RuPay Card क्या हैं | RuPay Card के बारे में जाने खास बातें

3
9530
RuPay Card क्या हैं | RuPay Card के बारे में जाने खास बातें

RuPay सबसे लोकप्रिय Payment Gateways में से एक है | इस Payment Gateway को भारत में विकसित किया गया है और अधिकांश बैंकों द्वारा इस Payment System को अपनाया गया है | RuPay में International Payment Gateway Visa और Master Card की तरह कई फायदे हैं |

Lucky Grahak Yojana और Digidhan Vyapar yojana की घोषणा के बाद, RuPay Debit Card चर्चा का विषय बन गया था | अधिकांश पुरस्कार (लगभग 80%) RuPay Card के माध्यम से भुगतान करने वालों को दिए गए हैं | आपने देखा होगा Jan Dhan Yojana के तहत दिए गए Debit Card भी Rupay Card हैं |

RuPay Card क्या है :-

RuPay Visa, Master, Maestro की तरह का एक Payment Gateway है | Payment Gateway बैंकों, खातों और अन्य सभी बैंकिंग चैनलों के बीच धन हस्तांतरण (money transfer) की सुविधा देता है | Payment Gateway की वजह से ही हम किसी अन्य बैंक की ATM Machine और Swipe Machine का उपयोग कर पाते हैं |यहाँ तक की Payment Gateway की वजह से ही अन्य देशों में भी हमारे कार्ड काम करते हैं |

RuPay को दो शब्दों Rupee और Payment के संयोजन से बनाया गया है | अन्य International Card जैसे Visa/ Master की तरह यह भी ATM पर लेन-देन के लिए, POS और Online Site पर इस्तेमाल किया जा सकता है |

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम / National Payments Corporation of India (NPCI) ने 26 मार्च, 2012 को इस कार्ड का शुभारंभ किया था |आपको पता होना चाहिए कि NPCI भारत में सभी प्रकार के retail payments systems के लिए एक umbrella organization की तरह है |यह IMPS, UPI, USSD और AEPS के माध्यम से भुगतान की सुविधा देता है | भारत के सभी बड़े बैंकों संयुक्त रूप से इस संगठन की स्थापना की है |

RuPay Card को आप कहाँ उपयोग कर सकते हैं :-

आप विभिन्न स्थानों पर RuPay Card का उपयोग कर सकते हैं | RuPay Card का उपयोग कर आप निम्न कार्य कर सकते हैं :

ATM पर लेन-देन के लिए :

आपका RuPay Debit Card आपको ATM से पैसे निकालने के लिए सक्षम बनाता है |बैंक की परवाह किए बगैर भले ही वह खुला हो या बंद हो आप किसी भी समय पैसा निकल सकते हैं |भारत में, आप एक दिन में 40,000 रुपये तक निकल सकते हैं |यह एक common debit card की सीमा है | यदि आपके पास एक उच्च मूल्य कार्ड हैं तो आप इसका इस्तेमाल कर प्रति दिन 1 लाख रुपए निकाल सकते हैं |बैंक withdrawal limit तय करती हैं इसलिए यह भिन्न भी हो सकती है |ATM के माध्यम से आप अपना Bank Balance जान सकते हैं और एक Mini Statement भी प्राप्त कर सकते हैं |

दुकानों पर भुगतान के लिए :

अपने RuPay Card का उपयोग कर आप एक उत्पाद या सेवा के लिए भी भुगतान कर सकते हैं | उन दुकानों पर जहाँ POS Machine उपलब्ध है वहीँ आप इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं | इस मशीन का प्रयोग आपके Card से Data प्राप्त करने के लिए किया जाता है | यह दुकानदार को तुरंत भुगतान करता है | आपको इस भुगतान की रसीद भी प्राप्त होगी |

Online Payment के लिए :

RuPay Card का इस्तेमाल Online Shopping और Payment के लिए भी किया जा सकता है | Online इसका उपयोग करने के लिए, आपको अपने RuPay का ब्यौरा देना होगा |इसमें 16 अंकों का Card Number, Validity और CVV Number शामिल हैं |इसके साथ-2 आपको ATM Pin या 3D सुरक्षित पिन दर्ज करके लेनदेन को प्रमाणित करना होगा |

RuPay Card का व्यापीकरण :-

4 साल की एक छोटी सी अवधि के भीतर, इस कार्ड ने एक बड़े बाजार पर अपना कब्जा कर लिया गया है | भारत में Note ban के बाद, RuPay से लेनदेन 7 गुना बढ़ गया है | भारत में लगभग 30 करोड़ RuPay Card हैं जिनमें से 20 करोड़ कार्ड Jan Dhan खातों से link कर दिए गए हैं |हर दिन लगभग 10 लाख से अधिक लेनदेन रुपे डेबिट कार्ड से किये जाते हैं |

वैश्विक स्तर पर :

NPCI ने एक अमेरिकी कार्ड जारीकर्ता कंपनी Discover Financial Services (DFS) के साथ tie up किया है | इस वजह से RuPay Card को दुनिया भर के सभी की Discover & Dinner PoS  और ATM Network पर स्वीकार किया जाता है |दुनिया भर में DFS के 25 लाख से अधिक व्यापारी है | जो RuPay को एक वैश्विक कार्ड बनाता है |

NPCI और Japan Credit Bureau International (JCBI) के बीच एक गठबंधन बनाया गया है | जिस कारण JCB Card भारत के सभी PoS Terminal और ATM पर स्वीकार किए जाएंगे | और साथ ही NPCI member bank में भी ये स्वीकार किए जाएंगे | वे RuPay/ JCB Card जारी कर सकते हैं जो दुनिया भर में JCB Network में सभी PoS Terminal पर स्वीकार किया जाएगा |

China’s Union Pay और NPCI के बीच भी एक सौदा किया गया है | इसलिए CUP Card भारत में सभी RuPay PoS Terminal पर स्वीकार किया जाएगा |

RuPay सस्ता है :

Visa और Master Card के विपरीत, RuPay Payment Scheme में शामिल होने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता है | यह सहकारी बैंकों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है | कम से कम लागत के कारण, वे RuPay Card जारी करने में सक्षम हैं |अब सार्वजनिक क्षेत्र के 27 बैंक, निजी क्षेत्र के 13 बैंक और 250 से अधिक सहकारी और ग्रामीण बैंक RuPay Card जारी कर रहे हैं |

RuPay Card की सुरक्षा :-

  • RuPay Card में high-end technology EMV chip का उपयोग किया जाता है विशेष रूप से high-end transactions के लिए |दरअसल, card की magnetic stripe को clone करना अपराधियों के लिए काफी आसान था | वे magnetic stripe में संग्रहीत जानकारी को चोरी करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते थे | Chip और Pin Card के साथ RuPay को Clone करना बहुत मुश्किल हो जाता है | इसलिए RuPay Card के जरिए धोखाधड़ी का मौका कम है |
  • ग्राहकों और लेनदेन का डाटा देश से बाहर नहीं जाएगा | यह भी RuPay Card को सुरक्षित बनाता है |
  • इस कार्ड के माध्यम से किए गए हर लेन-देन के लिए SMS Alert उपयोगकर्ता को भेजा जाता है |
  • NPCI ने RuPay PaySecure के तहत e-Commerce खरीद के लिए अपने सभी ग्राहकों के लिए secure encryption और प्रमाणीकृत उपभोक्ता PIN प्रदान करने के लिए Acculynk के साथ भागीदारी की है |

RuPay Debit Card के लाभ :-

Utility Bill Payment पर Cashback : 

  • आप Utility Bill उदाहरण के लिए बिजली, पानी और गैस के भुगतान के लिए Cashback पा सकते हैं |
  • RuPay Platinum Debit Card का उपयोग कर भुगतान करने पर आप 5% या 50 ₹ Cashback प्राप्त कर सकते हैं |
  • Cashback की इस प्रकार की सेवाएं NPCI द्वारा MCC (Merchant Category Codes) के रूप में पंजीकृत तक सीमित है |
  • यह offer 31 मार्च 2018 तक वैध है |

Fuel Surcharge Waiver :

  • जब आप RuPay Platinum Debit Card का उपयोग कर पेट्रोल खरीदते हैं, तो आपको Fuel Surcharge का Cashbak मिल जाएगा |
  • इस offer का लाभ उठाने के लिए 300 रुपये से अधिक का ईंधन खरीदना होगा |
  • ईंधन अधिभार पर Cashback 0.75% दिया जाएगा |
  • fuel surcharge cash back महीने के अंत में दिया जाएगा और यह 75 रुपए से अधिक नहीं होगा |
  • यह offer 31 मार्च 2018 तक वैध है |

UPI से जुडी महत्वपूर्ण बातें

रेल्वे टिकट बुकिंग पर Cash Back :

  • यदि आप RuPay Platinum Debit Card का उपयोग करके www.irctc.co.in के माध्यम से अपने रेलवे टिकट बुक करते हैं तो आपको 25 रुपए Cashback मिलेगा |
  • यह केवल 300 रुपए से ऊपर की कीमत की टिकट पर ही लागू होगा |
  • हर उपयोगकर्ता केवल एक ही लेन-देन पर  इस Cashback के लिए पात्र होगा |
  • Cashback की गणना महीने के अंत में की जाएगी |
  • यह offer 31 मार्च 2018 तक वैध है |

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here