खरीफ फसलों के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी नई MSP Price List देखें

0
3953

New MSP Price List for Kharif Crops:-

मोदी सरकार ने खरीफ फसलों (Kharif Crops) के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य/Minimum Support Price (MSP) को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है | अब किसानों को उनकी फसल उत्पादन की लागत का 1.5 गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य/Minimum Support Price (MSP) के रूप में मिलेगा | अब किसान मोदी सरकार द्वारा खरीफ फसलों के लिए बढ़ाई गई MSP की जांच नई MSP Price List 2018-19 में कर सकते हैं |

इन प्रति क्विंटल कीमतों में बढ़ोतरी से 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा | आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी/ Cabinet Committee of Economic Affairs (CCEA) ने किसानों की आय को बढ़ावा देने के लिए इस नई MSP Price List 2018-19 को मंजूरी दी है |

केंद्र सरकार द्वारा फसलों की कीमतों में यह वृद्धि सरकार पर 15,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ा देगी | पहले केंद्रीय बजट 2018-19 में, अरुण जेटली ने घोषणा की थी कि सरकार सभी फसलों के लिए उत्पादन लागत का कम से कम 1.5 गुना MSP fix करेगी | केंद्र सरकार ने देश भर के गरीब किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए काफी हद तक सभी फसलों के लिए MSP को तय कर दिया है |

New MSP Price List 2018-19 देखें:-

खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्यों (MSP) की पूरी मूल्य सूची इस प्रकार है:

फसल वर्तमान MSP पूर्व MSP MSP में बढ़ोत्तरी (in RS.) MSP में बढ़ोत्तरी (in %)
धान (Grade A) 1770 1590 180 11.3%
सामान्य धान 1750 1550 200 12.9%
मक्का 1700 1425 275 19.3%
अरहर (तुअर) 5675 5450 225 4.1%
उरद 5600 5400 200 3.7%
ज्वार (Hybrid) 2430 1700 730 42.9%
ज्वार (Maldandi) 2450 1725 725 40.9%
बाजरा 1950 1425 525 36.8%
रागी 2897 1900 997 52.5%
मूंग 6975 5575 1400 25.1%
 सोयाबीन 3399 3050 349 11.4%
तिल 6249 5300 949 17.9%
सूरजमुखी के बीज 5388 4100 1288 31.4%
मूंगफली 4890 4450 440 9.9%
नाइजर के बीज 5877 4050 1827 45.11%
कपास medium staple 5150 4020 1130 28.1%
कपास long staple 5450 4320 1130 26.1%

MSP में उच्चतम प्रतिशत वृद्धि रागी फसल में (52.5%) और उसके बाद ज्वार में (42.9%) दर्ज की गई है | कुछ खरीफ फसलों जैसे मूंग, रागी, ज्वार, बाजरा, कपास में नई MSP Price List में उल्लेखनीय वृद्धि देखि गई है क्योंकि पिछले MSP के तहत इन फसलों पर return कम था| पूर्ण वृद्धि के मामले में सबसे ज्यादा वृद्धि नाइजर के बीज में लगभग 1827/- रुपये की बृद्धि की गई है |

New MSP Price List 2018-19 की अधिसूचनाएं:-

4 जुलाई 2018 को घोषित नई MSP Price List 2018-19 अक्टूबर से शुरू हुए Kharif Season के लिए गर्मी में उगाई गई फसलों पर लागू होगा | अब किसानों को सभी अधिसूचित फसलों के उत्पादन लागत पर 50% का लाभ मार्जिन मिलेगा | खरीफ फसलों के लिए अब एक समान दृष्टिकोण अपनाया गया है |

सरकार ने A2 + FL फार्मूला अपनाया है (जिसमें सभी इनपुट की वास्तविक भुगतान लागत और सभी अवैतनिक पारिवारिक श्रमिकों की श्रम लागत मूल्य शामिल हैं) |

मोदी सरकार ने किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने और प्रदान मंत्री मोदी की “2022 तक दोगुनी किसान आय” के लक्ष्य को सुनिश्चित करने के लिए इस समर्थक किसान पहल को शुरू किया है |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here