राजस्थान भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें

5
17683

राजस्थान अपना खाता (Rajasthan Apna Khata):-

राजस्थान सरकार ने एक नई वेबसाइट अपना खाता (Apna Khata) की शुरुआत की है जिसके माध्यम से लोग आसानी से अपने भूमि रिकॉर्ड (land records) को ऑनलाइन देख सकते हैं | सभी नागरिक भूमि राजस्व अधिनियम (Land Revenue Act), राजस्थान के अनुसार Records of Rights (ROR) की जमाबंदी नकल (प्रतिलिपि)/ Jamabandi NAKAL(copy) को डाउनलोड कर सकते हैं |

इससे अनावश्यक पटवारी के चक्कर लगाने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी अब लोगों को भुलेख प्राप्त करने के लिए केवल नक्शा(मानचित्र) पर अपने जिले का चयन करना होगा और अपना खाता नंबर या खसरा नंबर दर्ज करना होगा | लोगों को अपनी जमाबंदी नकल (प्रतिलिपि)/ Jamabandi NAKAL(copy) खोजने के लिए, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट apnakhata.raj.nic.in पर जाना होगा |

भ्रष्टाचार को कम करने और भूमि अभिलेखों को ऑनलाइन खोजने के लिए अपना खाता (Apna Khata) राजस्थान सरकार की एक प्रमुख पहल है | भू-अभिलेख (land records / Bhu-Abhilekh) को सरल बना दिया गया है जिससे यह समय की बर्बादी को भी कम करेगा | लोग सिर्फ अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं और duplicate copy के लिए RSN Number प्राप्त कर सकते हैं |

इस ऑनलाइन पोर्टल में राजस्व अधिकारी और अधिकृत ई-मित्र किओस्क (E-Mitra Kiosks) की जानकारी भी शामिल होगी | यहां आपकी भूमि के लिए जमाबंदी नकल (प्रतिलिपि)/ Jamabandi NAKAL(copy) या खसरा / खतौनी नक्शा को ऑनलाइन खोजने की पूरी प्रक्रिया निर्दिष्ट की गई है |

राजस्थान अपना खाता-जमाबंदी नकल ऑनलाइन डाउनलोड करें:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट apnakhata.raj.nic.in पर जाना होगा |

  • इसके पश्चात उम्मीदवार को “District Name” का चयन करना होगा और उस विशेष जिले पर क्लिक कर सकते हैं |

  • District Name पर क्लिक करने के बाद, एक नई window खुलेगी जहां आप तहसील या भू-अभिलेख का चयन कर सकते हैं |

  • उसके बाद लोगों को जमाबंदी नकल डाउनलोड करने के लिए अपने “गांव” का चयन करना होगा |

  • इसके पश्चात, उम्मीदवार अपने खाता नंबर या खसरा नंबर या नाम या अन्य खाते के माध्यम से जमाबंदी नकल को देख और डाउनलोड कर सकते हैं |

  • इसके पश्चात उम्मीदवार राजस्थान अपना खाता से जमाबंदी नकल डाउनलोड करने के लिए नीचे “नकल प्राप्त करें” tab पर क्लिक कर सकते हैं |

RSN Number के माध्यम से ऑनलाइन NAKAL के पूर्ण विवरण के लिए Click Here

अधिसूचित तहसीलों की सूची के लिए Click Here

सेवाओं पर अपनी “प्रतिक्रिया” देने के लिए Click Here

अपना खाता-जमाबंदी नकल में उपयोग होने वाली प्रमुख Terms:-

  • NAKAL: मूल भूमि अभिलेखों की प्रतिलिपि |
  • जमाबंदी (JAMABANDI): यह शब्द आमतौर पर एक गांव के भूमि अभिलेख या Records of Rights (ROR) को संदर्भित करता है | जमाबंदी रजिस्टर में भूमि मालिक, क्षेत्र, मालिकों का हिस्सा और अन्य अधिकार शामिल हैं | जमाबंदी में भूमि पर देय cultivation, किराया, राजस्व और अन्य cess भी शामिल है | यह शब्द आम तौर पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के उत्तरी राज्यों में भूमि अभिलेखों के लिए उपयोग किया जाता है |
  • खसरा (Khasra): यह गांव में कृषि भूमि के टुकड़े और उस पर उगाई जाने वाली फसलों के विवरण वाला “कृषि से संबंधित एक कानूनी दस्तावेज” है | इसमें ग्रामीण इलाकों में भूमि बेल्ट की जानकारी भी शामिल होती है | खसरा में खेत का क्षेत्रफल, खेत के मालिक का नाम, मजदूरों का विवरण, उस भूमि पर उगाई जाने वाली फसलों के नाम, मिट्टी के प्रकार और वृक्षारोपण की जानकारी शामिल होगी |
  • खतौनी (Khatauni): यदि हम खसरा का उपयोग करके किसी एकल परिवार के मुखिया के स्वामित्व वाली भूखंडों / भूमि की एक सूची तैयार करते हैं, तो इसे खतौनी कहा जाता है |
  • भूलेख / भू-अभिलेख: भूमि अभिलेखों के रखरखाव के लिए तैयार किए गए ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड software को संदर्भित करता है |
  • नक्शा (Map): यह आम तौर पर “मानचित्र” को संदर्भित करता है जिसमें भूमि के बारे में सारी जानकारी शामिल होती है |

5 COMMENTS

  1. sir
    me ye puchna chahta hu ki jo ye apnakhata site h is ke mape me kakniyavash gaav ka naam to h hi nahi
    to sir aap ye bataye ki iska kya karan h ki is gaav ka naam kyo nahi aa raha or agar aayega to kab tak aayega
    sir help me …….and ….replay

  2. Sir,
    My grandpa or may be father of grandpa had bought land in Bikaner District. I got one of the land but due to lack of information i could not get the details of other land. How can i search the land please help. Another thing we are still maintaining one house in the district of bikaner, I want to get the papers of the house also.

    • मनोज आपको अपने पूर्वजों की भूमि की जानकारी के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय व भूमि संसाधन विकास विभाग से संपर्क करने की आवश्यकता है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here