राजस्थान कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2021:-
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जाते हैं | आज भी हमारे देश में कई परिवार ऐसे हैं जहां पर बालिकाओं की शिक्षा को लेकर नकारात्मक सोच रखी जाती है | इस सोच को बदलने के लिए भी सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान संचालित किए जाते हैं | इसके अलावा विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएं भी आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित की जाती है | ऐसी ही एक योजना है जिसका नाम कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना | जिसे राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया है | इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदेश की छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी |
वह सभी छात्रा जो अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक श्रेणी से हैं वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं | इस योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष 10,000 से ज्यादा बालिकाओं को लाभवनती किया जाता है | इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत हर जिले के लिए स्कूटी की संख्या निश्चित की गई है | इस योजना के अंतर्गत विज्ञान, कला, वाणिज्य में भी अलग-अलग प्रतिशत के आधार पर स्कूटी की संख्या निश्चित की गई है | यह योजना बालिकाओं एवं उनके माता-पिता को शिक्षा प्रदान करने और प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ की गई है | कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के अंतर्गत निजी एवं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली वे बालिकाएं जिनके कक्षा 12 में अच्छे अंक आए हैं आवेदन कर सकती हैं |
इस योजना के अंतर्गत चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर की जाएगी | आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए स्कूटी के स्थान पर ₹40000 की नकद राशि देने का भी प्रावधान है | वे सभी बालिकाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं |
अब सरकार द्वारा Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana का लाभ सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को भी प्रदान किया जाएगा | लगभग 600 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राएं इस योजना के माध्यम से लाभवंती होंगी | जिसके लिए सब्जेक्ट के हिसाब से एक मानदंड निश्चित किया गया है।
इन 600 छात्राओं में से 55% आर्ट्स की, 40% साइंस की एवं 5% कॉमर्स की छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी | वह सभी छात्राएं जिन्होंने राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 65% अंक एवं CBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 75% अंक प्राप्त किए हैं वह इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं | सरकारी स्कूलों की 75% छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी एवं निजी स्कूलों की 25% छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी |
कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना उद्देश्य:-
इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है | जिसके लिए सरकार द्वारा स्कूटी प्रदान की जाएगी | इस योजना के माध्यम से स्कूटी के स्थान पर आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को ₹40000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी | जिससे कि वह शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी | कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2021 के माध्यम से वह सभी छात्राएं जो किसी कारणवश शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती थी उन्हें शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा | यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी कारगर साबित होगी |
कालीबाई भील मेधावी छात्र योजना के माध्यम से प्रदेश की बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी | क्योंकि ज्यादा से ज्यादा छात्रा शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी एवं शिक्षा के साथ उनको रोजगार की भी प्राप्ति होगी | अब छात्राओं को अध्ययन करने के लिए घर से दूर जाने के लिए किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी एवं छात्राओं का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा |
राजस्थान कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना जिलेवार स्कूटी वितरण:-
जिलों के नाम | Science | Commerce | Arts |
अजमेर | 20 | 3 | 28 |
अलवर | 20 | 3 | 28 |
बांसवाड़ा | 20 | 3 | 28 |
बरन | 20 | 3 | 28 |
बाड़मेर | 20 | 3 | 28 |
भरतपुर | 20 | 3 | 28 |
भिलवाड़ा | 20 | 3 | 28 |
बीकानेर | 20 | 3 | 28 |
बूंदी | 20 | 3 | 28 |
चित्तोड़गढ़ | 20 | 3 | 28 |
चुरू | 20 | 3 | 28 |
दौसा | 20 | 3 | 28 |
ढोलपुर | 20 | 3 | 28 |
डूंगरपुर | 20 | 3 | 28 |
हनुमानगढ़ | 20 | 3 | 28 |
जैसलमेर | 20 | 3 | 28 |
झालौड़ | 20 | 3 | 28 |
झालावाड़ | 20 | 3 | 28 |
झुंझुनु | 20 | 3 | 28 |
जोधपुर | 20 | 3 | 28 |
करौली | 20 | 3 | 28 |
कोटा | 20 | 3 | 28 |
नागौर | 20 | 3 | 28 |
प्रतापगढ़ | 20 | 3 | 28 |
राजसमंद | 20 | 3 | 28 |
स्वाई मादोपुर | 20 | 3 | 28 |
सिकार | 20 | 3 | 28 |
सिरोही | 20 | 3 | 28 |
श्रीगंगानगर | 20 | 3 | 28 |
टोंक | 20 | 3 | 28 |
उदयपुर | 20 | 3 | 28 |
जातिवार स्कूटी वितरण:-
कैटेगरी | कुल स्कूटी | दिव्यांग छात्रा के लिए स्कूटी |
SC | 1000 | 10 |
ST | 6000 | 25 |
EBC | 600 | 06 |
Minority | 750 | 08 |
TSP Region | 2412 | 13 |
NON TSP Region | 2499 | 12 |
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2021 के लाभ तथा विशेषताएं:-
- राजस्थान सरकार द्वारा कालीबाई भील मेधावी छात्र योजना का शुभारंभ किया गया है |
- इस योजना के माध्यम से छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाती है |
- वह सभी छात्राएं जो अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक श्रेणी से हैं वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं |
- प्रतिवर्ष 10000 से अधिक बालिकाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभवंती किया जाता है |
- राजस्थान के प्रत्येक जिले में स्कूटी की संख्या निश्चित की गई है |
- Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2021 के माध्यम से बालिका शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगी |
- निजी एवं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राएं भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं |
- इस योजना के अंतर्गत चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा |
- आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को स्कूटी के स्थान पर ₹40000 की नकद राशि देने का भी प्रावधान निर्धारित किया गया है |
- इस योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई स्कूटी को पंजीकरण के दिन से 5 साल तक बेचा या खरीदा नहीं जा सकता |
- वह बालिका जो किसी और योजना का लाभ ले रही हैं वह इस योजना का लाभ भी प्राप्त कर सकती है |
- लाभार्थी को स्कूटी के साथ शादी तक परिवहन व्यय, 1 साल के लिए सामान्य बीमा, 5 वर्ष के लिए तृतीय पक्षकार बीमा, 2 लीटर पेट्रोल और एक हेलमेट प्रदान किया जाएगा |
कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के लिए पात्रता मानदंड:-
- आवेदक छात्रा को राजस्थान की स्थाई निवासी होनी चाहिए |
- केवल SC/ST/OBC/अन्य अल्पसंख्यक समूह एवं सामान्य वर्ग की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है |
- केवल वह बालिका जो पहले से किसी अन्य स्कूटी योजना का लाभ प्राप्त कर चुकी है वह इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकती हैं | लेकिन यदि बालिका द्वारा पहले TAD डिपार्टमेंट या फिर स्कूल विभाग से दसवीं कक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर स्कूटी प्राप्त की गई है तो वह बारहवीं कक्षा के अंकों पर ₹40000 की नकद राशि प्राप्त करने की पात्र है |
- आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपया या फिर उससे कम होनी चाहिए |
- आवेदक के माता पिता टैक्स पेयर नहीं होने चाहिए |
- राजस्थान बोर्ड में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को कम से कम 65% अंक एवं CBSE बोर्ड में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को कम से कम 75% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं |
- लाभार्थी द्वारा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद Graduation Program में प्रवेश लेना अनिवार्य है |
- यदि बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने में एवं ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के बीच अंतराल है तो छात्रा को इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा |
कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज:-
- आधार कार्ड
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- जनाधार या भामाशाह कार्ड
- नियमित रूप से उपस्थिति का संस्थान द्वारा प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
- ग्रेजुएशन प्रोग्राम में नियमित अध्ययन का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र यदि लाभार्थी दिव्यांग है तो |
कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया:-
- सर्वप्रथम आपको Higher Technical and Medical Education, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा |
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा |
- होम पेज पर आपको Online Scholership के विकल्प पर क्लिक करना होगा | या सीधे https://hte.rajasthan.gov.in/scholarship.php लिंक पर क्लीक करें |
![राजस्थान कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2021/08/Untitled.jpg?resize=696%2C446)
- इसके बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
![](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2021/08/2-9.jpg?resize=696%2C281)
- अब आपको रजिस्ट्रेशन के प्रकार में सिटीजन का चयन करना होगा |
- अब आप जान आधार, भामाशाह, फेसबुक या फिर गूगल के माध्यम से रजिस्टर कर सकते हैं |
- आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- इसके पश्चात आपको संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी |
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- इसके बाद आपको Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
![राजस्थान कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2021/08/3-7.jpg?resize=612%2C663)
- अब आपको अपना यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा |
- इसके बाद आपको लॉगइन करना होगा |
- अब आपको कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा |
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी |
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे |
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- इस प्रकार आप कालीबाई भील मेधावी छात्र योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे |
![राजस्थान कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2021/08/4-5.jpg?resize=696%2C662)