पारदर्शी किसान सेवा योजना: लाभ, उद्देश्य, किसान पंजीकरण,शिकायत दर्ज कैसे करें?

0
937
पारदर्शी किसान सेवा योजना
पारदर्शी किसान सेवा योजना

पारदर्शी किसान सेवा योजना:-

पारदर्शी किसान सेवा योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग और राज्य सरकार द्वारा किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए की गयी है | इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को कृषि वेबसाइट पर कृषि संबंधी अनुदान आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया जायेगा | उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट http://upagripardarshi.gov.in/Index-hi.aspx पर राज्य के किसानो को अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही है | इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जारी किये है |

राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण के लिए कृषि विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट को जारी कर दिया है | राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी Pardarshi Kisan Seva Yojana के तहत सभी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपना पंजीकरण करना चाहते है वे ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

पारदर्शी सेवा योजना के तहत लाभ पाने वाले कृषक किसान को आधार पंजीकरण नंबर बताना होगा जिन किसानों ने अपना आधार पंजीकरण नहीं कराया है आधार पंजीकरण कराने हेतु आवेदन करना होगा | पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत उत्तर प्रदेश के किसानो को अनुदान सीधे बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जायेगा इसलिए आवेदक का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए |

पारदर्शी किसान सेवा योजना पर उपलब्ध सेवाएं:-

  • उन्नतशील खेती के तरीके
  • बीजो की जांच
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • कृषको को देय सुविधाएं
  • प्राकर्तिक संसाधन प्रबंधन
  • किस माह में क्या करे
  • असली खाद की पहचान
  • फसलों के किट एवं रोग
  • विशेष कार्यक्रम
  • मिटटी की जांच
  • कृषि उपयोगी यंत्र
  • प्रश्नोत्तरी |

पारदर्शी किसान सेवा योजना का उद्देश्य:-

इस योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के किसानो की कृषि के उत्पादकता में वृद्धि करना और कृषि के विकास की दर को गति प्रदान करना | जिससे राज्य के किसानो की आर्थिक स्थिति को सुधारकर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना | पारदर्शी किसान सेवा योजना के ज़रिये किसानो को आय में वृद्धि होगी | इसके अतिरिक्त प्रदेश के क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के लिए क्षेत्र विशेष हेतु उपयुक्त योजनाओं का क्रियान्वयन एवं कृषकों को रोजगार के नये अवसर प्रदान करना है |

कृषि उत्पादन की विकास दर प्रति वर्ष 5.1 प्रतिशत बनाये रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु कृषि की नवीन तकनीकी का प्रचार-प्रसार तथा कृषकों की कृषि से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान करना | प्रदेश की समस्याग्रस्त भूमि यथा-जलमग्न, ऊसर, बंजर, बीहड़ आदि को उपचारित करके कृषि क्षेत्रफल में वृद्धि करते हुये उपजाऊ बनाना | इस योजना के ज़रिये कृषि निवेशों की आपूर्ति निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप कृषकों के मध्य उपलब्ध कराना |

UP Pardarshi Kisan Seva Yojana के लाभ:-

  • इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के किसान भाइयो को भी प्रदान किया जायेगा |
  • पारदर्शी किसान सेवा योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके किसान भाई सभी प्रकार के बीज कृषि यंत्र तथा कृषि रक्षा रसायन से सम्बंधित अनुदान प्राप्त कर सकते है |
  • किसानो को दी जाने वाली अनुदान धनराशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी |
  • UP Pardarshi Kisan Seva Yojana के अंतर्गतकृषकों को विभिन्न पारिस्थितिकीय परिस्थितियों में उपयुक्त फसलों से अधिक उत्पादन लेने हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से तकनीकी प्रदर्शन का आयोजन एवं उनके परिणामों से कृषकों को परिचित कराया जायेगा |
  • कृषि उत्पादन में प्राकृतिक आपदाओं, कीट/रोग आदि जोखिम के कारण होने वाली क्षति की पूर्ति के लिये प्रदेश में संचालित कृषि बीमा योजनाओं को व्यापकता प्रदान करना |
  • इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसानो को अगर किसी तरह की समस्या है तो वह ऑनलाइन दर्ज करवा सकते है और अपनी समस्या का निवारण प्राप्त कर सकते है |

किसान पंजीकरण के दस्तावेज़:-

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • आवेदक का बैंक अकाउंट अनिवार्य है |
  • किसान के पास अपनी भूमि का खाता नंबर भी होना चाहिए |
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो |

पारदर्शी किसान सेवा योजना में किसान पंजीकरण कैसे करे:-

सर्वप्रथम आवेदक को पारदर्शी किसान सेवा योजना कृषि विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |

पारदर्शी किसान सेवा योजना
  • इस होम पेज पर आपको किसान पंजीकरण  का ऑप्शन दिखाई देगा | आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | ऑप्शन पर क्लिक करना के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा | इस पेज पर आपको पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा |
  • पंजीकरण में आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता ,आधार नंबर ,बैंक अकाउंट डिटेल्स आदि भरनी होगी | सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इस तरह आपका इस पोर्टल पर पंजीकरण हो जायेगा और आप इस पोर्टल पर दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठा सकते है |

पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कैसे करे:-

  • सबसे पहले आपको कृषि विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको संपर्क करे का सेक्शन दिखाई देगा आपको इस सेक्शन में से शिकायत दर्ज करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
पारदर्शी किसान सेवा योजना
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा | इस पेज पर आपको शिकायत दर्ज करने के लिए फॉर्म दिखाई देगा | आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता ,जनपद , विषय ,शिकायत , फ़ोन नंबर ,कैप्चा कोड आदि भरनी होगी |
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सुरक्षित करे के बटन पर क्लिक करना होगा |इस तरह आपको शिकायत दर्ज हो जाएगी | कुछ समय बाद आपको समस्या का समाधान आप तक पंहुचा दिया जायेगा |

पोर्टल पर शिकायत की स्थिति कैसे देखे:-

  • सर्वप्रथम लाभार्थी को कृषि विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जायेगा | इस पेज पर आपको संपर्क करे के सेक्शन में से शिकायत की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा | इस पेज पर आपको अपनी शिकायत संख्या को दर्ज करना होगा |
  • शिकायत संख्या दर्ज करने के बाद आपको खोजे के बटन पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आपके सामने की गयी शिकायत की स्थिति आ जाएगी | आप इस स्थिति को देख सकते है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here