Republic Day 2021: Republic Day Speech in Hindi

0
1222
Republic Day Wishes 2021:-
Republic Day Wishes 2021 images

Republic Day Hindi Speech 2021:

Republic Day Hindi Speech– भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जाता है | इस साल देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है | दरअसल, 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ, जिसके उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है | एक स्वतंत्र गणराज्य बनने के लिए भारतीय संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया था, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था |

सभी सरकारी व प्राइवेट दफ्तरों व स्कूलों में इस दिन झंडा फहराया जाता हैं । गणतंत्र दिवस पर कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन स्कूल, कॉलेज आदि में भी किए जाते हैं। अगर आप भी इस मौके पर भाषण देने की योजना बना रहे हैं तो इस दिन आप देश की लोकतान्त्रिक व्यवस्था को लेकर अपने विचार भी अन्य लोगो के सामने रख सकते हैं |(Republic Day Hindi Speech)

Republic Day Speech in Hindi:-

आप सभी को नमस्कार व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं | मैं… सबसे पहले आप लोगों को हमारे साथ गणतंत्र दिवस मनाने के लिए धन्यवाद कहना चाहूँगा | आज 26 जनवरी को हम भारत के 71वा गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं |

जैसा की आप सभी जानते हैं कि यह एक राष्ट्रीय त्यौहार हैं और हम सभी एक भारतीय होने के नाते इसे मनाते हैं | अन्य धार्मिक उत्सवो के तरह राष्ट्रीय उत्सवों का भी अपना महत्व होता हैं | आज के दिन 1950 भारत को अपना सविंधान मिला था और इसी उपलक्ष्य में आज के दिन को हम मनाते हैं |

यह तो सभी को ज्ञात है कि पहले हमारा देश पराधीन था और यहाँ अंग्रेजों (British) का राज था | गुलामी के समय हम लोगों को अंग्रेजों के कानून नियम व कायदे मानने होते थे | भारतीयों को अंग्रेज हेय द्रष्टि से देखते थे | भारतीयों को अपने ही देश में कोई अधिकार प्राप्त नहीं था | अंग्रेज भारतीयों पर अनेक प्रकार से अत्याचार करते थे | जिसके फलस्वरूप देश के युवा, बुधिजीवी व आम जन मानस ने स्वतंत्रता के लिए संग्राम शुरू कर दिया |

अंत में 15 अगस्त 1947 को भारत को आज़ादी मिली और उसके ढाई साल बाद 26 जनवरी 1950 को भारत डेमोक्रेटिक रिपब्लिक बना | यह दिन इसलिए अधिक महत्वपूर्ण हैं क्यूंकि 26 जनवरी 1950 से पहले भारतीय अंगेजों के बनाये हुए कानून को मानने के लिए विवश थे |

गणतंत्र का अर्थ (Republic Day Meaning) है देश में रहने वाले लोगों को अपने प्रतिनिधियों को राजनीतिक नेता के रूप में चुनने का अधिकार | हमारे नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के काफी संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली और भारत का अपना संविधान बना |

भारत के सविंधान में सभी नागरिकों के मूल कर्तव्यों, नियम और कानून का उल्लेख है | भारत में विविधता में एकता दिखाने के लिए विभिन्न राज्यों द्वारा भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक बड़ा प्रदर्शन इस दिन किया जाता है | गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन देश के लोगों को सुरक्षित होने का आश्वासन देता हैं |

अंत में  इस भाषण को समाप्त करने से पहले, मैं आप सभी को गणतंत्र दिवस के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं व आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई भी देना चाहता हूँ |

वन्दे मातरम् , वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम्…

भारत माता की जय…

धन्यवाद ,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here