राजस्थान सरकार की प्रियदशर्नी इंदिरा गांधी महिला शक्ति योजना

1
1638
प्रियदशर्नी इंदिरा गांधी महिला शक्ति योजना

प्रियदशर्नी इंदिरा गांधी महिला शक्ति योजना:-

राजस्थान सरकार प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला सशक्तिकरण योजना (Priyadarshini Indira Gandhi Mahila Shakti Yojana) शुरू करने जा रही है जो महिलाओं के लिए समर्पित है | इस योजना के तहत, सरकार महिला उद्यमियों का समर्थन करेगी, कौशल विकास प्रशिक्षण, शिक्षा प्रदान करेगा और महिला पीड़ितों का पुनर्वास करेगी | राज्य सरकार ने इंदिरा महिला शक्ति योजना के लिए 1000 करोड़ रुपये आवंटित किया है |

इस योजना के साथ, सरकार ने जयपुर में 18 दिसंबर 2019 को जनता क्लिनिक योजना की भी शुरुआत की है | राजस्थान में कांग्रेस सरकार के शासन का 1 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में राजस्थान सरकार ने राज्य के नागरिकों को सुविधा देने एवं उनका सहारा बनने के लिए कुछ अन्य योजनाओं को प्रस्तुत किया है | यह निर्णय 11 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया था |

प्रियदशर्नी इंदिरा गांधी महिला शक्ति योजना

प्रियदशर्नी इंदिरा गांधी महिला शक्ति योजना के लाभ:-

  • राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है | इस योजना के तहत राज्य की सभी महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा |
  • राजस्थान में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 7 तरह के लाभ प्रदान किये जायेंगे | जिससे वे खुद को आत्मनिर्भर बना सकती हैं |
  • महिलाओं को दिए जाने वाले 7 लाभों में से एक यह हैं कि महिलाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा | उन्हें सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे स्वयं को स्वतंत्र महसूस करें |
  • इस योजना में ऐसी बालिकाएं जिन्हें शिक्षा का अधिकार प्राप्त नहीं होता हैं, उन्हें शिक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा |
  • महिलाओं को सशक्त बनाने वाली इस योजना में महिलाओं को उनके कौशल विकास के लिए भी बढ़ावा दिया जाएगा | उन्हें इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा | ताकि वे स्वयं अपना रोजगार ढूंढने के लिए तत्पर हो सकें |
  • महिलाओं को विभिन्न Technology का ज्ञान हो सके इसके लिए उन्हें मुफ्त में कंप्यूटर का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा |
  • आप किसी भी धर्म के हों किन्तु जब विवाह होता है तो बेमतलब की फिजूलखर्ची होती है | इस पर रोक लगाने के लिए राज्य में सामूहिक विवाह के आयोजन किये जायेंगे और इसके लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी | इससे सामूहिक विवाह को बढ़ावा मिलेगा, फिजूलखर्ची भी कम होगी |
  • ऐसी महिलाएं जो पीड़ित हैं, उन महिलाओं के पुनर्वास के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठायें जायेंगे |
  • कन्या भ्रूणहत्या को कम करने के लिए सरकार ऐसी सभी नवजात लड़कियों को इंदिरा प्रियदर्शनी बेबी किट प्रदान करेगी, जो राज्य में संचलित स्वास्थ्य संस्थानों में पैदा होती है |

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here