DIKSHA PORTAL: प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के मूलभूत सिद्धांत – CM RISE शिक्षक प्रशिक्षण, MP प्रश्नोत्तरी

1
3493

Prarambhik Balyavastha Shiksha Ke Moolbhoot Siddhant- यह कोर्स शिक्षकों को प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा से परिचित कराता है। यह कोर्स प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा (अर्ली चाइल्ड्हुड एजुकेशन ECE) के कुछ मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित है जिन्हें जानना और समझना शिक्षकों के लिए लाभदायक है।

विशेष रूप से यह कोर्स उन शिक्षकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जो एक ECE शिक्षक के तौर पर अपना क्रियान्वयन प्रारंभ करने वाले है। यह कोर्स प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा में शिक्षकों की भूमिका, बच्चों की स्कूली तैयारी (स्कूल रेडीनेस), बच्चों के विकास के मुख्य क्षेत्र और दैनिक दिनचर्या जैसे कुछ मुख्य पहलुओं पर गहराई से चर्चा करता है।

इस कोर्स का उद्देश्य हैं- शिक्षकों को प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा की महत्ता को जानने में मदद करना, विकास के क्षेत्रों से संबंधित गतिविधियाँ कक्षा में करा पाना और एक ऐसी दैनिक दिनचर्या का निर्माण और पालन करना जो बच्चों को इस बेहद संवेदनशील समय में गुणवत्ता पूर्ण अनुभव दे और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करे। 

प्रशिक्षण के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://diksha.gov.in/learn/course/do_31321899756759449612330/batch/0132442867467468807

प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के मूलभूत सिद्धांत – CM RISE शिक्षक प्रशिक्षण को मुख्यतः तीन भागों में बाटा गया है लेकिन कोर्स से परिचय को मिलाकर इसके चार भाग हैं साथ ही सभी भागों को छोटे छोटे पार्ट में विभाजित किया गया है जिन्हें आपको पूरा करना है और अंतिम में प्रश्नोत्तरी भाग है जिनके उत्तर आपको देना है |

Prarambhik Balyavastha Shiksha Ke Moolbhoot Siddhant

  • कोर्स से परिचय
  • भाग 1- प्री वर्क
  • भाग 2 – कोर्स सत्र
  • भाग 3 – पोस्ट वर्क

जोड़ी मिलान :प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के मूलभूत सिद्धांत – CM RISE शिक्षक प्रशिक्षण, MP

प्रश्न 1: सभी प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा में बच्चों के विकास के सभी क्षेत्रों पर ध्यान देना क्यों आवश्यक है?

  1. बच्चों को प्राथमिक विद्यालय के लिए तैयार करना |
  2. बच्चों का सर्वांगीण विकास और आजीवन सीखने हेतु मजबूत नीव डालना |
  3. बच्चों को लगन से सीखने वाला बनने, समीक्षात्मक रूप से सोच सकने, रचनात्मक बनें और अपने परिवेश से सहयोग संवाद और जुड़ाव स्थापित कर सकने में मदद करना |
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर 1: उपरोक्त सभी

प्रश्न 2: निम्न विकास के क्षेत्र और गतिविधि की जोड़ियों में से सही जोड़ी चुने :

  1. संज्ञानात्मक और पूर्व संख्या कौशल (A) बागवानी का अभ्यास |
  2. चनात्मकता एवं सौन्दर्य की सराहना (B) चीजों को एक पर एक, क्रमानुसार रखना |
  3. सामाजिक – भावनात्मक विकास (C) अभिवादन करने का अभ्यास करना

उत्तर 2: 1 (B) 2 (A) 3 (C)

प्रश्न 3: इनमे से क्या समय सारणी का उचित उपयोग नहीं है ?

  1. बच्चे आत्म नियंत्रण, सकरात्मक व्यवहार और सामाजिक कौशल सीखते हैं |
  2. बच्चों को रूटीन की आदत डलवाने का एक अच्छा तरीका है |
  3. खेलने के समय को कम कर विषयों पर ज्यादा देने का अच्छा तरीका है |
  4. विभिन्न कौशल को बेहतर सिखाने में समय सारणी हमारी मदद करती है |

उत्तर 3: खेलने के समय को कम कर विषयों पर ज्यादा देने का अच्छा तरीका है |

प्रश्न 4: निम् कथनों में कौन सा कथन सही है ?

  1. बच्चों को स्कूली शिक्षा के लिये तैयार करने का मतलब है उन्हें पढने लिखने और अंकगणित के कौशल सीखना |
  2. अनुशाशन सीखना बच्चों को स्चूली शिक्षा के लिए तैयार करने का आधार है |
  3. बच्चों को स्कूली शिक्षा के लिए तैयार करने की अवधारणा में बच्चों की तैयारी के साथ साथ विद्यालय की तैयारी और समुदाय की तैयारी भी महत्त्वपूर्ण है |
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर 4: बच्चों को स्कूली शिक्षा के लिए तैयार करने की अवधारणा में बच्चों की तैयारी के साथ साथ विद्यालय की तैयारी और समुदाय की तैयारी भी महत्त्वपूर्ण है |

प्रश्न 5: एक निपुण ECE शिक्षक अपनी कक्षा के भौतिक वातावरण के सन्दर्भ में इनसे क्या करते दिखाई देंगे |

  1. सुनाश्चित करेंगे की कक्षा में बहुत सारे नए खिलौने एवं बच्चों के खेलने के लिए अन्य संसाधन रखे हों |
  2. हर पथ के लिए नए संसाधनों की व्यवस्था करेंगे एवं उन पर आधारित नियोजन बनायेंगे |
  3. सुनाश्चित करेंगे की सभी गतिविधियाँ सामूहिक हो और एक निर्धारित स्थान पर की जाएँ |
  4. एक प्रिंट समृद्ध और आकर्षक कक्षा का निर्माण करेंगे जिसमें सभी संसाधन बच्चों के लिए आसानी से उपलब्ध हो |

उत्तर 5: एक प्रिंट समृद्ध और आकर्षक कक्षा का निर्माण करेंगे जिसमें सभी संसाधन बच्चों के लिए आसानी से उपलब्ध हो |

प्रश्न 6: आशा मैडम की कक्षा में बच्चों को एक दुसरे के साथ रस्सी कूदने का खेल बहुत पसंद है | उन्हें जब भी अवसर मिलता है वह रस्सी उठाते है और टीम्स बनाके खेलना शुरू कर देते हैं ! आपके हिसाब से इनकी कक्षा के बच्चों में कौन से विकास के क्षेत्र विकसित हो रहे हैं |

  1. रचनात्मक और संख्या पूर्व कौशल|
  2. संज्ञानात्मक और सौन्दर्य की सराहना |
  3. सूक्ष्म मांसपेशिय कौशल और सामाजिक कौशल |
  4. स्थूल मांसपेशिय कौशल और सामाजिक भावनात्मक कौशल

उत्तर 6: स्थूल मांसपेशिय कौशल और सामाजिक भावनात्मक कौशल

PRARAMBHIK BALYAVASTHA SHIKSHA KE MOOLBHOOT SIDDHANT
Prarambhik Balyavastha Shiksha Ke Moolbhoot Siddhant

प्रश्न 7 : कमल सर की कक्षा की दैनिक दिनचर्या दी गयी है | इसे ध्यान से पढ़ें और नीचे दिए गए विकल्पों में से किसी एक विकल्प को चुनकर बताएं की आप इस दिनचर्या में क्या बदंला चाहेंगे |

  1. मार्निंग सर्कल की अवधि में से मिनट 10 कम करेंगे |
  2. सौचालय अवकाश के स्थान पर1 करेंगे |
  3. भाषा विकास और आरंभिक साक्षरता के लिए एक सत्र रखेंगे|
  4. इस दिनचर्या में कुछ नहीं बदलेंगे |

उत्तर 7: भाषा विकास और आरंभिक साक्षरता के लिए एक सत्र रखेंगे|

Prarambhik Balyavastha Shiksha Ke Moolbhoot Siddhant

प्रश्न 8: चित्र को ध्यान से देखें | आशा मैडम अपनी कक्षा में एक गतिविधि करा रही है | आपके हिसाब से मैडम को इस गतिविधि में क्या बदलना चाहिए ?

  1. मैडम को एक बड़ा चित्र दिखाना चाहिए जिसमें और भी व्यवसायों को प्रदर्शित किया गया हो |
  2. मैडम को बच्चों को एक सर्कल में बैठना चाहिए ताकि सभी बच्चे उन्हें ठीक से देख सकें |
  3. मैडम को बच्चों को विभिन्न व्यवसायों के नीचे उनके नाम भी दर्शाने चाहिए |
  4. मैडम को ऐसी किताब/ चार्ट का चयन करना चाहिए जो लैंगिक पूर्वग्रह से मुक्त हो

उत्तर 8 : मैडम को ऐसी किताब/ चार्ट का चयन करना चाहिए जो लैंगिक पूर्वग्रह से मुक्त हो

प्रश्न 9 : सरिता मैडम अपनी कक्षा के लिए पहले से पाठ योजना बनाती है, समय सारणी का प्रयोग भी करती हैं ……

  1. बच्चों से जोड़ियों में बातें करने को कहना |
  2. बच्चों को समूह में बैठकर कहानिया सुनाना |
  3. बच्चों को समूह में बैठकर किसी विषय पर बातें करने के लिए प्रोत्साहित करना |
  4. कक्षा में बच्चों से अपनी भावनाओं को चित्र के माध्यम से व्यक्त करने को कहना |

उत्तर 9 : बच्चों को समूह में बैठकर किसी विषय पर बातें करने के लिए प्रोत्साहित करना |

प्रश्न 10 : रुकमनी मैडम ने कुछ समय पहले एक ECE कक्षा को पढाना शुरू किया| इनकी कक्षा में ज्यादातर बच्चे 3 से 4 साल की उम्र के हैं | एक शिक्षक साथी के तौर पर आप उन्हें निम्न में से कौन सी गतिविधियाँ कक्षा में करने को कहेंगे |…..

उत्तर 10 : (3), (4)

Video

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here