Independence Day Speech in Hindi, स्वतंत्रता दिवस Speech in Hindi

1
1397
स्वतंत्रता दिवस निबंध
Independence Day Speech in Hindi

Independence Day Speech in Hindi

Happy Independence Day Speech in Hindi– हर साल की तरह हम सभी भारतीय अपनी 15 अगस्‍त को स्‍वतंत्रता का त्‍योहार यानि 75वां स्‍वतंत्रता दिवस (75th Independence day) मनाने जा रहे हैं | आजकल देशवासी भले ही कोरोना के कारण परेशान हों, लेकिन स्‍वतंत्रता दिवस का नाम दिल दिमाग में आते ही हम सभी देशभक्ति के उस जोश से भर जाते हैं, जिसके सामने कोरोना का खौफ कहीं नहीं टिकता |

देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था | पूरे देश में यह दिन बहुत उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है | लोग तिरंगा झंडा फहराते हैं, गीत गाते हैं, देशभक्ति के गानों पर डांस करते हैं और मिठाइयां बाटते हैं | इस बार भीड़ एकत्रित कर कोई कार्यक्रम नहीं होगा, इसकी बजाए राज्यों और सरकारी कार्यालयों को अपने समारोहों को डिजिटली आयोजित करने को कहा गया है |

Happy Independence Day 2021: Whatsapp Status, Wishes, Messages, and Quotes

दिल्ली में लाल किले पर भी हमेशा की तरह इस बार भव्य कार्यक्रम नहीं होगा | कोरोना प्रोटोकॉल के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग के चलते 1000 अतिथियों की बजाए इस बार केवल 250 अतिथियों को आमंत्रित किया गया है | समारोह में बच्चों की भागीदारी भी नहीं होगी | इस बार के समारोह में प्रधानमंत्री का भाषण होगा, 21 तोपों की सलामी दी जाएगी | तिरंगा फहराया जाएगा | राष्ट्र गान होगा और तिरंगे के रंग वाले गुब्बारे उड़ाए जाएंगे | इस साल पहली बार न्यूयॉर्क के Times Square पर भी तिरंगा फहराया जाएगा |

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण Independence Day Speech in Hindi 2021

1- स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

आदरणीय प्राचार्य जी, शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों आज (15 अगस्त) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी यहाँ पर इकट्ठा हुए है और मुझे आप सभी के समक्ष स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर अपने विचार रखने का मौका मिला है, यह मेरा सौभाग्य है। सबसे पहले आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। क्या आप जानते है इस वर्ष भारत का कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है ? इस वर्ष भारत का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। आज मैं स्वतंत्रता दिवस पर अपने कुछ विचार आपके सामने रखने जा रहा/रही हूँ। शुरुआत करते है कुछ लाइनों से –

जब आँख खुलें तो धरती हिन्दुस्तान की हो,
जब आँख बंद हो टी यादें हिन्दुस्तान की हों,
हम मर भी जाएँ टी कोई गम नहीं….
मरते वक्त मिटटी हिन्दुस्तान की हो।

हमारा भारत देश 200 वर्षों तक ब्रिटिश शासन के अधीन रहा। देश को आजाद कराने के लिए हमारे देश के बहुत से स्वतंत्रता सेनानिओं जैसे – बाल गंगाधर तिलक, लोक मान्य तिलक, पंडित जवाहरलाल नेहरू, माहत्मा गांधी, लाला लाजपत राय, खुदीराम बोस, सुभाष चंद्र बोस और मंगल पांडे आदि ने बलिदान दिए और अत्याचार सहते हुए भी वे देश को आजादी दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहें। वर्ष 1857-1947 तक स्वतंत्रता संग्राम लड़ने के बाद और काफी अत्याचार सहने के बाद 15 अगस्त वर्ष 1947 को हमारा भारत देश ब्रिटिश शासन की बेड़ियों से मुक्त हुआ और सभी भारतवासियों ने आजादी की सांस ली। आज के स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर मैं शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के लिए कुछ शब्द कहना चाहुँगी/चाहुँगा।

फांसी चढ़ गए और सीने और गोली खाई,
हम उन शहीदों को प्रणाम करते है ,
जो मिट गए देश पर,
हम शहीदों को प्रणाम करते है।

15 august par speech hindi

2- Independence Day Speech in Hindi

प्रतिवर्ष 15 अगस्त को भारत देश के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मानाया जाता है। इस दिन को भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। हर साल देश प्रधानमंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते है जिसके बाद राष्ट्रीय गान गाय जाता है, सेना द्वारा परेड मार्च और शक्ति प्रदर्शन किया जाता है और साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है। देश के प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करते है। राष्ट्र ध्वज के सम्मान में कुछ लाइन कहना चाहुँगी/चाहुँगा।

दे सलामी इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका,
जब तक दिल में जान है !!

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पर्व को सम्पूर्ण देश में बहुत ही जोश, उमंग और देशभक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। स्कूल और कॉलिजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमे अधिकतर बच्चे भाग लेते है और अलग अलग पेशकश पेश करते है। कोई देशभक्ति गीत सुनाता है, कोई देशभक्ति से संबंधित कविता सुनाता है और कोई सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य तैयार करते है। छात्र भगत सिंह महात्मा गांधी और अन्य क्रांतिकारी बनते है और नाटक पेश करते है। सभी दफ्तरों, कार्यालयों, संस्थानों आदि का सरकारी अवकाश रहता है।

हमने अंग्रेजों के शासन से आजादी ऐसे ही नहीं मिली है। इस आजादी को प्राप्त करने के लिए हमारे देश के बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया है। हमें सभी शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और याद रखते हुए अपने राष्ट्र का सम्मान करते हुए राष्ट्र के सम्मान को बनाये रखने का प्रण लेना चाहिए। आइये स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ दिन पर हम सभी मिलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाये रखने का प्रण लेते है। कुछ लाइनों के साथ अपनी बात को समाप्त करती/करता हूँ –

आजादी की कभी शाम नहीं होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे,
बची हो जो एक बूँद भी गरम लहू की,
तब तक भारत माता का आँचल नीलाम नहीं होने देंगे।

जय हिन्द !…….. जय भारत !…..

3- Hindi Speech on Independence Day Speech

माननीय मुख्य अतिथि, शिक्षक, माता-पिता और मेरे सभी प्रिय मित्र आप सबको मेरा नमस्कार… मैं ….नाम…. कक्षा ….. का छात्र हूं। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि इस वर्ष हम अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस 2021 मना रहे हैं। मित्रों आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

दोस्तों यह बहुत ही गर्व की बात है कि हम आजाद भारत का हिस्सा हैं, मंगल पांडे, महात्मा गांधी और भगत सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देते हुए भारत को 200 साल पुरानी अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाई।

कई लोगों को यहां नहीं पता होता कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या अंतर होता है ? तो आपको बता दें कि भारत की आजादी यानी 15 अगस्त 1947 के तीन साल बाद यानी 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया, जिसे हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। भारत का संविधान लागू होने के बाद भारत एक गणतंत्र देश बन गया।

स्वतंत्रता दिवस का अर्थ है “पूर्ण आजादी”, यह भारत के लोगों के लिए सबसे शुभ दिन है क्योंकि बहादुर भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बहुत कष्टों और बलिदानों के बाद भारत को ब्रिटिशों से स्वतंत्र करवाया। 15 अगस्त भारतीय इतिहास में और हर भारतीय के दिल में एक बहुत महत्वपूर्ण दिन बन जाता है। साथ ही, पूरा देश 15 अगस्त को पूरी देशभक्ति की भावना के साथ आजादी का जश्न मनाता है।

स्वतंत्रता के बाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत के पहले प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया था। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लाल किले में पहली बार हमारे तिरंगे झंडे को फहराया। तब से हर साल भारत के प्रधानमंत्री हर साल लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं और प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देते हैं, जिसमें वह कई बड़ी घोषणाएं भी करते हैं।

हर साल हम लाल किला नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इसके अलावा, सेना कई कार्य करती है जिसमें स्कूली छात्रों द्वारा मार्च पास्ट के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होते हैं। 15 अगस्त पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के लिए स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, जिन्हें हमने इस स्वतंत्रता को हासिल करने के लिए बलिदान किया था। इस दिन हम अपने मतभेद भुलाकर एक सच्चे राष्ट्र के रूप में एकजुट होते हैं।

Independence Day Short Speech in Hindi

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here