लिक करें |
  • इसके पश्चात आपके सामने एक Login page आएगा | यहाँ आवश्यक जानकारी दर्ज कर Login करें |

  • Login instruction पढ़ने के लिए Click Here

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here